CURRENT AFFAIRS SET – 9: 3. अंतर्राष्ट्रीय  घटनाक्रम ( international events )

CURRENT AFFAIRS SET – 9: 3. अंतर्राष्ट्रीय  घटनाक्रम ( international events )


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Whatsapp Group   Join Now
Facebook Group Join Now
Telegram Group Join Now

3. अंतर्राष्ट्रीय  घटनाक्रम

अंतर्राष्ट्रीय संबंध

UNGA में रूस के खिलाफ मतदान में शामिल नहीं हुआ भारत

⇒ भारत ने 2 मार्च 2022 को यूक्रेन के विरुद्ध रूसी हमले की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के प्रस्ताव पर मतदान में भाग नहीं लिया।
⇒ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव पारित कर रूस को यूक्रेन से हटने की मांग की।
⇒ 141 देशों ने इस वोटिंग के दौरान रूस के खिलाफ मतदान किया। पांच देशों ने रूस का साथ दिया वहीं भारत सहित 35 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

रूस – यूक्रेन युद्ध और तीसरे विश्व युद्ध का बीजारोपण यूक्रेन का इतिहास

⇒ 1991 तक यूक्रेन पूर्ववर्ती सोवियत संघ ( USSR) का हिस्सा था।
⇒ यूक्रेन की सीमा पश्चिम में यूरोप और पूर्व में रूस से जुड़ी है।

रूस – यूक्रेन युद्ध के मुख्य कारण

1. रूस और यूक्रेन के बीच विवाद की कई वजहें हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी वजह नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (NATO) को माना जाता है। जिसकी वजह से यह युद्ध शुरू हुआ है।
2. 1949 में तत्कालीन सोवियत संघ से निबटने के लिए अमेरिका ने नाटो ( उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) का गठन किया था। इस संगठन को रूस को कांउटर करने के लिए बनाया गया था ।
3. वर्तमान में अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनिया के 30 देश नाटो के सदस्य हैं।
4. यदि कोई देश नाटो देश पर हमला करता है तो वह हमला पूरे नाटो देश पर माना जाएगा, जिसका मुकबला सभी नाटो सदस्य देश
एकजुट होकर करते हैं।
5. यूक्रेन भी नाटो में शामिल होना चाहता है, जिसे रूस अपने लिए खतरा मानता है।
6. नाटो में 30 लाख से अधिक सैनिक हैं. जबकि रूस के पास सिर्फ 12 लाख सैनिक हैं। जिसकी वजह से रूस को खतरा महसूस होता है ।
7. रूस चाहता है कि नाटो उसे लिखित में आश्वासन दे कि वो यूक्रेन को नाटो में कभी शामिल नहीं करेंगे। लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के बाद आखिरकार रूस ने अमेरिका व अन्य देशों की पाबंदियों की परवाह किए बगैर 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला बोल दिया।
8. अब यदि नाटो ने रूस पर जवाबी कार्रवाई की और यूरोप के अन्य देश इस जंग में कूदे तो तीसरे युद्ध का खतरा बढ़ सकता है।

सर्वाधिक परमाणु बम वाले दुनिया के 10 देश

देश ⇒ परमाणु बम की संख्या

1. रूस ⇒ 6257
2. अमेरिका ⇒ 5550
3. चीन ⇒ 350
4. फ्रांस ⇒ 290
5. ब्रिटेन ⇒ 225
6. पाकिस्तान ⇒ 165
7. भारत ⇒ 156
8. इजरायल ⇒ 90
9. उत्तरकोरिया ⇒ 50
10. ईरान ⇒ अनुपब्ध

ब्रिक्स बैंक का चौथा नवीनतम सदस्यः मिस्र

⇒ 30 दिसम्बर, 2021 को ब्रिक्स बैंक के चौथे नवीनतम सदस्य के रूप में मिस्र को शामिल किया गया। इसके साथ ही ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका सहित कुल सदस्यों की संख्या 9 हो गई है।
⇒ उल्लेखनीय है कि इससे पहले बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और उरुग्वे को ब्रिक्स बैंक के सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 102वां सदस्य

⇒ 5 जनरवरी, 2022 को करेवियाई राष्ट्र एंटीगुआ एण्ड बरबुड़ा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन 102वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ।
⇒ इससे पूर्व अमेरिका 101वां सदस्य देश के रूप में 10 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल हुआ।
⇒ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की शुरूआत 30 नवंबर, 2015 को फ्रांस में हुई थी।

वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड

⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा की व्यवहार्यता में सुधार के लिए 2 नवंबर, 2021 को ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ का आह्वान किया।
⇒ यह परियोजना दुनियाभर में सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए ‘ट्रांस – नेशनल बिजली ग्रिड’ स्थापित करने के बारे में है। OSOWOG के पीछे का विजन ‘The Sun Never Sets ‘ है ।

OSOWOG के तीन चरण

⇒ पहला चरण: इसमें एशियाई महाद्वीप के भीतर – परस्पर संपर्क शामिल होगा।
⇒ दूसरा चरण: अफ्रीका को जोड़ा जाएगा।
⇒ तीसरा चरण : इसमें ग्लोबल इंटरकनेक्शन शामिल होगा।

नूरी: दक्षिण कोरिया का पहला रॉकेट

⇒ दक्षिण कोरिया ने 21 अक्टूबर, 2021 को अपना पहला अंतरिक्ष रॉकेट नूरी लॉन्च किया। यह दक्षिण कोरिया में पूरी तरह से विकसित और निर्मित पहला रॉकेट है। हालांकि, यह एक परीक्षण उपग्रह को कक्षा में सफलतापूर्वक तैनात करने में विफल रहा।
⇒ यह 47 मीटर का रॉकेट है। नूरी रॉकेट को दक्षिण कोरिया के नारो स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।

भारत, अमेरिका, यूएई और इजरायल का नया (QUAD)

भारत, इजरायल, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 18 अक्टूबर, 2021 को अपने विदेश मंत्रियों की पहली बैठक आयोजित करके अब्राहम समझौते द्वारा हासिल की गई गति पर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

मुख्य बिंदु

⇒ इस बैठक को ‘नया क्वाड’ के रूप में वर्णित किया जा रहा है। इस बैठक में शामिल थे-

1. विदेश मंत्री एस. जयशंकर
2. वाशिंगटन से अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
3. यरुशलम से इजरायल के विदेश मंत्री यायर लापिड
4. अबू धाबी से यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान

⇒ इन चार देशों को एक साथ एक मंच पर लाने वाली यह पहली बैठक है।
⇒ अगस्त 2020 में दो पश्चिम एशियाई देशों के बीच ‘अब्राहम समझौते’ के लिए अमेरिका द्वारा किये गये समझौते के बाद भारत, इजरायल और यूएई ने विशेष रूप से व्यापार और निवेश में त्रिपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाया है।

त्रिपक्षीय रक्षा साझेदारी औकुस (AUKUS)

⇒ 15 सितम्बर, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस पहल की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन एवं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने की।
⇒ इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा के साथ ही साथ 18 माह का प्रोजेक्ट भी है।
⇒ 18 माह प्रोजेक्ट के तहत ऑस्ट्रेलिया के लिए परमाणु ऊर्जा संचालित पनडुब्यिों का निर्माण किया जाना है।
⇒ इन पनडुब्यिों का निर्माण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में किया जाएगा। ध्यातव्य है कि वर्ष 1968 में प्रस्तुत की गई परमाणु हथियारों की अप्रसार संधि (NPT) पर ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 1970 में हस्ताक्षर किया था।
⇒ उपर्युक्त के अतिरिक्त यह साझेदारी पहल साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वॉण्टम तकनीक और कुछ अंत: समुद्री क्षमता के क्षेत्र में कार्य करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा

⇒ अपनी तीन दिन की अमेरिका की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र आमसभा (UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित किया।

⇒  पहली क्वाड समिट में शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन और जापान के पीएम योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात की।

⇒ पीएम मोदी ने कमला हैरिस को उनके नाना पीवी गोपालन से जुड़े कुछ पुराने दस्तावेज और गुलाबी मीनाकारी शतरंज सेट भी
उपहार में दिया ।

भारत-ऑस्ट्रेलिया

⇒ 11 सितम्बर 2021 को प्रथम ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता’ का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
⇒ उल्लेखनीय है कि भारत के साथ 2 +2 मंत्रिस्तरीय वार्ता आयोजित करने वाला ऑस्ट्रेलिया तीसरा देश है ।
⇒ ऐसे दो अन्य देश अमेरिका एवं जापान हैं।
⇒ उल्लेखनीय है कि भारत एवं रूस के मध्य भी 2 +2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के आयोजन पर सहमति बनी है।

भारत- डेनमार्क

⇒ 9 सितंबर 2021 को भारत एवं डेनमार्क ने ‘हरित रणनीतिक साझेदारी’ के अंग के रूप में नई दिल्ली में ‘अपतटीय पवन एवं नवीकरणीय ऊर्जा हेतु एक संयुक्त उकृष्टता केंद्र’ को लांच किया।
⇒ उल्लेखनीय है कि भारत एवं डेनमार्क के मध्य हरित रणनीतिक साझेदारी को सितंबर, 2020 में लांच किया गया था।

भारत-अमेरिका

⇒ 9 सितम्बर, 2021 को नवीनीकृत भारत – अमेरिका रणनीतिक स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी को लांच किया गया।
⇒ SCEP को ‘भारत-अमेरिका जलवायु एवं स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा, 2030 भागीदारी’ के अनुसार नए रूप में लांच किया गया है।

⇒ उल्लेखनीय है कि 22-23 अप्रैल, 2021 को अमेरिका द्वारा आयोजित ‘लीडर्स समिट ऑन क्लाइमेट’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ‘जलवायु एवं स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा, 2030 भागीदारी’ की घोषणा की थी।

भारत- मालदीव

⇒ 25 मई, 2021 को भारत द्वारा अड्डू शहर (मालदीव) में भारत के एक नए ‘वाणिज्य दूतावास’ को खोलने की मंजूरी प्रदान की गई।
⇒ 2 जून, 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत एवं मालदीव के मध्य ‘सतत शहरी विकास’ के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की ।

भारत-दक्षिण कोरिया

⇒ 26 मार्च, 2021 को दिल्ली कैंट में ‘भारत – कोरिया मैत्री पार्क’ का उद्घाटन किया गया।
⇒ साथ ही यह पार्क ‘कोरियाई युद्ध 1950-53’ में संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में भारत के योगदान के स्मारक के रूप में भी है।

भारत-बांग्लादेश

⇒ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26-27 मार्च, 2021 के दौरान बांग्लादेश की राजकीय यात्रा संपन्न की।
⇒ कोविड-19 महामारी के प्रकाश में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है।
⇒ प्रधानमंत्री की यह बांग्लादेश यात्रा तीन युगांतरकारी घटनाओं के स्मरणोत्सव के अवसर पर संपन्न हुई, जिनका विवरण निम्नवत है-
1. मुजीब बोरशो ( बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी)
2. भारत एवं बांग्लादेश के मध्य राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष
3. बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम की 50वीं वर्षगांठ
⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख मुजीबुर्रहमान को मरणोपरांत गांधी शांति पुरस्कार, 2020 से सम्मानित किया।
⇒ प्रधानमंत्री ने भारत में बांग्लादेशी युवाओं के अध्ययन के लिए 1000 ‘सुबर्णी जयंती छात्रवृत्ति’ प्रदान करने की घोषणा की।
⇒ इस यात्रा के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘बंगबंधु पीठ’ स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
⇒ दोनों पक्ष न्यू जलपाईगुड़ी ( पश्चिम बंगाल ) एवं ढाका के मध्य ‘मिताली एक्सप्रेस’ नामक एक नई यात्री ट्रेन सेवा को आरंभ करने पर सहमत हुए।
⇒ यह ट्रेन दिसंबर, 2020 में पुनः बहाल किए गए हल्दीबाड़ी भारत – चिल्हाटी (बांग्लादेश) रेल – संपर्क से होकर गुजरेगी।
⇒ दोनों पक्षों द्वारा मुजीबनगर ( बांग्लादेश) एंव नादिया (पश्चिम बंगाल) के मध्य ऐतिहासिक सड़क को जोड़ने एवं उसका नामकरण ‘शधिननोता शोरोफ’ करने की घोषणा की गई।

भारत – स्वीडन

⇒ 5 मार्च, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के मध्य वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
⇒ इस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने AIIMS- जोधपुर में एक ‘ स्वीडन – भारत स्वास्थ्य हब’ की स्थापना का स्वागत किया।
⇒ उल्लेखनीय है कि ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ के फ्रेमवर्क समझौते का अनुसमर्थन करने के उपरांत स्वीडन 17 जुलाई, 2021 से इसका अधिकारिक सदस्य बन गया।

भारत-फ्रांस

⇒ 28 जनवरी, 2021 को नई दिल्ली में ‘भारत-फ्रांस पर्यावरण वर्ष का उद्घाटन किया गया।
⇒ उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 को ‘हरित ग्रह की दिशा में भारत-फ्रांस गठबंधन का वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है।
⇒ भारत-फ्रांस पर्यावरण वर्ष जिन पांच मुख्य विषयों पर केंद्रित होगा, वे हैं – 1. पर्यावरण संरक्षण, 2. जलवायु परिवर्तन, 3. जैव-विविधता संरक्षण, 4. सतत शहरी विकास तथा 5. नवीकरणीय ऊर्जा की ऊर्जा दक्षता का विकास।

भारत- अफगानिस्तान

⇒ 9 फरवरी, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भारत एवं अफगानिस्तान के मध्य लालंदर ( शहतूत ) बांध के निर्माण के लिए समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
⇒ यह परियोजना भारत एवं अफगानिस्तान के मध्य ‘नई विकास साझेदारी’ का एक हिस्सा है।
⇒ उल्लेखनीय है कि यह भारत द्वारा अफगानिस्तान में बनाया जा रहा दूसरा प्रमुख बांध है।
⇒ भारत सरकार के वित्तपोषण से अफगानिस्तान में निर्मित प्रथम बांध भारत-अफगानिस्तान मैत्री बांध’ है, जिसे ‘सलमा बांध’ के नाम से भी जाना जाता है ।

भारत-वियतनाम

⇒ 21 सितम्बर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वियतनाम के तत्कालीन प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के मध्य वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
⇒ इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों के मध्य व्यापक रणनीतिक साझेदारी के भविष्य में कार्यान्वयन के लिए वर्ष 2021-2023 हेतु कार्ययोजना पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत-इजरायल सहयोग समझौता

⇒ भारत और इजराइल ने तीन साल के जॉइंट वर्क प्रोग्राम पर हस्ताक्षर किए हैं, जो 2023 तक जारी रहेगा। कृषि में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक जॉइंट वर्क प्रोग्राम शुरू किया गया है।
⇒ नए वर्क प्रोग्राम के तहत भारतीय किसानों को इजरायल के खेत और जल प्रौद्योगिकी के बारे में जागरूक करने के लिए 13 उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए थे। कृषि में एक मॉडल पारिस्थितिकी तंत्र, जिसे विलेज ऑफ एक्सीलेंस (VoE) कहा जाता है, को भी 75 गांवों के भीतर आठ राज्यों में बनाया जाएगा।

भारत – जर्मनी में समझौता

⇒ भारत और जर्मनी की सरकार ने नई दिल्ली में एक वर्चुअल समारोह में प्लास्टिक को समुद्री वातावरण में प्रवेश करने से रोकने के अभ्यासों को बढ़ाने में तकनीकी सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
⇒ ‘सिटिज कॉम्बेटिंग प्लास्टिक एंटरिंग द मरीन एनवायरनमेंट’ नामक परियोजना को साढ़े तीन साल की अवधि के लिए लागू किया जाएगा।
⇒ परियोजना का परिणाम पूरी तरह से स्वच्छ भारत मिशन – शहरी के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसमें 2022 तक एकल- उपयोग प्लास्टिक को चरणबद्ध करने के लिए स्थायी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

भारत-भूटान: टैक्स इंस्पेक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स पहल

⇒ भारत और भूटान ने संयुक्त रूप से ‘टैक्स इंस्पेक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (TIWB) लॉन्च किया है।
⇒ इसे भूटान के कर प्रशासन को मजबूत करने के लिए लॉन्च किया गया है। यह अंतर्राष्ट्रीय कराधान और हस्तांतरण मूल्य निर्धारण पर ध्यान केंद्रित करेगा। या
⇒ TIWB कार्यक्रम का उद्देश्य विकासशील देशों के बीच तकनीकी जानकारी और कौशल को उनके कर लेखा परीक्षकों को हस्तांतरित करके और सामान्य लेखा परीक्षा प्रथाओं और ज्ञान उत्पादों के प्रसार को उनके साथ साझा करके कर प्रशासन को मजबूत करना है।

भारत और फिजी समझौता

⇒ केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और डॉ महेंद्र रेड्डी कृषि, जलमार्ग और पर्यावरण मंत्री, फिजी सरकार के बीच एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
⇒ बैठक के दौरान, दोनों मंत्रियों ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

वैश्विक कॉर्पोरेट कर पर G7 देशों के मध्य समझौता

⇒ ग्रुप ऑफ सेवन (G7) उन्नत अर्थव्यवस्थाओं ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर कर लगाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। डील अनुसार, न्यूनतम वैश्विक कर की दर कम से कम 15 प्रतिशत होगी।
⇒ समझौते पर यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, फ्रांस, इटली और जापान के वित्त मंत्रियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

भारत – यूके सहयोग समझौता

⇒ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन ने एक वर्चुअल शिखर सम्मलेन का आयोजन किया ।

⇒ शिखर सम्मलेन के दौरान दोनों नेताओं ने एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए भारत – यूके द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी 10 वर्षीय रोड मैप का अनावरण किया।
⇒ ये समझौते प्रवासन और गतिशीलता, डिजिटल और प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, ऊर्जा और दवाओं, आतंकवाद विरोधी क्षेत्रों में थे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया समझौता

⇒ ऑस्ट्रेलिया ने भारत-प्रशांत महासागरीय पहल (IPOI) के तहत 81.2 मिलियन रुपये (1.4 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) देने की घोषणा की है।
⇒ नवंबर 2019 में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा IPOI का प्रस्ताव किया गया था और ऑस्ट्रेलिया पहल के समुद्री पारिस्थितिकी स्तंभ में नई दिल्ली का सह-प्रमुख है।
⇒ यह पहल एक स्वतंत्र, खुले और समृद्ध भारत-प्रशांत का समर्थन करने में मदद करेगी। ऑस्ट्रेलिया- भारत भारत-प्रशांत महासागरीय पहल साझेदारी दोनों देशों की इस ‘साझा दृष्टि’ का मूल है।

अंबेडकर को सम्मानित करने हेतु प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव

⇒ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी ने भीम राव अंबेडकर की 130वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर को सम्मानित करने के लिए लगातार दूसरे वर्ष एक प्रस्ताव पेश किया गया।
⇒ भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक कांग्रेसी रो खन्ना ने कहा, ‘आज मैं बी आर अंबेडकर को सम्मानित करने के अपने प्रस्ताव को पुनः पेश कर रहा हूं, इस उम्मीद में कि दुनिया भर के युवा नेता उनके काम को पढ़ेंगे और समानता के लिए उनकी दृष्टि से प्रेरित होंगे’ ।

भारत ने सेशेल्स को दिए गश्ती जहाज ‘PS जोरोस्टर’

⇒ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलवान के बीच आभासी शिखर सम्मेलन के दौरान भारत ने औपचारिक रूप से 100 करोड़ रुपये के गश्ती जहाज ‘PS जोरोस्टर’ को सेशेल्स को सौंप दिया।
⇒ PS जोरास्टर 2005 के बाद से सेशेल्स के लिए विकसित चौथी मेड-इन-इंडिया गश्ती नाव है।
⇒ भारत द्वारा उपहार में दिए गए अन्य जहाजों में PS टोपाज (2005), PS कॉन्स्टेंट (2014), पैट्रोल बोट हर्मीस (2016) शामिल हैं।
भारत-जापान समझौता

⇒ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
⇒ MoU को राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (NARL) के बीच हस्ताक्षरित किया गया था, जो अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार और रिसर्च इंस्टिट्यूट फॉर सस्टेनेबल ह्यूमनोस्फीयर के तहत संचालित होता है, जिसे RISH कहा जाता है और इसका संचालन जापान के क्योटो विश्वविद्यालय के तहत किया जाता है।
⇒ MoU के अनुसार, NARL और RISH प्रौद्योगिकी, वायुमंडलीय विज्ञान, सहयोगी वैज्ञानिक प्रयोगों और अन्य संबंधित मॉडलिंग अध्ययन के क्षेत्रों में अपना सहयोग जारी रखेंगे।

भारत – मॉरीशस में समझौता

⇒ 17 फरवरी, 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते (सीईसीपीए) पर हस्ताक्षर किए जाने हेतु मंजूरी प्रदान की ।
⇒ भारत-मॉरीशस सीईसीपीए पहला व्यापार समझौता है, जो किसी अफ्रीकी देश के साथ किया गया है।
⇒ इस समझौते में भारत के लिए 310 निर्यात वस्तुओं को शामिल किया गया है, जिसमें खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ, कृषि उत्पाद, वस्त्र और वस्त्र उत्पाद आदि शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन

होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपतिः शियोमारा कास्त्रो

⇒ वामपंथी ‘लिबर्टी एंड रिफाउंडेशन पार्टी’ की शियोमारा कास्त्रो 27 जनवरी, 2022 को होंडुरस की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त की गई।
⇒ होंडुरस मध्य अमेरिका का एक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में ग्वाटेमाला, दक्षिण-पश्चिम में अल सल्वाडोर, दक्षिण-पूर्व में निकारागुआ, दक्षिण में प्रशांत महासागर से फोन्सेका की खाड़ी में और उत्तर में होंडुरस की खाड़ी से लगती है।

⇒ इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर तेगुसिगाल्पा (Tegucigalpa) है।

बुर्किना फासो में तख्तापलट

⇒ पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो की सेना ने 24 जनवरी, 2022 को राष्ट्रपति रोच काबोरे का तख्तापलट कर दिया।
⇒ यह देश में बढ़ती अस्थिरता का प्रत्यक्ष परिणाम था, जिससे निपटने में सरकार बुरी तरह विफल रही।
⇒ बुर्किना फासो की राजधानी औगाडौउगोऊ में सुरक्षा की निगरानी लिए नियुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल – हेनरी सांडोगो दामिबा देश के नये प्रमुख बने हैं।

जर्मनी में सत्ता परिवर्तन

⇒ जर्मनी में 16 साल से चांसलर रही एंजेला मर्केल की सरकार का अंत हो गया। 27 सितम्बर, 2021 को हुए आम चुनाव में वामपंथी सोशल डेमोक्रेट पार्टी ने मर्केल के यूनियन ब्लॉक को पराजित कर दिया।
⇒ ओलाफ शोल्ज ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 9वें चांसलर के रूप में शपथ लिया।

76वें UNGA के अध्यक्षः अब्दुल्ला शहिद

⇒ मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शहिद को 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा का भारी बहुमत से अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने 48 मतों के खिलाफ 143 मत प्राप्त किए जिससे उन्हें तीन-चौथाई बहुमत से जीत मिली।
⇒ संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का पद हर साल क्षेत्रीय समूहों के बीच बदलता रहता है। 76वां सत्र ( 2021-22) एशिया-प्रशांत समूह की बारी है और यह पहली बार है जब मालदीव पीजीए के पद पर आसीन होगा।

इब्राहिम राइसी

⇒ इब्राहिम राइसी ने 2021 का ईरानी राष्ट्रपति चुनाव जीता, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत मतपत्रों की गिनती के साथ 62 प्रतिशत मत प्राप्त हुए है। है।
⇒ 60 वर्षीय राइसी ने अपने चार साल के कार्यकाल की शुरूआत करने के लिए अगस्त 2021 में हसन रूहानी का स्थान लिया। वह मार्च 2019 से ईरान के मुख्य न्यायाधीश भी हैं।

कोसोवो की राष्ट्रपतिः वोजोसा उस्मानी

⇒ कोसोवो की संसद ने वोजोसा उस्मानी को देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया है। उस्मानी को कोसोवो की विधानसभा में तीसरे दौर के मतदान में सांसदों से 71 वोट मिले।
⇒ 120 सदस्यीय संसद में 82 प्रतिनिधियों ने वोट में भाग लिया, 11 वोट अवैध घोषित किए गए। 38 वर्षीय राजनीतिज्ञ ने कोसोवो के प्रिस्टिना विश्वविद्यालय में कानून का अध्ययन किया और अमेरिका में पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका की वापसी

⇒ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन की अध्यक्षता में संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक रूप से पेरिस समझौते में वापसी की है। इससे पहले नवंबर 2020 में अमेरिका ने तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर समझौते को आधिकारिक रूप से छोड़ दिया था।

⇒ 2015 में लैंडमार्क पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके अनुसार देशों को हर पांच साल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन पर अंकुश लगाने के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को बढ़ाने की बात कही गई थी। वैश्विक संधि का लक्ष्य ग्लोबल वार्मिंग को 2°C से कम और 1.5°C तक सीमित करने का प्रयास करना है।

जो बाइडेन: अमेरिकी राष्ट्रपति

⇒ 20 जरवरी, 2021 को जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वहीं कमला हैरिस ने 49वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
⇒ इस प्रकार हैरिस इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली एशियाई – अमेरिकी बन गई।
⇒ ध्यातव्य है कि जो बाइडेन ओबामा प्रशासन में दो बार उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। इन्हें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा अमेरिका का सर्वोच्च सम्मान ‘प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से नवाजा गया था ।

नाफ्ताली बेनेट

⇒ इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री और यामिना पार्टी के नेता नाफ्ताली बेनेट ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
⇒ 49 वर्षीय पूर्व तकनीकी उद्यमी ने बेंजामिन नेतन्याहू की जगह ली है, जिन्हें 12 साल (2009 से 2021) के बाद पद से बाहर कर दिया गया है।
⇒ नेतन्याहू इजरायल के सबसे लम्बे समय तक सेवा करने वाले पीएम हैं। बेनेट एक नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जो कि मध्यमार्गी येश एटिड पार्टी के प्रमुख येर लापिद के साथ बनाई गई है।
⇒ नई गठबंधन सरकार रोटेशन के आधार पर चलेगी, जिसका अर्थ है कि बेनेट सितंबर 2023 तक इजराइल के प्रधानमंत्री के रूप में काम करेंगे, जिसके बाद लापिद अगले दो वर्षों के लिए 2025 तक पद का कार्यभार संभालेंगे।

इसाक हरजोग

⇒ इजराइली राजनेता इसाक हर्जोग को 2021 के लिए 120 सदस्यों के संसदीय चुनाव के दौरान 1 जून, 2021 को देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।
⇒ 60 वर्षीय हर्जोग 09 जुलाई, 2021 से प्रभावी रूप से पदभार ग्रहण करने वाले इजराइल के 11वें राष्ट्रपति होंगे। वह रूवेन रिवलिन का स्थान लेंगे, जो सात साल के कार्यकाल के बाद जुलाई 2021 में अपना कार्यकाल पूरा करेंगें ।

अन्य

बारबाडोस बना गणतंत्र देश

⇒ कैरेबियाई द्वीप बारबाडोस अब एक गणतंत्र देश बन गया है। बारबाडोस को 29 नवंबर, 2021 को आधी रात को गणतंत्र घोषित किया गया।
⇒ इसी के साथ यहां महारानी एलिजाबेथ – II का शासन खत्म हो गया। इस मौके पर विशेष समारोह आयोजित हुआ जिसमें ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स सहित कई नेता शामिल हुए।
⇒ गवर्नर जनरल सैंड्रा मेसन देश की राष्ट्रपति बनाई गई हैं। उनकी नियुक्ति क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा की गई है।

इंडोनेशिया की नई राजधानी: कालीमंतन

⇒ इंडोनेशिया ने 18 जनवरी, 2022 को जकार्ता की जगह बोर्नियो द्वीप के पूर्व में स्थित पूर्वी कालीमंतन को अपनी राजधानी बनाने हेतु एक विधेयक पारित किया।
⇒ देश की नई राजधानी को ‘नुसंतारा’ (Nusantara) कहा जाएगा, जिसका अर्थ जावा भाषा में ‘ द्वीपसमूह’ (Archipelago) है।

हूती विद्रोही

⇒ 17 जनवरी, 2022 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में एक तेल डिपो पर तीन पेट्रोलियम टैंकरों पर संदिग्ध ड्रोन हमले में दो भारतीय और एक पाकिस्तानी मारे गए और दो भारतीयों सहित छः अन्य लोग घायल हो गए।
⇒ इस हमले की जिम्मेदारी ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने ली ।
⇒ हूती ‘जैदी शिया संप्रदाय’ से संबंधित एक बड़ा कबीला है, जिसकी जड़ें यमन के उत्तर-पश्चिमी ‘सादा’ प्रांत में हैं।

भारत को UNESCO के कार्यकारी बोर्ड में दोबारा चुना गया

⇒ भारत को 17 नवम्बर, 2021 को संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक और शिक्षा संगठन (यूनेस्को) के कार्यकारी बोर्ड के 2021-25 के कार्यकाल के लिए दोबारा चुन लिया लिया है।
⇒ भारत ने यह चुनाव 164 वोटों की मदद से जीता। भारत को एशियाई और प्रशांत देशों के समूह – IV के लिए फिर से चुना गया, जिसमें जापान, फिलीपींस, वियतनाम, कुक आइलैंड्स और चीन भी शामिल हैं।

2022-24 तक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत

⇒ संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारी बहुमत के साथ 14 अक्टूबर, 2021 को 2022-24 के कार्यकाल के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए फिर से निर्वाचित किया गया है।
⇒ भारत ने 193 सदस्यीय विधानसभा में 184 मतों से अपना चयन हासिल किया। भारत का वर्तमान कार्यकाल 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त हुआ। नया 3 वर्ष का कार्यकाल जनवरी, 2022 से प्रारम्भ हुआ । 193 सदस्यीय महासभा ने 2022 – 2024 कार्यकाल के लिए गुप्त मतदान द्वारा अर्जेंटीना, कैमरून, बेनिन, फिनलैंड, इरिट्रिया, होंडुरास, गाम्बिया, लिथुआनिया, भारत, कजाकिस्तान, मलेशिया, लक्जमबर्ग, मोंटेनेग्रो, कतर, पराग्वे, यूएई, सोमालिया और अमेरिका को भी चुना गया है।

फेसबुक का नाम बदलकर ‘मेटा’ किया गया

⇒ Facebook Inc. ने 28 अक्टूबर, 2021 को अपना नाम और लोगो बदलकर Meta Platforms Inc. कर लिया।
⇒ कंपनी की रीब्रांडिंग एक वर्चुअल दुनिया को विकसित करने और ‘कंपनी के एप्स और तकनीकों को एक नए कंपनी ब्रांड के तहत लाने’ की बड़ी योजना का हिस्सा है। फेसबुक 2004 में लॉन्च हुआ था। इसने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया एप्प खरीदे हैं।

भारत द्वारा किगाली संशोधन का अनुसमर्थन

⇒ 18 अगस्त, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत द्वारा किगाली संशोधन के अनुसमर्थन को मंजूरी प्रदान की।
⇒ 15 अक्टूबर, 2016 को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के पक्षकार देशों ने किगाली संशोधन अंगीकृत किया था ।
⇒ किगाली (रवांडा) में आयोजित मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के पक्षकारों की 28वीं बैठक में 170 से अधिक देशों के मध्य इस प्रोटोकॉल में संशोधन पर सहमति बनी थी, अतः इसे किगाली संशोधन नाम दिया गया।
⇒ किगाली संशोधन का उद्देश्य विश्वभर में ‘हाइड्रोफ्लोरोकार्बन्स’ के उत्पादन एवं उपभोग में चरणबद्ध रूप से कटौती करना है।
⇒ 1 जनवरी, 2019 से किगाली संशोधन प्रभावी हो गया।
⇒ भारत वर्ष 2032 से चार चरणों में HFCs में चरणबद्ध रूप कटौती के कार्य को पूरा करेगा ।
⇒ इसके तहत वर्ष 2032 में 10 प्रतिशत, वर्ष 2037 तक 20 प्रतिशत, वर्ष 2042 तक 30 प्रतिशत तथा वर्ष 2047 तक 85 प्रतिशत की
संचयी कटौती प्रस्तावित है।

बांग्लादेश एवं कनाडा: CDRI के नए सदस्य

⇒ 5 अगस्त, 2021 को बांग्लादेश एवं कनाडा CDRI के नए सदस्य बन गए।
⇒ इस प्रकार अब CDRI के सदस्य देशों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। आपदा प्रतिरोधी संरचना के लिए गठबंधन राष्ट्रीय सरकारों, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों व कार्यक्रमों, बहुपक्षीय विकास बैंकों, निजी क्षेत्र एवं शैक्षणिक संस्थानों आदि की एक साझेदारी है।
⇒ 23 सितम्बर, 2019 को न्यूयॉर्क में आयोजित ‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्रवाई शिखर वार्ता, 2019’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गठबंधन की शुरूआत की घोषणा की थी। CDRI का सचिवालय नई दिल्ली में स्थित है।
⇒ इन 26 देशों के अतिरिक्त 7 अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी इसके सदस्य हैं, जिनका विवरण निम्नवत है-
1. एशियाई विकास बैंक (ABD)
2. विश्व बैंक समूह
3. UNDP
4. आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNDRR)
5. आपदा प्रतिरोधी सोसायटीज हेतु निजी क्षेत्र गठबंधन
6. जलवायु प्रतिरोधी निवेश हेतु गठबंधन
7. यूरोपीय संघ

एससीओ का 9वां सदस्य देश

⇒ ईरान को आधिकारिक तौर पर शंघाई सहयोग संगठन के पूर्ण सदस्य के रूप में 17 सितम्बर 2021 को मान्यता दी गई।
⇒ दुबांशे में एससीओ नेताओं ने ईरान को पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार करने का निर्णय लिया। इससे पूर्व ईरान पिछले 15 वर्षों से
इस संगठन में पर्यवेक्षण देश के रूप में शामिल था ।
⇒ पाकिस्तान, चीन और रूस ने तालिबान के कब्जे का समर्थन करते हुए उसके नेतृत्व में अफगानिस्तान के साथ सहयोगपूर्ण संबंध बनाए रखने की बात कही।

अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार का गठन

⇒ अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा 15 अगस्त, 2021 को काबुल पर कब्जा करने के करीब 21 दिनों के बाद 7 सितम्बर को अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की गई।
⇒ नई सरकार में 33 मंत्रियों को शामिल किया गया है। मुल्ला हसन अखुद को अफगानिस्तान का प्रधानमंत्री बनाया गया है। मुल्ला बरादर और मौलवी हनाफी को उप प्रधानमंत्री बनाया गया है।
⇒ हक्कानी नेटवर्क के सिराज हक्कानी को गृह मंत्रालय दिया गया सिराज हक्कानी अमेरिका का मोस्ट वांटेड आतंकी है।
⇒ इसके अलावा, मुल्ला याकूब को रक्षा मंत्री बनाया गया खैरउल्लाह खैरख्वा को सूचना है। मंत्री का पद दिया गया है। अब्दुल हकीम को न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई।
⇒ तालिबान ने अफगानिस्तान का नाम बदलकर – इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान’ कर दिया है।
⇒ तालिबान द्वारा वहां ‘शरिया कानून’ को लागू कर दिया गया है तथा महिलाओं पर अनेक प्रकार के प्रतिबन्ध लागू कर दिए गए हैं।

श्रीलंका में खाद्य संकट के कारण आर्थिक आपातकाल की घोषणा

⇒ श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने 30 अगस्त, 2021 को देश में आर्थिक आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी, क्योंकि निजी बैंकों के आयात को वित्तपोषित करने के लिए विदेशी मुद्रा की कमी है, जिससे खाद्य संकट बिगड़ गया है। देश एक कठिन आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
⇒ राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने कहा कि उन्होंने चीनी, चावल और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थों की जमाखोरी का मुकाबला करने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा अध्यादेश के तहत आपातकालीन नियमों का आदेश दिया।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जलविद्युत बांध

⇒ चीन सरकार ने ऊर्जा उत्पादन शुरू करने के लिए आधिकारिक तौर पर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े जलविद्युत बांध, बैहेतन बांध की पहली दो उत्पादन इकाइयों को चालू कर दिया ।
⇒ बैहेतन बांध दक्षिण-पश्चिमी चीन में जिंशा नदी पर स्थापित किया गया है।
⇒ बांध 289 मीटर लंबा डबल – वक्रता वाला आर्क बांध है, जिसमें 16 उत्पादन इकाइयां हैं।
⇒ 2003 में यांग्त्जी पर 22.5 मिलियन किलोवाट उत्पादन क्षमता के साथ ‘थ्री गोरजेस डैम’ खोले जाने के बाद प्रत्येक इकाई को 1 मिलियन किलोवाट की क्षमता उत्पन्न करनी होगी, जिससे यह आकार में दूसरा सबसे बड़ा हो जाएगा ।

ECOSOC के तीन निकायों के लिए भारत का चयन

⇒ भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तीन निकायों के लिए 1 जनवरी, 2022 से शुरू करते हुए तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है। ये संयुक्त राष्ट्र निकाय हैं:
1. अपराध निवारण और आपराधिक न्याय आयोग (CCPCJ)
2. लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र इकाई के कार्यकारी बोर्ड
3. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के कार्यकारी बोर्ड |

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा

⇒ देबस्वाना डायमंड कम्पनी. बोत्सवाना सरकार और दक्षिण अफ्रीकी हीरा कम्पनी डी बीयर्स के बीच एक संयुक्त उद्यम द्वारा बोत्सवाना में 1098 कैरेट के हीरे की खोज की गई है।
⇒ अब तक बरामद किया गया सबसे बड़ा हीरा 1905 में दक्षिण अफ्रीका में 3106 कैरेट का कलिनन पत्थर है। इसके बाद 2015 में बोत्सवाना में लुकारा डायमंड्स द्वारा खोजा गया 1109 कैरेट का लेसेडी ला रोना है।

2022-24 के लिए ECOSOC का सदस्यः भारत

⇒ भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के सदस्य के रूप में 2022-24 की तीन साल की अवधि के लिए चुना गया है, जो संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंगों में से एक है।
⇒ भारत को अफगानिस्तान, कजाकिस्तान और ओमान के साथ एशिया – प्रशांत राज्यों की श्रेणी में 7 जून, 2021 को UNGA द्वारा 54 सदस्यीय ECOSOC के लिए चुना गया।
⇒ ECOSOC अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा करने और सदस्य राज्यों और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली को संबोधित नीति सिफारिशों को तैयार करने के लिए केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करता है।

I – Familia लापता लोगों की पहचान के लिए

⇒ इंटरपोल ने पारिवारिक DNA के माध्यम से लापता व्यक्तियों की पहचान करने और सदस्य देशों में उदासीन मामलों को सुलझाने में पुलिस की मदद करने के लिए “I – Familia” नामक एक नया वैश्विक डेटाबेस लॉन्च किया है।

पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर संयुक्त राष्ट्र का दशकः 2021-2030

⇒ पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर संयुक्त राष्ट्र दशक आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया है, जो 2021 से 2030 तक चलेगा।

⇒ पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर संयुक्त राष्ट्र दशक संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के सह- नेतृत्व में होगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2019 के प्रस्ताव में इसकी घोषणा की थी।

दुनिया का पहला CO2 न्यूट्रल सीमेंट प्लांट

⇒ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता हीडलबर्ग सीमेंट की कार्बन कैप्चर तकनीक के माध्यम से 2030 तक स्लाइट में अपनी स्वीडिश फैक्ट्री को दुनिया के पहले CO, – न्यूट्रल सीमेंट प्लांट में बदलने की योजना है।
⇒ इस नियोजित रेट्रोफिट के बाद जिसकी लागत कम से कम 100 मिलियन यूरो (122 मिलियन डॉलर) होगी। यह संयंत्र प्रति वर्ष 1. 8 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड को कैप्चर करने में सक्षम होगा।

पहली एशिया-प्रशांत साइबर सुरक्षा परिषद

⇒ माइक्रोसॉफ्ट द्वारा पहली एशिया प्रशांत सार्वजनिक क्षेत्र साइबर सुरक्षा कार्यकारी परिषद शुरू की गई है।
⇒ इसमें ब्रुनेई, इंडोनेशिया, कोरिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड के नीति निर्माता और प्रभावशाली लोग शामिल हैं।

कांगो गणराज्य में माउंट नीरागोंगा का विस्फोट

⇒ कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में माउंट नीरागोंगा फट गया। माउंट नीरागोंगा रवांडा और युगांडा के साथ कांगो की सीमा के पास कई ज्वालामुखियों में से एक है।
⇒ इसका आखिरी बड़ा विस्फोट 2002 में हुआ था, जिसमें 250 लोग मारे गए थे और हजारों लोग विस्थापित हुए थे।

अंटार्कटिका से टूटा दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड

⇒ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने उपग्रह छवियों का उपयोग करके पुष्टि की है कि अंटार्कटिका से दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड टूट गया है।
⇒ A – 67 नामक हिमखंड आकार में 4320 वर्ग किलोमीटर था, जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आकार का आधा है।
⇒ उंगली के आकार का हिमखंड रोन आइस शेल्फ से अलग हो गया, जो एक विशाल बर्फ शेल्फ है, जो 400,000 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।

Mayflower 400: अटलांटिक को पार करने वाला दुनिया का पहला मानव रहित पोत

⇒ दुनिया का पहला मानवरहित पात जिसका नाम ‘Mayflower 400’ है, को अटलांटिक के पार नेविगेट करने के लिए निर्धारित किया गया है। इसे IBM के सहयोग से समुद्री अनुसंधान संगठन Pro Mare द्वारा बनाया गया है।
⇒ जलीय स्तनधारियों पर नजर रखने, पानी में प्लास्टिक का विश्लेषण करने और समुद्री प्रदूषण का अध्ययन करने के लिए 15 मई, 2021 को अपनी ट्रान्स- अटलांटिक यात्रा शुरू की।

दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्री पुल

⇒ यूनेस्को की ओरोका वर्ल्ड जियोपार्क के अनुसार, दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्री सस्पेंशन ब्रिज ‘अरोका’ पुर्तगाल में खोला गया ।
⇒ अरोका ब्रिज स्पैन में आधा किलोमीटर (लगभग 1,700 फुट) की पैदल दूरी पर है, जिसके साथ केबल से निलंबित एक मेटल वॉकवे भी है। लगभग 175 मीटर (574 फीट) नीचे एक झरने से पाइवा नदी बहती है।

चालक रहित कारों के संचालन वाला प्रथम देश

⇒ यूनाइटेड किंगडम कम गति पर स्व- ड्राइविंग वाहनों के उपयोग के लिए विनियमन की घोषणा करने वाला पहला देश बन गया है।

⇒ UK की सरकार ने अनुमान लगाया है कि UK की लगभग 40% कारों में 2035 तक स्व- ड्राइविंग क्षमता होगी। इससे देश में 38,000 नौकरियों का सृजन होगा। इसकी गति सीमा 37 मील प्रति घंटा निर्धारित की जानी है। कार एकल लेन में चलाए जाएंगे।

दुनिया का पहला जलवायु परिवर्तन कानून

⇒ न्यूजीलैंड वित्तीय फर्मों के लिए पर्यावरणीय जवाबदेही की मांग करने वाला कानून लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बनने वाला है।
⇒ इसका उद्देश्य देश के 2050 तक कार्बन न्यूट्रल बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के साथ वित्तीय क्षेत्र को जोड़ना है।

ऑनलाइन फर्जी समाचारों का प्रसार रोकने के लिए समझौते

⇒ भारत, फ्रांस और ब्रिटेन समेत 20 देशों ने ऑनलाईन फर्जी समाचारों (Fake news) का प्रसार रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयार्क में ‘सूचना एवं लोकतंत्र पर अंतरराष्ट्रीय भागीदारी’ समझौता पर हस्ताक्षर किये।
⇒ दक्षिण अफ्रीका और कनाडा सहित हस्ताक्षर करने वाले देशों ने इंटरनेट पर स्वतंत्र रूप से रिपोर्ट की जाने वाली अलग-अलग और विश्वसनीय सूचना को बढ़ावा देने के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की है।
⇒ दरअसल ‘सूचना एवं लोकतंत्र आयोग’ रिपोटर्स बिदाउट बॉर्डस की पहल है, जिसे वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था।
⇒ विश्व के 25 प्रख्यात लोग इस आयोग से जुड़े हैं, जिनमें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित शिरिन अबादी भी शामिल हैं।
⇒ इस आयोग ने 2 नवंबर, 2018 को सूचना एवं लोकतंत्र पर अंतर्राष्ट्रीय घोषणापत्र भी जारी किया था।

आतंकवाद विरोध के लिए UN न्यास निधि में भारत का योगदान

⇒ भारत ने आतंकवाद विरोध के लिए संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड में अतिरिक्त 500,000 डॉलर का योगदान दिया है, जिससे आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में देश का योगदान 1 मिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।
⇒ इस राशि के साथ भारत का अब तक का कुल योगदान + 1.05 मिलियन है।

जानवरों के लिए दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन Carnivac-Cov

⇒ नॉवल कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का पहला पशु टीका रूस में देश के कृषि सुरक्षा प्रहरी रोसेलखोजनाडजोर में पंजीकृत किया गया है।
⇒ रोसेलखोजनाडजोर (पशु चिकित्सा और फाइटोसैनिटरी निगरानी के लिए संघीय सेवा) की एक इकाई द्वारा विकसित जानवरों के लिए टीका को कार्निवैक-कोव (Carnivac-Cov) नाम दिया गया है।

मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2023

⇒ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से भारत द्वारा प्रायोजित एक प्रस्ताव को अपनाया और 70 से अधिक देशों ने 2023 को मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया।
⇒ मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष का उद्देश्य बदलती जलवायु परिस्थितियों के अंतर्गत अनाज के स्वास्थ्य लाभ और खेती के लिए इसकी उपयुक्तता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

विश्व का सबसे बड़ा पवन ऊर्जा संयंत्र

⇒ फरवरी, 2021 में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने वर्ष 2030 तक दक्षिण कोरिया में विश्व का सबसे बड़ा अपतटीय पवन ऊर्जा संयंत्र (Offshore Wind Farm) का निर्माण करने से संबंधित योजना को मंजूरी प्रदान करने की घोषणा की।
⇒ यह परियोजना कोविड- 19 महामारी से पर्यावरण के अनुकूल रिकवरी करने और वर्ष 2050 तक कार्बन तटस्थ बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के कदम की ओर तेजी से बढ़ने में मददगार होगी ।

विश्व का पहला ऊर्जा द्वीप

⇒ फरवरी, 2021 में डेनमार्क ने विश्व का पहला ऊर्जा द्वीप बनाने की योजना को मंजूरी प्रदान की । इस ऊर्जा द्वीप का निर्माण उत्तरी सागर में किया जाएगा।
⇒ इस ऊर्जा द्वीप का उपयोग लगभग 3 मिलियन यूरोपीय घरों की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त हरित ऊर्जा का उत्पादन और भंडारण करने के लिए किया जाएगा।

इन्हें  भी जरुर पढ़े :- 

Leave a Comment

720 Px X 88Px