BIHAR : CURRENT AFFAIRS SET – 2( 2. चर्चित व्यक्ति ) || BIHAR : CURRENT AFFAIRS SET – 2( 2. Eminent Persons) Important Current Affairs Of Bihar 2023

BIHAR : CURRENT AFFAIRS SET – 2( 2. चर्चित व्यक्ति ) || BIHAR : CURRENT AFFAIRS SET – 2( 2. Eminent Persons) Important Current Affairs Of Bihar 2023


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


2. चर्चित व्यक्ति

सबिता महतो

28 जून, 2022 को बिहार के छपरा जिले की सबिता महतो दुनिया की सबसे ऊँची सड़क उमलिंगला पर साईकिल से सफर तय करने वाली दुनिया की पहली महिला साइकिलिस्ट बन गई है।
⇒ उल्लेखनीय है कि भारत के सीमा सड़क संगठन ने 2020 में चीन की सीमा के पास लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊँची सड़क उमलिंगला बनाई है, जिसे 2021 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।
⇒यह सड़क पूर्वी लद्दाख के उमलिंगला दर्रे में स्थित है। इसकी ऊँचाई समुद्र तल से 19,300 फीट है।

रितिक आनंद

⇒ 5 मई, 2022 को बिहार के रितिक आनंद ने ब्राजील में आयोजित 24वें समर डेफ बैडमिंटन ओलंपिक में भारत के लिये स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
⇒ टूर्नामेंट के टीम स्पर्धा में उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त किया है।
⇒ इससे पूर्व रितिक आनंद ने चीन में आयोजित वर्ल्ड डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप, 2019 में अंडर-19 बॉयज डबल और मिक्स डबल में दो सिल्वर मेडल प्राप्त किये थे ।

पूर्व रामकलावन सेशेल्स के राष्ट्रपति निर्वाचित

⇒ भारतवंशी वैवेल रामकलावन हिंद महासागर के द्वीपीय देश सेशेल्स के राष्ट्रपति बन गए है । 43 साल बाद विपक्ष का कोई नेता सेशेल्स का राष्ट्रपति चुना गया है।
⇒ सेशेल्स के राष्ट्रपति चुने गये वैवेल रामकलावन के पूर्वज बिहार के गोपालगंज के बरौली प्रखंड के परसौनी गांव के नोनिया टोली के रहने वाले थे।
⇒ रामाजोइस 15 जुलाई 2002 से 11 जून 2003 तक झारखण्ड के एवं 12 जून 2003 से 31 अक्टूबर 2004 तक बिहार के राज्यपाल रहे।

राज्यपाल रामा जोइस का निधन

⇒ बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का 16 फरवरी, 2021 को निधन हो गया वह लंबे समय से बीमार थे।

श्रिति पांडे

⇒ बिहार की राजधानी पटना से सटे मेसौढ़ी में धान की भूसी और पराली से श्रिति पांडे द्वारा कोविड अस्पताल का निर्माण । ग्रीन मैटेरियल से घर बनाने की सफल तकनीक के कारण श्रिति पांडे को फोर्ब्स मैंगजीन ने एशिया के 30 मेधावी लोगों में शामिल किया।

अभिषेक रंजन

⇒ नालंदा के अभिषेक रंजन ने माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा लहरा कर राज्य का नाम रोशन किया।
⇒ माउंट किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है।

रंजीत सिन्हा

⇒ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व चीफ रंजीत सिन्हा का 16 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया।
⇒ रंजीत सिन्हा1974 बैच के आईपीएस अफसर और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के महानिदेशक रहे हैं।

जमादार अमर शहीद वारिस अली

⇒ 6 जुलाई, 2021 को जमादार अमर शहीद वारिस अली की पुण्यतिथि मनाई गई ।
⇒ शहीद वारिस अली-1857 के विद्रोह के एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
⇒ जून, 1857 में विद्रोहियों को समर्थन देते हुए पत्र लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 6 जुलाई, 1857 को दानापुर छावनी जेल में उन्हें फांसी दी गई थी, वर्ष 2019 में वारिस अली को शहीद का दर्जा दिया गया था।

विवेक सागर

⇒ विवेक सागर टोक्यो ओलंपिक के सेमी फाइनल में पहुंचने वाले भारतीय पुरूष हॉकी टीम में खेलने वाले खिलाड़ी है।
⇒ विवेक सागर बिहार के सीवान जिले के निवासी हैं जबकि वह मध्य प्रदेश की ओर से खेलते है।

नीना सिंह

⇒ राजस्थान पुलिस में पहली महिला डायरेक्टर जनरल पद पर नियुक्त हुई। यह 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी और बिहार के दरभंगा जिले की मूल निवासी हैं।
⇒ राजस्थान पुलिस में असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल पद पर कार्यरत हैं।

शरद सागर

⇒ शरद सागर को हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन में छात्रसंघ का अध्यक्ष चुना गया है।
⇒ हार्वर्ड स्कूल ऑफ एजुकेशन में पढ़ रहे 50 देशों के 12,000 से अधिक छात्रों ने अपना अध्यक्ष चुना है।
⇒ शरद जीरादेई, सिवान के मूल निवासी हैं।

बबीता मिश्रा

⇒ मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में बिहार की बबीता मिश्रा विजेता घोषित की गई है, ये मूल रूप से किशनगंज की रहने वाली हैं।
⇒ इसका आयोजन स्थल नई दिल्ली था। इससे पूर्व बबीता मिश्रा ने फरवरी, 2021 में मिसेज बिहार का खिताब भी अपने नाम किया था।

मिर्जा रिजवान

⇒ प्रसिद्ध शिक्षाविद और शोधकर्ता मिर्जा रिजवान, फ्रीडम फांउडेशन से प्रतिष्ठित जॉर्ज वाशिंगटन सम्मान पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। ये मूल रूप से पटना के निवासी हैं।
⇒ उन्होंने छोटे बच्चों की समस्याओं से संबंधित एक कोर्स मॉड्यूल विकसित किया है।

सदानंद सिंह

⇒ 8 सितम्बर, 2021 को बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का निधन हुआ । यह भागलपुर जिले के निवासी थे।
⇒ इन्होंने 1969 से राजनीति की शुरूआत की। इनका विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल – 2000 से 2005 तक रहा।

शुभनारायण शर्मा

⇒ 2 सितम्बर, 2021 को बिहार के स्वतंत्रता सेनानी शुभनारायण शर्मा का निधन हो गया। ये कांटी प्रखंड (मुजफ्फरपुर) से थे।
⇒ 8 अगस्त 1942 को आरम्भ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में सक्रिय रूप से शामिल थे। आंदोलन के दौरान उन्हें 15 वर्ष की आयु में 6 महीने के कारावास की सजा हुई थी।

अनुभव राज

⇒ बिहार के अनुभव राज को बाल साहित्य श्रेणी में श्री ग्यासीराम गोयल सम्मान से सम्मानित किया गया।
⇒ हिंदी पुस्तकालय समिति की ओर से यह सम्मान दिया गया। ये मुजफ्फरपुर (बिहार) के मूल निवासी है।

शिवम खनीत

⇒ दुबई में आयोजित प्रतियोगिता में ‘मैन ऑफ द यूनिवर्स एम्बेसडर 2021’ के खिताब से नवाजा गया।
⇒ शिवम ने दुबई में आयोजित मैंन ऑफ द यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ये जमुई (बिहार) के निवासी हैं।

रेणु कुमारी यादव

⇒ रेणु कुमारी को नेपाल में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। यह नरपतगंज प्रखंड ( अररिया जिला ) से हैं। राजनीति में वह 1995 के बाद से लगातार नेपाल में सांसद रही हैं। इन्हें यातायात एवं भौतिक पूर्वाधार विभाग का मंत्रालय आवंटित किया गया।

नैंसी रॉय

⇒ बिहार की नैंसी रॉय ने दिल्ली में आयोजित डेलीवुड मिस इंडिया, 2021 का खिताब अपने नाम किया। ये पूर्णिया (बिहार) की निवासी हैं।
⇒ मोस्ट ब्यूटीफुल, मोस्ट एट्रेक्टिव आई तथा मोस्ट एट्रेक्टिव पर्सनालिटी के खिताब से भी सम्मानित किया गया है।

जागृति सिंगला

⇒ बिहार के अररिया जिला निवासी 2006 बैच की आई आर एस अधिकारी जागृति सिंगला को केंद्र सरकार द्वारा नीति आयोग के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

डॉ. विनय कुमार सिन्हा

⇒ रेडक्रॉस के इतिहास में सबसे पहला व्यक्तिगत सर्वोच्च सम्मान गोल्ड मेडल रेडक्रॉस सोसाइटी बिहार के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिन्हा को दिया गया।

अनिल किशोर

⇒ बिहार के भोजपुर जिले के निवासी अनिल किशोर ‘ब्रिक्स बैंक (BRICS Bank) के उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। वह यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं।
⇒ वे मूल रूप से भोजपुर के गड़हनी प्रखंड के बालबांध के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेमरांव स्कूल से हुई है।

श्रेयसी सिंह

⇒ ISSF वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय महिला ट्रैप टीम इवेंट में बिहार की खिलाड़ी श्रेयसी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। तीन सदस्यीय भारतीय ट्रैप टीम में श्रेयसी सिंह के अलावा राजेश्वरी कुमारी और मनीषा कौर थीं।

अमित खरे

⇒ 12 अक्टूबर, 2021 को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा अमित खरे की प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया। 1985 बैच के बिहार/झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी रहे अमित खरे इसी वर्ष 30 सितंबर को उच्च शिक्षा सचिव के पद से रिटायर हुए हैं।
⇒ इनकी प्रमुख उपलब्धियाँ/ योगदान निम्नलिखित हैं-
• बिहार के चारा घोटाला को उजागर करना ।
• देश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को नया स्वरूप देने में महत्त्वपूर्ण योगदान ।

देश के पहले ट्रांसमैन सिपाही: रचित राज

⇒ बिहार के रचित राज, जिनकी नियुक्ति कैमूर जिले के पुलिस अधीक्षक की गोपनीय शाखा में की गई है, देश के पहले ट्रांसमैन सिपाही बन गए हैं। रचना से रचित बने रचित राज बिहार पुलिस के 2018 बैच के सिपाही हैं।
⇒ उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण बनाम भारत संघ मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रांसजेंडर लोगों को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता प्रदान की थी।
⇒ गौरतलब है कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के खिलाफ भेदभाव को प्रतिबंधित करता है, जिसमें सेवा से इनकार करना या शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवा के संबंध में अनुचित व्यवहार शामिल हैं। ऐसे में रचित राज की नियुक्ति ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

मोनिका दास

⇒ मोनिका दास, पीठासीन मतदान पदाधिकारी के रूप में नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं।
⇒ पिछले पांच वर्षों से वह एक बैंक में काम कर रही है, जो वर्तमान में केनरा बैंक में कार्यरत है। इससे पहले मोनिका देश की पहली ट्रांसजेंडर बैंकर भी बन चुकी है।

सत्यम शंकर सहाय

⇒ भागलपुर के सत्यम शंकर सहाय वर्ल्ड ट्रॉयथलॉन कॉर्पोरेशन द्वारा स्विट्जरलैंड में आयोजित प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर नौवीं बार आयरन मैन बने हैं।

संजय मिश्रा : पटना नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर

⇒ बिहार की जनता को राज्य की राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता संजय मिश्रा को पटना नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है।
• संजय मिश्रा राज्य की राजधानी में ‘पटना की सुंदरता पटना का कर्तव्य’ का संदेश देगें ।

मानस बिहारी वर्मा

⇒ पदम श्री पुरस्कार विजेता और प्रमुख वैमानिकी वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा का 77 वर्ष की आयु में दरभंगा, बिहार में निधन हो गया।
⇒ मानस बिहारी वर्मा का जन्म 29 जुलाई 1943 को बिहार के दरभंगा में हुआ था। वह एक वैमानिकी वैज्ञानिक थे और भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के करीबी सहयोगी के रूप में 35 से अधिक वर्षों तक रक्षा अनुसंधान विकास संगठन में काम किया।
⇒ वर्मा 2010 में ‘मोबाइल साइंस लेबोरेटरी’ को गति देने के लिए भी जिम्मेदार थे, जो पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था।

इतिहासकार डॉ. जटाशंकर झा का निधन

⇒ 5 फरवरी, 2021 को बिहार के ख्याति प्राप्त इतिहासकार डॉ. जटाशंकर झा का निधन हो गया। इनका जन्म मधुबनी ( 22 अगस्त, 1926) में
हुआ था।
⇒ इनके द्वारा लिखी गई प्रमुख पुस्तकें हैं-
• अर्ली रिवाल्यूशनरी मूवमेंट इन बिहार
•  एजुकेशन इन बिहार
•  बिगिनिंग ऑफ मॉर्डन एजुकेशन इन मिथिला
•  बायोग्राफी ऑफ इंडियन पैट्रियाट
•  महाराजा लक्ष्मणेश्वर सिहं ऑफ दरभंगा
•  कुंवर सिंह एवं अमर सिंह

इन्हें भी जरूर पढ़ें :-

Leave a Comment

720 Px X 88Px