CURRENT AFFAIRS SET – 6 (iv) : टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची (Time magazine’s list of 100 most influential people)

CURRENT AFFAIRS SET – 6 (iv) : टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची (Time magazine’s list of 100 most influential people)


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Whatsapp Group   Join Now
Facebook Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची

⇒ टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की वार्षिक सूची में भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी, सुप्रीम कोर्ट की वकील करुणा नंदी और कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज का नाम भी शामिल है।
⇒ TIME 100 सूची को छह श्रेणियों में बांटा गया है – आइकॉन, पायनियर्स, टाइटन्स, आर्टिस्ट, लीडर्स और इनोवेटर्स |
⇒ TIME 100 की लिस्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, मिशेल ओबामा, ऐप्पल सीईओ टिम कुक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, केविन मैकार्थी, रॉन डेसेंटिस, किर्स्टन सिनेमा, केतनजी ब्राउन जैक्सन का भी नाम है।
⇒ टाइम पत्रिका के अनुसार, करुणा नंदी ” महिला अधिकारों की चौंपियन” हैं, जिन्होंने बलात्कार विरोधी कानूनों में सुधार की वकालत की है और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित मामले के लिए संघर्ष किया है।

एलिजाबेथ बोर्न

⇒ 30 साल में फ्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी है।
⇒ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने श्रम मंत्री एलिजाबेथ बोर्न (Elisabeth Borne) को अपना नया प्रधान मंत्री चुना है ।
⇒ ऐसा दूसरी बार है जब फ्रांस में किसी महिला को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
⇒ 61 वर्षीया बोर्न से पहले एडिथ क्रेसन ने 1990 के दशक की शुरुआत में में समाजवादी नेता फ्रेंकोइस मिटरैंड के राष्ट्रपति कार्यकाल प्रधानमंत्री पद धारण किया था।

देश के प्रथम ” अमृत सरोवर “

⇒ केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 13 को उत्तर प्रदेश के पटवई, रामपुर में देश के पहले ” अमृत सरोबर”
का उद्घाटन किया।
⇒ यह “अमृत सरोवर ” न केवल पर्यावरण की रक्षा और जल संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी
आकर्षण का केंद्र होगा।
⇒ आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर (15 अगस्त 2025 तक) हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य है।

पुलित्जर पुरस्कार 2022

⇒ वर्ष 2022 के लिए पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize 2022) के विजेताओं की घोषणा 9 मई को की गई।
⇒ जिन भारतीय पत्रकारों ने इस वर्ष यह पुरस्कार जीता हैं, वे हैं, अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू, अमित दवे और रायटर्स के दिवंगत पत्रकार दानिश सिद्दीकी (Danish Siddiqui ) ।
⇒ भारत में कोविड-19 संकट की फीचर फोटोग्राफी और कवरेज के लिए पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि दानिश सिद्दीकी की वर्ष 2021 में अफगानिस्तान के सैनिकों और तालिबान लड़ाकों के बीच हुए संघर्ष को कवर करते हुए मौत हो गई थी।
⇒ सार्वजनिक सेवा पत्रकारिताः यूएस कैपिटल में 6 जनवरी 2021 के विद्रोह की कवरेज के लिए वाशिंगटन पोस्ट ने सार्वजनिक सेवा पत्रकारिता में पुलित्जर पुरस्कार जीता है।
⇒ ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग : मियामी हेराल्ड को सर्फसाइड कोंडो के ढहने पर ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग के लिए पुलित्जर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
⇒ अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंगः न्यूयार्क टाइम्स ने सीरिया, इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमलों से नागरिकों की मौत के चुनौतीपूर्ण आधिकारिक खातों की रिपोर्टिंग के लिए अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग श्रेणी में जीत हासिल की है।
⇒ ब्रेकिंग न्यूज फोटोग्राफी: ब्रेकिंग न्यूज फोटोग्राफी श्रेणी में काबुल के पतन से संबंधित कार्य के लिए लास एंजिल्स टाइम्स के दिया संवाददाता और फोटोग्राफर मार्कस याम को तथा टैम्पा बे टाइम्स को ‘जहर’ के लिए इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग के लिए पुरस्कार गया। ‘जहर’ रिपोर्ट में प्रदूषण फैलाने वाली लीड फैक्ट्री की सच्चाई उजागर की गयी है।
⇒ पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र का अमेरिका का सर्वोच्च पुरस्कार है, जिसकी शुरुआत 1917 में हुई थी।

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन

⇒ प्रख्यात संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 वर्ष की आयु में 10 मई को मुंबई में उनके पाली हिल आवास निधन हो गया।
⇒ जम्मू-कश्मीर की शैव और सूफी परंपरा के प्रतीक, पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता पंडित शिवकुमार शर्मा ने संतूर नामक लोक वाद्य यंत्र को क्लासिकल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।
⇒ पं. शिवकुमार शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1938 को जम्मू में हुआ था। उनके पिता पं. उमादत्त शर्मा भी जाने-माने गायक थे। शर्मा ने अपने पिता से संगीत सीखना शुरू किया, जिन्होंने जम्मू में रेडियो कश्मीर और बाद में कश्मीर में संगीत पर्यवेक्षक के रूप में काम किया।
⇒ संगीतकार जोड़ी शिव-हरि (पंडित शिवकुमार शर्मा और पंडित हरिप्रसाद चौरसिया) में से एक थे ।
⇒ उन्हें 1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1991 में पद्म श्री और 2001 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

राखीगढ़ी में मिली 5000 साल पुरानी ज्वैलरी फैक्ट्री

⇒ हरियाणा के हिसार स्थित राखीगढ़ी स्थल से सोना, मिट्टी की चूड़ियां व अन्य महत्वपूर्ण सामान मिला है। हालांकि सोना काफी कम मात्रा में पाया गया है।
⇒ जो मुहर पाई गई है, उसमें हड़प्पा काल में प्रयोग की जाने वाली लिपि लिखी है।
⇒ राखीगढ़ की साइट भारतीय उपमहाद्वीप में हड़प्पा सभ्यता के पांच ज्ञात सबसे बड़े शहरों में से एक है। अन्य चार पाकिस्तान में हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और गनवेरीवाला और भारत में धोलावीरा (गुजरात) हैं।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 3 मई, 2022 में जारी

⇒ विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक (World Press Freedom Inden) 2022 में भारत आठ स्थान गिरकर 180 देशों में 150वें स्थान पर आ गया है।
⇒ रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पिछले साल भारत 142 वें स्थान पर था ।
⇒ रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के अनुसार भारत को पत्रकारिता के लिए “खराब” जगह के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
⇒ दक्षिण एशिया में नेपाल को 76, श्रीलंका को 146, म्यांमार को 176, पाकिस्तान को 157 और बांग्लादेश को 162वें स्थान पर रखा गया है।
⇒ चीन 175 वें स्थान पर था, और यूएस 42वें स्थान पर था । इस साल नॉर्वे (प्रथम) डेनमार्क (दूसरा), स्वीडन ( तीसरा ) एस्टोनिया (चौथा ) और फिनलैंड (पांचवां ) ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर कोरिया 180 देशों और क्षेत्रों की सूची में सबसे नीचे रहा।

75वां कान्स फिल्म 2022 : भारत को मिला ‘कंट्री ऑफ ऑनर’

⇒ 17-28 मई, 2022 तक चलने वाले 75वें कान्स फेस्टिवल में भारत ऑफिशियली ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ के रूप में शामिल हुआ।
⇒ कान्स के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जंब कान्स फिल्म समारोह में ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ की परंपरा की शुरुआत हुई है।
⇒ इसके पहले ही इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल के जूरी पैनल में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को शामिल किया गया था। ⇒ कान्स फेस्टिवल का यह 75वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट है, वहीं इत्तेफाक से भारत भी आजादी के 75 साल (अमृत महोत्सव) सेलिब्रेट कर रहा है।

सरकारी कंपनी ‘पवनहंस’ का निजीकरण

⇒ 4 मई, 2022 केन्द्र सरकार ने भारत का एकमात्र हेलिकॉप्टर निर्माता कंपनी ‘पवनहंस लिमिटेड’ को 211.14 करोड़ रुपये में निजी कंपनी ‘स्टार – 9 मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड’ के हाथों बेचने का निर्णय लिया है।
⇒ कंपनी को बेचने के पीछे सरकार का तर्क है कि तीन दशक से भी अधिक पुरानी इस कंपनी को वित्त वर्ष 2018-19 में लगभग 69 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। इसके बाद साल 2019-20 में भी कंपनी को 28 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा था।

देश में कोरोना का टीका अनिवार्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

⇒ 2 मई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में देश में कोरोना वैक्सीन की अनिवार्यता को समाप्त करने का निर्णय दिया। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कई राज्यों ने वैक्सीनेशन को अनिवार्य कर रखा है जो संवैधानिक नहीं है।
⇒ सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना टीका के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत शारीरिक स्वायत्तता और अखंडता की रक्षा का अधिकार है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के टीकाकरण के दुष्प्रभाव के आंकड़ों को सार्वजनिक करने के लिए केन्द्र सरकार को निर्देश भी दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेला: आहार 2022

⇒ 26-30 अप्रैल, 2022 तक कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) द्वारा भारत व्यापार संवर्द्धन संगठन ( ITPO) के सहयोग से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेला – आहार 2022 के 36वें संस्करण का आयोजन हुआ।
⇒ वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, कृषि उत्पादों के विभिन्न खंडों के 80 से अधिक निर्यातक जिनमें भौगोलिक संकेत उत्पाद, प्रसंस्कृत खाद्य, जैविक और जमे हुए खाद्य उत्पाद शामिल हैं, मेले में भाग लिया।

भारत के पहले अनाज- आधारित इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन

⇒ बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 30 अप्रैल को पूर्णिया जिले में देश के पहले ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र (grain- based ethanol plant) का उद्घाटन किया।
⇒ ईस्टर्न इंडिया बायोफ़्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित 105 करोड़ रुपये का प्लांट केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार की इथेनॉल उत्पादन और प्रचार नीति – 2021 को मंजूरी देने के बाद पहला संयंत्र है।
⇒ यह संयंत्र पूर्णिया शहर से लगभग 12 किमी दूर गणेशपुर परोरा में स्थित है। यह क्षेत्र मक्के की खेती के केंद्र के रूप में उभरा है, जिसका उपयोग संयंत्र में इथेनॉल बनाने के लिए किया जा सकता है।

विश्व टीकाकरण सप्ताह 2022

⇒ विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ‘विश्व टीकाकरण सप्ताह 2022’ का आयोजन 24-30 अप्रैल तक किया गया।
⇒ विश्व टीकाकरण सप्ताह 2022 का विषय ‘सभी के लिये लंबा जीवन’ है।
⇒ इस अभियान का उद्देश्य सभी उम्र के लोगों को बीमारी से बचाने हेतु टीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है।

पल्ली: देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत

⇒ राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली जम्मू संभाग की सांबा जिले की पल्ली पंचायत देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बन गई है।
⇒ प्रधानमंत्री ने पंचायत में 348 घरों को रोशन करने के लिये 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा सयंत्र का उद्घाटन किया।

क्वार जलविद्युत परियोजना

⇒ 27 अप्रैल, 2022 को भारत सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिनाब नदी पर स्थित 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना को मंजूर दी गई।
⇒ यह जलविद्युत परियोजना सिंधु बेसिन का एक हिस्सा है।
⇒ इस परियोजना में 624 मेगावाट की रन-ऑफ-द- रिवर किरू जलविद्युत परियोजना और 1,000 मेगावाट की पाकल दुल जलविद्युत परियोजना शामिल है।

लिथुआनिया में एक नया भारतीय दूतावास

⇒ 27 अप्रैल, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिथुआनिया में एक नया भारतीय दूतावास खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी । यह बाल्टिक क्षेत्र में भारत का पहला पूर्ण दूतावास होगा।
⇒ लिथुआनिया पहला बाल्टिक देश था जिसने वर्ष 2008 में भारत में एक दूतावास खोला था।
ताइवान द्वारा दूतावास खोलने की अनुमति देने के बाद लिथुआनिया चीन के साथ राजनयिक विवाद के केंद्र में है।

प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, 2022 – नरेंद्र मोदी

⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24 अप्रैल को मुंबई में पहले ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
⇒ यह पुरस्कार भारत रत्न लता मंगेशकर की याद में स्थापित किया गया है, जिनका फरवरी 2022 में निधन हो गया था ।
⇒ प्रख्यात गायिका आशा भोसले, उषा मंगेशकर और मीना मंगेशकर -खड़ीकर और आदिनाथ मंगेशकर ने राष्ट्र के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए पीएम मोदी को पुरस्कार प्रदान किया।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप – 2022 : मंगोलिया

⇒ मंगोलिया के उलानबटोर में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान रवि दहिया ने 23 अप्रैल को 57 किग्रा. वर्ग के फाइनल मैच में कजाकिस्तान के कलजान राखत को 12-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
⇒ दीपक पुनिया न86 किग्रा. पुरुष फ्रीस्टाइल रजत पदक और विक्की ने 92 किग्रा. में कांस्य पदक जीता।
⇒ भारत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के इस संस्करण में 1 स्वर्ण ,5 रजत सहित 11 कांस्य पदक जीते।

जस्टिस विनीत सरन: रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष

⇒ सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विनीत सरन को रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
⇒ यह नियुक्ति जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा अंतर्राज्यीय नदी जल विवाद अधिनियम 1956 के अंतर्गत की गई।
⇒ पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक नहर मुद्दे के लिए एक सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुँचने के लिए रावी- ट्रिब्यूनल गठित किया गया है।

डॉ. सुमन के. बेरी: नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

⇒ अर्थशास्त्री डॉ. सुमन के. बेरी नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। नियुक्ति से पूर्व बेरी नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के महानिदेशक रह चुके हैं।
⇒ इन्होंने राजीव कुमार का स्थान लिया है, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजीव कुमार ने अगस्त 2017 में अरविंद पनगडिया की जगह पदभार संभाला था।

UAE में BHIM UPI पेमेंट की अनुमति

⇒ ऐसे पर्यटक या प्रवासी, जिनका भारतीय बैंक में खाता है, उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुकानों, खुदरा प्रतिष्ठानों और मर्चेंट स्टोर में UPI पेमेंट करने की अनुमति दे दी गयी है। इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और मशरेक बैंक के NEOPAY के साथ समझौता हुआ है।
⇒ विश्व स्तर पर, UPI को अब भूटान और नेपाल के साथ UAE में स्वीकार किया चुका है।

कॉसमॉस मालाबारिकस परियोजनाः केरल सरकार व नीदरलैंड

⇒ केरल सरकार ने कॉसमॉस मालाबारिकस परियोजना के लिए 21 अप्रैल को नीदरलैंड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
⇒ इस परियोजना का उद्देश्य 18वीं शताब्दी के डच दस्तावेजों का उपयोग करके केरल के इतिहास पर और प्रकाश डालना है।
⇒ कॉसमॉस मालाबारिकस परियोजना को केरल काउंसिल फॉर हिस्टोरिकल रिसर्च (केसीएचआर), राष्ट्रीय अभिलेखागार और नीदरलैंड में लीडेन विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से कार्यान्वित किया जा रहा है।
⇒ यह परियोजना मालाबार पर 18वीं सदी के डच दस्तावेजों से संबंधित है, जिन्हें केरल में 1643 और 1852 के बीच की अवधि के बारे
में जानकारी का सबसे व्यापक स्रोत माना जाता है।

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वाँ प्रकाश पर्व

⇒ प्रधानमंत्री ने 21 अप्रैल को नई दिल्ली के लाल किले पर 9वें सिख सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के समारोह में भाग लिया।
⇒ इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया ।
⇒ श्री गुरु तेग बहादुर जी का जन्म 21 अप्रैल, 1621 को अमृतसर में माता नानकी और छठे सिख गुरु हरगोविंद के यहाँ हुआ था ।

‘इंडिया आउट’ कैंपेन पर रोक: मालदीव

⇒ मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह ने मालदीव में भारतीय सेना की मौजूदगी के विरोध में विपक्ष के नेतृत्व वाले ‘इंडिया आउट’ अभियान पर रोक लगा दी है।
⇒ राष्ट्रपति के अनुसार ‘इंडिया आउट’ अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
⇒ मालदीव सरकार ने भारत प्रथम (India First) विदेश नीति की भी . घोषणा की है। भारत और मालदीव ने समुद्री क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए भारत से +50 मिलियन की क्रेडिट लाइन के साथ एक सुरक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
⇒ भारत, उथुरु थिलाफल्हू एटोल में एक तट रक्षक बेस विकसित करने में भी मदद कर रहा है। इसके साथ ही समझौते में आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग शामिल है।

सरमतः रूस निर्मित दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल

⇒ रूस ने 21 अप्रैल, 2022 को अपनी नई इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल सरमत का परीक्षण किया।
⇒ RS-28 Sarmat को नाटो द्वारा ‘शैतान – द्वितीय’ कहा जाता है। यह दस या अधिक आयुध ले जाने में सक्षम है और 11,000 से 18,000 किमी. की सीमा के साथ पृथ्वी के किसी भी स्थान पर हमला करने की क्षमता रखता है।
⇒ यह मिसाइल एक बार में 15 ठिकानों पर परमाणु हमला करने में सक्षम है।

डॉ. अजय कुमार सूद: प्रधान वैज्ञानिक सलाहाकार नियुक्त

⇒ अजय कुमार सूद को तीन वर्षीय कार्य काल के लिए भारत सरकार का प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्होंने के. विजय राघवन का स्थान लिया है।
⇒ डॉ. सूद विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद (PM & STIAC) के सदस्य हैं और एक भौतिक विज्ञानी हैं।

चैंपियन ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 2021

⇒ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने पर्यावरणविद् डेविड एटनबरो को चैंपियन ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 2021 से सम्मानित किया है।
⇒ डेविड एटनबरो दुनिया के सबसे प्रसिद्ध प्राकृतिक इतिहास प्रसारणकर्ता में से एक है।
⇒ करियर की शुरूआत टेलीविजन के साथ शुरू होने के दौरान, उन्होंने पृथ्वी की स्थिति पर नौ-भाग वाली Life series डॉक्यूमेंटरी लिखी । अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक द्वारा चुना और प्रदान किया जाता है।

भारत का पहला शुद्ध ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र: असम

⇒ ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 20 अप्रैल 2021 को असम में अपने जोरहाट पंप स्टेशन पर 10 किलोग्राम प्रति दिन की स्थापित क्षमता के साथ भारत के पहले 99.999% शुद्ध ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट की शुरुआत की ।
⇒ संयंत्र मौजूदा 500 किलोवॉट सौर संयंत्र द्वारा 100 किलोवॉट आयन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (AEM) पद्धति का प्रयोग करके उत्पन्न बिजली से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करता है।
⇒ भारत में पहली बार AEM पद्धति का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संयंत्र से भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन 10 किलो प्रतिदिन से बढ़ाकर 30 किलो प्रतिदिन होने की उम्मीद है।

राज्यों में अक्षय ऊर्जा स्थापित क्षमताः राजस्थान प्रथम

⇒ केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आँकड़ों के अनुसार, राजस्थान और गुजरात ने सौर ऊर्जा क्षमता में मजबूत वृद्धि के कारण वित्तीय वर्ष 2021-22 में अक्षय ऊर्जा की समग्र स्थापित क्षमता के मामले में तमिलनाडु और कर्नाटक को पीछे छोड़ दिया है।
⇒ राजस्थान अब देश में ग्रिड से जुड़ी अक्षय ऊर्जा की समग्र स्थापित क्षमता में अग्रणी है, इसके बाद गुजरात है। तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है, जबकि कर्नाटक चौथे स्थान पर है।
⇒ 31 मार्च, 2022 तक, राजस्थान की कुल नवीकरणीय क्षमता एक साल पहले (31 मार्च 2021 ) के 10,205 मेगावाट से बढ़कर 17,041 मेगावाट हो गई।
⇒ गुजरात की कुल नवीकरणीय क्षमता 13,153 मेगावाट से बढ़कर 16,588 मेगावाट हो गई।
⇒ तमिलनाडु की कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता 16,099 मेगावाट हैं। जिसमें कुल सौर क्षमता 5,067 मेगावाट तथा पवन ऊर्जा की स्थापित क्षमता 9,866 मेगावाट है । पवन ऊर्जा में तमिलनाडु अभी अग्रणी बना हुआ है, इसके बाद गुजरात का स्थान है ।
⇒ कर्नाटक की कुल नवीकरणीय क्षमता 15,905 मेगावाट तक पहुंच गई।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडे: नए थल सेनाध्यक्ष

⇒ 30 अप्रैल, 2022 को सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडे को 29वां सेनाध्यक्ष नियुक्त किया है।
⇒ 6 मई, 1962 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडे को 24 दिसंबर, 1982 को भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन दिया गया था।
⇒ वह थल सेनाध्यक्ष बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अभिकारी हैं।

चीनी निर्यात में 291 प्रतिशत की वृद्धि

⇒ भारत के चीनी निर्यात में वित्त वर्ष 2013-14 के 1,177 मिलियन डॉलर की तुलना में 291 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जो वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 4600 मिलियन डॉलर तक पहुँच गई है।
⇒ DGCI-S के डाटा के अनुसार, भारत ने विश्व भर के 121 देशों को चीनी का निर्यात किया।
⇒ पिछले वित्त वर्ष (2020-21 ) की तुलना में चीनी के निर्यात में 65 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।
⇒ वित्त वर्ष 2021-22 ( अप्रैल – फरवरी) में, भारत ने इंडोनेशिया को 769 मिलियन डॉलर के बराबर का चीनी निर्यात किया, जिसके बाद बांग्लादेश (561 मिलियन डॉलर), सूडान ( 530 मिलियन डॉलर) तथा संयुक्त अरब अमीरात (270 मिलियन डॉलर) का स्थान रहा। ⇒ भारत, ब्राजील के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है।

रेडियो अक्ष: दृष्टिहीन लोगों के लिए रेडियो चैनल

⇒ दृष्टिहीन लोगों के लिए देश का पहला रेडियो चैनल, ‘रेडियो अक्ष’ (Radio Aksh) को नागपुर में लॉन्च किया गया। यह द-ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन, नागपुर और समृद्धि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की संयुक्त परियोजना है।
⇒ यह अवधारणा दृष्टिहीन लोगों को उनके डिजिटल उपकरणों पर उपलब्ध कराई गई ऑडियो बुक के विकल्प के रूप में अपनाई गई थी, जिसकी पहुंच COVID-19 महामारी के कारण यात्रा पर प्रतिबंध के कारण कट गई थी।

‘उड़ान’ योजना का प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयन

⇒ नागरिक विमानन मंत्रालय की प्रमुख क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान / UDAN (उड़े देश का आम नागरिक) को ‘नवाचार (सामान्य). केंद्रीय’ श्रेणी के तहत लोक प्रशासन 2020 में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
⇒ भारत सरकार ने राज्य सरकार के जिलों और संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को स्वीकार करने, उन्हें पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए इस पुरस्कार का शुभारंभ किया है।
⇒ इस योजना में मात्रात्मक लक्ष्यों की उपलब्धि के अलावा सुशासन, गुणात्मक उपलब्धियों और अंतिम मील तक संपर्क पर जोर दिया गया है।

राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला, 2022

⇒ 21 अप्रैल, 2022 को 700 से अधिक स्थानों पर राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला, 2022 का आयोजन किया गया।
⇒ इस कार्यक्रम का आयोजन स्किल इंडिया द्वारा प्रशिक्षण महानिदेशालय के सहयोग से किया गया।
⇒ इस पहल का उद्देश्य एक लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को कार्य पर रखने तथा नियोक्ताओं को देश भर से सही प्रतिभाओं की पहचान में सहायता प्रदान करने के साथ ही उचित प्रशिक्षण सहित विभिन्न व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन

⇒ 14 अप्रैल, 2022 को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। ⇒ प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्ली के तीन मूर्ति परिसर में स्थित है और आजादी के बाद से देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान के लिए समर्पित है।

ट्री सिटी ऑफ वर्ल्ड – 2021

⇒ हैदराबाद और मुंबई ने आर्बर डे फाउंडेशन और यूएन फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन द्वारा ‘2021 ट्री सिटी ऑफ वर्ल्ड’ का खिताब प्राप्त किया है।
⇒ दोनों भारतीय शहरों को स्वस्थ, लचीले और खुशहाल शहरों के निर्माण में शहरी पेड़ों (अर्बन ट्री) और हरियाली को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए मान्यता प्रदान की गई है।
⇒ तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद ने लगातार दूसरी बार ‘ट्री सिटी ऑफ वर्ल्ड’ का खिताब जीता है।

कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार, 2021

⇒ उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने 13 अप्रैल को चंडीगढ़ के डॉ. भूषण कुमार और गुजरात के ‘सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट’ को कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार, 2021 प्रदान किया ।
⇒ इस वार्षिक पुरस्कार को गांधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन ने शुरू किया था।

भारत-अमेरिका चौथी ‘2+2’ वार्ता

⇒ भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चौथी ‘2+2’ वार्ता 12 अप्रैल, 2022 को वाशिंगटन डीसी में आयोजित की गयी ।
⇒ भारत और अमेरिका ने चौथी ‘2+2 ‘ मंत्रिस्तरीय वार्ता में क्षेत्रीय स्थिरता और कानून के शासन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
⇒ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने किया।
⇒ इस बैठक में रूस- यूक्रेन संकट, वैश्विक मंदी, तेल संकट आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
⇒ अमेरिका के अतिरिक्त, आस्ट्रेलिया, जापान और रूस के साथ भी ‘2+2’ वार्ता आयोजित की जाती है।

शहबाज शरीफ – पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री

⇒ मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को 11 अप्रैल, 2022 को देश की नेशनल असेंबली द्वारा पाकिस्तान का 23वां प्रधानमंत्री चुना गया। ⇒ शरीफ पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं। शाहबाज शरीफ ने 2018 में इमरान खान के सत्ता में आने से पहले पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।
⇒ इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव हारने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

केतनजी ब्राउन जैक्सन – US सुप्रीम कोर्ट में पहली अश्वेत महिला जज

⇒ संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने केतनजी ब्राउन जैक्सन की देश की सर्वोच्च अदालत में पहली अश्वेत महिला जज के रूप में पुष्टि की।
⇒ केतनजी ब्राउन जैक्सन 83 वर्षीय जस्टिस स्टीफन ब्रेयर की जगह लेंगी।
⇒ सीनेट ने न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन के पक्ष में 53 से 47 वोट दिए, जिससे वह सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई।

Axiom – 1: सभी निजी यात्रियों वाला पहला अंतरिक्ष मिशन

⇒ Axiom -1 इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए सभी निजी यात्रियों वाला पहला अंतरिक्ष मिशन है।
⇒ Axiom Space के अंतरिक्ष यात्रियों ने 8 अप्रैल को फ्लोरिडा में NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 391 से उड़ान भरी थी ।
⇒ उनका कैप्सूल, जिसे ‘एंडेवर’ के नाम से जाना जाता है, 9 अप्रैल को ISS पर डॉक किया गया।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से रूस का निलंबन

⇒ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 अप्रैल, 2022 को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार
परिषद से रूस के निलंबन के पक्ष में मतदान किया ।
⇒ यह निलंबन कीव के बाहर एक शहर ‘बूचा’ में कथित युद्ध अपराधों के लिए वैश्विक प्रतिक्रिया का हिस्सा था, जहां रूसी सेना के हटने के बाद 300 से अधिक नागरिकों के शव पाए गए हैं।

ओ हेनरी पुरस्कार, 2022

⇒ बंगाली लेखक अमर मित्रा को वर्ष 1977 में लिखी गई उनकी लघु कहानी बांग्ला में ‘गॉनबुरो’ और अंग्रेजी में ‘द ओल्ड मैन ऑफ कुसुमपुर’ के लिए ‘ओ हेनरी अवार्ड’ के लिए चुना गया है।
⇒ ओ हेनरी अवार्ड की स्थापना 1919 में हुई थी और इसके विजेताओं में विलियम फॉल्कनर, शाऊल बोलो और रेमंड कार्वर शामिल हैं। ओ हेनरी पुरस्कार असाधारण प्रतिभा की लघु कथाओं को दिया जाने वाला एकमात्र वार्षिक पुरस्कार है।

चमेली देवी जैन पुरस्कार

⇒ मुंबई स्थित पत्रकार आरेफा जौहरी को महिला मीडियाकर्मी के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2021 के लिए चमेली देवी जैन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
⇒ वह मुंबई में ‘स्क्रॉल इन’ के लिए काम करती हैं ।
⇒ वार्षिक चमेली देवी जैन पुरस्कार 1982 में स्थापित किया गया था।

रिकी केज और फाल्गुनी शाह को ग्रैमी अवार्ड

⇒ लास वेगास में 3 अप्रैल, 2022 की रात को आयोजित 64वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स में भारतीय संगीतकार रिकी केज ने सर्वश्रेष्ठ एल्बम, ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ग्रैमी अवार्ड जीता।
⇒ रिकी और कोपलैंड ने डिवाइन टाइड्स के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम का पुरस्कार ( ग्रामोफोन ट्रॉफी) जीता।
⇒ न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय गायिका फाल्गुनी शाह (फालु) ने ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल एल्बम श्रेणी में ग्रैमी जीता। फाल्गुनी ने जयपुर संगीत परंपरा में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कौमुदी मुंशी से ठुमरी की बनारस शैली और उदय मजूमदार से अर्ध – शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

स्टॉकहोम जल पुरस्कार, 2022

⇒ प्रोफेसर एमेरिटस विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट को पर्यावरणीय वाष्पीकरण को मापने के उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए स्टॉकहोम जल पुरस्कार, 2022 प्रदान किया गया है।
⇒ विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट, अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग एमेरिटस में प्रोफेसर हैं।
⇒ उन्हें ‘मिस्टर इवेपोरेशन’ के रूप में जाना जाता है क्योंकि वे इस विषय पर सबसे उत्कृष्ट विशेषज्ञों में से एक हैं।
⇒ स्टॉकहोम जल पुरस्कार को पानी के नोबेल पुरस्कार के रूप में वर्णित किया जाता है।

असम – मेघालय के बीच 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा

⇒ असम और मेघालय राज्यों के बीच अंतर्राज्यीय सीमा विवाद के कुल बारह क्षेत्रों में से छह क्षेत्रों के विवाद के निपटारे के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर 29 मार्च को हस्ताक्षर किए गए।
⇒ इसके साथ ही दोनों राज्यों के बीच लगभग 70 प्रतिशत सीमा विवादमुक्त हो गई है।
⇒ असम और मेघालय की बीच 884.9 किलोमीटर की सीमा है । 36. 79 वर्ग किमी. भूमि के लिए प्रस्तावित सिफारिशों के अनुसार, असम को 18.51 वर्ग किमी और शेष 18.28 वर्ग किमी. मेघालय को मिलेगा।
⇒ मेघालय 1972 में असम से अलग होकर एक राज्य बना था और इसने असम पुनर्गठन कानून, 1971 को चुनौती दी थी जिससे 884.9 किलोमीटर लंबी साझा सीमा के विभिन्न हिस्सों में 12 इलाकों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था।

गिल्बर्ट एफ. हौंगबो – ILO के 11वें महानिदेशक

⇒ अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के शासी निकाय ने अफ्रीकी देश, टोगो के गिल्बर्ट एफ. हौंगबो को ILO के 11वें महानिदेशक के रूप में चुना है, इनका कार्यकाल अक्टूबर 2022 से शुरू होगा ।
⇒ हौंगबो, वर्तमान में कृषि विकास के लिए ILO अंतर्राष्ट्रीय कोष के अध्यक्ष हैं।

94वां एकेडमी पुरस्कार ( ऑस्कर )

⇒ 94वां एकेडमी पुरस्कार समारोह 27 मार्च, 2022 को हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र ( डाक्युमेंट्री) श्रेणी में भारतीय फिल्म ‘राइटिंग विथ फायर’ नॉमिनेटेड हुई थी, परन्तु यह पुरस्कार जीतने में विफल रही। सर्वश्रेष्ठ साइंस-फिक्शन फिल्म ‘ड्यून’ जिसे छः श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट डालने वाली कम्पनी VFX मल्टीमीडिया के CEO भारतीय मूल के नमित मल्होत्रा है।

94वां अकादमी पुरस्कार ( ऑस्कर, 2022 )

वर्ग ⇒ विजेता

• सर्वश्रेष्ठ फिल्म ⇒ कोडा
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ⇒ जेसिका चैस्टेन (द आइज ऑफ टैमी फाय)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ⇒ विल स्मिथ (फिल्म किंग रिचर्ड)
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक ⇒ जेन कैंपियन (द पावर ऑफ द डॉग)
• सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म ⇒ समर ऑफ सोल
• सर्वश्रेष्ठ एडेप्टिव पटकथा ⇒ सियान हेडर (कोडा )
• सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन ⇒ जेनी बेवन – क्रूला
• सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म ⇒ ड्राइव माई कार ( जापान )
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री ⇒ एरियाना डेबोस (वेस्ट साइड स्टोरी )
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता ⇒ ट्रॉय कोत्सुर (कोडा)
• सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर ⇒ एनकैंटो
• सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर ⇒ हैंस जिमर- ड्यून

एस. फांगनोन कोन्याक – राज्यसभा का सदस्य बनने वाली नागालैंड की पहली महिला

⇒ नागालैंड से भाजपा की एस. फांगनोन कोन्याक राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।
⇒ वह संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) की सदस्य बनने वाली नागालैंड की पहली महिला तथा दूसरी महिला सांसद रानो एम शाइजा नागालैंड से सांसद बनने वाली पहली महिला थी । शाइजा 1977 में लोकसभा के लिए चुनी गई थीं।

द फ्रंटियर रिपोर्ट, 2022 (UNEP)

⇒ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा जारी ‘द फ्रंटियर, 2022’ रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में स्थित मुरादाबाद विश्व का दूसरा सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर है।
⇒ मुरादाबाद में अधिकतम 114 (db) ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया है। UNEP की रिपोर्ट में कुल 61 शहरों को शामिल किया गया। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सबसे ज्यादा 119 db का ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया है। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है, जहां ध्वनि प्रदूषण का स्तर 105 db दर्ज किया गया है।
⇒ रिपोर्ट में दक्षिण एशिया के 13 ध्वनि प्रदूषित शहरों में पांच, मुरादाबाद सहित कोलकाता (89 db), आसनसोल (89 db), जयपुर (84 db) और दिल्ली (83 db) भारत में हैं।

एबेल पुरस्कार, 2022

⇒ नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने अमेरिकी गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन को वर्ष 2022 के एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया है।
⇒ यह पुरस्कार टोपोलॉजी के व्यापक अर्थों और विशेष रूप से इसके बीजगणितीय, ज्यामितीय और गतिशील पहलुओं में सुलिवन के अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया है।
⇒ एबेल पुरस्कार पहली बार वर्ष 2003 में दिया गया था।
⇒ इसे गणित के नोबेल के रूप में जाना जाता है।
⇒ एबेल पुरस्कार गणित के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार का प्रतिनिधित्व करता है।

12वां आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप, 2022

⇒ 3 अप्रैल, 2022 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हेगले ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर अपना सातवां महिला विश्व कप खिताब जीता।
⇒ ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड 43.4 ओवर में 285 रन पर ऑल आउट हो गई।
⇒ ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने मैच में रन बनाए, जो पुरुष और महिला क्रिकेट में विश्व कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है।
⇒ एलिसा हीली ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 509 रन बनाए । एलिसा हीली को फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
⇒ भारत इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुँच सका था।

12वां संसद रत्न पुरस्कार, 2022

⇒ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम वीरप्पा मोइली और तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता एच वी हांडे को 26 मार्च, 2022 को संसद रत्न पुरस्कारों के 12वें संस्करण में ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया ।
⇒ मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने महाराष्ट्र सदन में ये पुरस्कार प्रदान किए।
⇒ विभिन्न श्रेणियों के तहत 11 सांसदों को ‘संसद रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। इसमे लोक सभा के आठ सांसद और राज्य सभा के तीन सांसद थे।

लोक सभा

⇒ सुप्रिया सुले (राकांपा महाराष्ट्र), एन के प्रेमचंद्रन ( रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल) और श्रीरंग अप्पा बार्ने (शिवसेना, महाराष्ट्र) को उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘संसद विशिष्ट रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
⇒ सौगत रॉय (तृणमूल कांग्रेस, पश्चिम बंगाल), कुलदीप राय शर्मा (कांग्रेस, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह), विद्युत बरन महतो (भाजपा, झारखंड), हीना विजयकुमार गावित (भाजपा, महाराष्ट्र) और सुधीर गुप्ता (भाजपा, मध्य प्रदेश) को विभिन्न श्रेणियों के तहत 17वीं लोकसभा में उनके प्रदर्शन के लिए ‘संसद रत्न पुरस्कार’ दिया गया।

राज्य सभा

⇒ अमर पटनायक (बीजू जनता दल, ओडिशा) और फौजिया तहसीन अहमद खान (राकांपा, महाराष्ट्र) को 2021 में उनके प्रदर्शन के लिए ‘सिटिंग मेंबर’ श्रेणी के तहत सम्मानित किया गया।
⇒ के के रागेश (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – मार्क्सवादी, केरल) को राज्य सभा में अपने पूर्ण कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘2021 में सेवानिवृत्त सदस्यों’ की श्रेणी के तहत सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

720 Px X 88Px