CURRENT AFFAIRS SET – 22 ( iii ): chess (शतरंज)

CURRENT AFFAIRS SET – 22 ( iii ): chess (शतरंज)


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Whatsapp Group   Join Now
Facebook Group Join Now
Telegram Group Join Now

शतरंज

मैग्नस कार्लसन को हराने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

⇒ फरवरी 2022 में भारत के किशोर शतरंज ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने एक ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक शतरंज चैंपियन, नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हराकर इतिहास रच दिया है।
⇒ द एयरथिंग्स मास्टर्स, 2022 मेल्टवाटर चैंपियंस शतरंज टूर के नौ आयोजनों में से पहला है, जो फरवरी से नवंबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।
⇒ 16 वर्षीय प्रज्ञानान्द ने ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयर थिंग्स मास्टर्स के आठवें दौर में काले मोहरों के साथ 39 चालों में यह उपलब्धि हासिल की।
⇒ प्रज्ञानान्द विश्वनाथन आनंद और पेंटाला हरिकृष्णा के अलावा मैग्नस कार्लसन के खिलाफ जीतने वाले तीसरे भारतीय ग्रैंडमास्टर भी हैं।

फिडे विश्व महिला टीम चैंपियनशिप, 2021

⇒ 26 सितंबर, 2021 से 3 अक्टूबर, 2021 के मध्य फिडे (FIDE ) विश्व महिला टीम चैंपियनशिप, 2021 सिटजेस (Sitages), स्पेन में संपन्न हुई।
⇒ इस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रूस ने भारत को 2-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
⇒ भारत ने विश्व महिला टीम चैंपियनशिप में पहली बार रजत पदक जीता है।

फिडे शतरंज विश्वकप 2021

⇒ फिडे शतरंज विश्वकप 2021 का 9वां संस्करण 10 जुलाई से 6 अगस्त, 2021 के मध्य रूस के सोची में सम्पन्न हुआ।
⇒ 206 शतरंज खिलाड़ियों ने नॉक आउट प्रारूप वाले इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया।
⇒ पोलैण्ड के जैन क्रिस्टोफ डुडा ने सर्गेई कारजाकिन को पराजित कर फिडे विश्व कप जीतने में सफलता प्राप्त की ।

महिलाओं का शतरंज विश्व कप 2021

⇒ फिडे विश्व कप 2021 के साथ, महिला विश्व कप 2021 के महिलाओं के एकमात्र संस्करण का उद्घाटन संस्करण 12 जुलाई से 3 अगस्त, 2021 को सोची (रूस) में सम्पन्न हुआ।
⇒ रूस की एलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक्त ने अपने ही देश की एलेक्सेंड्रा गोर्याच्कीना को पराजित कर खिताब जीता।

स्पार्कसन ट्रॉफी 2021

⇒ भारतीय गैण्ड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने रूस के ब्लादीमीर क्रैमनिक के विरूद्ध चौथी अंतिम बाजी ड्रा खेलकर 18 जुलाई, 2021 को स्पार्कसन ट्रॉफी जीत ली। यह ट्रॉफी ‘नोकैसलिंग ‘ मुकाबले पर आधारित थी ।

बार्सिलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट

⇒ भारतीय ग्रैंडमास्टर एसपी सेथुरमन ने 2021 के ‘बार्सिलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट’ का खिताब जीत लिया ।
⇒ 26 अगस्त, 2021 को खेले गए नौवें और अंतिम राउण्ड में सेथुरमन ने अर्मेनिया के आराम हाकोबयान को पराजित किया ।

बैडमिंटन

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल, 2022

⇒ 18 से 23 जनवरी, 2022 तक सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम, लखनऊ में सम्पन्न हुआ।
⇒ दो बार की ओलंपिक पदक विजेता, पी. वी. सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब अपने नाम किया।

⇒ फाइनल में सिंधु ने हमवतन मालविका बंसोड़ को 21-13, 21-16 से हराया।
⇒ एक खिलाड़ी के कोविड- 19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल को ‘नो मैच’ घोषित किया गया।

बाबोलत बुल्गारियन इंटरनेशल चैंपियनशिप 2021

7- 10 अक्टूबर, 2021 के मध्य बैडमिंटन प्रतियोगिता बाबोलत बुल्गारिया इंटरनेशनल चैंपियनशिप, 2021 बुल्गारिया में संपन्न हुई।

⇒ पुरुष एकल
• विजेता – मैसनाम मीराबा लुवांग ( भारत )
• उपविजेता- डैनियल निकोलोव (बुल्गारिया )
⇒ महिला एकल
• विजेता – सामिया इमाद फारुकी ( भारत )
• उपविजेता-ओगे बेराक (तुर्की)

योनेक्स डच ओपन 2021

13-17 अक्टूबर, 2021 के मध्य पुरुष एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स ओपन 2021 नीदरलैंड्स में संपन्न हुई ।

⇒ पुरुष एकल
• विजेता – लोह कीन येव ( सिंगापुर)
• उपविजेता- लक्ष्य सेन ( भारत )
⇒ महिला एकल
• विजेता- क्रिस्टीन कुबा (एस्टोनिया)
• उपविजेता- अबीगैल होल्डेन (इंग्लैंड)
⇒ पुरुष युगल
• विजेता- टेरी ही योंग काई और लोह कीन हीन ( दोंनो सिंगापुर)
• उपविजेता-टैन कियान मेंग और टैन वी किओंग (दोनों मलेशिया)
⇒ महिला युगल
• विजेता- जोहान्ना मैग्नुससन और क्लारा निस्ताद (दोनों स्वीडन)
• उपविजेता- डेबोरा जिल और चेरिल सीनन ( दोनों नीदरलैंड्स)
⇒ मिश्रित युगल
• विजेता- मिकेल मिकेलसेन और रिक्के सॉबी (दोनों डेनमार्क)
• उपविजेता-रॉबिन टेबेलिंग और सेलेना पीक (दोनों नीदरलैंड्स)

पोलिश इंटरनेशनल 2021

23-26 सितंबर, 2021 के मध्य BWF सत्र, 2021 की बैडमिंटन प्रतियोगिता पोलिश इंटरनेशनल, 2021 पोलैंड में संपन्न हुई।

⇒ पुरुष एकल
• विजेता- किरन जॉर्ज (भारत)
• उपविजेता- जिया हेंग जेसन तेह ( सिंगापुर ).
⇒ महिला एकल
• जिवेता – यूई यान जैस्लिन हुई ( सिंगापुर )
• उपविजेता- समिया इमाद फारुकी ( भारत )
⇒ पुरुष युगल
• विजेता- ईशान भटनागर और साई प्रतीक ( दोनों भारत )
• उपविजेता – रोरी ईस्टन और जैक रस ( दोनों इंग्लैंड)
⇒ महिला युगल
• विजेता- मार्गोट लैम्बर्ट और ऐनी ट्रान ( दोनों फ्रांस )
• उपविजेता-त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला (दोनों भारत)
⇒ मिश्रित युगल
• विजेता-विलियन विलेगेर और ऐनी ट्रान (दोनों फ्रांस )
• उपविजेता-पावेल स्मिलोव्सकी और विक्टोरियो अडामेक (दोनों पोलैंड )
⇒ किरन जॉर्ज द्वारा विजित यह दूसरा खिताब है, इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2019 में घाना में विल्सन इंटरनेशनल सीरीज में खिताब जीता था।

विक्टर यूक्रेन इंटरनेशनल 2021

7- 10 सितंबर, 2021 के मध्य बैडमिंटन प्रतियोगिता विक्टर यूक्रेन इंटरनेशनल, 2021 यूक्रेन में संपन्न हुई।

⇒ पुरुष एकल
• विजेता- प्रियांशू राजावत ( भारत )
• उपविजेता – सतीश कुमार करुणाकरन ( भारत )
⇒ पुरुष युगल
• विजेता- जुनैदी आरिफ एवं मुहम्मद हैकल (दोनों मलेशिया)
• उपविजेता- ईशान भटनागर एवं साई प्रतीक (दोनों भारत )

डेनमार्क मास्टर्स बैडमिंटन

⇒ डेनमार्क में अगस्त, 2021 में खेले गए ‘मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप’ के महिला युगल का खिलाब अमेली मैगलुंड व फ्रेजा रावन (डेनमार्क) की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी अश्विनी पोनप्पा व एन सिक्की रेड्डी को पराजित कर जीता।
⇒ इस टूर्नामेंट के पुरूषों के एकल का खिताब कनाडा के ब्रियान यांग ने डेनमार्क के विक्टर स्वेंट सेना को पराजित कर तथा महिला एकल का खिताब डेनमार्क की क्रिस्टोफेरसेन ने अपने ही देश की जूली जेकबसेन को पराजित कर जीता।

बिलियर्ड/स्नूकर

आईबीएसएफ 6- रेड स्नूकर विश्वकप 2021

⇒ भारतीय स्टार स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने कतर के दोहा में 21 सितम्बर, 2021 को खेले गए आईबीएसएफ 6- रेड स्नूकर विश्व कप में पाकिस्तान के बाबर मसीह को 7-5 से पराजित कर अपना 24वां खिताब जीता। आडवाणी ने कुछ दिन पूर्व अपना 11वां एशियाई खिताब जीता था।

एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप 2021

⇒ भारत के शीर्ष स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवानी ने 16 सितम्बर, 2021 को आमिर सरखोश (ईरान) को पराजित कर एशियाई स्नूकर चैंपियशिप का खिताब जीता, इन्होंने ‘बेस्ट’ ऑफ इलेवन’ फाइनल में 6-3 से जीत प्राप्त की। इस तरह पंकज आडवाणी के स्नूकर और बिलियर्ड एशियाई खिताबों की संख्या 11 हो गई है।

गोल्फ

जोजो चैंपियनशिप 2021

⇒ 24 अक्टूबर 2021 को पीजीए टूर सत्र, 2021 की गोल्फ प्रतियोगिता जोजो चैंपियनशिप-2021 चीबा, जापान में संपन्न हुई।
⇒ इस गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जापान के हिदेकी मात्सुयामा ने जीता। अमेरिकी गोल्फर ब्रेंडन स्टील और कैमरून टिंगेल संयुक्त रूप दूसरे स्थान पर रहे।

सैंडरसन फार्मस चैंपियनशिप, 2021

30 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2021 के मध्य गोल्फ प्रतियोगिता सैंडरसन फार्मस चैंपियनशिप, 2021, संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुई।

⇒ विजेता – सैम वर्न्स (अमेरिका)
⇒ दूसरा स्थान-निक वॉटनी (अमेरिका)
⇒ तीसरा स्थान – कैमरोन यंग (अमेरिका)

महिलाओं का ब्रिटिश ओपन 2021

⇒ महिलाओं का ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 19-20 अगस्त, 2021 के बीच स्काटलैंड में खेली गई जिसे स्वीडन की अन्ना नार्ड क्विस्ट ने जीता।

ओपन चैंपियनशिप 2021

⇒ पुरूषों की ओपन चैंपियनशिप का आयोजन जुलाई, 2021 में इग्लैण्ड के सैंडविच में हुआ, इस टूर्नामेंट का खिताब अमेरिका के कोलिन मोरिकावा ने जीता।

टूर चैंपियनशिप 2021

⇒ 2 से 5 सितम्बर, 2021 के बीच पीजीए टूर सत्र 2021 की टूर चैंपियनशिप ईस्ट लेक गोल्फ कोर्स अटलांटा (अमेरिका) में सम्पन्न हुई, इस टूर चैंपियनशिप का खिताब अमेरिकी गोल्फर पैट्रिक कैंटले ने जीता।

ओलम्पिक

शीतकालीन ओलंपिक खेल 2022

⇒ वर्ष 2022 के शीतकालीन ओलंपिक खेलों का 20 फरवरी को बीजिंग के नेशनल स्टेडियम में समापन हुआ।
⇒ शीतकालीन ओलंपिक 2022 चीन के तीन शहरों बीजिंग, यानकिंग और झांगजियाकौ में 4 – 20 फरवरी तक आयोजित हुआ।
⇒ इसमें कुल सात खेलों के 15 उप- खेलों की 109 आयोजन शामिल थे। मेजबान के रूप में चीन ने नौ स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीते और पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। वह नॉर्वे के बाद स्वर्ण पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
⇒ नॉर्वे ने 16 स्वर्ण पदक जीतकर एक नया सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाया। नॉर्वे 37 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि 12 स्वर्ण पदकों के साथ जर्मनी दूसरे स्थान पर रहा।
⇒ 2022 शीतकालीन खेलों में कुल 2,871 एथलीटों ने भाग लिया और उनमें से 2,000 से अधिक ने समापन समारोह में भाग लिया ।

⇒ शीतकालीन ओलंपिक में भारत के एकमात्र खिलाड़ी अल्पाइन स्कीयर आरिफ खान, जॉइंट सलालम स्पर्धा में 45वें स्थान पर रहे।

⇒ मिलान और कॉर्टिना डी’ एम्पेजो अगली शीतकालीन खेल 2026 की मेजबानी करेंगे।

टोक्यो पैरालंपिक 2020

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितम्बर 2021 के बीच टोक्यो जापान में किया गया। इसका शुभंकर सोमाइटी था । इस ओलम्पिक में भूटान, मालदीव, ग्रेनाडा, पराग्वे, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडिनेस ने पहली बार भाग लिया। इस ओलम्पिक में दो नई स्पर्धाओं (बैडमिंटन और ताइक्वांडो ) को शामिल किया गया था।
⇒ टोक्यो पैरालंपिक मोटो : ‘United by Emotion’
⇒ उद्घाटन समारोह थीम – Moving Forward we have wings
⇒ कुल देश- 162 (शरणार्थी पैरालंपिक टीम और राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति सहित)
⇒ कुल खेलों की संख्या – 22
⇒ इस बार टोक्यो पैरालंपिक में दो नए खेल ‘बैडमिंटन ‘ एवं ‘ताईक्वांडो’ को शामिल किया गया।
⇒ टोक्यो, 1964 के बाद दूसरी बार पैरालंपिक खेलों का मंचन करने वाला पहला शहर बना।
⇒ टोक्यो पैरालंपिक में 5 देशों ने पहली बार भाग लिया। भूटान, मालदीव, सेंट विसेंट पराग्वे और ग्रेनाडिनेस ।
⇒ कुल 21 देशों ने कोविड एवं क्वालीफाई न करने के कारण टोक्यों पैरालंपिक में भाग नहीं लिया।
⇒ ऑस्ट्रलियाई साइकिलिस्ट पीज ग्रेको ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता।

पैरालंपिक खेलों में भारत

⇒ थीम गीत ‘कर रे कलाम तू’ है जो दिव्यांक क्रिकेटर खिलाड़ी संजीव सिंह द्वारा रचित एवं गाया गया |
⇒ टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले कुल भारतीय खिलाड़ी 54 थे, जिन्होंने 9 खेलों हिस्सा लिया। इनमें 40 पुरूष और 14 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। भारत का पैरालंपिक खेलों में यह सबसे बड़ा दल है।
⇒ उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक – टेक चंद (जैवलिन थ्रो ) ।
⇒ मरियप्पन थंगावेलु के कोविड- 19 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण वे भारतीय दल के उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक नहीं बन पाये।
⇒ समापन समारोह में ध्वजवाहक – अवनि लेखरा (निशानेबाजी)
⇒ हरविंदर सिंह एवं विवेक चिकारा टोक्यो पैरालंपिक में क्वालीफाई करने वाले पहले तीरंदाज बने ।
⇒ बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली (19 वर्ष) टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेनेवाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी।
⇒ प्राची यादव भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरा कैनोइंग (नौकायन) में भाग लिया ।
⇒ टोक्यों पैरालंपिक में भारत के लिए पहला पदक (रजत) भाविना बेन पटेल ने टेबल टेनिस में जीता।
⇒ टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता।
⇒ भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 19 मेडल (5- G, 8-S, 6-B) जीतकर पदक तालिका में 24वां स्थान प्राप्त किया।

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 : पदक तालिका में शीर्ष पांच राष्ट्र०

देश ⇒ स्वर्ण ⇒ रजत ⇒ कांस्य ⇒ कुल

1. चीन ⇒ 96 ⇒ 60 ⇒ 51 ⇒ 207
2. ग्रेट ब्रिटेन ⇒ 41 ⇒ 38 ⇒ 45 ⇒ 124
3. संयुक्त राज्य अमेरिका ⇒ 37 ⇒ 36 ⇒ 31 ⇒ 104
4. रूसी ओलम्पिक समिति ⇒ 36 ⇒ 33 ⇒ 49 ⇒ 118
5. भारत ⇒ 5 ⇒ 8 ⇒ 6 ⇒ 19

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 : भारतीय पदक विजेता

एथलीट / टीम ⇒ पदक ⇒ खेल/प्रतिस्पर्धा

1. अवनि लखेरां ⇒ स्वर्ण ⇒ शूटिंग R1-10 मीटर
2. सुमित अंतिल ⇒ स्वर्ण ⇒ जैवलिन थ्रो F – 64
3. प्रमोद भगत ⇒ स्वर्ण ⇒ एकल बैडमिंटन SL3
4. मनीष नरवाल ⇒ स्वर्ण ⇒ मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1
5. कृष्णा नागर ⇒ स्वर्ण ⇒ एकल बैडमिंटन SL 6
6. भाविना पटेल ⇒ रजत ⇒ टेबल टेनिस क्लास 4
7. देवेंद्र झाझरिया ⇒ रजत ⇒ जैवलिन थ्रो F46
8. निषाद कुमार ⇒ रजत ⇒ ऊंची कूद T47
9. योगेश कथुनिया ⇒ रजत ⇒ डिस्कस थ्रो F56
10. सुहास यतिराज ⇒ रजत ⇒ एकल बैडमिंटन SL4
11. मरियप्पन थंगावेलु ⇒ रजत ⇒ ऊंची कूद T63
12. प्रवीन कुमार ⇒ रजत ⇒ ऊंची कूद T64
13. सिंहराज अढाना ⇒ रजत ⇒ मिक्स्ड 50 मीटर पिटस्ल SH1
14. सुंदर सिंह गुर्जर ⇒ कांस्य ⇒ जैवलिन थ्रो F46
15. सिंहराज अढाना ⇒ कांस्य ⇒ राइफल शूटिंग SH1 – 10 मीटर
16. शरद कुमार ⇒ कांस्य ⇒ ऊंची कूद T63
17. अवनि लेखरा ⇒ कांस्य ⇒ राइफल शूटिंग R3 – 50 मीटर
18. हरविंदर सिंह ⇒ कांस्य ⇒ तीरंदाजी रिकर्व ओपन
19. मनोज सरकार ⇒ कांस्य ⇒ एकल बैडमिंटन SL3

टोक्यो ओलंपिक – 2020

32 वें ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक 2020 खेल जिसका आयोजन 24 जुलाई, 2020 से 9 अगस्त 2020 के बीच टोक्यो (जापान) में होना था, करोना महामारी के वजह से इसका आयोजन 23 जुलाई, 2021 से 8 अगस्त, 2021 तक टोक्यो में सम्पन हुआ ।
⇒ कोविड- 19 महामारी के दौरान पूरे दुनिया में एकजुटता दिखाने के लिए ओलंपिक के आदर्शवाक्य Faster, Higher, Stronger को बदलकर Faster, Higher, Stronger – Together किया गया।
⇒ इस बात का लैटिन संस्करण – सीरियस, अल्टियस फोर्टियस, कम्यूनिटर है।
⇒ मुख्य विषय-United by Emotion
⇒ कुल देश – 206 (राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और शरणार्थी ओलंपिक टीम सहित)
⇒ कुल खेल एवं प्रतिस्पर्धाएं – 33 खेल एवं 339 प्रतिस्पर्धाएं टोक्यो ओलंपिक 2020 में चार नए खेलों की शामिल किया गया-कराटे, स्केटबोर्ड, सर्फिंग और स्पोट्र्स क्लाइंबिंग
⇒ ओलंपिक खेलों में पहली बार महिला खिलाड़ियों की संख्या लगभग पुरूषों के बराबर रही । (48.8% महिला खिलाड़ी)
⇒ टोक्यो एशिया का पहला शहर बना, जिसने 2 बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी की। (1964-2021)
⇒ लॉरेल हबर्ड (न्यूजीलैंड) ने भारोतोलन में महिलाओं 87Tह वर्ग में भाग लिया। ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनी।
⇒ चीन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 का पहला स्वर्ण पदक निशानेबाजी में अपने नाम किया।
⇒ मोमीजी निशिया (जापान) ने महिलाओं की स्केटबोर्ड प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। ओलंपिक खेलों में व्यक्तिग प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई है। (उम्र – 13 वर्ष 330 दिन)
⇒ बरमूडा एवं फिलिपिंस ने ओलंपिक खेलों में अपना पहला पदक जीता।
⇒ भारन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीते। जो भारत का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने पदक तालिका में 48वां स्थान प्राप्त किया।

टोक्यो ओलम्पिक 2020 : पदक तालिका में शीर्ष पाचं राष्ट्र

देश ⇒ स्वर्ण ⇒ रजत ⇒ कांस्य ⇒ कुल

1. संयुक्त राज्य अमेरिका ⇒ 39 ⇒ 41 ⇒ 33 ⇒ 113
2. चीन ⇒ 38 ⇒ 32 ⇒ 18 ⇒ 88
3. जापान ⇒ 27 ⇒ 14 ⇒ 17 ⇒ 58
4. ग्रेट ब्रिटेन ⇒ 22 ⇒ 21 ⇒ 22 ⇒ 65
5. रूसी ओलम्पिक समिति ⇒ 20 ⇒ 28 ⇒ 23 ⇒ 71
6. भारत ⇒ 1 ⇒ 2 ⇒ 4 ⇒ 7

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत

⇒ टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने अब तक का सबसे बड़ा एथलीटो का दल भेजा था – 127 (71 पुरूष एवं 56 महिला)
⇒ भारतीय खिलाड़ियों ने 18 खेलों की 69 स्पर्धाओं में भाग लिया।
⇒ उद्घटन समारोह में ध्वजवाहक – मनप्रीत सिंह (पुरूष हॉकी टीम के कप्तान) एवं एम.सी. मैरीकॉम (मुक्केबाजी)
⇒ समापन समारोह में ध्वजवाहक – बजरंग पुनिया (कुश्ती)
⇒ भारत के लिए पहला पदक (रजत पदक) मीराबाई चानू भारोतोलन में जीता।

भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक

⇒ ओलम्पिक के इतिहास में भारत पहली बार 2012 लंदन ओलम्पिक में 6 पदक जीत को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक पदक जीते -7 (1 स्वर्ण, 2 रजत 4 कांस्य)
⇒ नीरज चोपड़ा: ट्रैक एंड फील्ड (जैवलिन थ्रो ) में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले और व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। इस स्पर्धा में नीरज ने 87.58 मीटर भला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा निशानेबाजी में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय थे।
• यह ओलंपिक खेलों में भारत का 10वां स्वर्ण पदक है। इनमें से 8 स्वर्ण हॉकी में मिले हैं जबकि एक – एक स्वर्ण अभिनव बिंद्रा और नीरज चोपड़ा के नाम रहा ।
⇒ मीराबाई चानूः टोक्यो ओलम्पिक 2020 में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में भारोत्तोलन में रजत जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी।
• स्वर्ण पदक चीन की होउ झि हुई ने जबकि कांस्य पदक इंडोनेशिया की आइशा विंडी केंटिका ने जीता।
• इससे पहले 2000 सिडनी ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था ।
⇒ रवि कुमार दहिया : ओलंपिक कुश्ती में रजत जीतने वाले दूसरेभारतीय पहलवान बने ।
• फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में विश्व चौम्पियन रूस के जावुर युगुएव से हारकर रवि कुमार दहिया ने रजत जीता।
• इससे पहले सुशील कुमार ने 2012 लंदन ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक जीता था ।
⇒ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मनप्रीत सिंह की कप्तानी में 41 साल बाद जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीत इतिहास रचा।
• हॉकी का स्वर्ण बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता ।
• इससे पहले भारत ने वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था ।
• ओलंपिक में पुरुष हॉकी में सर्वाधिक पदक (8 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य) जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया, इससे पहले सर्वाधिक 11 पदक जीतने का रिकॉर्ड जर्मनी के नाम था ।
⇒ पी वी सिंधू: ओलंपिक में लगातार दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी।
• सिंधू ने चीन की बिंगजियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता।
• चीन की चेन युफेई ने चीनी ताइपे की ताई जु यिंग को हराकर बैडमिंटन महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता।
• सिंधू ने इससे पहले 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
• पहलवान सुशील कुमार ओलम्पिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
• साइना नेहवाल लन्दन ओलंपिक 2012 में बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य हासिल कर बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी थी ।
⇒ लवलीना बोर्गोहेनः ओलंपिक इतिहास में मुक्केबाजी में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला और तीसरी भारतीय बनी।
• विश्व चौंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) में हारने के बाद लवलीना बोर्गोहेन कांस्य पदक जीती।
• विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) में हारने के बाद लवलीना बोर्गोहेन ने कांस्य पदक जीता।
• इससे पहले विजेंदर सिंह ने बीजिंग ओलंपिक (2008) के मिडिलवेट कैटेगरी में कांस्य पदक और एमसीसी मैरीकॉम ने लन्दन ओलंपिक (2012) में फ्लाइवेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
• 125 साल के ओलंपिक इतिहास में पदक जितने वाली असम की पहली एथलीट बनी।
⇒ बजरंग पुनिया: 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में कजाकस्तान के पहलवान नियाजबेकोव दौलत को हराकर कांस्य जीता।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बनाये गए रिकॉर्ड

⇒ वंदना कटारियाः ओलंपिक में 125 साल के इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
• आखिरी बार 1984 ओलंपिक में पुरुष हॉकी खिलाड़ी विनीत शर्मा ने मलेशिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी ।
⇒ सुमित नागल : टोक्यो ओलंपिक 2020 के टेनिस के अपने पहले दौर के मैच में उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को हरा कर 1996 में अटलांटा में लिएंडर पेस के बाद ओलंपिक पुरुष एकल टेनिस मैच जीतने वाले पहले भारतीय बने ।
⇒ भारतीय पुरुषों की 4 400 मीटर रिले टीम ( मोहम्मद अनस याहिया, टॉम नोआ निर्मल, राजीव अरोकिया और अमोज जैकब ) ने तीन मिनट 00.25 सेकेंड में रेस पूरा कर नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया।
⇒ भारतीय महिला हॉकी टीम ओलम्पिक के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला ऑकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इन्होंने क्वार्ट् फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में इंग्लैंड से हार का चौथे स्थान पर रहे। भारतीय कप्तान रानी रामपाल थी ।
⇒ टोक्यो ओलम्पिक में कुश्ती में अम्पायरिंग करने वाले एकमात्र भारतीय रेफरी – अशोक कुमार
⇒ टोक्यो ऑलंपिक के जूरी जजों की श्रेणी में शामिल होने वाले पहले भारतीय – पवन सिंह
⇒ ओलम्पिक खेलों में पहले जिम्नास्टिक जज – दीपक काबरा
⇒ ओलम्पिक के इतिहास में भारत से अब तक का सबसे बड़ा दल है – 119 खिलाड़ियों सहित 228 सदस्यीय दल
⇒ टोक्यो ओलम्पिक 2020 के उद्घाटन समारोह के लिए ध्वजवाहक – मैरीकॉम (मुक्केबाज ) और मनप्रीत सिंह (पु. हॉप पहलवान समापन के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक – बजरंग पूनिया

विविध

मीराबाई चानू ने सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में स्वर्ण जीता

⇒ भारतीय भारोत्तोलक और 2020 टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने 25 फरवरी, 2022 को सिंगापुर भारोत्तोलन अंतर्राष्ट्रीय 2022 में 55 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
⇒ चानू ने 191 किग्रा (86 किग्रा + 105 किग्रा) उठाया। इस जीत के साथ, 27 वर्षीय चानू ने 55 किग्रा भार वर्ग में बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) के लिए क्वालीफाई कर लिया ।

मलेशियाई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप, 2021

⇒ 27 नवंबर, 2021 को भारतीय स्क्वैश स्टार, सौरव घोषाल ने इतिहास रच दिया। वे मलेशियाई ओपन चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हैं।
⇒ दूसरी वरीयता प्राप्त घोषाल ने कुआलालंपुर में पुरुष एकल फाइनल में कोलंबिया के मिगुएल रोड्रिगेज को 11-7, 11-8 और 13-11 से हराकर 2021 मलेशियाई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
⇒ चैंपियनशिप का महिला एकल खिताब मलेशिया की आइफा ‘आजमान ने जीता।

टाइम 2021 एथलीट ऑफ द ईयर

⇒ 9 दिसम्बर, 2021 को टाइम पत्रिका ने अमेरिका की मशहूर जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना है।
⇒ चार बार की ओलंपिक पदक विजेता बाइल्स ‘द ट्विस्टीज’ का शिकार हो गई थीं, जिसमें जगह और दिशा का भान नहीं रहता ।

टाइम पत्रिका द्वारा प्रदत्त अन्य अवॉर्ड

• पर्सन ऑफ द ईयर, 2021 ⇒ एलन मस्क
• हीरोज ऑफ द ईयर, 2021 ⇒ वैक्सीन साइंटिस्ट
• इंटरटेनर ऑफ द ईयर, 2021 ⇒ ओलिविया रोड्रिगो

बैंक ऑफ अमेरिका शिकागो मैराथन, मैराथन, 2021

10 अक्टूबर, 2021 को पुरुषों एवं महिलाओं की बैंक ऑफ अमेरिका शिकागो मैराथन, शिकागो में संपन्न हुई।
⇒ पुरुष (इलीट वर्ग)
• विजेता-सेफू तूरा अब़डीवाक (इथियोपिया), समय-02:06:12 सेकेंड
• दूसरा स्थान- गैलेन रूप्प (अमेरिका), समय – 02:06:35 सेकेंड
• तीसरा स्थान – एरिक किरतानुई (केन्या), समय – 02:06:51 सेकेंड
⇒ महिला ( इलीट वर्ग)
• विजेता – रुथ चेपगेटिच (केन्या), समय – 02:22:31 सेकेंड
• दूसरा स्थान – एम्मा बेट्स (अमेरिका), समय – 02:24:20 सेकेंड
• तीसरा स्थान – सारा हॉल (अमेरिका), समय – 02:27:19 सेकेंड

लंदन मैराथन, 2021

3 अक्टूबर, 2021 को लंदन मैराथन, 2021 लंदन, इंग्लैंड में संपन्न हुई।
⇒ विजेता – सिसे लेम्मा (इथियोपिया), समय – 02:04:01 सेकेंड
⇒ दूसरा स्थान- विसेंट किपचुम्बा (केन्या), समय – 02:04:28 सेकेंड
⇒ तीसरा स्थान- मोसिनेट गेरमेव (इथियोपिया), समय – 02:04:41 सेकेंड महिला
⇒ वर्ग (मैराथन )
• विजेता-ऑयसिलिन जेपकोसगेई (केन्या), समय – 02: 17: 43 सेकेंड
• दूसरा स्थान -देगितु अजीमेराव (इथियोपिया), समय – 02: 17:58 सेकेंड
• तीसरा स्थान- ऐशेटे बेकेरे (इथियोपिया), समय – 02:18:18 सेकेंड
• इस मैराथन में एकमात्र भारतीय मैराथन धावक गोवर्धन मीणा ने भाग लिया।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त को हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के नाम पर भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न
का नाम बदलने की घोषणा की।
⇒ खेल रत्न पुरस्कार, जिसे 1991-92 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के रूप में स्थापित किया गया था, भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। यह युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। हॉकी के जादूगर के रूप में जाने जाने वाले मेजर ध्यानचंद

⇒ हॉकी कें सबसे प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे। उन्होंने 3 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
⇒ ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को प्रयागराज में हुआ था। मेजर ध्यानचंद को खेल के इतिहास में सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

खेलो इंडिया विंटर नेशनल गेम्स, 2021

⇒ केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर ने खेलो इंडिया विंटर नेशनल गेम्स के दूसरे संस्करण में पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। जम्मू और कश्मीर ने 11 स्वर्ण, 18 रजत और 5 कांस्य पदक जीते।
⇒ उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट 26 फरवरी, 2021 से शुरू हुए इस पांच दिवसीय मेगा खेल कार्यक्रम का ई-उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
⇒ इस आयोजन में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 1.000 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में चार स्वदेशी खेल शामिल

⇒ खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के लिए चार स्वदेशी खेलों- गतका, कलारीपयट्टू, थांग – ता और मल्लखम्ब को शामिल करने को मंजूरी दी। 2021 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा में प्रस्तावित है।
⇒ इन खेलों में अब दो श्रेणियों – अंडर 17 और अंडर 21 में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें कॉलेज और विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं।

विभिन्न खेल एवं शुभंकर

खेल / सम्मेलन ⇒ आयोजन ⇒ शुभंकर

• अंडर – 17 महिला विश्व कप फुटबॉल – 2022 ⇒ भारत ⇒ इभा (एशियाई शेरनी)
• एशियाई खेल 2022 ⇒ हांगझू ⇒ कांग्कोंग लियानलियन और चेनचेन
• विंटर ओलंपिक-2022 ⇒ बीजिंग ⇒ बिंग द्वेन द्वेन
• राष्ट्रमंडल खेल – 2022 ⇒ बर्मिंघम ⇒ मिस्तार उर्द
• ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक-2021 ⇒ टोक्यो ⇒ मिराईतोबा
• ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक-2021 ⇒ टोक्यो ⇒ सोमाइटी
• 36वां राष्ट्रीय खेल – 2021 ⇒ गोवा ⇒ रूबिगुला (पक्षी)

इन्हें भी जरुर पढ़े:-

Leave a Comment

720 Px X 88Px