Latest Current Affairs for All Competitive Exams – बिहार : एक नजर में 

Latest Current Affairs for All Competitive Exams – बिहार : एक नजर में 


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


(1) बिहार : एक नजर में


ऐतिहासिक तथ्य

• ⇒ प्रदेश का नाम – बिहार
• ⇒ वैदिक युग में नाम – प्राच्य या पूर्व प्रदेश
• ⇒ मौर्य एवं गुप्त काल में नाम – मगध
• ⇒ प्रदेश का नामकरण – 12वीं शताब्दी के अंत में तुर्कों ने ओदंतपुरी को जीतकर इसे अपना केंद्र बनाया, इस क्षेत्र में बौद्ध विहारों की बहुलता के कारण इस क्षेत्र को विहारों का प्रदेश कहा गया जो कालांतर में बिहार नाम से प्रचलित हुआ।
• ⇒ स्थापना – 1 अप्रैल, 1912 ( बिहार उड़ीसा सहित बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग)
• ⇒ स्थापना दिवस – 22 मार्च
• ⇒ प्रथम विभाजन – 1936 ( उड़ीसा को अलग प्रांत का दर्जा )
• ⇒ द्वितीय विभाजन – 15 नवंबर, 2000 ( झारखंड को अलग राज्य का दर्जा )
• ⇒ राज्य की राजधानी – पटना (स्थापना, 1541 ई.)
• ⇒ पटना का संस्थापक – शेरशाह सूरी (सूर वंश) 1540-45 ई.
• ⇒ पटना का प्राचीन नाम – पाटलिपुत्र ( स्थापना 461 ई. पू.)
• ⇒ पाटलिपुत्र का संस्थापक – उदायिन / उदयन (हर्यक वंश)

Latest Current Affairs for All Competitive Exams – बिहार : एक नजर में 

भौगोलिक तथ्य

• ⇒ भौगोलिक स्थिति – 24°2010″ से 27° 31′ 15″ उत्तरी अक्षांश तथा 83°19′ 50″ से 88°17′ 40″ पूर्वी देशान्तर के मध्य उत्तर भारत में निम्न और मध्य गंगा बेसिन में स्थित है।
• ⇒ राज्य की आकृति – आयताकार
• ⇒ बिहार का सम्पूर्ण भू-भाग स्थित है – उत्तरी गोलार्द्ध में
• ⇒ भौगोलिक सीमाएँ – उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण में नवगठित राज्य झारखण्ड है।
• ⇒ राज्य की सीमा से लगने वाले राज्यों की संख्या – 3 ( पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं झारखण्ड )
• ⇒ सीमावर्ती देश – नेपाल
• ⇒ उत्तर से दक्षिण लंबाई – 345 किमी.
• ⇒ पूर्व से पश्चिम चौड़ाई – 483 किमी.
• ⇒ समुद्र तल से औसत ऊँचाई – 173 फीट ( लगभग 53 मीटर )
• ⇒ प्राकृतिक विभाजन – प्राकृतिक रूप से बिहार को तीन इकाइयों में बांटा गया है- शिवालिक श्रेणी का तराई क्षेत्र, उत्तरी गंगा का मैदान एवं दक्षिणी गंगा का मैदान
• ⇒ जलवायु – बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं उत्तर-पूर्वी बिहार में पर्याप्त वर्षा कर देती है। जबकि दक्षिण तथा पश्चिमी भागों में वर्षा कम होती है। उत्तरी बिहार की जलवायु समशीतोष्ण है, दक्षिणी भागों में गर्मी अधिक पड़ती है।
• ⇒ सर्वाधिक तापमान – गया ( औसतन 40°-50°C)
• ⇒ सर्वाधिक वर्षा – बिहार के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित किशनगंज सर्वाधिक वर्षा वाला जिला है।
• ⇒ राज्य में औसत वर्षा – 987.2 मिलीमीटर
• ⇒ बिहार में वन क्षेत्र – 7380.79 वर्ग किमी.
• ⇒ बिहार में वन क्षेत्र का प्रतिशत – 7.84%
• ⇒ बिहार के भौगोलिक क्षेत्रफल में वृक्षादन की स्थिति – 2.49% (2341 वर्ग किमी.)
• ⇒ बिहार का सर्वाधिक वन वाला जिला – कैमूर ( 1051.56 वर्ग किमी.) (31.56%)
• ⇒ बिहार का न्यूनतम वन वाला जिला – शेखपुरा ( 1.19 वर्ग किमी.) (0.17%)
• ⇒ प्रमुख अभयारण्य – वाल्मीकि नगर अभयारण्य ( पश्चिमी चम्पारण), गौतम बुद्ध अभयारण्यं (गया), परमान डॉल्फिन अभयारण्य (अररिया),कांवर झील पक्षी अभयारण्य (बेगूसराय), गोगाविल अभयारण्य (कटिहार), कुशेश्वर अभयारण्य (दरभंगा), भीम बांध अभयारण्य (मुंगेर) ।
• ⇒ प्रमुख नदियाँ – गंगा, कोसी, बागमती, सोन, पुनपुन, फल्गु, गंडक, घाघरा, कर्मनाशा इत्यादि ।
• ⇒ बिहार में गंगा नदी का प्रवेश जिला – बक्सर (चौसा)
• ⇒ प्रमुख खाद्यान्न – चावल
• ⇒ प्रमुख खाद्यान्न फसलें – धान, गेहूँ, मक्का, जौ इत्यादि
• ⇒ प्रमुख नगदी फसल – गन्ना, तम्बाकू, आलू, पटसन इत्यादि
• ⇒ राज्य का प्रमुख औद्योगिक शहर – बेगूसराय
• ⇒ प्रमुख उद्योग – सूती वस्त्र, जूट, इन्जीनियरिंग, लकड़ी, चीनी, उर्वरक, तेल शोधन, कांच, चमड़ा इत्यादि।
• ⇒ प्रमुख खनिज – सोना (मुंगेर-करमाटिया क्षेत्र), टिन (गया), लीथियम (गया), चीनी मिट्टी (मुंगेर), अभ्रक ( गया, मुंगेर, भागलपुर), गंधक (कैमूर पहाड़ियाँ), डोलोमाइट (भोजपुर), कोयला (भागलपुर) इत्यादि ।
• ⇒ चीनी मिलों की संख्या – 28 (11 क्रियाशील)
• ⇒ प्रमुख जनजातियाँ – संथाल, उरांव, मुण्डा, रजवार इत्यादि
• ⇒ राज्य का सर्वाधिक ऊँचा शिखर – सोमेश्वर ( 875 मी. )
• ⇒ राज्य में सिंचित क्षेत्र – 72.07 लाख हेक्टेयर
• ⇒ सड़कों की लम्बाई – बिहार में सड़कों की कुल लम्बाई 209549 किमी. है, जिसमें पक्की सड़कों की कुल लम्बाई 1,17,573 किमी. है। राज्य में 5358 किमी. राष्ट्रीय राजमार्ग, 4311 प्रांतीय राजमार्ग, 13,498.65 किमी. मुख्य जिला पथ एवं पक्की ग्रामीण सड़क 92,204 किमी. है।
• ⇒ बिहार के कुल सड़क ल.में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रांतीय राजमार्ग का क्रमशः हिस्सा – 4.04 प्रतिशत और 2.1 प्रतिशत
• ⇒ बिहार का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-27EW (487 किमी. )
• ⇒ बिहार का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग – 727-A (4.5 किमी. )
• ⇒ राज्य में यातायात एवं परिवहन साधन – रेल, सड़क, वायुयान तथा जलमार्ग
• ⇒ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र – 68.80 लाख हेक्टेयर
• ⇒ स्थायी चारागाह – 15.08 (0.2)
• ⇒ भारत के कुल क्षेत्रफल का हिस्सा – 2.86 प्रतिशत
• ⇒ क्षेत्रफल की दृष्टि से स्थान – भारत के राज्यों में 12वां एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ 13वां
• ⇒ बिहार का क्षेत्रफल – 94,163 वर्ग किमी.
• ⇒ ग्रामीण क्षेत्रफल – 92,358.40 वर्ग किमी.
• ⇒ नगरीय क्षेत्रफल -1,804.60 वर्ग किमी.
• ⇒ सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल ) – पश्चिमी चम्पारण (5,228.00 वर्ग किमी.)
• ⇒ सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल ) – शिवहर (349 वर्ग किमी.)

धार्मिक/सांस्कृतिक/पर्यटन स्थल

• ⇒ प्रमुख पर्यटन केन्द्र – गया, पटना, नालंदा, राजगीर, वैशाली, मनेर, बिहार शरीफ, पावापुरी
• ⇒ प्रमुख धार्मिक केन्द्र – गया, बोधगया, पटना साहिब, पावापुरी, फुलवारीशरीफ, मनेर, वैशाली इत्यादि
• ⇒ प्रमुख पर्व / त्योहार – दीपावली, छठ, होली, दशहरा, रामनवमी, बुद्ध जयंती, सरस्वती पूजा, महावीर जयंती, रक्षाबंधन, गुरु गोविन्द सिंह जयंती, ईद, मुहर्रम, क्रिसमस, इस्टर इत्यादि
• ⇒ प्रमुख धर्म – हिन्दू (82.69%), मुस्लिम ( 16.87% ), ईसाई (0.12%), सिख (0.02%), बौद्ध (0.02), जैन (0.02%), अन्य (0.01%), धर्म का उल्लेख नहीं है (0.24% )

प्रमुख राजकीय पहचान / चिन्ह

• ⇒ राजकीय चिन्ह – बोधिवृक्ष (पीपल)
• ⇒ राजकीय पशु – बैल
• ⇒ राजकीय पक्षी – गौरैया
• ⇒ राजकीय फूल – गेंदा
• ⇒ राज्य का प्रतीक चिन्ह – स्वास्तिक के बीच बोधिवृक्ष
• ⇒ राजकीय मछली – देशी मांगूर

राजव्यवस्था

• ⇒ राज्य की विधायिका – द्विसदनीय
• ⇒ विधानसभा सदस्यों की संख्या – 243
• ⇒ विधानसभा में SC/ST की आरक्षित सीटें – 38/2
• ⇒ विधान परिषद् सदस्यों की संख्या – 75
• ⇒ लोकसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व – 40
• ⇒ लोकसभा में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटें – 6
• ⇒ राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व – 16
• ⇒ जिलों की संख्या – 38 (38वां अरवल )
• ⇒ राज्य में प्रमण्डल – 9 (पटना, मगध, सारण, तिरहु दरभंगा, कोशी, पूर्णिया, भागल तथा मुंगेर)
• ⇒ अनुमंडलों की संख्या – 101
• ⇒ प्रखंडों की संख्या – 534
• ⇒ ग्राम पंचायत – 8386
• ⇒ राज्य में राजस्व ग्रामों की संख्या – 45,103
• ⇒ जिला परिषद् – 38
• ⇒ नगर पंचायत – 86
• ⇒ नगर परिषद – 49
• ⇒ नगर निगम – 12
• ⇒ शहरों की संख्या -199
• ⇒ पुलिस स्टेशन – 853
• ⇒ उच्च न्यायालय – पटना उच्च न्यायालय (स्थापना, 1916)
• ⇒ पटना उच्च न्यायालय का प्रथम मुख्य न्यायाधीश – सर एडवर्ड मेनर्डडेस चैम्प चामियार
• ⇒ राजभाषा – प्रथम हिन्दी, द्वितीय उर्दू
• ⇒ प्रमुख भाषाएं – मैथिली, भोजपुरी, मगही, वज्जिका एवं अंगिका
• ⇒ भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल बिहारी भाषाएं – हिन्दी, उर्दू एवं मैथिली

जनांकीकीय आंकड़े

• ⇒ कुल जनसंख्या – 10 40,99 452
• ⇒ महिला जनसंख्या – 4,98 21 295
• ⇒ पुरुष जनसंख्या – 5,42,78,157
• ⇒ सर्वाधिक जनसंख्या वाले प्रथम चार जिलों का अवरोही क्रम – पटना, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी
• ⇒ बिहार का दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर – 25.4 प्रतिशत
• ⇒ सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला – मधेपुरा ( 31.12%)
• ⇒ न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला – गोपालगंज (19.2%)
• ⇒ राज्य की साक्षरता दर – 61.8 प्रतिशत
• ⇒ पुरुष साक्षरता दर – 71.2 प्रतिशत
• ⇒ महिला साक्षरता दर – 51.5 प्रतिशत
• ⇒ साक्षरता की दृष्टि से राज्य का स्थान – 36वां
• ⇒ सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला – रोहतास ( 73.37% )
• ⇒ न्यूनतम साक्षरता वाला जिला – पूर्णिया (51.8%)
• ⇒ बिहार का जनसंख्या घनत्व – 1106 ( राज्यों में प्रथम )
• ⇒ सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले प्रथम चार जिलों का अवरोही क्रम – शिवहर, पटना, दरभंगा, वैशाली
• ⇒ बिहार का लिंगानुपात – 918
• ⇒ सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला – गोपालगंज (1028 )
• ⇒ सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला – मुंगेर ( 876 )
• ⇒ सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला – शिवहर ( 1880)
• ⇒ न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला – कैमूर (488)
• ⇒ बिहार में नगरीकृत जनसंख्या का प्रतिशत – 11.3 प्रतिशत
• ⇒ बिहार में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत – 88.7 प्रतिशत
• ⇒ प्रजनन दर – 3.2 प्रति महिला
• ⇒ बाल मृत्यु दर – 9 प्रति हजार
• ⇒ शिशु मृत्यु दर – 35 प्रति हजार
• ⇒ ग्रामीण शिशु मृत्यु दर – 36 प्रति हजार
• ⇒ नगरीय शिशु मृत्यु दर – 31 प्रति हजार
• ⇒ जीवन प्रत्याशा – 68.9 वर्ष

Latest Current Affairs for All Competitive Exams – बिहार : एक नजर में 

भारत रत्न प्राप्त बिहार के विशिष्ट व्यक्ति

नाम – वर्ष

1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद – 1962
2. डॉ. जाकिर हुसैन – 1963
3. मौलाना अबुल कलाम आजाद -1992
4. जे. आर. डी. टाटा – 1992
5. जयप्रकाश नारायण -1999
6. बिस्मिल्ला खाँ – 2001

 

बिहार : भारत में प्रथम

• ⇒ भारत का प्रथम गणितज्ञ – आर्यभट्ट
• ⇒ भारत का प्रथम राष्ट्रपति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
• ⇒ भारत की प्रथम महिला / दलित महिला लोकसभा अध्यक्ष – मीरा कुमार
• ⇒ संविधान सभा के प्रथम स्थायी अध्यक्ष – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
• ⇒ संविधान सभा के प्रथम अस्थायी अध्यक्ष – डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
• ⇒ भारत का प्रथम खादी मॉल – पटना
• ⇒ सबसे बड़ा पशु मेला – सोनपुर मेला
• ⇒ महात्मा गाँधी का प्रथम सत्याग्रह – चम्पारण सत्याग्रह (1917)
• ⇒ काँग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का पहला अधिवेशन – पटना (1934)
• ⇒ 6000 हॉर्स पॉवर रेलवे डीजल इंजन, गजराज निर्मित करने वाला डीजल रेल इंजन कारखाना – मढौरा (सारण)
• ⇒ BSNL मोबाइल सेवा प्रारंभ करने वाला प्रथम राज्य – बिहार
• ⇒ पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण देने वाला प्रथम राज्य – बिहार
• ⇒ भारत में पहली जनहित याचिका (PIL ) दायर हुई 1979 में – हुसैनारा खातून बनाम बिहार सरकार
• ⇒ देशरत्न का खिताब हासिल करने वाले डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एकमात्र व्यक्ति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

बिहार में प्रथम

• ⇒ प्रथम गणराज्य – वज्जि संघ (वैशाली)
• ⇒ दिल्ली के सिंहासन पर बैठने वाला प्रथम बिहारी शासक – शेरशाह सूरी
• ⇒ प्राचीन बिहार का प्रथम विश्वविद्यालय – नालंदा विश्वविद्यालय
• ⇒ आधुनिक बिहार का प्रथम विश्वविद्यालय – पटना विश्वविद्यालय (1917)
• ⇒ प्रथम राज्यपाल – जयराम दास दौलत राम
• ⇒ प्रथम मुस्लिम राज्यपाल – डॉ. जाकिर हुसैन
• ⇒ प्रथम मुख्यमंत्री – श्री कृष्ण सिंह
• ⇒ प्रथम मुस्लिम मुख्यमंत्री – अब्दुल गफूर
• ⇒ प्रथम महिला मुख्यमंत्री – राबड़ी देवी
• ⇒ प्रथम दलित मुख्यमंत्री – भोला पासवान शास्त्री
• ⇒ प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री – महामाया प्रसाद सिन्हा
• ⇒ प्रथम विधानसभा अध्यक्ष – रामदयालु सिंह
• ⇒ बिहार विधानसभा के प्रथम महिला सभापति – सुश्री राजेश्वरी सरोजदास
• ⇒ सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने वाला – भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा
• ⇒ प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री – रेणु देवी
• ⇒ बिहार का प्रथम एलिवेटेड रोड – एम्स (पटना) से दीघा 12.47 किमी.
• ⇒ ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम बिहारवासी – डॉ. रामधारी सिंह दिनकर (कृति – उर्वशी, 1971 )
• ⇒ प्रथम बिहारवासी उप-प्रधानमंत्री – डॉ. जगजीवन राम
• ⇒ बिहार का प्रथम नगरपालिका – आरा नगरपालिका (1865)
• ⇒ प्रथम खुला विश्वविद्यालय – नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना
• ⇒ बिहार का प्रथम तेलशोधक कारखाना – बरौनी
• ⇒ बिहार की प्रथम सिंचाई परियोजना – सोन परियोजना
• ⇒ बिहार का प्रथम विज्ञान केन्द्र – श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र (पटना)
• ⇒ बिहार का प्रथम दूरदर्शन केन्द्र – मुजफ्फरपुर (1978)
• ⇒ बिहार में स्थापित होने वाला पहला बैंक – इलाहाबाद बैंक
• ⇒ बिहार का स्वर्ण क्षेत्र – करमाटिया गाँव (मुंगेर)
• ⇒ बिहार का कोयला क्षेत्र – मंदार गांव (भागलपुर)
• ⇒ प्रथम भोजपुरी फिल्म – हे गंगा मैया तोहरे पियरी चढ़इबो
• ⇒ प्रथम मैथिली फिल्म – कन्यादान
• ⇒ प्रथम हिंदी फिल्म – कल हमारा है
• ⇒ प्रथम महाकवि – विद्यापति
• ⇒ प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र – बिहार बन्धु ( 1875)
• ⇒ प्रथम हिन्दी दैनिक पत्र – सर्वहितैषी (1832 )
• ⇒ प्रथम अंग्रेजी दैनिक पत्र – सर्चलाइट
• ⇒ बिहार पर प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी – बख्तियार खिलजी
• ⇒ बिहार की यात्रा करने वाला प्रथम अंग्रेज यात्री – रॉल्फ फिच
• ⇒ प्रथम सिख गुरु यात्री – गुरु नानक
• ⇒ बिहार का प्रथम सामुदायिक पक्षी अभयारण्य – कटिहार
• ⇒ बिहार का पहला कछुआ पुनर्वास केंद्र -भागलपुर

बिहार : विश्व में प्रथम

• ⇒ प्रथम गणराज्य – वज्जि संघ (वैशाली)
• ⇒ प्रथम विश्वविद्यालय – नालंदा विश्वविद्यालय
• ⇒ प्राचीन वैभवशाली नगर – पाटलिपुत्र
• ⇒ प्रथम गणितज्ञ -आर्यभट्ट
• ⇒ बौद्ध धर्म के प्रवर्तक – गौतम बुद्ध
• ⇒ विश्व का प्रथम योग विश्वविद्यालय – मुंगेर
• ⇒ विश्व का प्रथम सम्राट जिसने अस्त्रशस्त्र का परित्याग किया – अशोक
• ⇒ विश्व में प्रथम जैन संगीति – पाटलिपुत्र
• ⇒ विश्व का सबसे बड़ा अस्पताल – पीएमसीएच, पटना (निर्माणाधीन)
• ⇒ विश्व में प्रथम बौद्ध संगीति – राजगृह


Latest Current Affairs for All Competitive Exams – बिहार एक नजर में 


महत्वपूर्ण व्यक्तियों के उपनाम

नाम – उपनाम

• ⇒ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद- देशरत्न, अजातशत्रु
• ⇒ जयप्रकाश नारायण – लोकनायक
• ⇒ कुँवर सिंह डॉ. – बाबू
• ⇒ श्रीकृष्ण सिंह – बिहार केसरी
• ⇒ नागार्जुन – बाबा
• ⇒ बाबू जगजीवन राम – बाबूजी
• ⇒ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ – राष्ट्रकवि
• ⇒ जनार्दन प्रसाद सिंह – जस्टिस ऑफ पीस
• ⇒ डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा – बिहार विभूति

बिहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

• ⇒ प्रथम अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय – नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, नालंदा (स्थापना – 2013)
• ⇒ प्रथम गंगा – डॉल्फिन संरक्षण केन्द्र – विक्रमशिला, भागलपुर
• ⇒ प्रथम विधि विश्वविद्यालय – चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना
• ⇒ प्रथम तकनीकी विश्वविद्यालय – आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्याल (मिठापुर, पटना)
• ⇒ बिहार का प्रथम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) – बिहटा (पटना)
• ⇒ बिहार का प्रथम राष्ट्रीय मेडिकल संस्थान – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
• ⇒ बिहार का प्रथम भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) – गया
• ⇒ बिहार का प्रथम भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) – भागलपुर
• ⇒ बिहार का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – बोध गया
• ⇒ बिहार का प्रथम टेक्सटाइल एवं हैंडलूम पार्क – भागलपुर (निर्माणाधीन)
• ⇒ बिहार का प्रथम सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क – पटना
• ⇒ राज्य का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य – कैमूर वन्यजीव अभयारण्य (1342 वर्ग किमी.)

बिहार के आठ जिले, जिनके नाम उनके मुख्यालय से अलग

जिला – जिला का मुख्यालय

• ⇒ पश्चिमी चम्पारण – बेतिया
• ⇒ पूर्वी चम्पारण – मोतिहारी
• ⇒ सारण – छपरा
• ⇒ वैशाली – हाजीपुर
• ⇒ नालंदा – बिहार शरीफ
• ⇒ रोहतास – सासाराम
• ⇒ कैमूर – भभुआ
• ⇒ भोजपुर – आरा

इन्हें भी जरूर पढ़ें :-

Leave a Comment

720 Px X 88Px