CURRENT AFFAIRS SET – 22 ( ii ): Tennis (टेनिस)

CURRENT AFFAIRS SET – 22 ( ii ): Tennis (टेनिस)


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Whatsapp Group   Join Now
Facebook Group Join Now
Telegram Group Join Now

टेनिस

ऑस्टेलियन ओपन 2022

वर्ग ⇒ विजेता ⇒ उपविजेता

1. पुरुष एकल ⇒ राफेल नडाल (स्पेन) ⇒ डेनियल मेदवेदेव
2. महिला एकल ⇒ एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया) ⇒ डेलियन कॉलिन्स (यूएस)
3. पुरुष युगल ⇒किर्गियोस थनासी एवं कोकिनाकिस (ऑस्ट्रेलिया) ⇒ मैथ्यू इबडेन एवं मैक्स परसेल (ऑस्ट्रेलिया)
4. महिला युगल ⇒ बारबोरा क्रेजीकोवा एवं केटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) ⇒ अन्ना डैनिलिना (रूस) और बीट्रीज हदद मैया (ब्राजील )
5. मिश्रित युगल ⇒ क्रिस्टीना म्लादेनोविक (फ्रांस) एवं इवानडोइगो (क्रोएशिया) ⇒ जैमी फोरलिसजेसन एवं कुबलर (ऑस्ट्रेलिया)

इंडियन वेल्स ओपन, 2021

17 अक्टूबर, 2021 के मध्य पुरुष एवं महिला टेनिस प्रतियोगिता इंडियन वेल्स ओपन, 2021 इंडियन वेल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुई।
⇒ पुरुष एकल
• विजेता- कैमरुन नोरी (ब्रिटेन)
• उपविजेता- निकोलोज बेसिलाशविली (जॉर्जिया)
⇒ महिला एकल
• विजेता – पाउला बाडोसा (स्पेन)
• उपविजेता – विक्टोरिया अजारेंका (बेलारूस)

वीटीबी क्रेमेलिन कप, 2021

18-24 अक्टूबर, 2021 के मध्य पुरुष एवं महिला टेनिस प्रतियोगिता वीटीबी क्रेमलिन कप, 2021 मास्को, रूस में संपन्न हुई।

⇒ पुरुष एकल
• विजेता- असलान करात्सेव (रूस)
• उपविजेता-मारिन सिलिक ( क्रोएशिया)
⇒ महिला एकल
• विजेता – एनेट कोंटावेइट (एस्टोनिया)
• उपविजेता- एकटरीना एलेक्जेंड्रोवा (रूस)
⇒ पुरुष युगल
• विजेता- हैरी हेलिओवारा (फिनलैंड) और माटवे मिडेलकूप (नीदरलैंड)
• उपविजेता- टोमीस्लाव बरकिक ( बोस्निया एंड हर्जेगोविना ) और निकोला कासिक (सर्बिया)
⇒ महिला युगल
• विजेता- जेलेना ओस्टापेंको (लातिविया) और कैटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य)
• उपविजेता-नादिया किचेनोक ( यूक्रेन) और रालुका ओलारू (रोमानिया)

यूरोपियन ओपन 2021

18-24 अक्टूबर, 2021 के मध्य पुरुष टेनिस प्रतियोगिता यूरोपियन ओपन, 2021 एंटवर्प, बेल्जियम में संपन्न हुई।

⇒ पुरुष एकल
• विजेता- जैनिक सिनर ( इटली )
• उपविजेता-डिएगो श्वार्ट्जमैन (अर्जेंटीना)
⇒ पुरुष युगल
• विजेता- निकोलस महुत और फैबरिस मार्टिन ( दोनों फ्रांस )
• उपविजेता – वेस्ली कूलहोप और जीन – जूलियन रोजर (दोनों नीदरलैंड्स)

यूएस ओपन, 2021

वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ‘यूएस ओपन 2021’ का आयोजन न्यूयार्क में 30 अगस्त से 12 सितम्बर, 2021 के बीच किया गया, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे-
⇒ मेदवेदेव के कैरियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है, वहीं फाइनल में पराजित होने के बाद एक कलेंडर वर्ष में चारों ग्रैंड स्लैम तथा सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से नोवाक जोकोविच चूक गए। मारिया शारापोवा (2004) के बाद सबसे कम उम्र (18 वर्ष) में ग्रेंडस्लैम जीतने वाली खिलाड़ी बनी एम्पा राडुकानू, 53 वर्षों में यू. एस. ओपन का खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला खिलाड़ी है।

यूएस ओपन, 2021

वर्ग ⇒ विजेता ⇒ उपविजेता

1. पुरुष एकल – डेनियल मेदवेदेव (रूस) ⇒ नोवाक जोकोविच (सर्विया)
2. महिला एकल – एम्मा राडुकानू (ब्रिटेन) ⇒ लेलाह फर्नांडेज (कनाडा)
3. पुरुष युगल -जोए सेलिसबरी (ब्रिटेन) एवं राजीव राम (यूएस) ⇒ जेमी मुरे (ब्रिटेन) एवं ब्रूनो सोआरेस (ब्राजील)
4. महिला युगल – सामंथा स्टोटसुर (आस्ट्रेलिया) एवं झांग सुहाई (चीन) ⇒ कैटी मैकनली और कोकी गॉफ (दोनों अमेरिका)
5. मिश्रित युगल – जोए सेलिसबरी (ब्रिटेन) और डेसिरेक्रॉक्जिक (अमेरिका) ⇒ मार्सेलो अरेवालो (अलसवडोर) एवं गिडलियाना ओलामोस (मैक्सिको)

सोफिया ओपन, 2021

27 सितंबर, 2021 से 3 अक्टूबर, 2021 के मध्य पुरुष टेनिस प्रतियोगिता सोफिया ओपन, 2021 सोफिया, बुल्गारिया में संपन्न हुई ।

⇒ पुरुष एकल
• विजेता- जैनिक सिनर ( इटली )
• उपविजेता-गेल मोनफिल्स (फ्रांस)
⇒ पुरुष युगल
• विजेता- जॉनी ओंमारा और केन स्कुपस्की (दोनों ब्रिटेन)
• उपविजेता- ओलिवर मराच और फिलिप ओसवाल्ड (दोनों आस्ट्रिया)

सैन डिएगो ओपन, 2021

27 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2021 के मध्य पुरुष टेनिस प्रतियोगिता सैन डिएगो ओपन, 2021 सैन डिएगो, संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुई।
⇒ पुरुष एकल
• विजेता- कैस्पर रुड (नॉर्वे)
• उपविजेता- कैमरून नोरी (ब्रिटेन)
⇒ पुरुष युगल
• विजेता- जोए सेलिसबरी और नील स्कुपस्की (दोनों ब्रिटेन)
• उपविजेता- जॉन पीयर्स (ऑस्ट्रेलिया) और फिलिप पोलासके (स्लोवाकिया)

एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप, 2021

⇒ 28 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2021 के मध्य एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप, 2021 (25वां संस्करण) दोहा, कतर में संपन्न हुआ।

⇒ जापान ने कुल 9 पदक (4 स्वर्ण और 5 कांस्य) प्राप्त किए और पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
⇒ दक्षिण कोरिया कुल 8 पदक (3 स्वर्ण, 4 रजत एवं 1 कांस्य) प्राप्त कर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
⇒ भारत ने कुल 3 कांस्य पदक जीते और पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा।
⇒ पुरुष युगल स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक जीता।
• स्वर्ण पदक-यूकिया उदा एवं शुनशुके टोगामी (दोनों जापान )
• रजत पदक-जंग वू-जिन और लिम जोंग- हून (दोनों दक्षिण कोरिया)
• कांस्य पदक-हरमीत देसाई एवं मानव ठक्कर (दोनों भारत ) तथा शरथ कमल एवं साथियान गुनासेकरन ( दोनों भारत )

विम्बलडन टेनिस 2021

वर्ष का तीसरा ग्रैंड स्लैम विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 28 जून से 11 जुलाई के बीच लंदन (इंग्लैंड) में किया गया, जिसका परिणाम इस प्रकार रहा-

विम्बलडन, 2021

वर्ग ⇒ विजेता ⇒ उपविजेता

1. पुरुष एकल – नोवाक जोकोविच (सर्बिया) ⇒ मेटेयो बेरेटिनी (इटली)
2. महिला एकल – एशले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया) ⇒ करोलिना प्लिसकोवा (चेक गणराज्य)
3. पुरुष युगल – निकोला मेक्टिक एवं मेट पाविक ( दोनों क्रोएशिया) ⇒ मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) एवं होरासियो जेबालोस (अर्जेंटीना)
4. महिला युगल- सीह सु-वेई (ताइवान) एवं एलिसे मटेंस (बेल्जियम) ⇒ एलिना वेस्नीना एवं वरोनिका कुदेरमेटोवा ( दोनों रूस )
5. मिश्रित युगल – नील स्कुपस्की (यू. किंगडम) एवं डेसिरै कॉक्जिक (अमेरिका) ⇒ जो सेलिसबरी एवं हैरीट डार्ट (दोनों यूनाइटेड किंगडम)

फ्रेंच ओपन, 2021

इसके साथ ही जोकोविच सभी चारों ग्रैंड स्लैम को कम से कम दो बार जीतने वाले ओपन एरा के पहले खिलाड़ी बन गए । जोकोविच ने इसके पूर्व 2016 में फ्रेंच ओपन के पुरूष एकल का खिताब जीता था।

फ्रेंच ओपन, 2021

वर्ग ⇒ विजेता ⇒ उपविजेता

1. पुरुष एकल – नोवाक जोकोविच (सर्बिया) ⇒ स्टेफानोस सितसिपास (ग्रीक)
2. महिला एकल – बारबोरा क्रेजीकोवा (चेक गणराज्य) ⇒ अनास्तासिया पाव्लचेन्को (रूस)
3. पुरुष युगल – पियरे – ह्यूग्स हर्बर्ट (फ्रांस) एवं निकोलस माहुत (फ्रांस) ⇒ एलेक्जेंडर बुबलिक एवं आंद्रे गोलुबेव ( कजाखिस्तान)
4. महिला युगल – बारबोरा क्रेजीकोवा एवं केटरीना सिनियाकोवा(चेक गणराज्य) ⇒ इगा स्विएटेक (पौलेंड) एवं माटेक – सैंड्स (यूएसए)
5. मिश्रित युगल – डेसिरै क्रॉक्जिक (यू.एस.ए.) और जो सैलिसबरी (यू.के.) ⇒ ऐलेना वेस्नीना (रूस) एवं असलान करात्सेव (रूस)

वेस्टर्न साउथर्न ओपन, 2021

इस टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 15 से 22 अगस्त, 2021 के बीच ओहियो अमेरिका में किया गया। जिसके परिणाम इस प्रकार रहे-

⇒ पुरूष एकल:
• विजेता- अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)
• उपविजेता- आन्द्रे रूवलेव (रूस)
⇒ महिला एकल
• विजेता- एश्ले बर्टी (ऑस्ट्रेलिया)
• उपविजेता- आन्द्र रूवलेव (रूस)
⇒ पुरूष युगल
• विजेता – मर्केल ग्रेनोलर्स (स्पेन) व होरोसिओ जवारोस (अर्जेंटीना)
• उपविजेता- स्टीव जॉनसन व ऑस्टिन क्रेजिसेक (दोनों अमेरिका )
⇒ महिला युगलः
• विजेता- समांथा स्टोसुर (ऑस्ट्रेलिया) व झांग शुई (चीन)
• उपविजेता-ग्रेबीला देब्रोव्स्की (कनाडा) व लुईसा स्टेफनी (ब्राजील )

लियोन ओपन 2021

17 से 23 मई, 2021 तक लियोन फ्रांस में सम्पन्न लियोन ओपन के परिणाम इस प्रकार रहे-
⇒ पुरूष एकल का खिताब ग्रीस के स्टैफानोस सितसिपासा ने ब्रिटेन के कैमह्यून नूरी को पराजित कर जीता, वहीं – पुरूष युगल की खिताब मोनाकों के ह्यूगो नाइस और जर्मनी के टिम पुट्ज की जोड़ी ह्यूग्स हर्ब और निकोलस माहुस की जोड़ी को परास्त कर जीता।

मोंटे कार्लो मास्टर्स, 2021

⇒ फ्रांस में 10-18 अप्रैल, 2021 को सम्पन्न मोटे कार्लो मास्टर्स टेनिस का एकल खिताब ग्रीस के स्टेफनोस सिंत्सिपास ने फाइनल में रूस के ए. रूबलेव को हराकर जीता।
⇒ पुरूषों के इस टूर्नामेन्ट के युगल खिताब के लिए निकोला मेक्टिक व मैट पाविक की क्रोएशियाई जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में डान
इवास व नील स्कुपस्की की ब्रिटिश जोड़ी को पराजित कर जीता।

मियामी ओपन, 2021

24 मार्च से 4 अप्रैल, 2021 तक मियामी, फ्लोरिडा में ‘मियामी ओपन 2021’ टेनिस टूर्नामेंट खेला गया। जिसके परिणाम इस प्रकार है-

⇒ पुरूष एकल:
• विजेता- ह्यूबर्ट हर्कज (पोलैंड )
• उपविजेता- जत्रिक सिनर ( इटली )
⇒ महिला एकलः
• विजेता- एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)
• उपविजेता- बियांका आंद्रेस्क्यू (कनाडा)
⇒ पुरूष युगल:
• विजेता- निकोला मेस्टिक और मेट पाविक ( दोनों क्रोएशिया)
• उपविजेता- डैन इवांस और नील स्कूपस्की (यूनाइटेड किंगडम)
⇒ महिला युगलः
• विजेता – शुको आओयामा और एना शिबहारा ( दोनों जापान )
• उपविजेता- हायली कार्टर (संयुक्त राज्य अमेरिका) और लुइसा स्टेफनी (ब्राजील)

सेंट पीटर्सबर्ग लेडीज ट्रॉफी, 2021

15 से 21 मार्च, 2021 तक डब्ल्यूटीए टूर सत्र 2021 की महिला टेनिस प्रतियोगिता ‘सेंट पीटर्सबर्ग लेडिज ट्रॉफी-2021′ सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में आयोजित की गई। जिसके परिणाम इस प्रकार हैं-
⇒ महिला एकल:
• विजेता – डारिया कसात्किना (रूस)
• उपविजेता- मार्गरीटा गैसपेरियन (रूस)
⇒ महिला युगलः
• विजेता-नादिया किचेनोक (यूक्रेन) और रालुका ओलारू (रोमानिया)
• उपविजेता- कैटलिन क्रिश्चियन और सबरीना सांतामारिया (दोनों) संयुक्त राज्य अमेरिका )

आबू धाबी महिला टेनिस ओपन, 2021

6 से 13 जनवरी, 2021 तक अबू धाबी महिला टेनिस ओपन 2021 प्रतियोगिता अबू धाबी, संयुक्त अमीरात में सम्पन्न हुई। जिसके परिणाम इस प्रकार हैं-

⇒ महिला एकल
• विजेता – एरीना सबालेंका (बेलारूस)
• उपविजेता- वेरोनिका कुदेरमेटोवा (रूस)
⇒ महिला युगल
• विजेता शुको ओयामा और एना शिबाहारा (दोनों जापान )
• उपविजेता- हेले कार्टर (अमेरिका) और लुईसा स्टेफोनी (ब्राजील)

अल हबटूर टेनिस टूर्नामेट, दुबई

⇒ भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने जॉर्जिया की कैटरीना गोर्गोद्ज के साथ जोड़ी बनाकर दुबई में आईटीएफ सर्किट के ‘अल हबटूर टूर्नामेंन्ट’ का युगल खिताब 12 दिसम्बर, 2020 जीता।
⇒ कोरोना से प्रभावित सत्र 2020 में अपने इस तीसरे युगल खिताब के लिए स्पेन की अलियोना बोलसोवा व स्लोवाकिया की काजा जुबान की जोड़ी को उन्होंने फाइनल में पराजित किया। प्रतियोगिता का एकल खिताब रोमानिया की सोरोना क्रिस्टी ने जीता।

एटीपी कप, 2021

⇒ पुरूषों का प्रतिष्ठित ‘एटीपी कप 2021 ‘ प्रतियोतिा का आयोजन 2 से 7 फरवरी के बीच मेलबर्न आस्ट्रेलिया में किया गया।
⇒ कुल 12 टीमों वाली इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रूस ने इटली को 2-0 से पराजित कर एटीपी कप के दूसरे संस्करण का खिताब जीता।
⇒ मार्च 2019 में टेनिस आस्ट्रेलिया ने मिश्रित प्रारूप वाले हॉपमैन कप की जगह एटीपी कप के आयोजन की घोषाण की थी।

फिलिप आइसलैंड ट्रॉफी टूर्नामेंट

⇒ भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने 18 फरवरी, 2021 को अपने कॉरियर का पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता। अंकिता ने रूस की अपनी जोड़ीदार कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर ‘फिलिप आइसलैंड ट्रॉफी टूर्नामेंट’ में महिला युगल का खिताब जीता।
⇒ अंकिता – कैमिला ने फाइनल में एक सेट हारने के बाद वापसी करते हुए रूस की अन्ना बलिंकोवा व अनास्तासिया पोटपोवा को 2-6, 6-4, 10-7 से हराया।
⇒ अंकिता ने इससे पहले आईटीएफ युगल खिताब और डब्ल्यूटीए 125 सीरीज जीती थी।
⇒ सानिया मिर्जा के बाद अंकिता रैना डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी है।

हॉकी

महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप – 2022

⇒ लद्दाख महिला टीम ने हिमाचल प्रदेश में ‘आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ द्वारा आयोजित 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 जीत ली। चंडीगढ़ टीम उपविजेता रहीं ।
⇒ चैंपियनशिप हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के काजा स्थित आइस स्केटिंग रिंग में 16 से 21 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई।
⇒ इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, आईटीबीपी लद्दाख, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमों ने हिस्सा लिया।

भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

⇒ ओडिशा के राउरकेला में भारत के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। इस स्टेडियम में 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।
⇒ इस स्टेडियम का निर्माण बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कैंपस में किया जाएगा। यह 15 एकड़ की भूमि में अवस्थित होगा ।
⇒ इस स्टेडियम में 2023 के पुरुष हॉकी विश्व कप के मैचों का आयोजन भी किया जायेगा।

जूनियर हॉकी विश्व कप 2021

⇒ अर्जेंटीना ने छह बार की चैंपियन जर्मन टीम को 4-2 से हराकर और कलिंग स्टेडियम में पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप में 16 साल बाद खिताब जीतने के लिए अपने संगठित खेल का प्रदर्शन किया।
⇒ जर्मन (छह जीत ) और भारत (2001, 2016) के बाद अर्जेंटीना जूनियर हॉकी विश्व कप खिताब जीतने वाली एकमात्र तीसरी टीम बन गई है।
⇒ गत चैंपियन भारत जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 में तीसरे स्थान के मैच में फ्रांस से 1-3 से हारकर चौथे स्थान पर रहा। FIH मेन्स हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2021 के मेजबानी भुवनेश्वर. ओडिशा ने 24 नवम्बर से 5 दिसम्बर, 2021 के बीच की थी।

नेशनल आइस हॉकी चैम्पियनशिप, 2021

⇒ आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इण्डिया ने जम्मू-कश्मीर में स्थित गुलबर्ग आइस रिंग में 16-22 जनवरी, 2021 तक नेशनल आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन किया।
⇒ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने टीम लद्दाख को 5-1 से हराकर 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2021′ की टॉफी जीती। लद्दाख को भारत में ‘आइस हॉकी की राजधानी’ माना जाता है, जहां स्थानीय पुरूष और महिलाएं बड़े उत्साह के साथ इस खेल को खेलते हैं।

फुटबॉल

बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स, 2021

17 जनवरी, 2022 को बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स 2021 समारोह वर्चुअल टीवी शो के माध्यम से ज्यूरिख में आयोजित किया गया ।
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी: रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (बायर्न म्यूनिख – पोलैंड ) सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी: एलेक्सिया पुटेलास (स्पेनिश – बार्सिलोना)
⇒ सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर एडौर्ड मेंडी (चेल्सी, सेनेगल)
⇒ सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर: क्रिस्टियन एंडलर (ओलंपिक लियोनिस, चिली)
⇒ सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच: थॉमस टुचेल (चेल्सी)
⇒ सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच: एम्मा हेस ( चेल्सी )
⇒ फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड: डेनमार्क की राष्ट्रीय टीम/डेनिश मेडिकल टीम और स्टाफ
⇒ फीफा फैन’ अवॉर्ड : डेनमार्क और फिनलैंड के प्रशंसक

बैलोन डी ओर’ 2021 अवार्ड्स

⇒ 29 नवंबर, 2021 को थिएटर डू चेटेलेट, पेरिस में 65वें ‘बैलोन डी ओर’ पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।
⇒ अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार पुरुषों का ‘बैलोन डी ओर’ पुरस्कार जीता, जबकि बार्सिलोना की 27 वर्षीय मिडफील्डर एलेक्सिया पुटेलास ने महिलाओं का ‘बैलोन डी’ ओर जीता।
⇒ इससे पूर्व ‘बैलोन डी ओर’ की महिला पुरस्कार विजेता 2018 में नॉर्वे की स्ट्राइकर एडा हेगरबर्ग और 2019 में यूएस फॉरवर्ड मेगन रापिनो हैं।

72वीं इंटर सर्विसेज फुटबॉल चैंपियनशिप, 2021

⇒ 15-20 अक्टूबर 2021 के मध्य 72वीं इंटर सर्विसेज फुटबॉल चैंपियनशिप, 2021 महाराजा स्टेडियम, कोच्चि (केरल) में संपन्न हुई।

⇒ सिग्नल स्कूल द्वारा दक्षिणी नौसेना कमान के तत्वावधान में नौसेना बेस, कोच्चि में आयोजित इस चैंपियनशिप में इंडियन नेवी, आर्मी रेड, आर्मी ग्रीन और भारतीय वायुसेना की टीमों ने भाग लिया।
⇒ फाइनल मुकाबला आर्मी रेड और वायुसेना के बीच खेला गया।
⇒ इस चैंपियनशिप का उद्देश्य सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2021-22 के लिए सर्विसेज फुटबॉल टीम का चयन करना है।

अंतर्राष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक हैट्रिक गोल करने वाले फुटबॉलर

⇒ 12 अक्टूबर, 2021 को पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतर्राष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक बार हैट्रिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए।
⇒ रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय मैच में 10वीं बार हैट्रिक लगाई।
⇒ रोनाल्डो ने स्वीडन के स्वेन रिडेल के 9 हैट्रिक गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ा।

यूईएफए (UEFA) नेशंस लीग, 2020-21

⇒ अक्टूबर, 2021 में द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता यूईएफए ( UEFA) नेशंस लीग, 2020-21 का फाइनल इटली में संपन्न हुआ।
⇒ फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने स्पेन को 2-1 से पराजित कर पहली बार खिताब जीता ।

सैफ चैंपियनशिप, 2021

⇒ 1-16 अक्टूबर, 2021 के मध्य सैफ चैंपियनशिप 2021, मालदीव में संपन्न हुई।
⇒ भागीदार देश – भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव संस्करण – 13वां
⇒ 16 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला नेशनल फुटबॉल स्टेडियम, माले में हुआ।
⇒ फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 3-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया। भारत ने 8वीं बार इस चैंपियनशिप का खिताब जीता।

अंडर – 17 महिला विश्वकप के आधिकारिक शुभंकर

⇒ 11 अक्टूबर, 2021 को फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने अंडर-17 महिला विश्व कप के आधिकारिक शुभंकर (Mascot) ‘इभा’ का अनावरण किया।
⇒ प्रतियोगिता का आयोजन भारत में 11 से 30 अक्टूबर, 2022 तक किया जाएगा।
⇒ ‘इभा’ एशियाई शेरनी है, जो नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है ।

मेन्स फुटबॉलर ऑफ द ईयर, 2020-21

⇒ भारत के डिफेंडर संदेश झिंगन को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के ‘एआईएफएफ मेन्स फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21’ और मिडफील्डर सुरेश सिंह वांगजाम को ‘एआईएफएफ मेन्स इमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 ‘ अवॉर्ड विजेता नामित किया गया।
⇒ संदेश ने 2015 में गुवाहाटी में सीनियर राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया और तब से भारत के लिए 40 मैच खेले, जिसमें चार गोल किए।
उन्होंने 2014 में श्एआईएफएफ मेन्स इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ भी जीता था ।

यूरोकप 2021

⇒ यूरोपीय फुटबाल के प्रतिष्ठित ( 16वें ) यूरो कप ( UEFA – Euro Cup) 2020 का आयोजन विभिन्न यूरोपीय शहरों में 11 जून से 11 जुलाई, 2021 के दौरान हुआ ।
⇒ इसमें फाइनल मुकाबला इटली व इंग्लैण्ड के बीच हुआ। लंदन के वेबले स्टेडियन में 11 जुलाई को खेले गए फाइनल में इंग्लैण्ड को
पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर इटली की टीम दूसरी बार यूएफा यूरोप कप की विजेता बनी।
⇒ 53 वर्ष के अंतराल के पश्चात् इटली ने यह टूर्नामेंट जीतने में सफलता प्राप्त की। इससे पूर्व 1968 में इटली की टीम ने यह टूर्नामेंट जीता था।

कोपा अमेरिका कप, 2021

⇒ पुरूषों के कोपा अमेरिका कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन ब्राजील में 13 जून से 10 जुलाई, 2021 के बीच हुआ।
⇒ इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला ब्राजील व अर्जेन्टीना की टीमों के बीच हुआ। रियोडिजेनेरो के मराकाना स्टेडियम में 10 जुलाई, 2021 को खेले गए इस संघर्षपूर्ण फाइनल में मेजबान ब्राजील को 1-0 से हराकर अर्जेन्टीना ने यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीता।
⇒ 28 वर्ष के अंतराल के पश्चात् अर्जेन्टीना ने ( 15वीं बार ) यह ट्रॉफी अपने नाम की।

वर्ष 2021 में सबसे अधिक कमाई वाले फुटबॉलर

⇒ 21 सितंबर, 2021 को फोर्ब्स ने वर्ष 2021 में सबसे अधिक कमाई वाले फुटबॉलरों की सूची जारी की।
⇒ फोर्ब्स के अनुसार, इस सत्र में शीर्ष 10 कमाई करने वाले फुटबॉलरों की कर युक्त आय 585 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही, जो कि विगत वर्ष 570 मिलियन डॉलर से अधिक है।

AIFF महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर, 2020-21

⇒ भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की नंगंगोम बालादेवी को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की ‘महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21’ के लिए 21 जुलाई, 2021 को चुना गया।
⇒ बाला देवी को इस पुरस्कार के लिए तीसरी बार चुना गया। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2014 और 2015 में यह पुरस्कार जीता था।
⇒ युवा खिलाड़ी मनीषा कल्याण को AIFF’ महिला इमर्जिंग फुटबॉल ऑफ द ईयर 2020-21′ के लिए चुना गया।
⇒ तेजस नागवेनकर को AIFF को सर्वश्रेष्ठ रेफरी वर्ष 2020-21 के लिए चुना गया।

UEFA चैंपियंस लीग, 2020-21

⇒ चेल्सी ने पुर्तगाल के पोर्टो में एस्टाडियो डो ड्रैगो में 29 मई, 2021 को खेले गए 2020-21 UEFA चैंपियंस लीग के फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर खिताब जीता।
⇒ फुटबॉल मैच का एकमात्र गोल जर्मन फारवर्ड काई हैवर्ट ने किया। 2012 में पहली जीत हासिल करने के बाद चेल्सी के लिए यह दूसरा चैंपियंस लीग खिताब है।

पाकिस्तान और चाड फुटबॉल संघ निलंबित

⇒ बाहरी हस्तक्षेप के दावों के कारण फीफा ने पाकिस्तान फुटबॉल और चाडियन फुटबॉल एसोसिएशन (FTFA) को फेडरेशन (PFF)
तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

एआईएफएफ अवॉर्ड्स, 2019-20

⇒ 25 सितंबर, 2020 को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सत्र 2019-20 के लिए पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।
⇒ गुरप्रीत सिंह संधू को एआईएफएफ पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया।
⇒ गुरप्रीत यह पुरस्कार जीतने वाले दूसरे गोलकीपर हैं।
⇒ इससे पूर्व सुब्रत पॉल (गोलकीपर) को यह पुरस्कार वर्ष 2009 में प्रदान किया गया था।
⇒ संजू को एआईएफएफ महिला प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।
⇒ एआईएफएफ पुरुष इमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर- अनिरुद्ध थापा
⇒ एआईएफएफ इमर्जिंग महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर – रतन बाला देवी
⇒ सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी के लिए एआईएफएफ अवॉर्ड – पी. वैरामु (तमिलनाडु)
⇒ सर्वश्रेष्ठ रेफरी के लिए एआईएफएफ अवॉर्ड – एल. अजीत कुमार मीतेई (मणिपुर)
⇒ सर्वश्रेष्ठ ग्रासरूट विकास कार्यक्रम के लिए एआईएफएफ अवॉर्ड- पश्चिम बंगाल (ई-लाइसेंस पाठ्यक्रमों और गोल्डन बेबी लीग पर आधारित)

फार्मूला वन

तुर्की ग्रैंड प्रिक्स, 2021

तुर्की ग्रैंड प्रिक्स, 8-10 अक्टूबर, 2021 के मध्य फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप की कार रेस तुर्की में ग्रैंड प्रिक्स, 2021 संपन्न हुई।
तुर्की ग्रैंड प्रिक्स, प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे-
• विजेता – वाल्टेरी बोट्टास (फिनलैंड), टीम – मर्सिडीज
• दूसरा स्थान- मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड्स), टीम – रेड रेसिंग होंडा टीम-रेड बुल
• तीसरा स्थान-सर्जियो पेरेज (मेक्सिको), टीम – रेड बुल रेसिंग होंडा

बहरीन ग्रैंड प्रिक्स, 2021

⇒ मर्सिडीज स्टार लुईस हैमिल्टन ने बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2021 में जीत के साथ आठवें विश्व खिताब के लिए अपनी जीत दर्ज की।
⇒ हैमिल्टन के करियर की 96वीं जीत के बाद मैक्स वेप्पेन (रेड बुल) और वी बोटास (मर्सिडीज) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स, 2020

⇒ 4-6 सितंबर, 2020 के मध्य फॉर्मूला वन वर्ल्ड रेस चैंपियनशिप, 2020 की रेस इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स, 2020 मोंजा, इटली में संपन्न हुई।
⇒ विजेता- पियरे गैस्ली (फ्रांस), टीम – अल्फा टौरी – होंडा
⇒ मैक्लॉरेन – रेनाल्ट के चालक कार्लोस सेंज जूनियर (स्पेन) दूसरे स्थान पर रहे।

100 फॉर्मूला वन रेस जीतने वाले दुनिया के पहले चालक

⇒ 26 सितम्बर, 2021 को सोची (रूस) में आयोजित रशियन ग्रां प्रिक्स 2021 का खिताब मर्सिडीज के ड्राइवर लूईस हैमिल्टन ने रेडबुल के मैक्स वपेन को पछाड़कर जीत ली। इस जीत के साथ हैमिल्टन 100 फॉर्मूला वन रेस जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

⇒ ब्रिटिश ड्राइवर हैमिल्टन पहले ही दिग्गज माइकल शूमाकर (91जीत) का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। सबेस्टियन वीटल (53) तीसरे स्थान पर हैं।

इटैलियन ग्रां. प्रि., 2021

⇒ 11 सितम्बर, 2021 को इटली के ऑटोड्रोमो नाजियोनेल में आयोजित फॉर्मूला 1 रेस इटैलियन ग्रां. प्रि. का खिताब डेनियल मैकलारेन रिकार्डो (ऑस्ट्रेलियाई – इतालकी) ने जीता मैकलॉरेन का 9 साल में यह पहला खिताब है। इस रेस में लैंडो नॉरिस दूसरे और वाल्टेरी बोटास तीसरे स्थान पर रहे।

डच ग्रांड प्रिक्स, 2021

⇒ 5 सितम्बर, 2021 को नीदरलैंड में सम्पन्न डच ग्रां प्रिक्स का खिताब मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड ) टीम रेड बुल ने जीती दूसरे स्थान पर ब्रिटेन के मर्सिडीज टीम के लुईस हैमिल्टन रहे ।

हंगेरियन ग्रांड प्रिक्स, 2021

⇒ इस सत्र की 11वीं फॉर्मूला वन रेस हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स 2021 हंगरी के मोग्योरोड में हंगरोरिंग में 1 अगस्त 2021 को सम्पन्न हुई।

• विजेता: इस्टेबैन ओकॉन : फ्रांस, टीम- अल्पाइन – रेनॉल्ट
• दूसरा स्थान : लुईस हैमिल्टन : यूके, टीम – मर्सिडीज
• तीसरा स्थान : कार्लोस सेंज जूनियर : स्पेन, टीम – फरारी

बेल्जियन ग्रांड प्रिक्स, 2021

⇒ इस सत्र की 12वीं फॉर्मूला वन रेस बेल्जियन ग्रैंड प्रिक्स 2021 स्टेवेलॉट में 29 अगस्त, 2021 को सम्पन्न हुई ।
• विजेता: मैक्स वर्सटाप्पेनः नीदरलैण्ड्स, टीम-रेड बुल रसिंग- होंडा

ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स, 2021

⇒ सन 2021 की 10वीं कार रेस ब्रिटिश ग्रां. प्रि. का आयोजन 18 जुलाई को हुआ, जिसका खिताब मर्सिडीज के लुइस हैमिल्टन (ब्रिटेन) ने जीता। दूसरे स्थान पर मोनाको के चार्ल्स लेक्लर्क रहे।

स्टायरियन ग्रांड प्रिक्स, 2021

⇒ जून, 2021 के आखिरी सप्ताह में स्टायरियन ग्रां प्रि. का खिताब नीदरलैंडर के सीजन में चौथी जीत है। इस जीत के बाद 156 अंकों के साथ मैक्स वर्स टाप्पेन शीर्ष पर है, दूसरे स्थान पर 138 अंकों
के साथ ब्रिटिश चालक लुईस हैमिल्टन है।

फ्रेंच ग्रांड प्रिक्स 2021

⇒ 20 जून, 2021 को आयोजित फ्रेंच ग्रां. प्रि. खिताब रेड बुल के मैक्स वर्सटाप्पेन ने जीता । फ्रेंच ग्रा. प्रि. फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का यह 7वां दौर है। इस रेस में लुईस हैमिल्टन दूसरे और सर्जियो पेरेज (रेड बुल मैक्सिको) तीसरे स्थान पर रहे।

मोनाको ग्रांड प्रिक्स, 2021

⇒ 20 से 23 मई, 2021 के बीच सम्पन्न वर्ष 2021 की 5वीं फॉर्मूला वन कार रेस मोनाको ग्रांड प्रिक्स का खिताब नीदरलैंड के रेडबुल टीम के मैक्स वर्सटाप्पेन ने जीता। दूसरे स्थान पर टीम फेरीरी के कार्लोस सेंज (स्पेन) रहे ।

स्पैनिश ग्रांड प्रिक्स 2021

⇒ 7 से 9 मई, 2021 को आयोजित वर्ष की चौथी कार रेस स्पैनिश ग्रांड प्रिक्स 2021 का खिताब मर्सिडीज टीम के लुइस है मिल्टन (ब्रिटेन) ने जीती, दूसरे स्थान पर रेडबुल के मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड) रहे।
⇒ लुईस हैमिल्टन की यह सीजन की तीसरी और कैरियर की 98वीं जीत है।

पुर्तगाल ग्रांड प्रिक्स 2021

⇒ 30 अप्रैल से 2 मई, 2021 के बीच सम्पन्न इस कार रेस का खिताब मर्सिडीज टीम के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन (ब्रिटेन) ने जीती, रेडबुल के टीम ड्राइवर मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड) दूसरे स्थान पर रहे।

इटैलियन ग्रांड प्रिक्स

⇒ इमोला ( इटली ) में 18 अप्रैल, 2021 को सम्पन्न इटैलियन ग्रांड प्रिक्स फॉर्मूला -1 रेस ने रैडबुल टीम के एम. बर्सटाप्पेन विजेता रहे । मर्सिडीज के लुइस हैमिल्टन का इसमें दूसरा स्थान रहा, वर्ष 2021 की यह दूसरी फॉर्मूला – 1 रेस थी।

कुश्ती

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, 2021

⇒ 2-10 अक्टूबर, 2021 के मध्य विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, 2021, ओस्लो, नॉर्वे में संपन्न हुई।
⇒ इस प्रतियोगिता में ईरान कुल 13 पदक ( 7 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य) प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
⇒ संयुक्त राज्य अमेरिका ने कुल 15 पदक ( 5 स्वर्ण, 5 रजत, 5 कांस्य) प्राप्त कर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
⇒ जापान ने कुल 12 पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
⇒ भारत ने कुल 2 पदक ( 1 रजत एवं 1 कांस्य) प्राप्त किया और वह बेलारूस एवं कजाखस्तान के साथ संयुक्त रूप से पदक तालिका में 15 वें स्थान पर रहा।
⇒ 7 अक्टूबर को अंशु मलिक ने फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 57 किग्रा. भार वर्ग में रजत पदक जीता और इसी के साथ ही वह विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं।
⇒ फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 59 किग्रा भार वर्ग में भारत की सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता।

कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021

⇒ भारतीय जूनियर पहलवान प्रिया मलिक ने जुलाई 2021 में हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में 73 किग्रा. वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
⇒ हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली 16 वर्षीया प्रिया ने फाइनल में बेलारूस की पहलवान सेनिया पटापोविच को 5-0 से हराकर महिलाओं का 73 किग्रा. का खिताब जीता।
⇒ कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां 17 साल से कम उम्र के दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ ग्रीको-रोमन, फ्रीस्टाइल और महिला पहलवान प्रतिस्पर्धा करते हैं।

सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप

⇒ 2021 की सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 18 अप्रैल, 2021 को अल्माटी, कजाकिस्तान में किया गया।
⇒ यह आयोजन एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का 34वां संस्करण था । भारत ने 14 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
⇒ पदकों में 5 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। ईरान और कजाकिस्तान 17 पदक प्रत्येक के साथ पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किये।

यूक्रेन कुश्ती स्पर्धा 2021

⇒ स्टार भारतीय पहलवान, विनेश फोगट ने कीव, यूक्रेन में आयोजित XXIV उत्कृष्ट यूक्रेनी पहलवानों और कोच मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बेलारूस की 2017 विश्व चौंपियन वेनेसा कलादजिंस्काया को हराया।
⇒ हरियाणा के भिवानी की विनेश ने 53 किलोग्राम बाउट में 10-8 की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

पोलैंड ओपन में विनेश फोगाट को स्वर्ण

⇒ भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने 11 जून, 2021 को पोलैंड ओपन में 53 किग्रा. भारत में स्वर्ण पदक जीता।
⇒ यह उनका सीजन में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने मार्च में मैटेको पेलिकोन टूर्नामेंट में और उसके बाद अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2021

⇒ 34वीं एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन कजाखस्तान में अलमाटी में 13-18 अप्रैल, 2021 को हुआ, इसमें ईरान व कजाखस्तान ने समान रूप से 7-5-5 पदक जीतकर पदक तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया ।
⇒ 5 स्वर्ण, 3 रजत व 6 कांस्य पदकों के साथ भारत का पदक तालिका
में तीसरा स्थान रहा। अंकों की दृष्टि से पुरूषों व महिलाओं, दोनों ही वर्गों में फ्रीस्टाइल में भारत का दूसरा स्थान रहा। जबकि ग्रीको रोमन में सातवां स्थान भारत का रहा ।

मुक्केबाजी

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021

⇒ भारत के मुक्केबाज संजीत कुमार ने ASBC एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 91 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
⇒ संजीत ने दुबई में एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पांच बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता और कजाकिस्तान के रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता वासिली लेविट को 3-2 के विभाजन के फैसले में हराकर स्वर्ण पदक जीता।

एएसबीसी एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2021

⇒ 24 से 31 मई, 2021 के बीच ‘एएसबीसी एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप’ का आयोजन यूएई के दुबई में किया गया ।
⇒ इस चैंपियनशिप कें कजाखस्तान ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
⇒ चैंपियनशिप में भारत ने 2 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य साहित कुल 15 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
⇒ भारतीय दल से पुरूष मुक्केबाज संजीत कुमार ने 91 किग्रा. भार वर्ग में कजाखस्तान के वैसिली लोवित को 4-1 से पराजित का स्वर्ण पद जीता।
⇒ 5 बार की एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम फाइनल में कजाखस्तान के नाजिम किजाइबे से पराजित होकर रजत पदक विजेता बनी।

पदक तालिका के शीर्ष 4 देश

देश ⇒ स्वर्ण ⇒ रजत ⇒ कांस्य ⇒ कुल

1. कजाखस्तान ⇒ 8 ⇒ 6 ⇒ 2 ⇒ 16
2. ज्बेकिस्तान ⇒ 7 ⇒ 6 ⇒ 5 ⇒ 18
3. मंगोलिया ⇒ 3 ⇒ 0 ⇒ 5 ⇒ 08
4. भारत ⇒ 2 ⇒ 5 ⇒ 8 ⇒ 15

तीरंदाजी

पैरा तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप

⇒ 19 से 17 फरवरी, 2022 को ने दुबई में आयोजित पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक व्यक्तिगत वर्ग में पैरा – आर्चर पूजा जातयान रजत जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
⇒ वह फाइनल में इटली की पैट्रिली विन्सेंजा से हार गई ।
⇒ पैरा तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत ने पहली बार 2 रजत पदक जीते हैं। श्याम सुंदर स्वामी और ज्योति बलियान की मिश्रित जोड़ी ने इससे पहले रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था।

वर्ल्ड यूथ तीरंदाजी चैंपियनशिप 2021

⇒ विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप का 2021 संस्करण पोलैण्ड के व्रोक्लॉ में 10-15 अगस्त, 2021 के बीच आयोजित किया गया।
⇒ इस चैम्पियशिप में भारत ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 2 रजत व 5 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

⇒ इस चैंपियनशिप में 21 वर्ष से कम उम्र ( अंडर – 21 ) के लोगों के लिए जूनियर स्पर्द्धा और 18 वर्ष से कम उम्र ( अंडर-18) के लिए कैडेट स्पर्द्धा आयाजित की गई। पदक विजेता तीरंदाज इस प्रकार रहे।
⇒ जूनियर रिकर्व
• स्वर्ण पदकः व्यक्तिगत महिला (कोमालिका बारी), पुरूष टीम मिश्रित टीम
• कोमालिका बारी जूनियर वर्ग में तीरंदाजी युवा विश्व चैम्पियनशिप में जूनियर खिताब जीतकर दीपिका कुमारी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला तीरदाज बनी।
⇒ जूनियर कंपाउंड
• रजत पदकः व्यक्तिगत महिला ( साक्षी चौधरी)
• कांस्य पदकः व्यक्तिगत पुरुष ( रिषभ यादव )
⇒ कैडेट रिकर्व
• स्वर्ण पदक : पुरूष टीम, मिश्रित टीम
• कांस्य पदकः व्यक्तिगत पुरुष (बिशाल चांगमई), ( मंजीरी अलोन ), महला टीम
⇒ कैटेड रिकर्व
• स्वर्ण पदक : पुरूष टीम, महिला टीम, मिश्रित टीम
• रजत पदकः व्यक्तिगत महिला ( प्रिया गुर्जर )
• कांस्य पदक : व्यक्तिगत महिला (प्रणीत कौर)

निशानेबाजी

ISSF World Cup 2022

⇒ अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ विश्व कप 2022 का आयोजन मिस्र के काहिरा में 26 फरवरी से 8 मार्च, 2022 तक किया गया।

⇒ कुल सात पदकों के साथ भारतीय टीम ने चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

⇒ नॉर्वे ने छह पदक जीते, जिसमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल हैं, और यह पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
⇒ तीन स्वर्ण के साथ फ्रांस तीसरे स्थान पर रहा।
⇒ पहला स्वर्ण पदक सौरभ चौधरी ने जीता था। उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्वर्ण पदक मैच में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को 16-6 के स्कोर से हराया।
⇒ ISSF विश्व कप के आखिरी इवेंट में अनीश भानवाला और रिदम सांगवान ने थाईलैंड के खिलाफ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम मैच में स्वर्ण पदक जीता।
⇒ अनीश भानवाला, गुरप्रीत सिंह और भावेश शेखावत की भारतीय तिकड़ी ने जर्मनी से हारकर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
⇒ महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में निवेथा जीता। परमनाथम, ईशा सिंह और रुचिरा विनरकर ने स्वर्ण पदक
⇒ महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत के लिए ईशा सिंह, राही सरनोबत और रिदम सांगवान ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
⇒ महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में ईशा सिंह ने रजत पदक जीता।
⇒ 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मिश्रित टीम स्पर्धा में अखिल श्योराण और श्रियांका सदांगी ने कांस्य पदक जीता।

ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप, 2021

⇒ 27 सितंबर, 2021 से 10 अक्टूबर, 2021 तक आईएसएसएफ ( ISSF ) जूनियर विश्व चैंपियनशिप ( राइफल / पिस्टल /शॉटगन ), 2021 लीमा, पेरू में संपन्न हुई।
⇒ इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 43 पदक ( 17 स्वर्ण, 16 रजत और 10 कांस्य) प्राप्त किया और पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
⇒ संयुक्त राज्य अमेरिका ने कुल 21 पदक ( 7 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
⇒ कुल 10 पदक (3 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य) जीतकर इटली ने पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
⇒ नाम्या कपूर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक महज 14 वर्ष की आयु में जीत कर इतिहास रचा।
⇒ युवा भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने इस चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्रो पोजीशंस के फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता।
⇒ चैंपियनशिप में मनु भाकर ने सर्वाधिक 4 स्वर्ण पदक जीते।

ISSF विश्व कप शूटिंग

⇒ भारत की राही सरनोबत ने ISSF शूटिंग विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
⇒ वह मौजूदा टूर्नामेंट में एक रजत और दो कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।

इन्हें भी जरुर पढ़े:-

Leave a Comment

720 Px X 88Px