CURRENT AFFAIRS SET – 6 ( ii ) Right to Healthy Environment : स्वस्थ पर्यावरण का अधिकार


CURRENT AFFAIRS SET – 6 ( ii ) Right to Healthy Environment : स्वस्थ पर्यावरण का अधिकार


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Whatsapp Group   Join Now
Facebook Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्वस्थ पर्यावरण का अधिकार

⇒ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 28 जुलाई को एक ऐतिहासिक संकल्प पारित करके, स्वच्छ, स्वस्थ और सतत पर्यावरण तक पहुँच को एक सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषित किया है।
⇒ इसी तरह का एक संकल्प, जेनेवा स्थित मानवाधिकार परिषद ने भी, अक्टूबर 2021 में पारित किया था।

वित्त वर्ष 21-22 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

⇒ भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 84,835 मिलियन डालर का उच्चतम वार्षिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह प्राप्त किया, जो पिछले साल की FDI से 2.87 बिलियन अमरीकी डालर अधिक है।
⇒ इससे पहले, FDI प्रवाह वित्त वर्ष 19-20 में 74391 मिलियन डालर से बढ़कर वित्त वर्ष 20-21 में 81,973 मिलियन अमरीकी डालर हो गया था।
⇒ उल्लेखनीय है अंकटाड विश्व निवेश रिपोर्ट (WIR) 2022 के अनुसार, 2021 में FDI आकर्षित करने वाले शीर्ष 20 अर्थव्यवस्थाओं भारत 7वें स्थान पर था।

FDI इक्विटी प्रवाह वाले शीर्ष देश ( 2021-22 )

⇒ वित्त वर्ष 2021-22 में भारत में एफडीआई इक्विटी प्रवाह में शीर्ष देश रहे: सिंगापुर ( 27.01%) और यूएसए ( 17.94%), मॉरीशस (15.98%), नीदरलैंड (7.86%) और स्विट्जरलैंड (7.31% ) ।

FDI आकर्षित करने वाले शीर्ष 5 सेक्टर ( 2021-22 )

⇒ कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर ( 24.60%), सेवा क्षेत्र (12.13%), ऑटोमोबाइल उद्योग (11.89% ), ट्रेडिंग ( 7.72%) और निर्माण गतिविधियाँ (5.52% )।
⇒ पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 में विनिर्माण क्षेत्रों में एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 76% की वृद्धि हुई है।
सर्वाधिक एफडीआई इक्विटी प्रवाह प्राप्त करने वाले शीर्ष 5 राज्य (2021-22)

⇒ कर्नाटक (37.55% ), महाराष्ट्र ( 26.26% ), दिल्ली ( 13.93%), तमिलनाडु (5.10%) और हरियाणा (4.76% )।

भारत में 1,059 बाघों की मौत

⇒ राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, 2012 के बाद से भारत में 1,059 बाघों की मौत हुई है, जिसमें मध्य प्रदेश में सबसे अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।
⇒ राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के मुताबिक, इस साल देश भर में 75 बाघों की मौत हुई है, जबकि पिछले साल 127 बाघों की मौत हुई है, जो पिछले दशक में सबसे ज्यादा है। मध्य प्रदेश में 2012 से 2020 के बीच 202 मौतें दर्ज की गई, इसके बाद महाराष्ट्र (141), कर्नाटक (123), उत्तराखंड (93), असम (60), तमिलनाडु (62), उत्तर प्रदेश ( 44 ) और केरल (45) में दर्ज की गयी।

बांग्लादेश जनगणना रिपोर्ट 2022

⇒ बांग्लादेश की छठी जनगणना 2022 के प्रारंभिक परिणाम में कुल जनसंख्या में 8.33 करोड़ महिलाएं, 8.17 करोड़ पुरुष और 12,629 किन्नर दर्ज किए गए।
⇒ बांग्लादेश के इतिहास में पहली बार महिलाओं की संख्या इसकी कुल आबादी में पुरुषों से अधिक है।
⇒ देश की कुल जनसंख्या 2011 में 14.4 करोड़ से बढ़कर 2022 में 16.51 करोड़ हो गई । औसत वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की, जो 2011 में दर्ज औसत वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 1.37 प्रतिशत से कम है।
⇒ हिंदुओं का प्रतिशत 2011 में 8.54 प्रतिशत से गिरकर 2022 में 7.95 प्रतिशत हो गया।
⇒ बौद्ध आबादी 2011 के 0.62 प्रतिशत से गिरकर 2022 में कुल 0.61 प्रतिशत हो गई। इस दौरान ईसाई आबादी भी 0.31 प्रतिशत से गिरकर 0.30 प्रतिशत हो गई।
⇒ मुस्लिम आबादी 2011 के 90.39 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 91.4 प्रतिशत हो गई।
⇒ देश में साक्षरता प्रतिशत में 2011-2022 के बीच तेज वृद्धि देखी गई। 2011 के 51.77 प्रतिशत की तुलना में बांग्लादेश में साक्षरता अब 74.66 प्रतिशत हो गई है जो 22.89 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है।

68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

⇒ फिल्म महोत्सव निदेशालय (सूचना और प्रसारण मंत्रालय) ने 22 जुलाई को नई दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 का आयोजन किया। अजय देवगन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार फिल्म-तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए दिया गया। यह उनका तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। पहली बार 1998 में इनको फिल्म ‘जख्म’ के लिए और दूसरी बार 2002 में फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में भगत सिंह का रोल अदा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

• फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य – मध्य प्रदेश
• बेस्ट फीचर फिल्म – सूरराई पोटू (तमिल फिल्म)
• बेस्ट एक्ट्रेस – अपर्णा बालामुरली (सूरराई पोटू)
• बेस्ट एक्टर – अजय देवगन (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर), सूर्या (सूरराई पोटू)
• बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – राहुल देशपांडे (मी वसंतराव )
• बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – नचम्मा ( ए. के. अयप्पन कोशियम)
• बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – बिजू मेनन (ए. के. अयप्पन कोशियम )
• बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (सिवरंजमनियम इन्नम सिले पेंगल्लम)
• बेस्ट डायरेक्टर – सच्चिदानंदन के. आर (ए. के. अयप्पन कोशियम)
• बेस्ट कोरियोग्राफर – संध्या राजू (नाट्यम, तेलुगु)
• बेस्ट लिरिक्स – मनोज मुतंशिर ( साइना)
• बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – थमन एस (अला वेकेंटापुर्रामुल्लू)
• बेस्ट स्क्रीनप्लो (ऑरिजनल) – शालिनी ऊषा नायर और सुधा कोंगारा (सूरराई पोटू)

लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया

⇒ इंग्लैंड में लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया है।
⇒ वह 10,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर थे और शतकों की सर्वाधिक संख्या (34) का रिकॉर्ड अपने नाम किया था ।

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021

⇒ नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 21 जुलाई 2022 को इंडिया इनोवेशन इंडेक्स का तीसरा संस्करण ( India Innovation Index 2021) जारी किया ।
⇒ कर्नाटक, मणिपुर और चंडीगढ़ ने नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स के तीसरे संस्करण में अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
⇒ तीसरा संस्करण ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स के ढांचे को आकर्षित करके देश में नवाचार विश्लेषण के दायरे पर प्रकाश डालता है।
इसके पहले और दूसरे संस्करण को क्रमशः अक्टूबर, 2019 और जनवरी, 2021 में जारी किया गया था।
⇒ इस संस्करण में संकेतकों की संख्या 36 ( इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2020 में) से बढ़कर 66 ( इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में ) हो गई है।

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स-2021 (UT and City states)

रैंक –
1
2
3

राज्य –

1 चंडीगढ़
2 दिल्ली
3 अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

अंक –
27.88
27.00
17.29

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स-2021 (NE and Hill States)

रैंक –
1
2
3

राज्य –

1 मणिपुर
2 उत्तराखण्ड
3 मेघालय

अंक –

19.37
17.67
16.00

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स-2021 (Major States)

रैंक ⇒ राज्य ⇒ अंक

1 ⇒ कर्नाटक ⇒ 18.01
2 ⇒ तेलंगाना ⇒ 17.66
3 ⇒ हरियाणा ⇒ 16.35
4 ⇒ महाराष्ट्र ⇒ 16.06
5 ⇒तमिलनाडु ⇒ 15.69
7 ⇒ उत्तर प्रदेश ⇒ 14.22
10 ⇒ झारखण्ड ⇒ 13.10
12 ⇒ राजस्थान ⇒ 12.88
13 ⇒ मध्य प्रदेश ⇒ 13
15 ⇒ बिहार ⇒ 11.58

खाड़ी देशों से भारत में रेमिटेंस में गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक

⇒ भारतीय रिजर्व बैंक के रेमिटेंस पर सर्वेक्षण के पांचवें दौर के अनुसार, भारत के इन्वार्ड रेमिटेंस में खाड़ी सहयोग परिषद क्षेत्र से रेमिटेंस का हिस्सा 2016-17 के 50 प्रतिशत से घटकर 2020-21 में लगभग 30 प्रतिशत हो गया है।
⇒ वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान रेमिटेंस के तौर पर भारत में 89 अरब डॉलर आया है।
⇒ विकसित देश, विशेष रूप से अमेरिका, यूके और सिंगापुर, रेमिटेंस के एक महत्वपूर्ण स्रोत देश के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने 2020-21 में भारत के कुल रेमिटेंस में 36 प्रतिशत का योगदान दिया।
⇒ भारत में इन्वार्ड रेमिटेंस के मामले में अमेरिका ने शीर्ष स्रोत के रूप में संयुक्त अरब अमीरात को पीछे छोड़कर प्रथम स्थान पर पहुँच गया। 2020-21 में कुल प्रेषण का 23 प्रतिशत स्रोत अमेरिका था।
⇒ केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के पारंपरिक रेमिटेंस प्राप्तकर्ता राज्यों का हिस्सा, जिनका जीसीसी क्षेत्र में मजबूत प्रभुत्व था. 2020-21 में लगभग आधा हो गया है, जो 2016-17 के बाद से कुल प्रेषण का केवल 25 प्रतिशत है।
⇒ महाराष्ट्र शीर्ष रेमिटेंस प्राप्तकर्ता राज्य के रूप में उभरा है ( प्रेषण प्राप्तियों में कुल हिस्सेदारी का लगभग 35 प्रतिशत के साथ) और यह केरल (लगभग 10 प्रतिशत) से आगे निकल गया है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

⇒ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 16 जुलाई को उत्तर प्रदेश के जालौन की उरई तहसील के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। 29 फरवरी, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी।
⇒ उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में लगभग 14,850 करोड़ रुपये की लागत से 296 किलोमीटर, चार-लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया गया है, और बाद में इसे छह लेन तक भी विस्तारित किया जाएगा।
⇒ बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण राजस्थान की गावर कंपनी ने की है।
⇒ यह चित्रकूट जिले में भरतकूप के पास गोंडा गांव में एनएच-35 से लेकर इटावा जिले के कुदरैल गांव तक फैला हुआ है, जहां यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से मिल जाता है।
⇒ यह सात जिलों – चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा से होकर गुजरता है।
⇒ एक्सप्रेस-वे के साथ बांदा और जालौन जिलों में औद्योगिक कॉरिडोर बनाने के कार्य का भी शुभारंभ हो चुका है।

श्री श्री रविशंकर को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

⇒ वैश्विक मानवतावादी और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक, श्री श्री रविशंकर को सूरीनाम के राष्ट्रपति द्वारा उनके मानवीय कार्यों के लिए सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड कॉर्डन ऑर्डर ऑफ द येलो स्टार [Grand Cordon – Honorary Order of the Yellow Star (Ere-Orde van de Gele Ster) ] से सम्मानित किया गया है।
⇒ यह समारोह सूरीनाम के राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ, श्री श्री रविशंकर इस पुरस्कार प्राप्त करने वाले एशिया के पहले व्यक्ति हैं। ऐतिहासिक रूप से यह पुरस्कार राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाता रहा है।
⇒ यह पहली बार है जब किसी आध्यात्मिक नेता को यह पुरस्कार दिया गया है।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नए सदस्य

⇒ ईरान और बेलारूस के चीन और रूस समर्थित शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation : SCO) समूह में ईरान को संगठन के 9वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया, जबकि बेलारूस ने इसकी सदस्यता के लिए आवेदन किया है। ⇒ चीन, रूस और चार मध्य एशियाई देश – कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उजबेकिस्तान और ताजिकिस्तान – SCO के संस्थापक सदस्य है ।
⇒ वर्ष 2017 में इस संगठन का पहला विस्तार हुआ था और भारत और पाकिस्तान समूह में शामिल हुए थे।
⇒ वर्ष 2021 में दुशांबे में हुए शिखर सम्मेलन में ईरान के शामिल होने पर सहमति बनी थी। बेलारूस ने भी सदस्यता प्रक्रिया शुरू कर दी है।
⇒ भारत वर्ष 2023 में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
⇒ वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन क्षेत्र की पहली ” पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी” के रूप में चुना गया है।
⇒ शंघाई सहयोग संगठन (SCO), जिसका मुख्यालय बीजिंग में है, नौ सदस्यीय आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक है जिसमें चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और ईरान शामिल हैं।

विंबलडन ओपन 2022

वर्ग ⇒ विजेता ⇒ उपविजेता

1. पुरुष एकल ⇒ नोवाक जोकोविच (सर्बिया) ⇒ निक किर्गियोस (ऑस्ट्रेलिया)
2. महिला एकल ⇒ एलेना रयबाकिना (कजाकिस्तान) ⇒ ओन्स जबूर ( ट्यूनीशिया)
3. पुरुष युगल ⇒ मैथ्यू एबडेन एवं मैक्स परसेल (ऑस्ट्रेलिया) ⇒ मेट पाविक और निकोला मेक्टिक ( क्रोएशियाई)
4. महिला युगल ⇒ बारबोरा क्रेजीकोवा एवं केटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) ⇒ ई. मर्टेंस (बेल्जियम) एवं एस झांग (चीन)
5. मिश्रित युगल ⇒ नील स्कूप्स्की (ब्रिटेन) एवंदेसिरा क्रावजिक (अमेरिका) ⇒ मैथ्यू एबड़ेन एवं सामंथा स्टोसुर (ऑस्ट्रेलिया)

सुपर वासुकी: सबसे भारी और सबसे लंबी मालगाड़ी

⇒ भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 295 लोडेड वैगन युक्त भारत की
सबसे लंबी और सबसे भारी मालगाड़ी “सुपर वासुकी” (Super Vasuki) का परिचालन किया।
⇒ सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त को मालगाड़ी का संचालन किया गया था।
⇒ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई गई ” सुपर वासुकी” मालगाड़ी कोरबा से राजनांदगांव की 267 किमी की दूरी तय करने में 11.20 घंटे का समय लगा।
⇒ 295 लोडेड वैगनों के साथ 3.5 किमी लंबी ट्रेन को पांच लोको द्वारा चलाया गया।
⇒ इसमें लगभग 27,000 टन कोयला लदा था। भारतीय रेलवे द्वारा पहली बार किसी मालगाड़ी से इतना अधिक ईंधन का परिवहन किया गया। यह मौजूदा रेलवे रेक ( प्रत्येक में 100 टन वाली 90 कारें) की क्षमता का तीन गुना है, जिसमें एक यात्रा में लगभग 9,000 टन कोयला ढोया जाता है।

एशिया का सबसे लंबा ऊंचा वन्यजीव गलियारा

⇒ दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना ने एक कामयाबी हासिल की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सूचित किया कि इसका आखिरी 20 किमी का हिस्सा राजाजी राष्ट्रीय उद्यान (Raja Ji National Park) के इको- सेंसिटिव जोन से होकर गुजरता है, जहां एशिया का सबसे लंबा ऊंचा वन्यजीव गलियारा / longest elevated wildlife corridor ( 12 किमी) निर्मित किया जा रहा है जिसमें 340 मीटर दात काली सुरंग (Daat Kali tunnel) शामिल है।
⇒ इस सुरंग का उद्देश्य आसपास के वन्यजीवों की रक्षा करना है। ये एक्सप्रेस वे देहरादून – दिल्ली के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर 2.30 घंटे और दिल्ली – हरिद्वार के बीच 5 घंटे से घटाकर 2 घंटे कर देगा।

उड़ान / UDAN के 5 वर्ष : प्रमुख उपलब्धियां

⇒ नागर विमानन मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) उड़ान / UDAN (उड़े देश का आम नागरिक) ने अपनी सफलता के 5 वर्ष पूरे कर लिये हैं। 27 अप्रैल, 2017 को प्रधानमंत्री ने इसकी पहली उड़ान शुरू की थी।
⇒ योजना की शुरुआत टियर II और टियर III शहरों में उन्नत विमानन संरचना और एयर कनेक्टिविटी के साथ ” उड़े देश का आम नागरिक” की परिकल्पना के बाद आम नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर, 2016 को हुई थी।
⇒ पिछले पांच वर्षों में उड़ान ने देश में रीजनल एयर कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय वृद्धि की है। 2014 में चालू हवाई अड्डों की संख्या 74 थी ।
⇒ उड़ान योजना के कारण यह संख्या अब तक बढ़कर 141 हो गई है। उड़ान योजना के अंतर्गत 58 हवाई अड्डे, 8 हेलीपोर्ट और 2 वाटर एरोड्रोम सहित 68 अपर्याप्त सुविधाओं वाले गंतव्यों को जोड़ा गया है।
⇒ इस महत्वाकांक्षी योजना ने 425 नये मार्गो की शुरूआत के साथ 29 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में एयर कनेक्टिविटी प्रदान की हैं।
⇒ अगस्त 2022 तक उड़ान योजना से 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को लाभ प्राप्त हुआ है, अगले चार सालों में 40 करोड़ यात्रियों को लाभ की उम्मीद हैं।

देश की पहली ‘डबल डेकर एसी’ इलेक्ट्रिक बस

⇒ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर एयर कंडीशनर बस को हरी झंडी दिखाई है।
⇒ स्विच मोबिलिटी द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक बस में बैठने वाले यात्रियों की संख्या से दोगुनी होगी। यह पुराने जमाने में चलने वाले डबल डेकर बस के डिजाइन में बनाई गई है और इसमें नई सेफ्टी स्टैंडर्ड मिलते हैं।

‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन

⇒ 17 अगस्त, 2022, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन लॉन्च किया है। उन्होंने इसके साथ ही देश को फिर से महान और नंबर-1 बनाने के लिए पांच मंत्र दिए ।
⇒ उन्होंने इसके साथ ही अपील की कि हमें लड़ना नहीं है, बल्कि साथ-साथ आगे बढ़ना है । इस कैंपेन का आगाज करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कहा- हमें भारत को फिर से नंबर-1 बनाना है ।

इस पहल की पांच सूत्रीय दृष्टि:

1. देश के हर बच्चे को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ।
2. देश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त और सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार के साथ-साथ मुफ्त दवाएं और परीक्षण सुविधाएं प्रदान करना ।
3. हर युवा को रोजगार देना ।
4. हर महिला को सम्मान समान अधिकार और सुरक्षा ।
5. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य औरसम्मान ।

देश की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपतिः द्रौपदी मुर्मू

⇒ 25 जुलाई, 2022 को द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं। ये पहली आदिवासी तथा प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। द्रौपदी देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म आजादी के बाद (1958) में ओडिशा के मयुरभंज जिले में हुआ है। द्रौपदी मुर्मू ने 28.1% वोटों के अंतर से यशवंत सिन्हा को पराजित किया । यह जीत 1969 के बाद सबसे कम अंतर (28%) का है।
⇒ देश में सबसे ज्यादा अंतर से जीत का रिकॉर्ड देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नाम दर्ज है जिन्होंने 1957 में निर्दलीय चौधरी हरि राम को 99% वोटों के अंतर से हराया था। अबतक सबसे छोटी जीत (10.5%) का रिकॉर्ड विवि गिरी के नाम दर्ज है। 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 31.3% वोटों के अंतर से जीते थे। नीलम संजीवा रेड्डी देश के एक मात्र राष्ट्रपति हैं जो निर्विरोध चुने गए हैं।
⇒ संविधान के अनुच्छेद 54 में भारत में राष्ट्रपति के चुनाव में निर्वाचक मंडल की प्रक्रिया, अनुच्छेद 55 में राष्ट्रपति का निर्वाचन और अनुच्छेद 58 में राष्ट्रपति की योग्यता और अनुच्छेद 52 में राष्ट्रपति की संवैधानिक शक्तियों का उल्लेख किया गया है।

12U2 शिखर सम्मेलन 2022

⇒ भारत, इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और अमरीका के समूह (I2-U2) के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन 14 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया।
⇒ इस शिखर सम्मेलन में नरेन्द्र मोदी के अतिरिक्त इजराइल के प्रधानमंत्री यायर लापिड, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हिस्सा लिया।
⇒ सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा संकट और स्वच्छ ऊर्जा पर ध्यान केंदित किया गया। वैश्विक खाद्य संकट को बेहतर ढंग से निपटने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
⇒ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने घोषणा की है कि वह भारत में एकीकृत फूड पार्को की श्रृंखला विकसित करने के लिए दो अरब डॉलर निवेश करेगा। इन पार्को में अत्याधुनिक और जलवायु की दृष्टि से स्मार्ट प्रौद्योगिकी इस्तेमाल की जाएगी ताकि खाद्य पदार्थों की बर्बादी और उन्हें खराब होने से बचाने में मदद की जा सके।
⇒ I2-U2 एक अंतर्राष्ट्रीय समूह है जिसमें भारत, इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और अमरीका सदस्य देश हैं। I2 का तात्पर्य भारत, इजराइल जबकि U2 का तात्पर्य UAE और अमरीका (USA) से है। 18 अक्टूबर 2021 को 12-02 समूह का गठन हुआ था।
⇒ इसे पश्चिमी एशिया के लिए एक क्वाड समूह के रूप में देखा जा जा रहा है।

टाइम पत्रिका की 2022 के विश्व के बेहतरीन स्थानों की सूची

⇒ भारतीय शहर अहमदाबाद और केरल राज्य का उल्लेख टाइम पत्रिका की 2022 की दुनिया के बेहतरीन स्थानों में शामिल है।
⇒ इस सूची में विश्व के ऐसे 50 स्थल शामिल हैं जहां घूमने की सलाह दी गई है।
⇒ अहमदाबाद और केरल के अलावा इस सूची में शामिल अन्य स्थान हैं: रास अल खैमाह (संयुक्त अरब अमीरात); पार्क सिटी (यूटा, अमेरिका); सियोल (कोरिया); ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया); आर्कटिक; वालेंसिया (स्पेन); ट्रांस भूटान ट्रेल (भूटान); अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (बोगोटा ); लोअर जाम्बेजी नेशनल पार्क (जाम्बिया) इस्तांबुल (टर्की) और किगाली ( रवांडा ) ।

ISSF निशानेबाजी विश्व कप 2022

⇒ दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित आई. एस. एस. एफ. निशानेबाजी विश्व कप में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। प्रतियोगिता में भारत ने तीन स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते।
⇒ अर्जुन बबुता, शाहू तुषार माने और पार्थ मखीजा की तिकड़ी ने विश्व कप के अंतिम दिन 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में कोरिया को हराकर तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
⇒ इससे पहले अर्जुन बबुता ने पुरुषों की एयर राइफल वर्ग में, जबकि मेहुली घोष और शाहू तुषार माने की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था ।

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2022

⇒ विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने 13 जुलाई, 2022 को ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2022 (Global Gender Gap Inden) जारी किया। इस सूचकांक में भारत 146 देशों में से 135 वें स्थान पर है।
⇒ वर्ष 2021 में भारत 156 देशों में 140वें स्थान पर था। इस तरह भारत की रैंकिंग में आंशिक सुधार हुआ है।
⇒ वर्ष 2022 में, भारत का समग्र स्कोर 2021 के 0.625 से बढ़कर 0.629 हो गया है।
⇒ ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2022 रैंकिंग में आइसलैंड प्रथम स्थान पर है। आइसलैंड एकमात्र ऐसी अर्थव्यवस्था है जिसने अपने 90% से अधिक जेंडर गैप खत्म कर दिया है।
⇒ आइसलैंड के नजदीकी पड़ोसी देश फिनलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शीर्ष पांच रैंक वाले देशों में शामिल हैं।

गीता गोपीनाथ

⇒ भारत में जन्मी गीता गोपीनाथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की ‘पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार’ पर प्रदर्शित होने वाली पहली महिला और दूसरी भारतीय बन गयीं हैं।
⇒ ऐसा सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय रघुराम राजन थे जो 2003 और 2006 के बीच आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री और अनुसंधान निदेशक थे।
⇒ गोपीनाथ को अक्टूबर 2018 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में उन्हें दिसंबर
2021 में आईएमएफ के पहले उप प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया था।

देवघर में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जुलाई, 2022 को देवघर में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
⇒ 654 एकड़ भूमि में फैला यह हवाई अड्डा देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथधाम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधी विमान सेवा प्रदान करेगा।
⇒ प्रधानमंत्री इस अवसर पर झारखंड के देवघर जिले में 16,835 करोड़ रु. से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
⇒ इसके अतिरिक्त देवघर में एम्स अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ऑपरेशन थियेटर का भी उद्घाटन किया।

संसद भवन पर राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण

⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जुलाई, 2022 को नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न अशोक स्तंभ का अनावरण किया। ⇒ 9,500 किग्रा. कांस्य से बने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न की ऊँचाई 6.50 मीटर है। इसे संसद की नई इमारत के सेंट्रल कक्ष के शीर्ष पर लगाया गया है।
⇒ संसद भवन का राजचिह्न सारनाथ स्थित अशोक के चतुसिंह स्तंभ की मात्र अनुकृति है, इसकी मूल आकृति सारनाथ के संग्रहालय में संरक्षित है।
⇒ संसद भवन पर लगी शेरों की भावभंगिमा और रुपविन्यास को विशेषज्ञों ने मूल आकृति (राष्ट्रीय प्रतीक) से 60-70% भिन्न माना है।
राष्ट्रीय प्रतीक दुरुपयोग कानून

⇒ अनुच्छेद 51A (राष्ट्रीय प्रतीक सम्मान कानून) में यह स्पष्ट रूप से बताया गया है कि किसी भी भारतीय को अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का कैसे सम्मान करना चाहिए ।
⇒ 2005 में इसके लिए विशेष कानून ‘भारतीय राष्ट्रीय चिन्ह’ (दुरुपयोग की रोकथाम) एक्ट लगाया गया। इसके बाद 2007 में इसमें कुछ बदलाव किए गए जिसके तहत अगर कोई आम नागरिक अपनी मर्जी से अशोक स्तंभ का इस्तेमाल करता है तो उसके लिए सजा के तौर पर उसे 2 वर्ष की कैद हो सकती है। इसके अलावा 5000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

विश्व जनसंख्या दिवस

⇒ प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा की गई थी।
⇒ यह 11 जुलाई, 1987 के ‘फाइव बिलियन डे’ से प्रेरित था। इस तारीख को दुनिया की अनुमानित आबादी पाँच अरब पहुँच गई थी। ⇒ विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम है – ” 8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिये एक लचीले भविष्य की ओर अवसरों का दोहन और सभी के लिये अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना ” ।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे की हत्या

⇒ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे की 8 जुलाई, 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जापान के नारा शहर में शिंजो अबे को एक जनसभा को संबोधित करते समय एक हमलावर द्वारा गोली मार दी गई थी।
⇒ उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है और 9 जुलाई, 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। ⇒ शिंजो अबे जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय (वर्ष 2006-2007 और वर्ष 2012-2020) तक प्रधानमंत्री रहें। उन्होंने ‘आबेनॉमिक्स’ की अवधारणा दी थी।

अम्बेडकर से जुड़े वो स्थल राष्ट्रीय महत्त्व के स्मारक घोषित

⇒ राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर से जुड़े दो स्थलों को राष्ट्रीय महत्त्व का स्मारक घोषित किये जाने की अनुशंसा की है।
⇒ संस्कृति मंत्रालय वडोदरा में संकल्प भूमि बरगद वृक्ष परिसर के लिये यह अनुशंसा की गई है, इसी स्थान पर 23 सितंबर, 1917 को बाबा साहेब ने अस्पृश्यता उन्मूलन का संकल्प लिया था ।
⇒ दूसरा स्थल महाराष्ट्र में सतारा के उस स्थल के लिये भी अनुशंसा की गई है जहाँ डॉक्टर अम्बेडकर ने प्रताप राव भोसले हाईस्कूल में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी।

मानगढ़ पहाड़ी राष्ट्रीय स्मारक घोषित

⇒ राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण द्वारा राजस्थान में मानगढ़ पहाड़ी को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में नामित किया गया है।
⇒ गुजरात-राजस्थान सीमा पर स्थित मानगढ़ पहाड़ी, एक आदिवासी विद्रोह का स्थल है जहाँ 17 नवम्बर 1913 में 1500 से अधिक भील आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी मारे गए थे ।
⇒ इस स्थान को जलियाँवाला के नाम से भी जाना जाता है।

हरियाली महोत्सव

⇒ हरियाली महोत्सव – 2022 का आयोजन 8 जुलाई को किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
⇒ इस का आयोजन ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत किया गया।
⇒ इस आयोजन का उद्देश्य भविष्य की पीढ़ियों के जीवन को सुरक्षित और खुशहाल रखने में पेड़ों के महत्त्व पर जागरूकता बढ़ाना था।
ऑपरेशन नारकोस

⇒ रेलवे सुरक्षा बल ने “ऑपरेशन नारकोस” के तहत 7.40 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों को बरामद किया है।
⇒ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों के खतरे की ओर ध्यान आकर्षित करने हेतु जून 2022 के महीने में ऑपरेशन नारकोस (NARCOS) शुरू किया।
⇒ यह अखिल भारतीय अभियान था, जो एक महीने तक रेल के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ शुरू किया गया था।

स्टार्टअप स्कूल इंडिया

⇒ 6 जुलाई, 2022 को गूगल द्वारा ‘स्टार्टअप स्कूल इंडिया’ पहल की शुरुआत की गई।
⇒ स्टार्टअप पर प्रासंगिक जानकारी एकत्र करने और इसे एक व्यवस्थित पाठ्यक्रम में तैयार करने के उद्देश्य से स्टार्टअप स्कूल इंडिया पहल को स्थापित किया गया है।
⇒ इस कदम से टियर 2 और टियर 3 शहरों में 10,000 स्टार्टअप को मदद मिलेगी।

डेरेचो तूफान

⇒ अमेरिका के कुछ राज्य डेरेचो नामक तूफान की चपेट में आ गए, जिससे आसमान का रंग हरा हो गया।
⇒ डेरेचो आमतौर पर मध्य और पूर्वी अमेरिका के हिस्सों में आते हैं, वर्ष 2009 में एक ‘सुपर डेरेचो’ आया था जो अब तक का अवलोकित सबसे तीव्र और असामान्य डेरेचो था, यह केन्सास से लेकर केंटुकी तक फैला था जिसमें हवा की गति 170 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
⇒ डेरेचो व्यापक, लंबे समय तक रहने वाला सीधी रेखा वाला तूफान है, जो तेज बरसात और गरज के साथ आता है। यह नाम स्पैनिश शब्द श्ला डेरेचार से आया है जिसका अर्थ है ‘सीधा’।

फील्ड्स मेडल 2022

⇒ 5 जुलाई, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ ने वर्ष 2022 फील्ड के मेडल के विजेताओं की घोषणा की।
⇒ यह गणित के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है और 40 वर्ष से कम आयु के लोगों को दिया जाता है।
⇒ यूक्रेन की थिओरिस्ट मैरीना वियाजोवस्का चार विजेताओं में से एक है। अन्य विजेताओं में शामिल हैं:
1. जेम्स मेनार्ड : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यूके के सिद्धांतकार हैं जो अभाज्य संख्याओं की रिक्ति’ पर अपने निष्कर्षों के लिये प्रसिद्ध है।
2. जून हुह : प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी से कॉम्बिनेटरिक्स के विशेषज्ञ हैं, इनका योगदान ज्यामितीय संयोजन के क्षेत्र में है।
3. ह्यूगो डुमिनिल – कोपिन: फ्राँस के गणितज्ञ हैं और संभाव्यता सिद्धांत के विशेषज्ञ हैं ।

भारतीय मूल के विजेता

⇒ वर्ष 1936 से फील्ड मेडल से सम्मानित 60 से अधिक गणितज्ञों से दो भारतीय मूल के हैं :
1. प्रिंसटन ( 2018 ) में उन्नत अध्ययन संस्थान के अक्षय वेंकटेश |
2. प्रिंसटन विश्वविद्यालय (2014) में गणित विभाग के मंजुल भार्गव ।

परीक्षा संगम पोर्टल

⇒ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल लॉन्च किया गया।
⇒ परीक्षा संगम पोर्टल पर स्कूल, क्षेत्रीय कार्यालयों और CBSE के मुख्यालय द्वारा छात्रों के लिये जारी की जाने वाली सभी प्रकार की सूचनाएं एक स्थान पर उपलब्ध होंगी।
⇒ परीक्षा संगम पोर्टल को तीन मुख्य अनुभागों में वर्गीकृत किया गया है: 1. स्कूल (गंगा) अनुभाग, 2. क्षेत्रीय कार्यालय (यमुना) अनुभाग, 3. प्रधान कार्यालय (सरस्वती) अनुभाग ।

इन्हें  भी जरुर पढ़े :- 

Leave a Comment

720 Px X 88Px