CURRENT AFFAIRS SET – 21 ( ii ): international film (अंतर्राष्ट्रीय फिल्म)

CURRENT AFFAIRS SET – 21 ( ii ): international film (अंतर्राष्ट्रीय फिल्म)


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Whatsapp Group   Join Now
Facebook Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंतर्राष्ट्रीय

फिल्म

79वां गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स

10 जनवरी, 2022 को 79वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। पुरस्कार ‘हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन’ द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

79वां गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

पुरस्कार ⇒ विजेता

• सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर (ड्रामा) ⇒ द पावर ऑफ द डॉग
• सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज (ड्रामा) ⇒ सक्सेसन
• सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज (म्यूजिकल या कॉमेडी) ⇒ हैक्स
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म (म्यूजिकल या कॉमेडी ) ⇒ वेस्ट साइड स्टोरी
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (मोशन पिक्चर) ⇒ जेन कैंपियन (द पावर ऑफ द डॉग)
• मोशन पिक्चर (ड्रामा) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ⇒ निकोल किडमैन ( बीइंग द रिकार्डो)
• मोशन पिक्चर ( म्यूजिकल या कॉमेडी ) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ⇒ राशेल जेग्लर (वेस्ट साइड स्टोरी )
• टेलीविजन सीरीज (ड्रामा) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ⇒ माइकेला जे रोड्रिगेज (पोज)
• टेलीविजन सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ( म्यूजिकल या कॉमेडी ) ⇒ जीन स्मार्ट ( हैक्स)
• मोशन पिक्चर (नाटक) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ⇒ विल स्मिथ (किंग रिचर्ड)
• मोशन पिक्चर ( म्यूजिकल या कॉमेडी ) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ⇒ एंड्रयू गारफील्ड (टिक, टिक… बूम)
• टेलीविजन सीरीज (ड्रामा) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ⇒ जेरेमी स्ट्रॉन्ग (सक्सेसन )
• सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन अभिनेता ( म्यूजिकल या कॉमेडी ) ⇒ जेसन सुदेकिस (टेड लासो)

74वां कान फिल्म महोत्सव पुरस्कार

⇒ 74वें कान्स फिल्म महोत्सव के पुरस्कार 17 जुलाई, 2021 को ग्रैण्ड थिएटर लुमियर फ्रांस में आयोजित समारोह में प्रदान किए गए।
⇒ ‘टाइटेन’ फिल्म की फ्रांसीसी निर्देशक जूलिया डूकोनों पिछले 28 दिनों में कान्स फिल्म महोत्सव में पालमें डी’ ओर पुरस्कार जीतने वाली दूसरी महिला निर्देशक बनीं। इससे पहले वर्ष 1993 में न्यूजीलैण्ड की जेन कैम्पियन ने ‘द पियानों’ के लिए पुरस्कार जीता था।
⇒ भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया को ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए गोल्डन आई पुरस्कार प्रदान किया गया।

74वां कान फिल्म महोत्सव पुरस्कार

श्रेणी – विजेता

• पाल्मे डी ओर ⇒ टाइटेन (फ्रांस)
• ग्राण्ड प्रिक्स (साझा) ⇒ ए हीरो ( ईरान फिल्म निर्देशक असगर फरहरी) और कम्पार्टमेण्ट नम्बर 6 ( फिनलैण्ड जूहो कुओसानेन )
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक ⇒ लेओस कैरेक्स एनेट (फ्रांस)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ⇒ द वर्स्ट पर्सन इन द वर्ल्ड (नॉर्वे) के लिए रेनेट रेंसिवा
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ⇒ निटरैम (अमेरिका) के लिए कैलेब लैण्डरी जोन्स ड्राइव माई कार (जापान) के लिए हमागुची रयूसुके
• जूरी पुरस्कार ( साझा ) ⇒ अहेड्स नी ( इजराइल ) के लिए नदव लैपिड और मेमोरिया (थाईलैण्ड) के लिए एपिचटपोट वीरसेथकुल द्वारा साझा किया गया
• सर्वश्रेष्ठ पहल फिल्म ⇒ मुरीना ( क्रोएशिया) के लिए एण्टोनेटा कुसीजानेविक
• गोल्ड आई डॉक्युमेण्ट्री पुरस्कार ⇒ द नाइट ऑफ नोईंग नथिंग के लिए पायल कपाड़िया

यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल, 2021

⇒ भारतीय अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (UKAFF) 2021 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित किया।
⇒ तिलोत्तमा ने फिल्म राहगीर : द वेफेयरर्स में अपनी भूमिका के लिए यह पुरस्कार जीता इस फिल्म के निर्देशक गौतम घोष हैं।
⇒ यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (UKAFF) 2021 का यह 23वां संस्करण था । तिलोत्तमा के अलावा फिल्म निर्माता गौतम घोष ने UKAFF में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।

बाफ्टा टी.वी. (BAFTA-TV) अवॉर्ड 2021

वर्ग – विजेता

लीडिंग एक्ट्रेस ⇒ माइकेला कोएल, आई मे डिस्ट्रॉय यू
लीडिंग एक्टर ⇒ पॉल मेस्कल, नार्मल पीपल
ड्रामा सीरीज ⇒ सेव मी टू
बेस्ट कॉमेडी परफॉरमेंस ⇒ चार्ली कूपर और एमी लू वुड
बेस्ट कॉमेडी सीरीज ⇒ हैरी एस्कॉट,
ओरिजिनल म्यूजिक ⇒रोडकिल इनसाइड नं. 9
खेल ⇒ इंग्लैंड वर्सेज वेस्ट काई स्पोट्क्रिकेट इंडीज क्रिकेट

न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2021

⇒ अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शार्ट फिल्म हैप्पी बर्थडे में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
⇒ फिल्म का निर्देशन प्रसाद कदम द्वारा किया गया है और एफएनपी मीडिया द्वारा निर्मित है। अनुपम के अलावा, हैप्पी बर्थडे में अहाना कुमार ने अभिनय किया है। फिल्म फेस्टिवल लघु फिल्म का पुरस्कार भी जीता।

93वां ऑस्कर पुरस्कार, 2021

वर्ग – विजेता

• सर्वश्रेष्ठ फिल्म ⇒ नोमैडलैंड
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक ⇒ क्लो झाओ (फिल्म : नोमैडलैंड )
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ⇒ एंथनी हॉपकिंस (फिल्म: द फादर)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ⇒ फ्रांसेस मैकडोरमंड (फिल्म : नोमैडलैंड )
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता ⇒ डैनियल कलूया ( जुडास एंड द ब्लैक मसीहा )
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री ⇒ यून यूह – जुंग (फिल्म : मिनारी)
• सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म ⇒ सोल
• सर्वश्रेष्ठ संगीत ( ओरिजिनल सॉन्ग ) ⇒ सोल (जूदास एंड द ब्लैक मसीहा )
• सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म ⇒ एनॉदर राउंड (डेनमार्क)
• सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्रामी ⇒ मांक
• सर्वश्रेष्ठ अडेप्टेड स्क्रीनप्ले ⇒ द फादर

बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फीचर अवॉर्ड, 2021

⇒ मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2021 में मराठी फिल्म ‘पगल्या’ ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फीचर का पुरस्कार जीता।
⇒ फिल्म पगल्या का निर्देशन और निर्माण विनोद सैम पीटर ने अब्राहम फिल्म्स के बैनर के तहत किया है।
⇒ अब तक इस फिल्म ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में 45 से अधिक पुरस्कार और मान्यता प्राप्त की है। यह फिल्म एक पग और दो लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी उम्र 10 साल के आसपास है।

74वां BAFTA अवॉर्ड 2021

वर्ग – विजेता

• बेस्ट फिल्म ⇒ नोमैडलैंड
• बेस्ट डायरेक्टर ⇒ क्लो झाओ (नोमैडलैंड )
• बेस्ट एक्ट्रेस ⇒ फ्रांसेस मैकडोरमंड (नोमैडलैंड में फर्न)
• बेस्ट एक्टर ⇒ एंथनी हॉपकिंस (द फादर में एंथनी )
• बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर ⇒ डैनियल कालूया (जुडास एंड द ब्लैक मसीहा में फ्रेड हैम्पटन )
• स्पोर्टिंग एक्ट्रेस ⇒ यूं युह – जंग ( मीनारी में सून – जेए)
• बेस्ट फिल्म, गैर अंग्रेजी भाषा ⇒ अनंदर राउंड
• बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले ⇒ प्रॉमिसिंग यंग वुमन (एमरल्ड फेनेल)

FIAF अवार्ड 2021

⇒ मेगास्टार अमिताभ बच्चन को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स (FIAF) द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
⇒ प्रसिद्ध अभिनेता दुनिया के फिल्म विरासत के संरक्षण के लिए अपने समर्पण और योगदान के लिए FIAF पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय सिनेमा व्यक्तित्व हैं।

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार, 2021

वर्ग – विजेता

• बेस्ट एक्टर (महिला) ⇒ दीपिका पादुकोण, (छपाक)
• बेस्ट एक्टर ( पुरुष ) ⇒ अक्षय कुमार, (लक्ष्मी)
• क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस ⇒ किआरा आडवाणी, (Guilty)
• क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर ⇒ स्व. सुशांत सिंह राजपूतं, (दिल बेचारा )
• बेस्ट फिल्म ⇒ Tanhaji: The Unsung Warrior
• बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म ⇒ Parasite
• मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ⇒ के. के. मेनन
• बेस्ट डायरेक्टर ⇒ अनुराग बासु, (लूडो)
• बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल ⇒ विक्रांत मैसी, (छपाक)
• बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल ⇒ राधिका मदान, (अंग्रेजी मीडियम)
• बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल ⇒कुणाल खेमू, (लूटकेस )
• बेस्ट एक्टर (वेब सीरीज ) ⇒ बॉबी देओल, (आश्रम)
• बेस्ट एक्ट्रेस (वेब सीरीज ) ⇒ सुष्मिता सेन, (आर्या )
• बेस्ट वेब सीरीज ⇒ Scam (1992)
• एल्बम ऑफ इयर ⇒ तितलियां

साहित्य/पत्रकारिता / नृत्य

बुकर पुरस्कार, 2021

⇒ 3 नवंबर, 2021 को वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार की घोषणा की गई। इस वर्ष यह पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका के नाटककार और उपन्यासकार डेमन गलगुट को प्रदान किया गया।
⇒ उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘द प्रॉमिस’ के लिए दिया गया।
⇒ गत वर्ष (2020) का पुरस्कार डगलस स्टुअर्ट को उनके उपन्यास ‘शग्गी बेन’ के लिए दिया गया था।
⇒ भारत के संजीव सहोता का उपन्यास ‘ चाईना रूम’ को भारत की ओर से बुकर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, 2021

⇒ 31 अगस्त, 2021 को नोबेल पुरस्कार के एशियाई संस्करण के रूप में माने जाने वाले ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021′ की घोषणा की गई। इस पुरस्कार के विजेता हैं-
• खोजी पत्रकारिता के लिए इंडोनेशियाई संगठन ‘वॉचडॉक’ (Watchdoc)
• पाकिस्तान के सूक्ष्म वित्त क्षेत्र में अग्रणी ‘मुहम्मद अमजद साकिब ‘ फिलीपींस के मछुआरे और सामुदायिक पर्यावरणविद् ‘रॉबर्टो बैलोन’ दक्षिण – पूर्व एशिया में मानवीय कार्य और शरणार्थी सहायता के लिए अमेरिकी ‘स्टीवन मुंसी’
• बांग्लादेशी वैक्सीन वैज्ञानिक, ‘फिरदौसी कादरी’
⇒ रेमन मैग्सेसे पुरस्कार का नाम फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति ‘रेमन मैग्सेसे’ के नाम पर रखा गया है। इसे 1957 में स्थापित किया गया था।

यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार, 2021

⇒ 8 सितंबर, 2021 को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS ) को प्रतिष्ठित यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।
⇒ एनआईओएस को ‘भारतीय सांकेतिक भाषा आधारित सामग्री पर ध्यान देने के साथ, प्रौद्योगिकी – सक्षम समावेशी शिक्षण सामग्री के माध्यम से दिव्यांगजनों की शिक्षा को सक्षम करने’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

पुलित्जर पुरस्कार 2021

वर्ग – विजेता

• जनसेवा ⇒ न्यूयार्क टाइम्स
• आलोचना ⇒ वैसले मोरिस (न्यूयार्क टाइम्स)
• इंटरनेशनल रिपोर्टिंग ⇒ मेघा राजगोपालन, एलिसन किलिंग एंड क्रिस्टो बुशेक
• ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग ⇒ स्टॉफ ऑफ द स्टार ट्रिव्यून मिनियापोलिस
• इनवेस्टीगेटिव रिपोर्टिंग ⇒ मैट रोशेलू, वर्नल कोलमन, लॉरा क्रिमाल्डी, इवान एलेन, द बॉस्टन ग्लोब
• लोकल रिपोर्टिंग ⇒ कैथलीन मैकग्रोरी, नील बेदी, टैंपा बे टाइम
• नेशनल रिपोर्टिंग ⇒ द मार्शल प्रोजेक्ट, एएल डॉट कॉम
• बायॉग्राफी ⇒ ले पेन और तमारा पेन, द डेड आर आरइजिंग

नेचर TTL फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवार्ड, 2021

⇒ केरल के थॉमस विजयन, जो अब कनाडा में बस गए हैं, ने एक पेड़ से चिपके एक ओरंगुटान की तस्वीर के लिए साल 2021 का नेचर TTL फोटोग्राफी अवार्ड जीता। इस तस्वीर का शीर्षक है ‘द वर्ल्ड इज गोइंग अपसाइड डाउन’ ।

इंटरनेशनल बुक ऑफ द ईयर अवार्ड, 2021

⇒ नितिन राकेश और जेरी विंड ने इंटरनेशनल बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 जीता।
⇒ इन दोनों ने किताब ‘ट्रांसफॉरमेशन इन टाइम्स ऑफ क्राइसिस’ के लिए यह अवार्ड जीता। इस किताब को नवम्बर, 2020 में नोशन प्रेस द्वारा प्रकाशित किया गया था।
⇒ नितिन राकेश आईटी सर्विस मैनेजमेंट कम्पनी एमफासिस के सीईओ हैं, जबकि जेरी विंड यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के ह्वार्टन स्कूल में मार्केटिंग के प्रोफेसर हैं।

वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड, 2020

⇒ एमी अवार्ड- नामांकित भारतीय कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद ने 10वां वार्षिक ‘वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड 2020 ‘ जीता।
⇒ वह यह प्रतिष्ठित सम्मान जीतने वाले पहले भारतीय हैं। इसे डांस का ऑस्कर भी कहा जाता है।
⇒ उन्होंने हिट अमेरिकी टीवी रियलिटी शो ‘वर्ल्ड ऑफ डांस’ में अपने काम के लिए ‘टीवी रियलिटी शो / प्रतियोगिता ‘ श्रेणी में पुरस्कार जीता।

15वां शेख जायद बुक पुरस्कार

⇒ मुंबई में जन्मी डॉ. ताहेरा कुतुबुद्दीन, जो शिकागो विश्वविद्यालय में अरबी साहित्य के प्रोफेसर है।
⇒ 5वां शेख जायद बुक पुरस्कार जीतने वाली भारतीय मूल की पहली व्यक्ति बनी।
⇒ इस पुरस्कार को अरब जगत का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। उन्होंने 2019 में लीडन के ब्रिल एकेडमिक पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित अपनी नवीनतम पुस्तक ‘ अरबी ओरेशन – आर्ट एंड फंक्शन’ के लिए पुरस्कार जीता।

इंटरनेशनल बुकर प्राइज, 2021

⇒ 4 जून, 2021 को फ्रांसीसी उपन्यासकार डेविड डिओप को वर्ष 2021 के लिए ब्रिटेन के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल बुकर प्राइज से सम्मानित किया गया।
⇒ डेविड डिओप को यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘एट नाइट ऑल ब्लड इज ब्लैक’ के लिए दिया गया। डेविड यह पुरस्कार जीतने वाले पहले फ्रांसीसी उपन्यासकार हैं।

आर्डर ऑफ द राइजिंग सन 2021

⇒ जापानी सरकार ने बेंगलुरु स्थित जापानी शिक्षिका श्यामला गणेश को ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ से सम्मानित किया । वह सेप्टुजेनिरेनियन संस्थान में एक जापानी शिक्षक हैं और आरटी नगर, बेंगलुरु में इकेबाना के ओहरा स्कूल में भी कार्यरत्त हैं।
⇒ उन्होंने 38 साल पहले स्थापना के बाद से सैकड़ों से अधिक छात्रों को पढ़ाया है। इकेबाना जापानी फूलों की व्यवस्था की कला है।
⇒ यह पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने जापानी संस्कृति को बढ़ावा देने, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में उपलब्धियों, अपने क्षेत्र में प्रगति और पर्यावरण के संरक्षण में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं।

चैंपियन पब्लिशर ऑफ द ईयर’, 2020

⇒ द हिंदू ग्रुप ने WAN IFRA (वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूज पब्लिशर्स ) के साउथ एशियन डिजिटल मीडिया अवार्ड्स में दो स्वर्ण और दो सिल्वर जीते, जिसका नाम ‘चैंपियन पब्लिशर ऑफ द ईयर’ रखा गया, जो कि अंक तालिका में सबसे अधिक है।

पेन पिंटर पुरस्कार, 2021

⇒ 8 जून, 2021 को इंग्लिश पेन द्वारा वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित पेन पिंटर पुरस्कार की घोषण की गई। इस वर्ष यह पुरस्कार जिम्बाब्वे की उपन्यासकार, नाटककार, फिल्म निर्माता और कार्यकत्री त्सित्सी डांगारेम्बगा को प्रदान किया गया।

अन्य

यूएस इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज अवार्ड 2022

⇒ बांग्लादेशी पर्यावरण वकील रिजवाना हसन को 2022 के अंतर्राष्ट्रीय महिला साहस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
⇒ वह दुनिया भर की उन 12 महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें अपने समुदायों में बदलाव लाने के लिए असाधारण साहस और नेतृत्व दिखाने के लिए अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बोल्ट्जमान मेडल के लिए चुने गए पहले भारतीय

⇒ भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर दीपक धर बोल्ट्जमान पदक से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
⇒ इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड फिजिक्स के सांख्यिकीय भौतिकी आयोग द्वारा सांख्यिकीय भौतिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रत्येक तीन साल में यह पदक प्रदान करता है ।
⇒ उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के जॉन जे होफील्ड के साथ पदक साझा किया। प्रोफेसर धर वर्तमान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, पुणे में एमेरिटस फैकल्टी हैं।

बिल गेट्स को हिलाल -ए-पाकिस्तान सम्मान

⇒ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और परोपकारी बिल गेट्स को पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन में मदद करने के उनके प्रयासों के लिए ‘हिलाल -ए-पाकिस्तान’, देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

टाइम मैगजीन ‘पर्सन ऑफ द ईयर’, 2021

⇒ प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) को ‘पर्सन ऑफ द ईयर, 2021 के रूप में नामित किया ।
⇒ 2021 में यूएस आधारित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप टेस्ला 1+ ट्रिलियन कंपनी बन गई क्योंकि मस्क लगभग 255 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए ।
⇒ मस्क रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स ( SpaceX ) के संस्थापक और सीईओ भी हैं और ब्रेन – चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक और इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म द बोरिंग कंपनी का नेतृत्व करते हैं।
⇒ टाइम पत्रिका ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 2020 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया था।

रामानुजन पुरस्कार, 2021

⇒ भारतीय गणितज्ञ नीना गुप्ता को एफाइन बीजगणितीय ज्यामिति और कम्यूटेटिव बीजगणित में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 2021 का डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार मिला है।
⇒ नीना गुप्ता कोलकाता के भारतीय सांख्यिकी संस्थान में गणित की प्रोफेसर है। वह रामानुजन पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला एवं चौथी भारतीय हैं।

70वीं मिस यूनिवर्स 2021 : हरनाज संधू

⇒ इस आयोजन का 70वां संस्करण इजराइल के इलियट में आयोजित किया गया था, जहां 21 वर्षीय हरनाज संधू ने प्रतियोगिता जीती।
⇒ पराग्वे की 22 वर्षीय नादिया फरेरा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने तीसरे स्थान पर रहीं।

⇒ 21 साल पहले भारत ने आखिरी बार यह खिताब जीता था। इसके पहले दो भारतीयों ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है- 1994 में अभिनेत्री सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता ।

रॉयल गोल्ड मेडल, 2022

⇒ भारत के वास्तुविद बालकृष्ण दोषी को 10 दिसंबर, 2021 को रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स द्वारा ‘रॉयल गोल्ड मेडल 2022’ से सम्मानित किया गया। रॉयल गोल्ड मेडल वास्तुकला के क्षेत्र में दुनिया का सर्वोच्च सम्मान है।
⇒ 94 वर्षीय दोषी को उनके सात दशकों के करियर के दौरान पूरे भारत में 100 से अधिक निर्मित परियोजनाओं के लिए जाना जाता है।

⇒ दोषी 2018 में प्रित्जकर वास्तुकला पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय वास्तुकार थे।

एशियाई बिजनेस परोपकार पुरस्कार, 2021

⇒ वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को 19 नवम्बर, 2021 को स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, कौशल विकास और सतत आजीविका पर केंद्रित मानवतावादी पहल के लिए एशियाई बिजनेस पुरस्कार 2021 में ‘परोपकार पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
⇒ एशियन बिजनेस पुरस्कार की मेजबानी हर साल ब्रिटेन के सबसे अधिक बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के एशियाई समाचार पत्र ‘ ईस्टर्न आई’ द्वारा की जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार, 2021

⇒ 13 नवम्बर, 2021 को ‘किड्स राइट फाउंडेशन’ द्वारा दो भारतीय भाइयों विहान एवं नव अग्रवाल को वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
⇒ यह पुरस्कार द हेग (नीदरलैंड्स ) में आयोजित एक समारोह में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा प्रदान किया गया।

सीके प्रहलाद पुरस्कार, 2021

12 अक्टूबर, 2021 को कॉर्पोरेट इको फोरम (CEF) द्वारा ग्लोबल बिजनेस सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप के लिए सीके प्रहलाद पुरस्कार, 2021 प्रदान किया गया। इस वर्ष यह पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किया गया-
⇒ सामूहिक नेतृत्व – इस श्रेणी में माइक्रोसॉफ्ट के 4 शीर्ष सदस्यों-कंपनी के सीईओ तथा अध्यक्ष एवं भारतीय – अमेरिकी सत्या नडेला, उपाध्यक्ष ब्रैड स्मिथ, मुख्य वित्तीय अधिकारी एमी हुड और मुख्य पर्यावरण अधिकारी लुकास जोप्पा को सम्मानित किया गया। इनको वर्ष 2030 तक माइक्रोसॉफ्ट को कॉर्बन निगेटिव कंपनी में बदलने के उद्देश्य के लिए काम करने पर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया ।

⇒ व्यक्तिगत नेतृत्व- इस श्रेणी में इकोलैब के अध्यक्ष एवं पूर्व सीइओ डगलस एम. बेकर को सम्मानित किया गया।

इंडिया ग्रीन एनर्जी अवॉर्ड, 2020

⇒ अक्टूबर, 2021 में टीवीएस समूह की प्रमुख कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी को इंडिया ग्रीन एनर्जी अवॉर्ड 2020 के उत्कृष्ट अक्षय ऊर्जा उपयोगकर्ता श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।
⇒ टीवीएस मोटर कंपनी ने यह पुरस्कार दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता सुनिश्चित करने, अक्षय ऊर्जा में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के लिए प्राप्त किया है।

साखरोव पुरस्कार, 2021

⇒ जेल में कैद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी को 20 अक्टूबर, 2021 को यूरोपीय संघ के शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार ‘साखरोव पुरस्कार 2021’ से सम्मानित किया गया।
⇒ एलेक्सी नवालनी एक रूसी विपक्षी नेता, वकील और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता हैं, जो सरकार विरोधी प्रदर्शनों के आयोजन और रूस में सत्ताधारी पार्टी के सबसे मजबूत विपक्षी उम्मीदवार के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं।

अर्थशॉट पुरस्कार, 2021

⇒ 17 अक्टूबर, 2021 को लंदन में एक भव्य समारोह में अर्थशॉट पुरस्कार 2021 की घोषणा की गई।
⇒ अर्थशॉट पुरस्कार को 2020 में प्रिंस विलियम और रॉयल फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार को ‘इको ऑस्कर’ की भी संज्ञा दी जाती है।
1. ‘वायु स्वच्छता’ श्रेणी : दिल्ली के उद्यमी विद्युत मोहन के नेतृत्व वाली कृषि अपशिष्ट पुनर्चक्रण परियोजना ‘तकाचर’ को फसल अवशेषों को विक्रय योग्य जैव-उत्पादों में बदलने के लिए सस्ते प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए यह पुरस्कार दिया गया । ‘तकाचर’ ने एक सस्ती, छोटे पैमाने की, पोर्टेबल तकनीक विकसित की है, जो दूरदराज के खेतों में ट्रैक्टरों से जुड़ जाती है । यह तकनीक धुएं के उत्सर्जन को 98% तक कम करती है।
2. प्रकृति की रक्षा और पुनर्बहाली श्रेणी: कोस्टा रिका गणराज्य ।
3. महासागरों की पुनर्बहाली श्रेणी: कोरल वीटा, बहामास ( दुनिया की समाप्त होती हुई प्रवाल भित्तियों को पुनर्स्थापित करने की परियोजना ) ।
4. अपशिष्ट मुक्त विश्व का निर्माण : ‘ द सिटी ऑफ मिलान फूड वेस्ट हब्स’, इटली (अप्रयुक्त भोजन एकत्र करने और इसे जरूरतमंदों को देने की पहल ) ।
5. जलवायु कार्रवाई : थाईलैंड, जर्मनी और इटली की हाइड्रोजन बनाने के लिए अक्षय ऊर्जा परियोजना ‘एईएम इलेक्ट्रोलाइजर’।

साहित्य के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार, 2021

⇒ 7 अक्टूबर, 2021 को स्टॉकहोम (स्वीडन) स्थित ‘द स्वीडिश एकेडमी’ द्वारा वर्ष 2021 के लिए साहित्य के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को प्रदान किया गया।
⇒ उन्हें ‘उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों तथा महाद्वीप के बीच की खाई में शरणार्थियों की समस्या को बिना समझौता किए करुणा के साथ दर्शाने’ के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
⇒ उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘ग्रेवल हार्ट’ (वर्ष 2017), ‘द अराइवर्स टेल: एज टोल्ड टू अब्दुलरजाक गुरनाह’ (वर्ष 2016), ‘द लॉस्ट गिफ्ट (वर्ष 2011), ‘डिजर्शन’ (वर्ष 2005), पैराडाइज (1994), तथा मेमोरी ऑफ डिपार्चर (वर्ष 1987 ) आदि शामिल हैं।
⇒ स्मरणीय है कि वर्ष 2020 हेतु साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी लेखिका लुइस ग्लक को प्रदान किया गया था।

नोबेल शांति पुरस्कार, 2021

⇒ नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा 8 अक्टूबर, 2021 को नोबेल शांति पुरस्कार 2021 फिलीपींस की मारिया रेसा और रूस के दिमित्री मुराटोव को अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के प्रयासों के लिए दिया गया, जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है।

⇒ मारिया रेसा : वह अपने मूल देश फिलीपींस में सत्ता के दुरुपयोग, हिंसा के इस्तेमाल और बढ़ते अधिनायकवाद को उजागर करने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग करती हैं। 2012 में उन्होंने खोजी पत्रकारिता के लिए एक डिजिटल मीडिया कंपनी रैपलर (Rappler) की सह- स्थापना की, जिसकी वह अभी भी प्रमुख हैं।
⇒ दिमित्री आंद्रेयेविच मुराटोव : मुराटोव रूस में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद दशकों तक अभिव्यक्ति की आजादी के पैरोकार रहे हैं। 1993 में वह स्वतंत्र समाचार पत्र ‘नोवाजा गजेटा’ (Novaja Gazeta) के सह-संस्थापकों में से एक थे।
⇒ उल्लेखनीय है कि गतवर्ष 2020 में यह पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को प्रदान किया गया था।

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, 2021

⇒ 11 अक्टूबर, 2021 को अमेरिका के अर्थशास्त्री डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को आर्थिक नीति और अन्य घटनाओं के कारण व प्रभावों को समझने में ‘प्राकृतिक प्रयोगों’ के उपयोग के लिए 2021 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

⇒ कनाडा में जन्मे और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के डेविड कार्ड को ‘श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान’ के लिए पुरस्कार का आधा हिस्सा दिया गया।
⇒ अन्य आधा हिस्सा मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जोशुआ एंगिस्ट और नीदरलैंड्स में जन्मे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के गुइडो
इम्बेन्स को ‘कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिए’ दिया गया।
⇒ डेविड कार्ड ने प्राकृतिक प्रयोगों का उपयोग करते हुए न्यूनतम मजदूरी, आप्रवास और शिक्षा के श्रम बाजार के प्रभावों का विश्लेषण किया है। उन्होंने पाया कि न्यूनतम वेतन में वृद्धि का कर्मचारियों की संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। एक देश में पैदा हुए लोगों की आय नए आप्रवासन से लाभान्वित हो सकती है।

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, 2021

⇒ 2021 के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा जापान में जन्मे ‘स्यूकुरो मनाबे’ (प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, अमेरिका के
जलवायु विज्ञानी) को और जर्मनी के जलवायु विज्ञानी ‘क्लॉस हैसलमैन’ (मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर मेटेरोलॉजी, हैम्बर्ग) तथा शेष आधा हिस्सा इटली के सैपिएंजा यूनिवर्सिटी, रोम के भौतिक विज्ञानी ‘जियोर्जियो परिसी’ को दिया गया।
⇒ उन्हें यह पुरस्कार ‘जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान’ के लिए दिया गया।
⇒ प्रोफेसर मनाबे और हैसलमैन ने ‘पृथ्वी की जलवायु के भौतिक मॉडलिंग, परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने और ग्लोबल वार्मिंग की मजबूती से भविष्यवाणी करने’ के लिए पुरस्कार जीता, जबकि प्रोफेसर परिसी ने ‘परमाणु से ग्रहों के मानदंडों तक भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव की परस्पर क्रिया की खोज के लिए ‘ पुरस्कार जीता।
⇒ 1901 में पुरस्कार की स्थापना के बाद पहली बार जलवायु विज्ञानियों को नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार, 2021

⇒ 6 अक्टूबर, 2021 को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के जर्मन वैज्ञानिक ‘बेंजामिन लिस्ट’ और यूनाइटेड किंगडम में जन्मे प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक ‘डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन’ को 2021 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया।
⇒ उन्हें यह पुरस्कार ‘एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटालिसिस’ के विकास के लिए दिया गया। डॉ लिस्ट और डॉ मैकमिलन द्वारा ‘एसिमेटिक ऑर्गेनोकैटालिसिस’ विकसित करने से पहले रसायनज्ञों द्वारा दो बहुत अलग प्रकार के ‘धातु उत्प्रेरक’ और ‘एंजाइम उत्प्रेरक’ नियमित रूप से उपयोग किए जाते थे।
⇒ एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटालिसिस : छोटे कार्बनिक अणुओं पर बनता है। 2000 में इन दोनों वैज्ञानिकों द्वारा विकसित उत्प्रेरण की यह नई तकनीक नए अणुओं को विकसित करने का एक कुशल, ‘सटीक, सस्ता, तेज और पर्यावरण अनुकूल’ तरीका है।
⇒ एंजाइम उत्प्रेरक विशाल होते हैं जबकि एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटालिसिस एक ही अमीनो एसिड से बने होते हैं।
⇒ एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटालिसिस अणु की केवल एक मिरर इमेज की अनुमति देते हैं। दवाओं का उत्पादन करते समय रसायनज्ञ को अक्सर इन मिरर इमेज में से केवल एक की ही आवश्यकता होती है।

चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार, 2021

⇒ 4 अक्टूबर, 2021 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल सभा द्वारा अमेरिका के दो वैज्ञानिकों ‘डेविड जूलियस’ और ‘अर्डेम पटापाउटियन’ को ‘तापमान और स्पर्श में रिसेप्टर्स की अपनी खोजों के लिए’ शरीर विज्ञान या चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।
⇒ इनका कार्य ‘सोमैटोसेंसेशन’ पर केंद्रित था, जो कि विशेष अंगों जैसे कि आंख, कान और त्वचा की क्रमशः देखने, सुनने और महसूस करने की क्षमता है।

नोबेल पुरस्कार – 2021

क्षेत्र ⇒ विजेता ⇒ विवरण

• शांति ⇒ मारिया रेसा (फिलीपिंस), दिमित्री आंद्रेयेविच मुराटोव (रूस) ⇒ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के अपने प्रयासों के लिए, जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है
• चिकित्सा विज्ञान ⇒ डेविड जूलियस (अमेरिका) और अर्देम पटापाउटियन (लेबनान) ⇒ तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए
• भौतिक विज्ञान ⇒ स्यूकुरो मानेबे (जापान), क्लॉस हैसलमैन (जर्मनी), जियोर्जियो पेरिस (इटली) ⇒ जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए खोज के लिए
• रसायन विज्ञान ⇒ बेंजामिन लिस्ट (जर्मनी),डेविड डब्ल्यू.सी.मैकमिलन (यूके) ⇒ असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए
• साहित्य ⇒ अब्दुलरजाक गुरनाह (तंजानिया ) ⇒ उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्रू के अपने अडिग और करुणामय प्रवेश के लिए
• अर्थशास्त्र ⇒ डेविड कार्ड, जोशुआ डी, गुइडो इम्बेन्स (अमेरिका) ⇒ श्रम अर्थशास्त्र में योगदान के लिए प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बार में सटीक निष्कर्ष निकालने के लिए

राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड, 2021

⇒ 29 सितंबर, 2021 को ‘द राइट लाइवलीहुड फाउंडेशन’ द्वारा वर्ष 2021 के राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड की घोषणा की गई।
⇒ भारतीय संगठन ‘लीगल इनिशिएटिव फॉर फॉरेस्ट एंड एन्वायरमेंट’ (LIFE) समेत चार कार्यकर्ताओं एवं समूहों को बाल संरक्षण से लेकर पर्यावरण की रक्षा तक के क्षेत्रों में समुदायों को सशक्त बनाने के प्रयासों के लिए चुना गया।
⇒ इसे ‘वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार’ के नाम से जाना जाता है।
⇒ इस वर्ष 4 व्यक्तियों/ संगठन को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया-
1. मार्थे वांडौ (Marthe Wandou), कैमरून
2. ब्लादिमीर स्लिव्याक (Vladimir Selivyak), रूस
3. फ्रेडा ह्यूस्न (Freda Huson), कनाडा
4. लीगल इनिशिएटिव फॉर फॉरेस्ट एंड इनवायरमेंट (लाइफ), भारत ।
⇒ ‘लाइफ’ भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाला संगठन है।
⇒ वकील रित्विक दत्ता और राहुल चौधरी ने पर्यावरणीय मुद्दों पर न्यायिक पहुंच का अभाव देखते हुए ‘लाइफ’ की स्थापना वर्ष 2005 में की थी।

नेन्सेन शरणार्थी पुरस्कार, 2021

⇒ 29 सितंबर, 2021 को यमन के एक माननीय संगठन जील अल्बेना एसोसिएशन फॉर ह्यमैनिटेरियन डेवलपमेंट (JAAHD) को वर्ष 2021 के नेन्सेन शरणार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
⇒ यह संगठन उत्तरी यमन में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करता है।

विश्व का सर्वश्रेष्ठ बैंक पुरस्कार, 2021

⇒ 10 सितंबर, 2021 को यूके स्थित प्रमुख वित्तीय प्रकाशन, यूरोमनी द्वारा ‘द डेवेलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर’ (डीबीएस) को ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैंक’ के रूप में सम्मानित किया गया।
⇒ डीबीएस को यह पुरस्कार लगातार चार बार मिला है।

चिल्ड्रन पीस इमेज ऑफ द ईयर पुरस्कार, 2021

21 सितंबर, 2021 को वियना में ऑस्ट्रियाई संसद में आयोजित एक समारोह में बैंगलोर की रहने वाली सात वर्षीय लड़की आध्या अरविंद शंकर को प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल पीस फोटो अवॉर्ड 2021’ में ‘चिल्ड्रन पीस इमेज ऑफ द ईयर’ श्रेणी में सम्मानित किया गया।
⇒ आध्या को ‘द लैप ऑफ पीस’ नामक एक तस्वीर के लिए पुरस्कृत किया गया, जिसमें उनकी मां को उनकी नानी की गोद में दिखाया
गया है। वह वयस्क या बच्चों की श्रेणी में पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं।

अफ्रीका खाद्य पुरस्कार, 2021

⇒ 8 सितंबर, 2021 को ‘अंतर्राष्ट्रीय अर्थ – शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान’ को उप-सहारा अफ्रीका के 13 देशों में ‘खाद्य सुरक्षा में सुधार करने वाले कार्य’ के लिए ‘अफ्रीका खाद्य पुरस्कार 2021’ से सम्मानित किया गया।
⇒ 2007 और 2019 के बीच ICRISAT ने ‘ट्रॉपिकल लेग्यूम्स प्रोजेक्ट’ का नेतृत्व किया।
⇒ इस परियोजना ने 266 उन्नत फलियां किस्म और लगभग आधा मिलियन टन बीज विकसित किए, जिसमें लोबिया, अरहर, चना, सेम, मूंगफली और सोयाबीन शामिल हैं।

बहलर कछुआ संरक्षण पुरस्कार, 2021

⇒ सितंबर 2021 में भारतीय जीव – विज्ञानी शैलेंद्र सिंह को तीन ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ कछुआ प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाने के लिए ‘बहलर कछुआ संरक्षण पुरस्कार 2021’ से सम्मानित किया गया।
⇒ इस पुरस्कार को 2006 में एंडर्स रोडिन और रिक हडसन द्वारा स्थापित किया गया था। इसे व्यापक रूप से कछुआ संरक्षण और जीव विज्ञान का ‘नोबेल पुरस्कार’ माना जाता है।

द टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन, 2020

⇒ द टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2020 सूची को जारी किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में 40 से कम उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया।
⇒ टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन, 2020 सूची में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन और उनकी मृत्यु के विवाद के कारण वह पिछले साल अधिकांश समय चर्चा में रहीं ।
⇒ मिस यूनिवर्स 2020 प्रतियोगिता में तीसरी रनर-अप रही एडलाइन कैस्टेलिनो ने सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अभिनेत्री दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और दीपिका पादुकोण क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं।

अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार, 2019

⇒ भारत सरकार के मुख्य जल-सर्वेक्षक वाइस एडमिरल विनय बधवार ने 23 जुलाई, 2021 को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस से अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार 2019 प्राप्त किया।
⇒ अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार का नाम ब्रिटिश एडमिरल्टी के पहले हाइड्रोग्राफर अलेक्जेंडर डेलरिम्पल के नाम पर रखा गया और इसे 2006 में स्थापित किया गया था।

फुकुओका पुरस्कार, 2021

⇒ 28 जून, 2021 को जापान के प्रतिष्ठित फुकुओका पुरस्कार, 2021 की घोषणा की गई।
⇒ इस पुरस्कार के तहत निम्न 3 पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने वाले निम्न हैं-
• ग्रैंड पुरस्कार, 2021 – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार पालागुम्मी साईनाथ
• शैक्षणिक पुरस्कार, 2021 – किशिमोटो मिया जापान ( इतिहास )
• कला एवं संस्कृति पुरस्कार, 2021 – प्रैब्डा यून थाईलैंड, क्रिएक्टिव आट्स |

CEU ओपन सोसाइटी पुरस्कार, 2021

⇒ केरल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को 2021 के लिए सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी ओपन सोसाइटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
⇒ यह पुरस्कार उन्हें ‘उनके दृढ़ नेतृत्व और समुदाय – आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्य, महामारी के दौरान जीवन बचाने’ की मान्यता में प्रदान किया गया था।

गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार, 2021

⇒ जून 2021 में विश्वभर के 6 पर्यावरणविदों को ‘गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2021’ प्रदान किया गया।

पुरस्कार विजेता हैं-

1. ग्लोरिया माजिगा कामोटो, मलावी ।
2. थाई वैन न्गुयेन वियतनाम |
3. किमिको हिराता, जापान ।
4. मैयदा बिलाल, बोस्निया एवं हर्जेगोविना ।
5. शेरॉन लाविग्ने, यूएसए ।
6. लिज चिगाजे चुरे, पेरू ।
⇒ यह पुरस्कार दुनिया के 6 महाद्वीपीय क्षेत्रों – अफ्रीका, एशिया, यूरोप, द्वीप एवं द्वीपीय राष्ट्रों, उत्तरी अमेरिका, तथा दक्षिणी एवं मध्य अमेरिका में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
⇒ भारत से प्रफुल्ल सामंतारा (वर्ष 2017 ), रमेश अग्रवाल (2014) राशिदा बी एवं चंपा देवी शुक्ला (2004), एमसी मेहता (1996), मेधा पाटकर (1992) गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के प्राप्तकर्ता रह चुके हैं। .

यूरोपीय आविष्कारक पुरस्कार, 2021

⇒ भारतीय-अमेरिकी रसायनज्ञ सुमिता मित्रा को ‘गैर-यूरोपीय पेटेंट कार्यालय देश’ श्रेणी में यूरोपीय आविष्कारक पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।
⇒ वह मजबूत और अधिक सौंदर्यपूर्ण रूप से मनभावन फीलिंग का उत्पादन करने के लिए दंत सामग्री में सफलतापूर्वक नैनो तकनीक को एकीकृत करने वाली पहली व्यक्ति थीं ।

एसडीजी प्रोग्रेस अवॉर्ड, 2021

⇒ सितंबर, 2021 में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ‘एसडीजी प्रोग्रेस अवॉर्ड 2021 प्रदान किया गया।
⇒ उन्हें यह पुरस्कार सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में बांग्लादेश की निरंतर प्रगति के लिए दिया गया।

ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड, 2021

⇒ 30 सितंबर, 2021 को यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) ने वर्ष 2021 के ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड की घोषणा की।
⇒ इस वर्ष यह पुरस्कार एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस शिव नाडार और ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लि. (टैफ) की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मल्लिका श्रीनिवासन को प्रदान किया गया।

लैंड फॉर लाइफ अवार्ड, 2021

⇒ 2021 लैंड फॉर लाइफ अवार्ड राजस्थान के फैमिलियल फॉरेस्ट्री को प्राप्त हुआ । यह एक अनूठी अवधारणा है, जो एक परिवार को एक पेड़ के साथ जोड़ती है, जिससे यह एक हरा ‘परिवार का सदस्य’ बन जाता है।
⇒ 2021 पुरस्कार का विषय ‘स्वस्थ भूमि, स्वस्थ जीवन’ है।
⇒ फैमिलियल फॉरेस्ट्री जलवायु – कार्यकर्ता श्याम सुंदर ज्ञानी द्वारा एक पर्यावरण संरक्षण अवधारणा है, जो राजस्थान में समाजशास्त्र के एक एसोसिएट प्रोफेसर हैं, जो 15 से अधिक वर्षों से फैमिलियल फॉरेस्ट्री के लिए अभियान चला रहे हैं।

पैसिफिक उत्पादकता चैंपियन पुरस्कार, 2021

⇒ गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (अमूल) के प्रबंध निदेशक, आर. एस. सोढ़ी को बढ़ी हुई उत्पादकता और कुशल दूध आपूर्ति श्रृंखला के लिए एशियाई उत्पादकता संगठन (APO), टोक्यो, जापान से एशिया पैसिफिक उत्पादकता चैंपियन के रूप में क्षेत्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
⇒ 20 वर्षों के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले वे पहले भारतीय है।

WHO महानिदेशक विशेष मान्यता पुरस्कार

⇒ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए ‘WHO महानिदेशक विशेष मान्यता पुरस्कार’ से सम्मानित किया।
⇒ WHO हर साल छह WHO क्षेत्रों में से प्रत्येक में व्यक्तियों या संगठनों को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता देता है।

संयुक्त राष्ट्र पदक, 2021

⇒ संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित होने वालों में कॉर्पोरल युवराज सिंह, नागरिक शांति रक्षक इवान माइकल पिकार्डो और मूलचंद यादव शामिल हैं।
⇒ कॉर्पोरल युवराज सिंह दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) में सेवारत थे, जबकि नागरिक शांति रक्षक इवान माइकल पिका UNAMISS के साथ एक नागरिक शांति रक्षक के रूप में जुड़े थे। मूलचंद यादव इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन से जुड़े थे।

प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड, 2021

⇒ भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य कुमार सेन को सामाजिक विज्ञान श्रेणी में स्पेन द्वारा ‘2021 प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
⇒ प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड्स स्पेन में प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस फाउंडेशन द्वारा दुनिया भर के व्यक्तियों, संस्थाओं या संगठनों को दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है, जो विज्ञान, मानविकी और सार्वजनिक मामलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हैं ।

रुडोल्फ वी शिंडलर पुरस्कार, 2021

⇒ पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ डी नागेश्वर रेड्डी ने अमेरिकन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी (ASGE) से रुडोल्फ वी शिंडलर पुरस्कार जीता।
⇒ रुडोल्फ वी शिंडलर अवार्ड प्रतिष्ठित क्रिस्टल अवार्ड्स में सर्वोच्च श्रेणी है, जिसका नाम डॉ शिंडलर के नाम पर रखा गया है, जिन्हें ‘गैस्ट्रोस्कोपी का जनक’ माना जाता है। इसके साथ ही डॉ रेड्डी यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय चिकित्सक बन गए हैं।

भारत जैव विविधता पुरस्कार, 2021

⇒ शाजी एन.एम., जिसे प्यार से केरल का ‘ट्यूबर मैन’ कहा जाता है, को ‘पालतू प्रजातियों के संरक्षण’ की व्यक्तिगत श्रेणी में भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।
⇒ अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2021 के दौरान 2 लाख रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने वाला पुरस्कार घोषित किया गया।

टेम्पलटन पुरस्कार, 2021

⇒ प्रकृतिवादी जेन गुडॉल को जानवरों की बुद्धि और मानवता पर उनके जीवन के काम की मान्यता में टेम्पलटन पुरस्कार के 2021 विजेता के रूप में घोषित किया गया।
⇒ गुडॉल ने 1960 के दशक में तंजानिया में चिंपैंजी के अपने अभूतपूर्व अध्ययन पर अपनी वैश्विक प्रतिष्ठा स्थापित की।

ह्विटली अवार्ड्स, 2021

⇒ नागालैंड के सुदूर लॉन्गलेंग जिले के एक पर्यावरणविद् नुकू फोम इस साल का व्हिटली अवार्ड्स 2021 जीता, जिसे ग्रीन ऑस्कर भी कहा जाता है।
⇒ यूके स्थित व्हिटली ‘फंड फॉर नेचर (WFN) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में पांच अन्य लोगों के साथ नुकू फोम के नाम की घोषणा की गई थी।

विश्व खाद्य पुरस्कार, 2021

⇒ भारतीय मूल की वैश्विक पोषण विशेषज्ञ डॉ. शकुंतला हरक सिंह थिलस्टेड को वर्ष 2021 का ‘विश्व खाद्य पुरस्कार’ प्रदान किया गया ।
⇒ उन्होंने समुद्री भोजन और खाद्य प्रणालियों के लिए एक समग्र और पोषण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित किया और अपने शोध के लिए एक पुरस्कार प्राप्त किया ।
⇒ इस पुरस्कार को खाद्य और कृषि के लिए नोबेल पुरस्कार भी जाना जाता है।

अर्लाइन पैच ग्लोबल विजन पुरस्कार 2021

⇒ जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल को 2021 के लिए ‘अर्लाइन पैच ग्लोबल विजन पुरस्कार’ के दो प्राप्तकर्ता में से एक के रूप में घोषित किया गया।
⇒ यह पुरस्कार 7 मई, 2021 को वर्चुअल उद्घाटन समारोह के दौरान IAWJ के द्विवार्षिक सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मैक्सिको से मार्गरीटा लूना रामोस के साथ सम्मान साझा किया।

वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड, 2021

⇒ बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज की मुख्य संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. कृति के. करंत को 2021 के ‘वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड’ के लिए पहली भारतीय और एशियाई महिला के रूप में चुना गया ।
⇒ जो यह पुरस्कार ‘वाइल्ड एलिमेंट्स फाउंडेशन’ द्वारा दिया गया, नवप्रवर्तकों, अधिवक्ताओं और साझेदारों को ‘यथास्थिति बाधित करने और वैश्विक स्थिरता और संरक्षण के समाधान की पहचान करने के लिए’ प्रदान किया गया।

नेल्सन मंडेला विश्व मानवतावादी पुरस्कार, 2021

⇒ हैदराबाद की सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं सामाजिक उद्यमी रुमाना सिन्हा सहगल को अप्रैल 2021 में ‘डिप्लोमैटिक मिशन ग्लोबल पीस’ द्वारा प्रतिष्ठित ‘नेल्सन मंडेला विश्व मानवतावादी पुरस्कार 2021’ से सम्मानित किया गया।

लीलावती पुरस्कार, 2020

⇒ तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में AICTE लीलावती पुरस्कार, 2020 प्रदान किया। पुरस्कार ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर आधारित थे।
⇒ तमिलनाडु के सोना कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से SWEAT (सोना महिला उद्यमिता और प्रशिक्षण) ने ‘महिला उद्यमिता’ उप विषय के
तहत पुरस्कार जीता।
⇒ तमिलनाडु के एक अन्य कॉलेज सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने ‘सेल्फ डिफेंस’ की उप-थीम के लिए पुरस्कार जीता।

⇒ ‘साक्षरता’ उप विषय के तहत प्रबंधन और उद्यमिता विकास संस्थान पुणे के भारतीय विद्यापीठ ने पुरस्कार जीता।
⇒ ‘महिला स्वास्थ्य’ उप विषय के तहत लीलावती पुरस्कार WIT महिला स्वास्थ्य संघ द्वारा वालचंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराष्ट्र ने जीता।

किंग भूमिबोल वर्ल्ड सॉइल डे पुरस्कार, 2020

⇒ 10 मार्च, 2021 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को एफएओ का ‘किंग भूमिबोल वर्ल्ड सॉइल डे-2020’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
⇒ थाइलैंड में भारत की राजदूत सुचित्रा दुरई ने आईसीएआर की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

इन्हें भी जरुर पढ़े:-

Leave a Comment

720 Px X 88Px