CURRENT AFFAIR SET – 19: 13. hot spots (चर्चित स्थल)

CURRENT AFFAIR SET – 19: 13. hot spots (चर्चित स्थल)


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Whatsapp Group   Join Now
Facebook Group Join Now
Telegram Group Join Now

13. चर्चित स्थल

राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश

⇒ फरवरी, 2022 में केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में तीन स्थानों होशंगाबाद, शिवपुरी और बाबई का नाम परिवर्तित करने हेतु मंजूरी प्रदान की ।
⇒ होशंगाबाद का नाम परिवर्तित कर ‘नर्मदापुरम’ शिवपुरी का नाम ‘कुंडेश्वर धाम’ और बाबई का नाम ‘माखन नगर’ कर दिया गया है।

⇒ बाबई का नाम प्रसिद्ध पत्रकार और कवि माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर रखा गया है।
⇒ बाबई जो भोपाल से 80 किमी. की दूरी पर स्थित है, में कवि माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म हुआ था ।

कर्नाटक

⇒ जनवरी, 2022 में कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा मंगलुरू में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) टर्मिनल स्थापित करने के लिए ‘सिंगापुर’ स्थिति ‘एलएनजी एलायंस कम्पनी’ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया।
⇒ यह राज्य सरकार द्वारा स्थापित राज्य का पहला एलएनजी टर्मिनल होगा।

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

⇒ 6 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मैनपुरी जिले में स्थिति सैनिक स्कूल का नाम परिवर्तित कर जनरल बिपिन रावत के नाम पर करने का निर्णय लिया।

गुरुग्राम, हरियाणा

⇒ जनवरी, 2022 में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुग्राम (हरियाणा) में भारत का पहला हेली – हब बनाये जाने की घोषण की।
⇒ यह हेली – हब नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से हरियाणा सरकार द्वारा बनाया जाएगा।

केदारनाथ: शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन

⇒ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 नवंबर, 2021 को उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। 2013 की बाढ़ में हुए विनाश के बाद समाधि का पुनर्निर्माण किया गया है।

कुशीनगर

⇒ 20 अक्टूबर, 2021 को प्रधानमंत्री ने कुशीनगर जिले में निर्मित कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। यह उत्तर प्रदेश का 9वां क्रियाशील हवाई अड्डा है।
⇒ ध्यातव्य है कि कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के अवसर पर कोलंबो (श्रीलंका) का एक विमान हवाई अड्डे पर उतरा, जिसमें 100 से अधिक भिक्षु व अन्य यात्री सवार थे।

हिसार

⇒ अक्टूबर, 2021 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर अनुसंधान करने वाला देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय बन गया है।
⇒ यह ई- ट्रैक्टर विश्वविद्यालय के कृषि इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी कॉलेज द्वारा तैयार किया गया है। इसमें 16.2 किलोवाट पॉवर की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

जयपुर

⇒ 25 सितंबर, 2021 को विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान में भारत के पहले अटल सामुदायिक नवाचार केंद्र का उद्घाटन किया गया।
⇒ यह भारत सरकार, अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग द्वारा भारत में स्थापित किया जाने वाला पहला केंद्र है।

वाराणसी

⇒ वाराणसी देश का पहला शहर होगा, जहां रोपवे के माध्यम से शहरी सार्वजनिक परिवहन सेवा संचालित किया जाएगा।
⇒ ध्यातव्य है कि बोलीविया और मैक्सिको सिटी के बाद भारत दुनिया का तीसरा देश होगा, जहां रोपवे के माध्यम से शहरी सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रारंभ की जाएगी।
⇒ प्रस्तावित रोपवे को कैंट रेलवे स्टेशन ( वाराणसी जंक्शन) से चर्च स्क्वायर (गोदौलिया) तक बनाने की योजना है, जिसकी कुल दूरी 4.2 किमी. होगी ।

तेलंगाना

⇒ अक्टूबर, 2021 में देश का पहला स्मार्टफोन आधारित ‘ई-वोटिंग ऐप’ तेलंगाना सरकार द्वारा विकसित किया गया।

गौतमबुद्ध नगर

⇒ 25 सितंबर, 2021 को केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक मेडिकल डिवाइस पार्क देने की स्वीकृति प्रदान की ।
⇒ उत्तर प्रदेश में इस मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना गौतमबुद्ध नगर जिले के ‘ यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण’ क्षेत्र में की जाएगी। यह पार्क 350 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा।

परशुराम कुंड

⇒ 23 सितंबर, 2021 को केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अरुणाचल प्रदेश में परशुराम कुंड के विकास की आधारशिला रखी । परशुराम कुंड अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में स्थित है।
⇒ इस परियोजना को पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद (पिलग्रिमेज रिजुवेनेशन एंड स्पिरिचुअल, हेरिटेज ऑगमेंटेशन ड्राइव) योजना के तहत मंजूरी प्रदान की गई।

अहमदाबादः ‘सरदार धाम भवन’ का लोकार्पपण

⇒ 11 सितंबर, 2021 को प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद, गुजरात में सरदार धाम भवन का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने सरदार धाम द्वितीय चरण के कन्या छात्रावास का भूमि पूजन भी किया।

लेह

⇒ 22 अगस्त, 2021 को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में स्थित इस स्थल पर 11, 562 फीट की ऊंचाई पर स्थापित मोबाइल डिजिटल मूवी थियेटर का उद्घाटन किया गया।
⇒ लेह के पलदान इलाके में स्थित यह मूवी थियेटर विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थापित मूवी थियेटर और लद्दाख में स्थापित पहला मूवी थियेटर है।

मांणा गांव

⇒ 21 अगस्त, 2021 को उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के पास स्थित विश्व के सबसे ऊंचे हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया।
⇒ यह पार्क 11000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

नई दिल्ली

⇒ 13 अगस्त, 2021 को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा राष्ट्रीय पूसा, नई पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआर), दिल्ली में विश्व के दूसरे सबसे बड़े नवीनीकृत – अत्याधुनिक राष्ट्रीय जीन बैंक का लोकार्पण किया गया।
⇒ 8 अगस्त, 2021 को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान परिसर में विश्व का पहला आयुर्वेद बायो बैंक स्थापित करने की घोषणा की गई।
⇒ 23 मार्च, 2021 को नई दिल्ली में शहीद भगत सिंह स्मारक का उद्घाटन किया गया। भगत सिंह स्मारक में स्वतंत्रता सेनानियों की पुस्तकों के मौजूदा संग्रह को ‘शहीद स्मृति पुस्तकालय’ में परिवर्तित किया जाएगा।

सोहरा ( चेरापूंजी )

⇒ 25 जुलाई, 2021 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मेघालय में स्थित इस शहर में हरित सोहरा वनीकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
⇒ यह वनारोपण अभियान मेघालय सरकार द्वारा असम राइफल्स के सहयोग से चलाया जा रहा है ।
⇒ अमित शाह ने वनारोपण और वृक्षारोपण के महत्त्व को रेखांकित करते हुए ‘सदाबहार पूर्वोत्तर’ का नारा दिया।

गुरुग्राम

⇒ जुलाई, 2021 को हरियाणा सरकार द्वारा गुरुग्राम में स्थित फार्रुखनगर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश का पहला अनाज एटीएम ‘अन्नपूर्ति’ स्थापित किया गया।
⇒ 18 दिसंबर, 2020 को विद्युत क्षेत्र में कौशल विकास के लिए गुरुग्राम, हरियाणा में पहले उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया गया।
⇒ यह उत्कृष्टता केंद्र ग्वाल पहाड़ी (गुरुग्राम) स्थित राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) के परिसर में स्थापित किया गया है।

गुलमर्ग

⇒ 4 जुलाई, 2021 को भारतीय सेना द्वारा उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग ( बारामूला) में महावीर चक्र विजेता कैप्टन गुरजिंदर सिंह सूरी को समर्पित एक युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया गया।
⇒ वह वर्ष 1999 में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ऑपरेशन ‘बिरसा मुंडा’ के दौरान शहीद हो गए थे।
⇒ जुलाई, 2021 को भारतीय सेना द्वारा यहां स्थित एक फायरिंग रेंज का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन के नाम पर रखा गया ।

कर्नाटक

⇒ 16 जून, 2021 को संयुक्त रूप से भारत – इस्राइल कृषि परियोजना के तहत कर्नाटक में स्थापित 3 उत्कृष्टता केंद्रों का उद्घाटन किया गया।
⇒ ये उत्कृष्टता केंद्र कोलार ( आम के लिए), बागलकोट (अनार के लिए) और धारवाड़ (सब्जियों के लिए) में स्थापित किए गए हैं।

मिजोरम

⇒ मई, 2021 को भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER), भोपाल के शोधकर्ताओं द्वारा मिजोरम और म्यांमार के आस-पास के क्षेत्रों में अफ्रीकी वायलेट्स परिवार से संबंधित पौधे की नई प्रजाति की खोज की गई।
⇒ IISER भोपाल ने नई प्रजाति को ‘डिडिमोकार्पस विकिफंकिया’ नाम दिया।

हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन

⇒ 15 मई, 2021 को पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल में झारखंड स्थित इस रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा की शुरूआत की गई।
⇒ वाई-फाई सुविधा प्राप्त करने वाला यह 6000वां रेलवे स्टेशन है।
⇒ पश्चिम बंगाल में स्थित मिदनापुर रेलवे स्टेशन इस सुविधा को प्राप्त करने वाला 5000वां स्टेशन बना था ।
⇒ मुंबई रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले वाई-फाई सुविधा शुरू की गई थी।

पुडुचेरी

⇒ मई, 2021 को ‘हरं घर जल’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाला केंद्रशासित प्रदेश बना।
⇒ केंद्र सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत हर ग्रामीण घर तक पानी की आपूर्ति करने वाला पुडुचेरी चौथा राज्य / केंद्रशासित प्रदेश बन गया है।
⇒ इससे पूर्व गोवा, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह इस लक्ष्य को हासिल कर चुके हैं।

हैदराबाद

⇒ 19 जुलाई, 2021 को गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) द्वारा इस शहर में अपना एक नया कार्यालय खोलने की घोषणा की गई।

⇒ भारत के पहले ट्रांसजेंडर कम्युनिटी डेस्क की गचिबोवली पुलिस स्टेशन, हैदराबाद (तेलंगाना) में शुरूआत। 6 मार्च, 2021 ) यह देश में अपनी तरह की पहली लिंग समावेशी समुदाय पुलिसिंग पहल है।
⇒ फरवरी, 2021 को हैदराबाद शहर को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन और आर्बर डे फाउंडेशन द्वारा शहरी वनों के रख-रखाव
एवं विकास की प्रतिबद्धता हेतु ‘ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड’, 2020 के रूप में मान्यता प्रदत्त की गई।
⇒ हैदराबाद अब तक ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाला भारत का एकमात्र शहर है।

भीमबेटका

⇒ फरवरी, 2021 को शोधकर्ताओं द्वारा यूनेस्को संरक्षित भीमबेटका में विश्व के सबसे पुराने ज्ञात बहुकोशिकीय जंतुओं में से एक के जीवाश्म की खोज की गई।
⇒ मध्य प्रदेश के भोपाल से 40 किमी. दूर स्थित भीमबेटका के ऑडिटोरियम गुफा की छत पर मिले जानवर को जीवाश्म लगभग 550 मिलियन वर्ष पुराना है।
⇒ इस जानवर का नाम ‘डिकिनसोनिया’ (Dickinsonia) है।

मांडू

⇒ 13 फरवरी, 2021 को मांडू (धार) मध्य प्रदेश में नवनिर्मित डायनो एडवेंचर पार्क एवं फॉसिल्स म्यूजियम का उद्घाटन किया गया।
⇒ यह पार्क देश का पहला आधुनिक डायनासोर फॉसिल्स पार्क है।

फरीदाबाद

⇒ 5 जनवरी, 2021 को सीईपीआई सेंट्रलाइज्ड नेटवर्क लैब का उद्घाटन किया गया।
⇒ यह लैब फरीदाबाद के ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में स्थापित है।
⇒ यह लैब भारत में अपनी तरह की पहली और विश्व की सातवीं लैब है।

बंगलुरू

⇒ 3 – 5 फरवरी, 2021 को एयरो इंडिया, 2021 का 13वां संस्करण आयोजित किया गया।
⇒ इसका आयोजन येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर किया गया।

माजेरहाट ब्रिज

⇒ 3 दिसंबर, 2020 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस पुनर्निर्मित ब्रिज का उद्घाटन किया गया।
⇒ सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में इस पुल का नाम ‘जय हिंद’ पुल रखे जाने की घोषणा की गई है।

हावेरी रेलवे स्टेशन

⇒ 20 नवंबर, 2020 को कर्नाटक सरकार द्वारा हावेरी रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर महादेवप्पा मेलारा रेवले स्टेशन करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई ।
⇒ इस स्टेशन का नाम हावेरी जिले के स्वतंत्रता सेनानी महादेवप्पा मेलारा के नाम पर रखा गाया है, जिन्होंने दांडी मार्च में महात्मा गांधी के साथ भाग लिया था ।

दाजिलिंग हिमालयन रेलवे रूट

⇒ 30 अगस्त, 2021 को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा इस रूट पर एक नियमित ‘जंगल टी टॉय ट्रेन सफारी’ की शुरूआत की गई।

इंदौर

⇒ 11 अगस्त, 2021 को मध्य प्रदेश में स्थित यह शहर स्वच्छ सर्वेक्षण, 2021 के तहत भारत का पहला ‘वाटर प्लस’ शहर घोषित किया गया। 29 जून, 2021 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा मध्य प्रदेश स्थित इस शहर में भारत में ऑटोमोबाइल हेतु एशिया के सबसे लंबे और विश्व के पांचवें सबसे लंबे एनएटीआरएएक्स (National Automotive Test Tracks : NATRAX) -हाई स्पीड ट्रैक का उद्घाटन किया गया।

रोहिणी

⇒ 8 अगस्त, 2021 को इस स्थल पर राजधानी दिल्ली की पहली पशु डीएनए प्रयोगशाला की स्थापना की गई।

भुवनेश्वर

⇒ अगस्त, 2021 को कोविड-19 के खिलाफ 100 प्रतिशत टीकाकरण करने वाला पहला भारतीय शहर बना ।
⇒ 5 जनवरी, 2021 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा भुवनेश्वर में भारत के अपनी तरह के पहले फायर पार्क का उद्घाटन किया गया।

वेयान गांव

⇒ जून, 2021 को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित वेयान गांव 100 प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण (कोविड- 19 ) करने वाला देश का पहला गांव बना ।

नागपुर

⇒ 11 जुलाई, 2021 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा महाराष्ट्र स्थित इस शहर में भारत के पहले निजी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) सुविधा संयंत्र का उद्घाटन किया गया।

करनाल

⇒ 5 जून, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस जिले में ऑक्सीवन बनाने की घोषणा की गई।

केवड़िया (गुजरात )

⇒ जून, 2021 को देश का पहला क्षेत्र होगा, जहां केवल ई-वाहन संचालित होंगे।

सिक्किम

⇒ 30 अप्रैल, 2021 को भारतीय सेना द्वारा अपने सैनिक दलों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा का दोहन करने हेतु उत्तरी सिक्किम में पहले ग्रीन सोलर एनर्जी का शुभारंभ किया गया ।

रानीखेत

⇒ 7 मार्च, 2021 को देश के पहले वन चिकित्सा केंद्र का कालिका, रानीखेत में उद्घाटन किया गया।

आईआईटी खड़गपुर

⇒ 23 फरवरी, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईआईटी खड़गपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया गया।

दरींग जिला

⇒ 15 फरवरी, 2021 को असम के दर्रांग जिले में पूर्वी भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई।

अलाप्पुझा

⇒ जनवरी, 2021 को केरल के अलाप्पुझा में भारत में अपनी तरह का पहला श्रमिक आंदोलन संग्रहालय खोला जाएगा।

सिरुवानी पहाड़ियां

⇒ जनवरी, 2021 को तमिलनाडु के कोयम्बटूर जिले में स्थित सिरुवानी पहाड़ियां को तितली सुपर हॉटस्पॉट घोषित किया गया।

महबूबनगर

⇒ 13 जनवरी, 2021 को तेलंगाना के महबूबनगर जिले में एयरो स्पोर्ट्स पैरामोटर एडवेंचर ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई। यह प्रशिक्षण केंद्र देश में अपनी तरह का पहला केंद्र होगा।

तवांग

⇒ 26 दिसंबर, 2020 को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा अरुणाचल प्रदेश के तवांग में मोनपा हस्तनिर्मित कागज निर्माण इकाई की शुरूआत की गई।

अंतर्राष्ट्रीय

जापान

⇒ 20 अक्टूबर, 2021 को जापान के कुमामोटो प्रांत में स्थित माउंट एसो (Mount Aso) ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ । यह ज्वालामुखी जापान के मुख्य दक्षिणी द्वीप क्यूशू पर स्थित है।
⇒ माउंट एसो ज्वालामुखी एसो – कुजू राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित है। यह समुद्र तल से 1592 मीटर ऊंचा है।

माउंट हैरियट

⇒ अक्टूबर, 2021 में केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल ‘माउंट हैरियट’ का नाम परिवर्तित कर ‘माउंट मणिपुर’ कर दिया।
⇒ माउंट हैरियट दक्षिण अंडमान जिले की फेरगुंज तहसील में स्थित एक पहाड़ी है।
⇒ उल्लेखनीय है कि माउंट हैरियट 1891 के एंग्लो- मणिपुर युद्ध का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।

बुडापेस्ट

⇒ 16 सितंबर, 2021 को बिटकॉइन के संस्थापक सातोशी नाकामोतो की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
⇒ यह कांस्य निर्मित प्रतिमा हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में स्थापित की गई है।
⇒ बिटकॉइन डिजिटली मुद्रा के संस्थापक को श्रद्धांजलि देने वाली विश्व में स्थापित यह पहली प्रतिमा है।

आइसलैंड

⇒ सितंबर, 2021 को यहां स्थापित विश्व के सबसे बड़े कार्बन कैप्चर संयंत्र में परिचाल प्रारंभ किया गया।
⇒ आइसलैंडिक शब्द ‘ओर्का’ के नाम पर इस संयंत्र का नाम ‘ओर्का’ रखा गया है, जिसका अर्थ ‘ऊर्जा’ है।

क्यूबा

⇒ सितंबर, 2021 को 2 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को कोविड- 19 वैक्सीन लगाने की शुरूआत करने वाला विश्व का पहला देश बना ।
⇒ जुलाई, 2021 में क्यूबा पहला लैटिन अमेरिकी देश बना, जिसने कोविड- 19 वैक्सीन का निर्माण एवं उत्पादन किया।
⇒ इस वैक्सीन को सोबेराना – 2 (Soberana – 2 ) नाम दिया गया है।
⇒ 26 अगस्त, 2021 को इस देश की सरकार द्वारा भुगतान हेतु क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता देने और विनियमित करने की घोषणा की गई।
⇒ 12 जनवरी, 2021 को अमेरिका द्वारा क्यूबा पुनः आतंकवाद के राज्य प्रायोजकों की सूची में शामिल किया गया।

नेशेर रामला

⇒ जून, 2021 को पुरातत्व विज्ञानियों के एक अंतर्राष्ट्रीय समूह द्वारा इज्राइल की इस साइट पर एक नई मानव प्रजाति की खोज की गई।

⇒ यह प्रजाति लगभग 4, 20,000 वर्ष पहले की है।

अलास्का

⇒ अगस्त, 2021 को यहां स्थित तीन ज्वालामुखियों में विस्फोट हुआ ।
⇒ इन तीन ज्वालामुखियों में पावलपोक ज्वालामुखी, ग्रेट सिटकिन ज्वालामुखी और अलेशियन द्वीप में स्थित सेमीसोपोचनॉय जवालामुखी शामिल हैं।

डेनमार्क

⇒ 2 जुलाई, 2021 को इस देश में विश्व का सबसे ऊंचा (21.16 मीटर) रेत महल (Sandcastle ) निर्मित किया गया।
⇒ जून, 2021 को डेनमार्क की संसद द्वारा कोपेनहेगन के तट पर एक कृत्रिम द्वीप के निर्माण को मंजूरी दी गई।
⇒ इस कृत्रिम द्वीप का नाम लिनेट होम (Lynettcholm) रखा गया

अंटार्कटिका

⇒ मई 2021 को अंटार्कटिका के ‘रोने आइस शेल्फ’ के पश्चिमी हिस्से से हिमखंड टूटकर अलग हो गया।
⇒ यह विश्व का सबसे बड़ा हिमखंड है।
⇒ वैज्ञानिकों ने इस हिमखंड का नाम ‘ए – 76’ रखा है।
⇒ लगभग 170 किमी. लंबा और लगभग 25 किमी. चौड़ा यह हिमखंड वेडेल सागर पर तैर रहा है।

गाम्बिया

⇒ अप्रैल, 2021 को घाना के बाद यह देश ट्रैकोमा ( Trachoma) को समाप्त करने वाला दूसरा अफ्रीकी देश बना ।
⇒ ट्रैकोमा जीवाणु से होने वाला संक्रमण है, जो आंखों पर असर करता है और अंधेपन का प्रमुख कारण है।

लक्सर

⇒ 8 अप्रैल, 2021 को मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय द्वारा लक्सर शहर के निकट ‘लॉस्ट गोल्डन सिटी’ की खोज की घोषण की गई।
⇒ यह राजा अमेनहोटेप तृतीय ( 1391 – 1353 ई. पू.) द्वारा शासित एक प्रमुख नगर था ।

स्विट्जरलैंड

⇒ मार्च, 2021 को स्विट्जरलैंड में सभी सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब से पूर्ण चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध लगाने हेतु जनमत संग्रह के बाद प्रस्ताव पारित किया गया।
⇒ इसी प्रकार का प्रतिबंध स्विट्जरलैंड के बाद श्रीलंका में भी लगाया गया।

सिनान

⇒ 5 फरवरी, 2021 को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन द्वारा वर्ष 2030 तक देश में विश्व का सबसे बड़ा पवन ऊर्जा संयंत्र का निर्माण करने से संबंधित योजना को मंजूरी प्रदान करने की घोषणा की गई।
⇒ लगभग 43 बिलियन डॉलर लागते वाली इस पवन ऊर्जा संयंत्र की स्थापना दक्षिण-पश्चिमी तटीय शहर सिनान में की जाएगी। इसकी अधिकतम क्षमता 8.2 गीगावॉट होगी।

मेक्सिको

⇒ 14 सितंबर, 2020 को संप्रभु (Sovereign) एसडीजी (सतत विकास लक्ष्यों) वाला बॉण्ड जारी करने वाला विश्व का पहला देश बना।

⇒ मेक्सिको ने 890 मिलियन डॉलर का एसडीजी बॉण्ड जारी किया ।

अल सल्वाडोर

⇒ जून, 2021 को क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन को कानूनी दर्जा प्रदान करने वाला आधिकारिक रूप से विश्व का पहला देश बना ।
⇒ 25 फरवरी, 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मलेरिया मुक्त देश घोषित किया गया। यह मलेरिया मुक्त घोषित होने वाला मध्य अमेरिका का पहला देश है।

गोमा

⇒ 22 मई, 2021 को कोंगो गणराज्य के इस शहर में स्थित ज्वालामुखी माउंट नीरागोंगो में विस्फोट हुआ ।

डार्विन का मेहराब

⇒ 17 मई, 2021 को गैलापागोस द्वीपसमूह पर स्थित प्रसिद्ध प्राकृतिक पत्थरों की संरचना ‘डार्विन का मेहराब’ का मध्य भाग प्राकृतिक क्षरण के कारण ढह गया।

चीन

⇒ मई, 2021 को चीन सिंथोटिक कैनबिनोइड्स पर प्रतिबंध लगाने वाला विश्व का पहला देश बना।

सिंगापुर

⇒ मार्च 2021 को विश्व का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर फार्प बनाया गया।
⇒ अक्टूबर, 2020 को सिंगापुर टैक्स भुगतान के लिए चेहरे की पहचान का उपयोग करने वाला विश्व का पहला देश बना।

मॉस्को

⇒ 2 मार्च, 2021 को भारत ने मॉस्को स्थित प्रसिद्ध लैंडमार्क फेडरेशन टॉवर में ‘भारत ऊर्जा कार्यालय’ खोला।

यूएई और बहरीन

⇒ 16 जनवरी, 2021 को अमेरिका द्वारा बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को ‘प्रमुख रणनीतिक साझेदार’ के रूप में नामित किया गया।

इन्हें भी जरुर पढ़े:-

Leave a Comment

720 Px X 88Px