CURRENT AFFAIRS SET – 17: 11. celebrity (चर्चित व्यक्ति)

CURRENT AFFAIRS SET – 17: 11. celebrity (चर्चित व्यक्ति)


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Whatsapp Group   Join Now
Facebook Group Join Now
Telegram Group Join Now

11. चर्चित व्यक्ति

राष्ट्रीय

नियुक्ति

ए. के. सीकरी

⇒ सुप्रीम कोर्ट ने ए. के. सीकरी को उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया जो पूरे हिमालयी घाटी पर चारधाम परियोजना के संचयी और स्वतंत्र प्रभाव का आकलन करेगी।
⇒ 2019 में, प्रोफेसर रवि चोपड़ा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
⇒ प्रोफेसर रवि चोपड़ा ने जनवरी में इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
⇒ प्रोफेसर चोपड़ा के इस्तीफे के बाद, ए. के. सीकरी को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
⇒ सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसम्बर, 2021 को उत्तराखंड में रणनीतिक चारधाम राजमार्ग परियोजना के डबल लेन को चौड़ा करने की अनुमति दी थी।

माधबी पुरी बुच

⇒ माधबी पुरी बुच को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
⇒ वे पहली महिला हैं, जिन्हें सेबी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
⇒ वे सेबी की 10वीं चेयरमैन होंगी तथा तीन साल तक इस पद पर सेवाएं देंगी।

के एन राघवन

⇒ भारतीय रबड़ बोर्ड के कार्यकारी निदेशक के. एन. राघवन को इंटरनेशनल रबर स्टडी ग्रुप का नया अध्यक्ष चुना गया है।
⇒ वह अगले दो वर्षों के लिए समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

अशोक कुमार

⇒ नौसेना स्टाफ के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल अशोक कुमार को भारत का पहला राष्ट्रीय सामुद्रिक सुरक्षा समन्वयक नियुक्त किया गया।
⇒ अशोक कुमार की नियुक्ति का उद्देश्य 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है।

प्रो. एम. जगदीश कुमार

⇒ 4 फरवरी, 2022 को केंद्र सरकार ने प्रो. एम. जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
⇒ इससे पूर्व वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुलपति थे।
⇒ इस पद पर वह प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह का स्थान लेंगे।

शांति श्री धूलिपुडी पंडित

⇒ शांति श्री धूलिपुडी पंडित को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। वह जेएनयू की पहली महिला कुलपति हैं।
⇒ 59 वर्षीय पंडित को पांच साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। पंडित एम जगदीश कुमार की जगह लेंगी, जिन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
⇒ इस नियुक्ति से पहले पंडित महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में कार्यरत थीं।

वी अनंत नागेश्वरन

⇒ केंद्र सरकार ने 28 जनवरी, 2022 को वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया।
⇒ नागेश्वरन 2019 से 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं।

एस सोमनाथ

⇒ प्रख्यात रॉकेट वैज्ञानिक एस सोमनाथ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने 14 जनवरी, 2022 को अपना पदभार ग्रहण किया।
⇒ नियुक्ति से पूर्व सोमनाथ विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

उर्जित पटेल

⇒ भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को जनवरी 2022 को बीजिंग स्थित एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
⇒ डॉ. उर्जित पटेल को निवेश संचालन क्षेत्र 1 – दक्षिण एशिया प्रशांत द्वीप समूह और दक्षिण पूर्व एशिया के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने इस पद पर डॉ. डी. जे. पांडियन का स्थान लिया।

पी.सी. मोदी

⇒ 1982 बैच के सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी को पीपीके रामाचार्युलु की जगह राज्यसभा का नया महासचिव नियुक्त किया गया।
⇒ इस बीच रामाचार्युलु को एक साल के कार्यकाल के लिए सलाहकार के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। रामाचार्युलु को अब राज्यसभा सचिवालय में सलाहकार नियुक्त किया गया है।

कमोडोर अमित रस्तोगी

⇒ 18 अक्टूबर, 2021 को कमोडोर अमित रस्तोगी (सेवानिवृत्त) ने राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह भारतीय नौसेना में कार्यरत थे।
⇒ एनआरडीसी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी अनुसंधान विभाग का एक लोकउद्यम है। इसकी स्थापना वर्ष 1953 में की गई थी।

ई. आर. शेख

⇒ 30 सितंबर, 2021 को ई. आर. शेख ने आयुध निदेशालय (समन्वय एवं सेवाएं) के पहले महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह वर्ष 1984 बैच के भारतीय आयुध निर्माणी सेवा के अधिकारी हैं।
⇒ उन्होंने आयुध निर्माणी वांरगांव में छोटे हथियारों के गोला-बारूद के निर्माण के लिए आधुनिक उत्पादन लाइन प्रणाली की स्थापना में योगदान दिया।

कंगना रनौत

⇒ 1 अक्टूबर, 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को महत्वाकांक्षी कार्यक्रम एक जनपद एक उत्पाद का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया।
⇒ इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की उन विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को प्रोत्साहित करना है, जो देश में कहीं उपलब्ध नहीं है। इस कार्यक्रम को 24 जनवरी, 2018 को लांच किया गया था ।

पद्मजा चुंदरू

⇒ 22 सितंबर, 2021 को पद्मजा चुंदरू नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज लि. की नई प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त हुई ।
⇒ 29 सितंबर, 2021 को एनएसडीएल के शेयरधारकों द्वारा हुई बैठक में उनकी नियुक्ति की पुष्टि हुई।

न्यायमूर्ति राजेश बिंदल

⇒ 11 अक्टूबर, 2021 को न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई।
⇒ इससे पूर्व वह कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। इस पद पर इन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी का स्थान लिया।

अमिताभ बच्चन

⇒ 4 अक्टूबर, 2021 को इंडियन क्रिप्टो एक्सचेंज क्वाइन – डीसीएक्स कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता- ‘अमिताभ बच्चन’ को अपना नया ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया।
⇒ ध्यातव्य है कि क्रिप्टो एक आभासी मुद्रा है, जो ब्लॉकचेन तकनीक अर्थात पीयर टू पीयर नेटवर्क के आधार पर कार्य करती है।

टी रबी शंकर

⇒ भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक टी रबी शंकर को केंद्रीय बैंक के चौथे डिप्टी गवर्नर के रूप में नामित किया गया।
⇒ वह बीपी कानूनगो की जगह डिप्टी गवर्नर का स्थान लेंगे, जो अपने पद पर एक साल का विस्तार पाने के बाद 2 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए।

प्रवीण सिन्हा

⇒ कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने प्रवीण सिन्हा की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के विशेष निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी।
⇒ यह पद पिछले तीन साल से खाली था और पहले राकेश अस्थाना के पास था। सिन्हा गुजरात कैडर से 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले वे सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात थे।

सुरेश एन पटेल

⇒ वर्तमान सतर्कता आयुक्त सुरेश एन पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयोग में भारत के कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) के रूप में नियुक्त किया गया।
⇒ उन्हें संजय कोठारी के स्थान पर नियुक्त किया गया, जिन्होंने 23 जून, 2021 को अपना कार्यकाल पूरा किया। वह नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति तक इस पद पर बने रहेंगे ।

प्रतिमा मूर्ति

⇒ डॉ. प्रतिमा मूर्ति, अध्यक्ष मनोचिकित्सा विभाग, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS), बेंगलुरु को पांच साल की अवधि के लिए संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया। वह मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होंगी।
⇒ उन्हें ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2021 ‘ पर WHO के क्षेत्रीय निदेशक के विशेष मान्यता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अनूप चंद्र पांडे

⇒ केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडे को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया। इनका कार्यकाल फरवरी, 2024 को समाप्त होगा।
⇒ पांडे को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के जगह पर नियुक्त किया गया।

ए. के. मिश्रा

⇒ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
⇒ चयन पैनल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे।

सुबोध कुमार जायसवाल

⇒ IPS अधिकारी सुबोध जायसवाले को केंद्रीय जांच ब्यूरो का निदेशक नियुक्त किया गया | CBI निदेशक के पद के लिए चुने गए तीन लोगों में वह सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे।
⇒ केआर चंद्रा और वीएस कौमुदी के साथ जायसवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा शीर्ष पद के लिए 109 अधिकारियों में से चुना गया था।

शंकर घोष

⇒ भारतीय मूल के एक इम्यूनोलॉजिस्ट शंकर घोष को उनके मूल शोध में उनकी ‘प्रतिष्ठित और निरंतर उपलब्धियों’ की मान्यता के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के लिए चुना गया है।
⇒ वह अकादमी द्वारा घोषित 120 नवनिर्वाचित सदस्यों में से थे। राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी एक निजी गैर-लाभकारी संस्थान है, जिसे 1863 में राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन द्वारा हस्ताक्षरित एक कांग्रेसनल चार्टर के तहत स्थापित किया गया था।

आरएम सुंदरम

⇒ रमन मीनाक्षी सुंदरम को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की एक शाखा, भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया ।
⇒ इससे से पहले वह संस्थान के फसल सुधार अनुभाग में प्रधान वैज्ञानिक (जैव प्रौद्योगिकी) के रूप में काम कर रहे थे।

वैशाली हिवासे

⇒ वैशाली एस हिवासे सीमा सड़क संगठन में कमांडिंग अधिकारी के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं, जहाँ वह भारत-चीन सीमा सड़क के माध्यम से कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होंगी।
⇒ वैशाली, महाराष्ट्र के वर्धा से है और कारगिल में अपना पिछला कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है।

टीवी सोमनाथन

⇒ मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नए वित्त सचिव के रूप में टी वी सोमनाथन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। वह अजय भूषण पांडे का स्थान लेंगे, जो फरवरी 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे।
⇒ तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सोमनाथन वर्तमान में वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत।

रेखा मेनन

⇒ एक्सेंचर इंडिया की चेयरपर्सन रेखा एम मेनन को नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
⇒ वह सॉफ्टवेयर लॉबी ग्रुप के 30 साल के इतिहास में शीर्ष पद प्राप्त करने वाली पहली महिला है।

पूनम गुप्ता

⇒ पूनम गुप्ता पॉलिसी थिंक टैंक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की नई महानिदेशक नियुक्त हुई ।

⇒ गुप्ता ने थिंक टैंक के वर्तमान प्रमुख शेखर शाह से पद ग्रहण किया यह पद संभालने वाली वह पहली महिला होंगी। वर्तमान में गुप्ता वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक में प्रमुख अर्थशास्त्री हैं।

सुशील चंद्रा

⇒ सुशील चंद्रा ने भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। सुशील चंद्रा ने 13 अप्रैल, 2021 को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सुनील अरोड़ा का स्थान लिया।
⇒ श्री चन्द्रा 15 फरवरी, 2019 से निर्वाचन आयोग में निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। वे 18 फरवरी, 2018 से परिसीमन आयोग के भी सदस्य हैं और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का काम देख रहे हैं।

मल्लिका श्रीनिवासन

⇒ ट्रैक्टर एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, मल्लिका श्रीनिवासन को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
⇒ यह पहली बार है कि निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ को PESB के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, जो केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSEs) में शीर्ष प्रबंधन पदों की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार है।

विजय सांपला

⇒ 20 फरवरी, 2021 को पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। वह 2014 से 2019 तक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं।

सोमा मंडल

⇒ 1 जनवरी, 2021 को सोमा मंडल ने भारतीय इस्पात प्राधिकरण लि. (SAIL) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
⇒ वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं । इन्होंने मार्च, 2017 में बतौर निदेशक (वाणिज्यिक) के रूप में सेल में कार्यभार संभाला था।
⇒ इस पद पर इन्होंने अनिल कुमार चौधरी का स्थान लिया।

शकुंतला चौधरी

⇒ प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला चौधरी का निधन हो गया ।
⇒ वह 102 साल की थीं। वह लोकप्रिय रूप से ‘शकुंतला बाइदेव’ के नाम से जानी जाती थीं। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2022 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
⇒ वह असम के कामरूप की रहने वाली थीं और गांधीवादी जीवन शैली को लोकप्रिय बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए जानी जाती थीं । उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए कार्य किया।

बप्पी लहरी

⇒ प्रसिद्ध संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का 69 वर्ष की आयु मुंबई में निधन हो गया।
⇒ बप्पी लहरी ने भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कुछ बेहद लोकप्रित गानों में ‘चलते
चलते मेरे ये गीत याद रखना’, ‘आई एम ए डिस्को डांसर’, घुंघरू बांध मीरा नाची थी’ और ‘यार बिना चैन कहां रे’ शामिल हैं।
⇒ बप्पी लहरी का वास्तविक नाम अलोकेश लहरी था। उनका जन्म 27 नवंबर, 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था ।
⇒ उनका आखिरी बॉलीवुड गाना 2020 की फिल्म बागी 3 के लिए ‘भंकस’ था।

प्रवीण कुमार सोबती

⇒ बीआर चोपड़ा की महाभारत में ‘भीम’ का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का 7 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।
⇒ अभिनेता बनने से पहले प्रवीण एक हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो एथलीट थे।
⇒ चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता, प्रवीण ने 1968 मैक्सिको और 1972 म्यूनिख ओलम्पिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

पंडित बिरजू महाराज

⇒ देश के प्रसिद्ध कथक नृतक पंडित बिरजू महाराज का 17 जनवरी, 2022 को दिल्ली में निधन हो गया वे 83 वर्ष के थे।
⇒ बिरजू महाराज ( बृजमोहन मिश्रा) का जन्म 4 फरवरी, 1938 को में प्रयागराज हुआ था। उनके पिता का नाम अचनजी महाराज था ।

⇒ वे लखनऊ के कालका – बिंदादीन घराना से ताल्लुक रखते थे।
⇒ बिरजू महाराज ने बॉलीवुड में कई गानों को कोरियोग्राफ किया है, जिनमें देवदास (2002) में ‘काहे छेड़े मोहे’ और बाजीराव मस्तानी (2015) में ‘मोहे रंग दो लाल’ शामिल हैं।
⇒ पंडित बिरजू महाराज को वर्ष 1986 में प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2012 में उन्होंने फिल्म ‘विश्वरूपम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
⇒ संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, संगम कला पुरस्कार और लता मंगेशकर पुरस्कार आदि अन्य पुरस्कार भी प्राप्त किये थे।

एम. के. प्रसाद

⇒ प्रख्यात पर्यावरणविद् प्रोफेसर एम. के. प्रसाद का 17 जनवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।
⇒ प्रो. प्रसाद केरल की ‘साइलेंट वैली’ में सदाबहार उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों को विनाश से बचाने के लिए ऐतिहासिक जमीनी स्तर के आंदोलन में एक अग्रणी व्यक्ति थे।
⇒ ‘सेव साइलेंट वैली अभियान’ का उन्होंने नेतृत्व किया था, जिसे राज्य में वन पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए पहला लोकप्रिय अभियान माना जाता है।

नारायण देबनाथ

⇒ कई बंगाली कॉमिक किरदारों के सृजक प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का लंबी बीमारी के बाद 18 जनवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 97 वर्ष के थे।
⇒ वे बंगाली कॉमिक किरदारों ‘बंतुल द ग्रेट’, ‘हांडा भोंडा’ और ‘नोंते फोंत’ के सृजक थे।
⇒ उनके पास हांडा भोंडा कॉमिक्स सीरीज के लिए एक व्यक्तिगत कलाकार द्वारा सबसे लंबे समय तक चलने वाली कॉमिक्स का रिकॉर्ड है, जिसने लगातार 53 साल पूरे किए थे।

शांति देवी

⇒ ओडिशा की प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी शांति देवी का 16 जनवरी, 2022 को गुनुपुर स्थित उनके सेवा समाज आश्रम में निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थी।
⇒ ओडिशा में शांति देवी ने सेवा समाज आश्रम की स्थापना की थी, जहाँ से उन्होंने आदिवासी लड़कियों के भविष्य को संवारने हेतु शिक्षा प्रदान करने का अपना आंदोलन चलाया था।
⇒ वे एक पुराने जीवाणु संक्रमण ‘ याज’ (Yaws) के उन्मूलन के लिए भी जानी जाती हैं।
⇒ 2021 में उन्हें माओवादी प्रभावित रायगडा क्षेत्र में उनके सामाजिक कार्यों के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सिंधुताई सपकाल

⇒ ‘अनाथंची माई’ या ‘अनाथों की माँ’ के नाम से प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल का 4 जनवरी, 2022 को पुणे के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 73 वर्ष की थीं।
⇒ अत्यधिक गरीबी में पली-बढ़ी सिंधुताई पुणे के हडपसर इलाके में एक अनाथालय ‘सनमती बाल निकेतन संस्था’ चलाया करती थी।

⇒ सपकाल को उनके काम के लिए 700 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिसमें 2021 में ‘पद्म श्री’ भी शामिल है।

विनोद दुआ

⇒ 4 दिसम्बर, 2021 को ‘द वायर’ के प्रसिद्ध पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया।
⇒ इसके पहले वे NDTV का भी एक अभिन्न हिस्सा थे। उनके बहुचर्चित फूड शो ‘जाइका इंडिया का’ में उन्होंने बेहतरीन स्वाद के लिए देश के कोने-कोने में भ्रमण किया था।
⇒ उन्हें भारत सरकार द्वारा 2008 में पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

हेमानंद बिस्वाल

⇒ ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री और साथ ही राज्य के आखिरी कांग्रेस मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का निधन हो गया।
⇒ वह 82 वर्ष के थे। झारसुगुडा जिले के भुइयां आदिवासी बिस्वाल ने 1989 से 1990 और 1999 से 2000 तक दो बार मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

मन्नू भंडारी

⇒ 15 नवंबर, 2021 को हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका मन्नू भंडारी का निधन हो गया। वह मशहूर लेखक – आलोचक ‘हंस पत्रिका’ के संपादक राजेन्द्र यादव की पत्नी थीं। ‘एक इंच मुस्कान’ 1961 में प्रकाशित उनका पहला उपन्यास था।
⇒ 3 अप्रैल, 1931 को मध्य प्रदेश के भानपुरा में जन्मीं प्रसिद्ध साहित्यकार मन्नू भंडारी ने 1950 के दशक के अंत और 1960 के दशक की शुरूआत कई प्रसिद्ध पुस्तकों की रचना की, लेकिन उनके दो हिंदी उपन्यास ‘आपका बंटी’ और ‘महाभोज’ सबसे लोकप्रिय हुए।
⇒ 1974 में बनी मशहूर फिल्म ‘रजनीगंधा’ उनकी रचना ‘यही सच है’ पर आधारित थी।
⇒ उनके पिता सुखसंपत राय एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अंग्रेजी से हिंदी और अंग्रेजी से मराठी शब्दकोशों पर काम किया था।

कोनेरू रामकृष्ण राव

⇒ प्रख्यात शिक्षाविद्, शिक्षक और दार्शनिक कोनेरू रामकृष्ण राव का 9 नवंबर, 2021 को निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।
⇒ रामकृष्ण राव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मनोवैज्ञानिक और गांधीवादी विद्वान थे।

बाबासाहेब पुरंदरे

⇒ प्रख्यात इतिहासकार, वक्ता और महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लेखक बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे का निधन हो गया।
⇒ वह 99 साल के थे। लेखक बाबासाहेब पुरंदरे के नाम से लोकप्रिय थे।
⇒ पुरंदरे ने मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विस्तार से लिखा है। उन्होंने उपनाम ‘शिव शाहीर’ अर्जित किया था, जिसका शाब्दिक अर्थ शिवाजी का बार्ड है। उन्हें 25 जनवरी, 2019 को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

मुफ्ती फैज – उल – वहीद

⇒ जम्मू के प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान मुफ्ती फैज – उल – वहीद, जिन्होंने पहली बार कुरान का गोजरी भाषा में अनुवाद किया, का जम्मू में निधन हो गया।
⇒ उन्होंने ‘सिराज – उम-मुनीरा’, ‘अहकाम – ए – मय्यत’ और ‘नमाज का मसाइल कुरान-ओ-हदीस की रोशनी में’ सहित कई पुस्तिकाएं भी लिखी थीं।

टी.एम. कालियानन

⇒ भारतीय संविधान सभा के अंतिम जीवित पूर्व सदस्य, टी.एम. कलियानन गौंडर का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
⇒ उन्होंने 1952 और 1967 के बीच तमिलनाडु में विधान परिषद के सदस्य और तीन बार विधायक के रूप में भी कार्य किया। वह कथित तौर पर संविधान सभा में सबसे कम आयु के सदस्य और भारत की पहली अनंतिम संसद के सदस्य भी थे।

सुंदरलाल बहुगुणा

⇒ 21 मई, 2021 को प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और गांधीवादी सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी श्री बहुगुणा ने 1980 के दशक में हिमालय में बड़े बांधों के निर्माण के खिलाफ आरोप का नेतृत्व किया था । वह टिहरी बांध के निर्माण का घोर विरोध कर रहे थे।
⇒ बहुगुणा ने स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर सत्तर के दशक में पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए ‘चिपको आंदोलन’ की स्थापना की।

जेके दत्त

⇒ 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान बल का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के पूर्व महानिदेशक जे. के. दत्त का COVID-19 संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया।
⇒ जेके दत्त ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में ऑपरेशन ब्लैक टॉरनेडो के दौरान आतंकवाद विरोधी और बचाव प्रयासों को देखा ।

एमएस नरसिम्हन

⇒ 15 मई, 2021 को प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ प्रोफेसर एमएस नरसिम्हन का निधन हो गया। प्रोफेसर ‘नरसिम्हन सी. एस. शेषाद्रि’ के साथ नरसिम्हन – शेषाद्री प्रमेय के प्रमाण के लिए जाने जाते थे।
⇒ वह विज्ञान के क्षेत्र में ‘किंग फैसल अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार’ प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
⇒ उन्होंने लोयोला कॉलेज, चेन्नई और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, बॉम्बे से स्नातक की उपाधि की ।

केआर गौरी अम्मा

⇒ केरल की सबसे वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता केआर गौरी अम्मा, जो 1957 में राज्य के पहले कम्युनिस्ट मंत्रालय में पहली राजस्व मंत्री थी, का आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 102 वर्ष की थी।
⇒ वह केरल विधानसभा में दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा में रहने वाली विधायक थीं और पहली केरल सरकार की अंतिम जीवित सदस्य भी थीं। 1964 में कम्युनिस्ट पार्टी के विभाजन के बाद के. आर. गौरी, नवगठित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) में शामिल हो गई थी ।

रघुनाथ मोहपात्रा

⇒ प्रतिष्ठित मूर्तिकार, वास्तुकार और राज्यसभा सदस्य रघुनाथ मोहपात्रा का COVID-19 निधन हो गया है।
⇒ ओडिशा के प्रसिद्ध मोहपात्रा को कला, वास्तुकला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके अग्रणी योगदान के लिए 1975 में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और 2013 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

अजीत सिंह

⇒ पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के संस्थापक और नेता अजीत सिंह का COVID-19 के कारण निधन हो गया। वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे ।
⇒ अजीत सिंह ने प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह के अधीन वाणिज्य और उद्योग मंत्री; पी. वी. नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री; अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कृषि मंत्री और मनमोहन सिंह की कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में कार्य
किया था।

वी. कल्याणम

⇒ 4 मई, 2021 को महात्मा गांधी के पूर्व निजी सचिव वी. कल्याणम का निधन हो गया। वह 1943 से 1948 तक गांधी के निजी सचिव थे, जब महात्मा की हत्या कर दी गई थी।
⇒ कल्याणम गांधीजी द्वारा लिखे गए पत्रों, एक चेक जिस पर उनके हस्ताक्षर है और उनसे जुड़े अन्य साहित्य को संरक्षित कर रहे थे।

जंगमोहन

⇒ 3 मई, 2021 को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन हो गया।
⇒ जगमोहन ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में दो बार सेवा दी, एक बार 1984 से 1989 और फिर जनवरी 1990 से मई 1990 तक। उन्होंने दिल्ली, गोवा और दमन-दीव के उपराज्यपाल के रूप में भी काम किया था।

मौलाना वहीदुद्दीन

⇒ प्रसिद्ध भारतीय इस्लामी विद्वान, आध्यात्मिक नेता और लेखक मौलाना वहीदुद्दीन खान का कोविड – 19 समस्याओं के कारण निधन हो गया।
⇒ उन्होंने इस्लाम के कई पहलुओं पर 200 से अधिक किताबें लिखी हैं और उन्हें सबसे अधिक कुरान पर टिप्पणी लिखने और अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू में इसके अनुवाद के लिए जाना जाता है।
⇒ उन्हें पद्म विभूषण (2021), पद्म भूषण (2000) और राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार (2009) जैसे कई उल्लेखनीय सम्मानों से सम्मानित किया गया था।

योगेश प्रवीण

⇒ सुप्रसिद्ध इतिहासकार और अवध विशेषतः लखनऊ के विशेषज्ञ योगेश प्रवीण का निधन हो गया। अपनी पुस्तकों और लेखों के माध्यम से उन्होंने जनता को अवध की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में जानने में सक्षम बनाया। उन्हें 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
⇒ उनकी किताबों के शीर्षक जैसे ‘दास्तान-ए-अवध’,‘ताजदारे-अवध’, ‘बहारे-अवध’, ‘गुलिस्तान-ए-अवध’, ‘डूबता अवध’, ‘दास्ताँ- ए-लखनऊ’ और ‘आपका लखनऊ’ शहर के साथ उनके लंबे-चौड़े संबंध है।

चंद्रा नायडू

⇒ भारत की पहली महिला क्रिकेट कमेंटेटर चंद्रा नायडू का निधन हो गया। वह देश के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू की बेटी थीं।
⇒ उन्होंने अपनी पहली कमेन्ट्री राष्ट्रीय चैंपियन बॉम्बे और इंदौर में एमसीसी के बीच 1977 में एक मैच के दौरान की थी। उन्होंने अपने दिवंगत पिता, जो एक प्रतिष्ठित क्रिकेटर थे, पर ‘सीके नायडू : ए डॉटर रिमेम्बर्स’ नामक पुस्तक लिखी ।

फातिमा रफीक जकारिया

⇒ पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध पत्रकार, शिक्षाविद और मौलाना आजाद एजुकेशनल ट्रस्ट की अध्यक्ष और खैरूल इस्लाम ट्रस्ट मुंबई की अध्यक्ष फातिमा रफीक जकारिया का निधन हो गया। उन्हें 2006 में शिक्षा में उनके काम के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
⇒ सुश्री जकारिया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, को 1983 में पत्रकारिता के लिए सरोजिनी नायडू एकीकरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

दिग्विजय सिंह जाला

⇒ पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और गुजरात के वांकानेर से विधायक दिग्विजय सिंह जाला का निधन हो गया।
⇒ अनुभवी कांग्रेस नेता 1982 से 1984 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के के मंत्रिमण्डल में भारत के पहले पर्यावरण मंत्री बने थे।

अन्य

रवि चोपड़ा

⇒ चार धाम सड़क चौड़ीकरण परियोजना के निष्पादन की देखरेख के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त उच्चाधिकार समिति के अध्यक्ष व पर्यावरणविद रवि चोपड़ा ने 11 फरवरी, 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
⇒ ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर, 2021 को सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए परियोजना के लिए सड़कों को डबल – लेन चौड़ा करने की अनुमति दी थी।

शिवांगी सिंह

⇒ 26 जनवरी, 2022 को शिवांगी सिंह राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली देश की पहली महिला पायलट बनीं।
⇒ शिवांगी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर परेड में निकली वायुसेना की झांकी में शामिल राफेल विमान को उड़ाया था।
⇒ वह वायुसेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला लड़ाकू विमान पायलट हैं।
⇒ गतवर्ष भावना कंठ वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली देश की पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट थीं।

देवसहायम पिल्लई

⇒ 18वीं शताब्दी में ईसाई धर्म अपनाने वाले हिंदू देवसहायम पिल्लई संत का दर्जा पाने वाले जन्म के आधार पर पहले भारतीय हैं।

⇒ स्मरणीय है कि इससे पहले 4 सितम्बर, 2016 को किसी पहले भारतीय नागरिक मदर टेरेसा को ‘संत’ की उपाधि मिली थी, परन्तु उनका जन्म मेसीडोनिया में हुआ था ।
⇒ 15 मई, 2022 को पॉप फ्राँसिस वेटिकन में सेंट पीटर्स बेसिलिका में एक धर्मसभा के दौरान छह अन्य संतो के साथ देवसहायम पिल्लई को संत घोषित करेंगे। देवसहायम पिल्लई का जन्म 23 अप्रैल, 1712 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के नट्टलम गाँव में हुआ था।

मावया सुदन

⇒ फ्लाइंग ऑफिसर मावया सुदन भारतीय वायु सेना (IAF) में फाइटर पायलट के रूप में शामिल होने वाली जम्मू-कश्मीर की पहली महिला बन गई हैं।
⇒ वह वायुसेना में शामिल होने वाली 12वीं महिला फाइटर पायलट है।
⇒ 24 वर्षीया मावया जम्मू संभाग के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास लम्बेरी गांव की रहने वाली है।
⇒ मावया को 19 जून, 2021 को संयुक्त स्नातक परेड समारोह के दौरान हैदराबाद में एयरफोर्स अकादमी में एक लड़ाकू पायलट रूप में नियुक्त किया गया था।

प्रियंका मोहिते

⇒ पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहिते ने विश्व की दसवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर फतह हासिल की, जो यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गई हैं।

⇒ माउंट अन्नपूर्णा नेपाल में स्थित हिमालय की एक चोटी है, जिसमें 8,000 मीटर से अधिक ऊंची चोटी शामिल है और इसे चढ़ाई करने के लिए सबसे कठिन पहाड़ों में से एक माना जाता है।

अंजलि भारद्वाज

⇒ पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों पर काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज को ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैम्पियंश अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
⇒ अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा शुरू किये गए ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैम्पियंश सम्मान’ के लिए चुने गए कुल 12 लोगों में अंजलि भारद्वाज भी शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय

नियुक्ति

केतनजी ब्राउन जैक्सन

⇒ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यायमूर्ति केतनजी ब्राउन जैक्सन को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नामित किया है।
⇒ सीनेट से पुष्टि होने पर वह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के 233 साल के इतिहास में न्यायाधीश बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी।
⇒ जून में न्यायमूर्ति स्टीफन ब्रेयर के कार्यकाल के अंत में सेवानिवृत्त होने पर वह उनकी जगह लेंगी।

पियरे – ओलिवियर गौरींचस

⇒ 11 जनवरी, 2022 को फ्रांस में जन्मे यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया- बर्कले के अर्थशास्त्री पियरे – ओलिवियर गौरींचस को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया है।
⇒ इस पद पर उन्होंने गीता गोपीनाथ का स्थान लिया है, जिन्होंने जनवरी 2022 में आईएमएफ के फर्स्ट डेप्यूटी मैनेजिंग डायरेक्टर
का पद संभाला है।
⇒ गौरींचस राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो में अंतर्राष्ट्रीय वित्त और समष्टि अर्थशास्त्र के कार्यक्रम निदेशक भी हैं।

कैथरीन रसेल

⇒ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कैथरीन रसेल को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।
⇒ कैथरीन रसेल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सहायक हैं। वह अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस कार्यालय की भी प्रमुख हैं।

गीता गोपीनाथ

⇒ 3 दिसंबर, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री भारतीय-अमेरिकी गीता गोपीनाथ को ‘आईएमएफ के फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर’ के रूप में पदोन्नत किया गया।
⇒ आईएमएफ के फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में वे निगरानी और संबंधित नीतियों का नेतृत्व करेंगी, अनुसंधान और प्रमुख प्रकाशनों की देखरेख करेंगी और आईएमएफ प्रकाशनों के लिए उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बढ़ावा देने में मदद करेंगी।

पराग अग्रवाल

⇒ आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र रहे ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी पराग अग्रवाल को 29 नवंबर, 2021 को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। पराग ने इस पद पर जैक डोर्सी का स्थान लिया।
⇒ पराग 37 साल की उम्र में ‘एसएंडपी 500 कंपनी’ का नेतृत्व करने वाले सबसे कम उम्र के सीईओ बन गए हैं ।

सीएस वेंकटकृष्णन

⇒ बार्कलेज के नए सीईओ सीएस वेंकटकृष्णन हैं, एक भारतीय-अमेरिकी और उस पद को धारण करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति हैं।

⇒ वेंकटकृष्णन, बार्कलेज के सह-अध्यक्ष और वैश्विक बाजारों के प्रमुख रहे हैं, अब वे सीईओ के रूप में कदम रख रहे हैं।

भारतीय मूल के CEO

कम्पनी ⇒ नाम
1. एडोब – शांतनु नारायण
2. बाटा – संदीप कटारिया
3. अल्फाबेट – सुंदर पिचाई
4. माइक्रोसॉफ्ट – सत्या नडेला
5. मास्टर कार्ड – अजयपाल बग्गा
6. अरिस्टा नेटवर्क – जयश्री उल्लाल
7. नोकिया – राजीव सूरी

बिमल पटेल

⇒ भारत के प्रोफेसर बिमल पटेल को पांच साल की अवधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग के लिए चुना गया है। उनका पांच साल का कार्यकाल 1 जनवरी, 2023 से शुरू होगा ।

अनीता आनंद

⇒ 26 अक्टूबर, 2021 को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो भारतीय मूल की कनाडाई राजनेता अनीता आनंद को कनाडा का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया।
⇒ मध्यावधि चुनावों में लिबरल पार्टी के सत्ता में लौटने के बाद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया । अनीता आनंद (54 वर्षीय) भारतीय मूल के हरजीत सज्जन की जगह लेंगी।

फुमियो किशिदा

⇒ 4 अक्टूबर 2021 को फुमियो किशिदा ने जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष हैं। इस पद पर इन्होंने योशिहिदे सुगा का स्थान लिया।
⇒ वह जापान के 100वें प्रधानमंत्री हैं। वह वर्ष 2012 से 2017 तक देश के विदेश मंत्री रहे। साथ ही वह जुलाई, 2017 से अगस्त, 2017 तक देश के रक्षा मंत्री भी रहे।

करीम खान

⇒ ब्रिटिश वकील करीम खान को अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के नए मुख्य अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया।
⇒ उन्होंने उन राष्ट्रों तक पहुंचने की प्रतिबद्धता जताई जो अभी कोर्ट के सदस्य नहीं हैं और उन देशों में परीक्षण करने का प्रयास करने का प्रयास करते हैं जहां अपराध किए जाते हैं।

मोंटेक सिंह अहलूवालिया

⇒ योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष, मोंटेक सिंह अहलूवालिया को विश्व बैंक और IMF द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय सलाहकार समूह का सदस्य नामित किया गया है।
⇒ समूह का नेतृत्व संयुक्त रूप से मारी पांगेस्ट, सेला पाझर्बासियोग्लु और लॉर्ड निकोलस स्टर्न करेंगे। समूह का गठन विश्व बैंक और IMF द्वारा कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न दोहरे संकट के कारण किया गया था ।

आशीष चांदोरकर

⇒ भारत सरकार ने एक निजी व्यक्ति आशीष चांदोरकर को विश्व व्यापार संगठन में भारत के स्थायी मिशन में तीन साल के लिए काउंसलर नियुक्त किया है। मिशन में पहली बार किसी निजी व्यक्ति को नियुक्त किया गया है।
⇒ चांदोरकर बेंगलुरु स्थित पालिसी थिंक टैंक समाहि फाउंडेशन ऑफ पॉलिसी एंड रिसर्च के निदेशक हैं ।

रेबेका ग्रिन्स्पन

⇒ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) के महासचिव के रूप में कोस्टा रिकान की अर्थशास्त्री रेबेका ग्रिन्स्पन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
⇒ वह चार साल के लिए पद ग्रहण करेंगी। वह UNCTAD की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला और मध्य अमेरिकी हैं। उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा महासचिव के रूप में नामित किया गया था।

के. नागराज नायडू

⇒ भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी के. नागराज नायडू को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद द्वारा ‘चीफ द केबिनेट’ नामित किया गया है।
⇒ नायडू संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि हैं और यह पद भारतीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव तथा अमेरिकी राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ के पद के बराबर है।

रंजीतसिंह दिसाले

⇒ रंजीतसिंह दिसाले को जून 2021 से जून 2024 तक विश्व बैंक शिक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।
⇒ वह 2020 में ग्लोबल टीचर अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं, अब विश्व बैंक द्वारा मार्च 2021 में शुरू किए गए कोच प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य ‘शिक्षक व्यावसायिक विकास में सुधार करके देशों को सीखने में तेजी लाने में मदद करना है । ‘

क्रिस्टीन वरमुथ

⇒ क्रिस्टीन वरमुथ को सीनेट द्वारा सर्वसम्मति से सेना की पहली महिला सचिव होने की पुष्टि की गई।
⇒ वह बिडेन द्वारा पेंटागन की शीर्ष भूमिका के लिए नामित दूसरी महिला हैं। प्रथम महिला रक्षा उप सचिव कैथलीन हिक्स हैं।

लारेंस डेस कास

⇒ इतिहासकार लारेंस डेस कार्स 228 वर्षों में पेरिस, फ्रांस में दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय लूव्र संग्रहालय (Musée du Louvre) की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।
⇒ उन्हें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा मुसी डू लूव्र की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था ।

अतुल गावंडे

⇒ सर्जन और लोकप्रिय लेखक अतुल गावंडे को ‘यू.एस. एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ में ‘वैश्विक स्वास्थ्य ब्यूरो के सहायक प्रशासक’ के लिए नामित किया गया।
⇒ गावंडे ‘ब्रिघम एंड वीमेन हॉस्पिटल’ में सर्जरी के प्रोफेसर हैं। गावंडे ने ‘कॉम्प्लीकेशंस’, ‘बेटर’, ‘द चेकलिस्ट मेनिफेस्टो’ और ‘बीइंग मॉर्टल’ जैसी पुस्तकों का लेखन किया है, जो न्यूयॉर्क में काफी लोकप्रिय हुई |

डा. राहुल गुप्ता

⇒ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 13 जुलाई, 2021 को अपने प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एक प्रमुख भारतवंशी चिकित्सक और सर्जन राहुल गुप्ता को नामित किया ।
⇒ वेस्ट वर्जीनिया के पूर्व स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. राहुल गुप्ता को राष्ट्रीय औषधि नियंत्रण नीति कार्यालय के अगले निदेशक के रूप में नामित किया गया।

मार्था कूम

⇒ मार्था करंबु कूम केन्या की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं। वह सरकार की तीनों शाखाओं में से किसी एक का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।

पेनपा त्सेरिंग

⇒ तिब्बत की निर्वासित संसद के पूर्व अध्यक्ष पेनपा त्सेरिंग को निर्वासित सरकार का नया अध्यक्ष चुना गया है।
⇒ भारत, नेपाल, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य जगहों पर निर्वासन में रह रहे लगभग 64,000 तिब्बतियों ने चुनाव में मतदान किया, जो जनवरी और अप्रैल में दो दौर में हुआ था ।

मोक्टर ओउने

⇒ मोक्टर ओउने को माली के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया गया। इब्राहिम बाउबकर कीता को हटाने के बाद अगस्त 2020 में उन्हें कार्यवाहक सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया ।
⇒ अप्रैल 2021 में माली की अंतरिम सरकार ने घोषणा की थी कि वह 31 अक्टूबर को संवैधानिक जनमत संग्रह और फरवरी 2022 में चुनाव कराएगी।

नीरा टंडन

⇒ भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया। वह वर्तमान में एक प्रगतिशील थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस की अध्यक्ष और सीईओ हैं।
⇒ सुश्री टंडन ने पहले अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग में स्वास्थ्य सुधारों के लिए एक वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्य किया।

गिरीश चन्द्र मुर्मू

⇒ भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक जीसी मुर्मू को 2021 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए रासायनिक हथियारों के निषेध के लिए संगठन (OPCW) के हेग-आधारित राज्य पार्टियों के सम्मेलन द्वारा बाह्य ऑडिटर के रूप में चुना गया।
⇒ भारत को OPCW की कार्यकारी परिषद के सदस्य के रूप में भी चुना गया था, जो एक अन्य दो साल के कार्यकाल के लिए एशिया समूह का प्रतिनिधित्व करता है।

मिलिना साल्विनी

निधन

⇒ इटली में जन्मी फ्रांस की प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का 25 जनवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थी।

⇒ 1962 में मिलिना ने ‘केरल कलामंडलम’ में कथकली में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त की ।
⇒ मिलिना ने अपने पति रोजर फिलिपुजी के सहयोग से 1975 में पेरिस में ‘मंडप सेंटर’ की स्थापना की और चार दशकों से अधिक समय तक भारतीय नृत्य और संगीत को बढ़ावा दिया।
⇒ कथकली में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें 2019 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

ई.ओ. विल्सन

⇒ ‘आधुनिक युग के डार्विन’ के रूप में प्रसिद्ध अमेरिकी प्रकृतिवादी एडवर्ड ओ. विल्सन का 26 दिसंबर, 2021 को मैसाचुसेट्स में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।
⇒ ब्रिटिश प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो के साथ विल्सन को प्राकृतिक इतिहास और संरक्षण के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी लोगों में से एक
माना जाता था।
⇒ विल्सन को ‘डार्विन का प्राकृतिक उत्तराधिकारी’ कहा जाता था और एक कीटविज्ञानी के रूप में उनके अग्रणी कार्य के लिए उन्हें ‘आंट मैन’ भी कहा जाता था।

अनिल मेनन

⇒ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 6 दिसंबर, 2021 को भारतीय मूल के चिकित्सक अनिल मेनन को नौ अन्य लोगों के साथ भविष्य के मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना है।
⇒ 45 वर्षीय मेनन अमेरिकी वायु सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल स्पेसएक्स के पहले फ्लाइट सर्जन थे, जिन्होंने नासा के स्पेसएक्स डेमो – 2 मिशन के दौरान कंपनी के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च करने में मदद की।
⇒ मेनन का जन्म भारतीय और यूक्रेनी माता-पिता से हुआ है और उनका पालन-पोषण मिनियापोलिस, मिनेसोटा में हुआ है।

प्रो. बाला वी बालचंद्रन

⇒ 28 सितंबर, 2021 को प्रसिद्ध प्रबंधन गुरु प्रो. बाला वी बालचंद्रन का अमेरिका में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
⇒ वह ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (GLIM) के संस्थापक थे।
⇒ उन्होंने देश में कई प्रबंधन संस्थान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

डॉ. अब्दुल कादिर खान

⇒ 10 अक्टूबर, 2021 को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक रहे डॉ. अब्दुल कादिर खान का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उनका जन्म वर्ष 1936 में भोपाल (भारत) में हुआ था। विभाजन के बाद वह पाकिस्तान में बस गए थे।
⇒ उन पर ईरान, लीबिया उत्तर कोरिया सहित कई अन्य देशों को परमाणु बमों के लिए समृद्ध यूरेनियम बनाने और सामग्री आपूर्ति
का आरोप लगा था ।

अबोलहसन बनिसद्र

⇒ 9 अक्टूबर, 2021 को ईरान के पहले राष्ट्रपति अंबोलहसन बनिसद्र का निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। वह फरवरी, 1980 से जून, 1981 तक ईरान के राष्ट्रपति रहे ।
⇒ उन्होंने ईरान के वित्त एवं विदेश मामलों के मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।

दानिश सिद्दीकी

⇒ 16 जुलाई, 2021 को भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी का निधन हो गया। वे 38 वर्ष के थे। वे पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान की सीमा के पास कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच संघर्ष को कवर करते हुए मारे गए।
⇒ वे भारत में रॉयटर्स (Reuters) समाचार एजेंसी के मुख्य फोटोग्राफर थे। वे रॉयटर्स फोटोग्राफर्स की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने रोहिंग्या शरणार्थी संकट पर रिपोर्टिंग हेतु ‘फीचर फोटोग्राफी के लिए 2018 का पुलित्जर पुरस्कार’ जीता था।

अन्य

वांग यापिंग

⇒ अंतरिक्ष यात्री वांग यापिंग अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला बन गई। निर्माण कार्य के एक हिस्से के रूप में वांग यापिंग की टीम ने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर 6 घंटे बिताए ।
⇒ वांग और उनके सहयोगी झाई झिगांग ने 7 नवंबर, 2021 को तियांगोंग से बाहर कदम रखा। उन्होंने एक सस्पेंशन डिवाइस और ट्रांसफर कनेक्टर स्थापित किए।
⇒ शेनझोउ – 13 के चालक दल की यह पहली असाधारण गतिविधि थी। वे छह महीने अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताएंगे।

एंटोनियो गुटेरेस

⇒ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की 1 जनवरी, 2022 से शुरू होने वाले द्वितीय कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया।

त्सांग यिन-हंग

⇒ हांगकांग स्थित पर्वतारोही त्सांग यिन-हंग ने महज 26 घंटे से कम समय में एक महिला द्वारा दुनिया की सबसे तेज एवरेस्ट चढ़ाई का रिकॉर्ड बनाया।
⇒ 44 वर्षीय त्सांग ने 23 मई को 25 घंटे 50 मिनट के रिकॉर्ड समय में 8,848.86 मीटर (29,031 फीट) माउंट एवरेस्ट को फतह किया।

⇒ इससे पहले एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे तेज महिला का रिकॉर्ड नेपाली फुंजो झांगमु लामा के नाम था, जिन्होंने 2018 में 39 घंटे 6 मिनट में चढ़ाई पूरी की थी।

जैस्मिन हैरिसन

⇒ इंग्लैंड की एक ब्रिटिश महिला जैस्मिन हैरिसन अटलांटिक महासागर को अकेले पार करने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई ।
⇒ यूके के नॉर्थ यॉर्कशायर के थर्क से 21 वर्षीय जैस्मिन ने अटलांटिक अभियान द्वारा आयोजित 2020 तालिस्कर ह्विस्की अटलांटिक चैलेंज में शीर्ष स्थान हासिल करके यह उपलब्धि हासिल की।

अन्वी भूटानी

⇒ भारतीय मूल की अन्वी भूटानी आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई ।
⇒ अन्वी भूटानी 2021-22 शैक्षणिक सत्र के लिए हुए उपचुनाव में विजयी घोषित हुई।

नौरा अल-मतरूशी

⇒ संयुक्त अरब अमीरात ने 10 अप्रैल को अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में अगले दो अंतरिक्ष यात्रियों को नामित किया, जिसमें देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री भी शामिल थी। नौरा अल-मतरूशी UAE की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री है।
⇒ 2019 में हाजा अल- मंसूरी यूएई के पहले अंतरिक्ष यात्री बने थे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर एक सप्ताह बिताया ।

आकांक्षा अरोड़ा

⇒ फरवरी, 2021 में भारतीय मूल की आकांक्षा अरोड़ा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित की। वर्तमान में वह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) में लेखा परीक्षा समन्वयक के तौर पर कार्यरत हैं।
⇒ मौजूदा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के विरुद्ध उम्मीदवारी की घोषणा करने वाली वह पहली महिला हैं।

इन्हें भी जरुर पढ़े:-

Leave a Comment

720 Px X 88Px