CURRENT AFFAIRS Most polluted cities in the world SET – 6 ( i ) :  दिल्ली: दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर


CURRENT AFFAIRS Most polluted cities in the world SET – 6 ( i ) :  दिल्ली: दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Whatsapp Group   Join Now
Facebook Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

दिल्ली: दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

⇒ ‘शहरों में वायु गुणवत्ता और स्वास्थ्य’ शीर्षक से 17 अगस्त, 2022 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पार्टिकुलेट मैटर (PM) 2.5 के मामले में विश्व में दिल्ली का प्रदूषण स्तर उच्चतम था जबकि कोलकाता दूसरे स्थान पर था।
⇒ यह रिपोर्ट अमेरिका स्थित शोध संगठन ‘हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टीट्यूट (HEI)’ द्वारा प्रकाशित की गई है और HEI के स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर इनिशिएटिव द्वारा जारी की गई है।
⇒ विश्लेषण में दो सबसे हानिकारक प्रदूषकों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। ये हैं; पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5) और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2), विश्लेषण में 2010 से 2019 तक के डेटा का इस्तेमाल किया गया।
⇒ NO2 की सांद्रता उच्च आय के साथ-साथ निम्न और मध्यम आय वाले देशों के शहरों में अधिक पाया गया। इसका कारण यह है कि NO, मुख्य रूप से पुराने वाहनों, बिजली संयंत्रों, औद्योगिक और घरेलू सुविधाओं, खाना पकाने और हीटिंग में ईंधन के जलने से उत्पन्न होता है।
⇒ NO2 के औसत सांद्रता के मामले में, शंघाई विश्व में सबसे बदतर शहर है। NO, सांद्रता के मामले में कोई भी भारतीय शहर शीर्ष 20 में सम्मिलित नहीं है।
⇒ PM 2.5 के मामले में दिल्ली का ‘वार्षिक जोखिम स्तर 110 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (ug/m 3 ) था जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के बेंचमार्क से 22 गुना अधिक है

भारत में अब 75 रामसर स्थल

⇒ अंतर्राष्ट्रीय महत्व की 11 नयी आर्द्रभूमियों के साथ स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में भारत में 13,26,677 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हुए रामसर स्थलों की कुल संख्या 75 हो गई है।
⇒ 11 नए स्थलों में तमिलनाडु में चार (4), ओडिशा में तीन ( 3 ), जम्मू और कश्मीर में दो ( 2 ), मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र प्रत्येक में एक (1) शामिल हैं।
⇒ वर्ष 2022 के दौरान ही कुल 28 स्थलों को रामसर स्थल घोषित किया गया है। रामसर प्रमाण पत्र में अंकित स्थल की तिथि के आधार पर इस वर्ष (2022 ) के लिए 19 स्थल और पिछले वर्ष (2021) के लिए 14 स्थल हैं।
⇒ तमिलनाडु में रामसर स्थलों की अधिकतम संख्या ( 14 ) है। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश में रामसर के 10 स्थल हैं।

भारत के 11 नए रामसर आर्द्रभूमि स्थल

1. तपारा झील – ओडिशा
2. हीराकुंड जलाशय – ओडिशा
3. अंशुपा झील – ओडिशा
4. यशवंत सागर – मध्य प्रदेश
5. चित्रांगुडी पक्षी अभयारण्य – तमिलनाडु
6. सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स – तमिलनाडु
7. वडुवूर पक्षी अभयारण्य – तमिलनाडु
8. कांजीरकुलम पक्षी अभयारण्य – तमिलनाडु
9. ठाणे क्रीक – महाराष्ट्र
10. हाइगम आर्द्रभूमि संरक्षण रिजर्व – जम्मू-कश्मीर
1.1. शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व -जम्मू-कश्मीर

रोशनी – भारत की पहली सेलाइन वाटर लालटेन

⇒ केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली सेलाइन वाटर लालटेन का शुभारम्भ किया, जो LED लैंप को रोशन करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए इलेक्ट्रोड्स के बीच इलेक्ट्रोलाइट के रूप में समुद्र के पानी का उपयोग करता है।
⇒ सेलाइन वाटर लालटेन से गरीब और वंचित लोगों विशेषकर भारत की 7,500 किमी तटीय रेखा से सटे इलाकों में रहने वाले मछुआरा समुदाय के लिए ” जीवन सुगमता” में बढ़ोत्तरी आएगी।
⇒ 2015 में देश भर में LED बल्बों के वितरण के लिए शुरू हुई उजाला योजनाको सेलाइन वाटर लालटेन से प्रोत्साहन मिलेगा और यह इस योजना के लिए पूरक का काम करेगी।

उदारशक्ति: भारत और मलेशिया का संयुक्त युद्धाभ्यास

⇒ भारतीय वायु सेना और मलेशियाई वायुसेना के बीच ‘उदारशक्ति’ (Udarashakti) नामक द्विपक्षीय युद्धाभ्यास का आयोजन मलेशिया के कुआंतान एयरबेस में संपन्न हुआ ।
⇒ यह अभ्यास भारतीय वायुसेना के दल के सदस्यों को परस्पर युद्ध क्षमताओं पर चर्चा करते हुए रॉयल मलेशियाई एयर फोर्स (RMAF) के कुछ बेहतरीन पेशेवरों के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और सीखने का अवसर भी प्रदान किया।

शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान

⇒ फ्रांसीसी सरकार द्वारा शशि थरूर को उनके लेखन और भाषणों के लिए उनके सर्वोच्च सम्मान ‘शेवेलियर डे ला लीजियन डी’ होनूर यानि ‘द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है।
⇒ नेपोलियन बोनापार्ट ने 1802 ई. में इस सम्मान की स्थापना की थी।

श्री जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति

⇒ श्री जगदीप धनखड़ ने 11 अगस्त को भारत के चौदहवें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में पदभार ग्रहण किया। ⇒ उन्होंने 6 अगस्त को संसद में हुए 16वें उपराष्ट्रपति चुनाव में 710 वैध वोटों में से 528 वोट हासिल किए, विपक्षी उम्मीदवार और कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले।
⇒ जगदीप धनखड़ का जन्म 1951 में राजस्थान के झुंझुनू जिलें के किठाना गांव में हुआ था।
⇒ उन्होंने 1978-79 में अपना एलएलबी पूरा किया और उसी वर्ष बार कॉउन्सिल में पंजीकृत हुए ।
⇒ जगदीप धनखड़ ने 1989 में जनता दल के टिकट पर झुंझुनू लोकसभा सीट जीतकर राजनीति में प्रवेश किया।
⇒ वर्ष 1990 में उन्होंने संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला।
⇒ जगदीप धनखड़ को 2019 में बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

SSLV-D1 ने EOS -02 और आजादीसैट प्रक्षेपित किया

⇒ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 7 अगस्त को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपना लघु उपग्रह ‘ प्रक्षेपण यान SSLV-D1 लॉन्च किया।
⇒ SSLV-D1 रॉकेट ने अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-02) और एक अन्य छोटा उपग्रह आजादीसैट (AzaadiSAT), जिसे स्पेस किड्ज इंडिया की छात्र टीम द्वारा विकसित किया गया था, को प्रक्षेपित किया।
⇒ आजादीसैट’ जिसमें 75 पेलोड शामिल हैं, जिसे भारत के 75 ग्रामीण सरकारी स्कूलों की 750 छात्राओं द्वारा बनाया गया है।

भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश

⇒ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।
⇒ न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित का भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 27 अगस्त, 2022 को आरंभ हुआ ।
⇒ न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को अगस्त 2014 में बार काउंसिल से भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया
गया था।
⇒ न्यायमूर्ति एस. एम. सीकरी, जिन्होंने 1971 में भारत के 13वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था, के बाद न्यायमूर्ति ललित सीधे बार काउंसिल से भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत होने वाले भारत के दूसरे मुख्य न्यायाधीश होंगे।

बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल: चौथे स्थान पर भारत

⇒ 22वें राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 के बीच इंग्लैंड के बर्मिघम में आयोजित हुआ।
⇒ राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक शुभंकर’ पेरी द बुल’ है, जिसे दस साल की लड़की ने डिजाइन किया है।
⇒ उद्घाटन समारोह में स्टार शटलर पीवी सिंधु एवं हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक थे।
⇒ 11 दिन तक चले इस आयोजन में 72 देशों के पांच हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
⇒ समापन समारोह में राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारतीय दल का नेतृत्व मुक्केबाज निख़त ज़रीन और टेबिल टेनिस खिलाडी अचंता शरत कमल ने किया।
⇒ समापन के बाद राष्ट्रमंडल खेल संघ का ध्वज ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत को सौंप दिया गया। विक्टोरिया प्रांत वर्ष 2026 अगले राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी करेगा ।
⇒ इस राष्ट्रमंडल खेल में भारत 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक समेत कुल 61 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा।

बर्मिंघम राष्ट्रमण्डल खेल 2022 : पदक तालिका में शीर्ष पांच देश

देश –

1. आस्ट्रेलिया
2. इंग्लैंड
3. कनाडा
4. भारत
5. न्यूजीलैंड

स्वर्ण –
67
57
26
22
20

रजत –
57
66
32
16
12

कांस्य –
54
53
34
23
17

कुल –
178
176
92
61
49

⇒ भारत की पदक तालिका में कुश्ती का सर्वाधिक योगदान रहा। भारतीय पहलवानों ने 6 स्वर्ण सहित 12 पदक जीते, भारोत्तोलन में दस पदक मिले।
⇒ पुरुष हॉकी टीम ने रजत पदक जीता। खेलों के अंतिम दिन भारत ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।
⇒ पुरुषों की ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में हाई जम्प में भारत का यह पहला पदक है। ⇒ स्क्वॉश में सौरव घोषाल ने इतिहास रचते हुये कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई। स्क्वॉश के सिंगल्स स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत का यह पहला पदक है।
⇒ महिला लॉन बॉल में इतिहास रचते हुए नयनमोनी सैकिया, पिक्की, लवली चौबे और रूपारानी टिर्की की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का पहला पदक है।

नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी: CSIR की पहली महिला महानिवेशक

⇒ भारत सरकार ने CSIR के महानिदेशक के रूप में एन. कलाइसेल्वी के नाम को मंजूरी दी है।
⇒ CSIR के 80 साल के इतिहास में एन. कलाइसेल्वी इसकी पहली महिला महानिदेशक हैं। उन्हें दो साल के लिए महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
⇒ एन. कलाइसेल्वी इससे पहले सीएसआईआर- केंद्रीय इलेक्ट्रो केमिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ( CSIR- CECRI), कराईकुडी, तमिलनाडु की निदेशक थीं।

‘पंच प्रण’ (Panch Pran) लक्ष्य

⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2022 को भारत के लोगों से विकसित राष्ट्र के लिये ‘पंच प्रण’ (पाँच प्रतिज्ञा ) लेने का आह्वान किया और वर्ष 2047 भारत की स्वतंत्रता का 100वें वर्ष तक स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का लक्ष्य रखा।
⇒ प्रधानमंत्री ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन पाँच प्रतिज्ञाओं के बारे में बात की जिन पर देश को अगले 25 वर्षों तक ध्यान देने की आवश्यकता है।

पंच प्रण निम्नलिखित है:

⇒ पहला प्रणः विकसित भारत का संकल्प
⇒ दूसरा प्रणः छोटी-छोटी चीजें देखें, हमें इससे बाहरी एवं आंतरिक गुलामी से मुक्ति
⇒ तीसरा प्रणः अपनी विरासत पर गर्व
⇒ चौथा प्रणः एकता और एकजुटता । ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के हमारे सपनों के लिये एकता ही ताकत है।
⇒ पाँचवाँ प्रणः नागरिकों का कर्तव्य इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित देश के सभी नागरिक शामिल हैं।

‘भारतीय दूतावास आवासीय परिसर’

⇒ भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 17 अगस्त, 2022 को बैंकॉक में थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ ‘भारतीय दूतावास आवासीय परिसर’ का उद्घाटन किया।
⇒ भारत-थाईलैंड की ‘नौवीं संयुक्त आयोग’ की बैठक में हिस्सा लेने के लिये भारतीय विदेश मंत्री थाईलैंड के दौरे पर गये ।

पालन 1000 राष्ट्रीय अभियान

⇒ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रवीण पवार ने 16 अगस्त, 2022 को वर्चुअल मोड में ‘पालन 1000 राष्ट्रीय अभियान’ लॉन्च किया। इस अवसर पर एक पेरेंटिंग एप्लीकेशन का भी अनावरण किया गया जो मुख्य रूप से पहले दो वर्षों में बच्चों के विकास पर केंद्रित है।
⇒ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के अनुसार भारत ने वर्ष 2014 से बाल मृत्यु दर को कम करने के लिये त्वरित कदम उठाए हैं। परिणामस्वरूप, बाल मृत्यु दर 2019 में घटकर 35 प्रति 1000 जीवित जन्म हो गई है, जबकि 2014 में यह प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 45 थी।
⇒ यह अभियान इसलिये शुरू किया गया है क्योंकि पहले 1000 दिन बच्चे के शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक, संज्ञानात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिये एक ठोस आधार के रूप में कार्य करते हैं।
⇒ ‘Paalan 1000 Journey of the First 1000 Days’ में परिवारों, माता-पिता और देखभाल करने वालों के लिये प्रारंभिक वर्षों के प्रशिक्षण के साथ-साथ परिवारों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाली सेवाएँ भी शामिल हैं।

तमिलनाडु में नया हाथी रिजर्व

⇒ केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने केरल में पेरियार वन्यजीव अभयारण्य में एक कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु में एक और हाथी रिजर्व (ER ) तिरुनेलवेली जिले के अगस्त्यमलाई में स्थापित करने की घोषणा की।
⇒ नगालैंड में सिंगफन हाथी रिजर्व वर्ष 2018 में अधिसूचित होने के बाद यह देश का 32वाँ हाथी रिजर्व होगा।
⇒ अगस्त्यमलाई तमिलनाडु का 5वाँ हाथी रिजर्व और बायोस्फीयर रिजर्व भी है।

भारतीय फुटबॉल महासंघ निलंबित

⇒ विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फीफा के नियमों के गंभीर उल्लंघन की वजह से यह निर्णय लिया गया है।
⇒ भारतीय फुटबॉल महासंघ को अपने 85 साल के इतिहास में पहली बार फीफा से निलंबन का सामना करना पड़ा है। इस वजह से भारत में 11 से 30 अक्तूबर के बीच होने वाला फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप टल गया है।

मीठी क्रांति ( स्वीट रिवोल्यूशन)

⇒ मधुमक्खी पालन और उससे संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने के माध्यम से प्रधानमंत्री ने ‘मीठी क्रांति ( स्वीट रिवोल्यूशन)’ की परिकल्पना प्रस्तुत की है।
⇒ शहद के निर्यात को बढ़ावा देने के लिये ‘वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय’ के अंतर्गत ‘कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधि करण (APEDA)’ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

महर्षि अरबिंदो घोष की 150वीं जयंती

⇒महर्षि अरबिंदो घोष की 150वीं जयंती और स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा 12 अगस्त, 2022 से 15 अगस्त, 2022 तक देश भर के 75 कारागारों में अरबिंदो के जीवन और दर्शन पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
⇒ इन कार्यक्रमों का उद्देश्य श्री अरबिंदो के दर्शन, योग और ध्यान, साथ ही आत्मचिंतन और आत्मबोध के माध्यम से कैदियों के जीवन में सुधार लाना है।
⇒ रामकृष्ण मिशन, पतंजलि, आर्ट ऑफ लिविंग, ईशा फाउंडेशन और सत्संग फाउंडेशन सहित पाँच संगठनों को 12 से 15 अगस्त तक देश के 23 राज्यों की जेलों में योग, ध्यान और श्री अरबिंदो की शिक्षाएं प्रदान करने के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु अनुबंधित किया गया है। अरबिंदो घोष का जन्म 15 अगस्त, 1872 को कलकत्ता में हुआ था ।
⇒ उनकी राजनीतिक गतिविधियों के परिणामस्वरूप उन्हें वर्ष 1908 ( अलीपुर बम कांड) में कैद कर लिया गया था ।
पांडिचेरी में उन्होंने 1926 में अरबिंदो आश्रम की स्थापना की।

‘लम्पी – प्रोवैक’ वैक्सीन

⇒ कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने 10 अगस्त, 2022 को पशुधन को त्वचा रोग से बचाने के लिये स्वदेशी वैक्सीन लम्पी – प्रोवैक का शुभारंभ किया।
⇒ इस वैक्सीन को हरियाणा स्थित हिसार के राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र ने विकसित किया है। इस अनुसंधान में बरेली स्थित इज्जतनगर के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ने सहयोग किया है।
⇒ यह वैक्सीन LSD से निजात दिलाने में कारगर होगी। LSD मवेशियों या भैंस के पॉक्सवायरस लम्पी स्किन डिजीज वायरस (LSDV) के संक्रमण के कारण होता है।
⇒ खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, LSD की मृत्यु दर 10% से कम है। इस बीमारी को पहली बार वर्ष 1929 में जाम्बिया में एक महामारी के रूप में देखा गया था।
⇒ लम्पी स्किन डिजीज मुख्य रूप से मच्छरों और मक्खियों के काटने, कीड़ों (वैक्टर) के काटने से जानवरों में फैलता है।

सिंगापुर का 75वाँ राष्ट्रीय स्थल: पादांग

⇒ सिंगापुर में 9 अगस्त, 2022 को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस से जुड़े स्थल पादांग को 75वाँ राष्ट्रीय स्थल घोषित किया गया।
⇒ पादांग से नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने जुलाई 1943 में ‘दिल्ली चलो’ का नारा दिया था।
⇒ सिंगापुर 9 अगस्त, 2022 को अपना 57वाँ राष्ट्रीय दिवस मना रहा है।

इथेनॉल संयंत्र

⇒ 10 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री ने हरियाणा के पानीपत में दूसरी पीढ़ी के इथेनॉल संयंत्र का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण किया। यह संयंत्र देश में जैव ईंधन के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के सरकार के विभिन्न उपायों के अनुकूल है जो ऊर्जा क्षेत्र को अधिक सुलभ, सक्षम एवं कुशल बनाने के प्रयासों के अनुरूप है।
⇒ दूसरी पीढ़ी के इस इथेनॉल संयंत्र का निर्माण भारतीय तेल निगम लिमिटेड ने 900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया है।
⇒ स्मरणीय है कि देश का पहला अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र का निर्माण बिहार राज्य के पूर्णिया जिल’ में किया गया है।

बढ़े चलो अभियान

⇒ आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में संस्कृति मंत्रालय ने भारत के अधिक से अधिक युवाओं से जुड़ने और उनके अंदर
देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से “बढ़े चलो अभियान” की शुरुआत की है।
⇒ यह अभियान 5 अगस्त से 10 अगस्त, 2022 तक 10 शहरों में प्रतिदिन आयोजित किया गया जिसका ग्रैंड फिनाले 12 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।

‘राष्ट्रीय युवा और विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम’

⇒ सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत 4 अगस्त, 2022 को ‘नशे से आजादी – राष्ट्रीय युवा और विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया।
⇒ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नशा मुक्त भारत अभियान के नाम से एक प्रमुख अभियान चला रहा है। इसे 15 अगस्त, 2020 को भारत के 272 जिलों में शुरू किया गया था

चिराग योजना

⇒ हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के शिक्षा विभाग में चिराग योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिलाने हेतु आर्थिक मदद देगी।
⇒ चिराग योजना का अर्थ है ” मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता और अनुदान” अर्थात् इस योजना के तहत दूसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों के लिये निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने हेतु मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान प्रदान करेगी।
‘लिंकिंग टेक्सटाइल विद टूरिज्म’

⇒ लिंकिंग टेक्सटाइल विद टूरिज्म योजना के तहत प्रमुख पर्यटन स्थलों को हस्तशिल्प कलस्टर से जोड़ा जा रहा है। इसके द्वारा शिल्प संवर्धन एवं पर्यटन को जोड़ने की योजना है।
⇒ इस संबंध में रघुराजपुर (ओडिशा), तिरुपति (आंध्र प्रदेश), वदाज (गुजरात), नैनी (उत्तर प्रदेश), अनेगुंडी (कर्नाटक), महाबलीपुरम (तमिलनाडु), ताजगंज (उत्तर प्रदेश), आमेर (राजस्थान ) के 8 शिल्प गांव (Craft Village) समग्र विकास के लिए गए हैं, जिनमें शिल्प संवर्धन और पर्यटन विकास एक ही स्थान पर किए जा रहे हैं।

लूलो रोजः सबसे बड़ा गुलाबी हीरा

⇒ ऑस्ट्रेलियाई खनिक लुकापा डायमंड के अनुसार, अंगोला में एक दुर्लभ गुलाबी हीरा पाया गया है जो पिछली तीन शताब्दियों में बरामद किया गया सबसे बड़ा हीरा है।
⇒ लूलो जलोढ़ खदान से 170 कैरेट के इस 30 ग्राम के कीमती कीमती पत्थर को ” लूलो रोज” नाम दिया गया है।
⇒ इसे अंगोला सरकार के स्वामित्व वाली हीरा व्यापार फर्म सोडियम द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय निविदा के माध्यम से बेचा जाएगा।

इन्हें  भी जरुर पढ़े :- 

Leave a Comment

720 Px X 88Px