CURRENT AFFAIRS SET – 14 ( i ): 8. index report (सूचकांक रिपोर्ट )

CURRENT AFFAIRS SET – 14 ( i ): 8. index report (सूचकांक रिपोर्ट )


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Whatsapp Group   Join Now
Facebook Group Join Now
Telegram Group Join Now

8. सूचकांक रिपोर्ट 

सूचकांक

स्वास्थ्य सूचकांक 2019-20 : नीति आयोग

⇒ 27 दिसम्बर, 2021 को नीति आयोग द्वारा ‘स्वास्थ्य सूचकांक 2019-20’ जारी किया गया।

स्वास्थ्य सूचकांक में प्रथम तीन बड़े राज्य –

1. प्रथम स्थान : केरल ( स्कोर 82.2 )
2. द्वितीय स्थान: तमिलनाडु ( स्कोर 72.42)
3. तृतीय स्थान: तेलंगाना ( स्कोर 69.96 )

स्वास्थ्य सूचकांक में अंतिम तीन बड़े राज्य –

1. 19वां उत्तर प्रदेश ( स्कोर 30.57 )
2. 18वां बिहार ( स्कोर 31 )
3. 17वां मध्य प्रदेश ( स्कोर 36.72 )

पिछले वर्ष की तुलना में सर्वाधिक सुधार करने वाले तीन बड़े राज्य –

1. उत्तर प्रदेश – 5.57 अंक
2. असम – 4.34 अंक
3. तेलंगाना – 4.22 अंक

⇒ सूचकांक में व्यापक रैंकिंग के तहत बड़े राज्यों में केरल, छोटे राज्यों में मिजोरम एवं केन्द्रशासित प्रदेश में दादरा एवं नगर हवेली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

⇒ वार्षिक क्रमिक प्रदर्शन के तहत बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश एवं छोटे राज्यों में मिजोरम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ग्लोबल हंगर / भूख इंडेक्स 2021 : भारत का रैंक गिरा

⇒ ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021, जिसे ‘कंसर्न वर्ल्डवाइड’ नामक आयरिश सहायता एजेंसी और ‘वेल्ट हंगर हिल्फ’ नामक जर्मन संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। इसे 14 अक्टूबर, 2021 को जारी किया गया। इस सूचकांक ने भारत में भूख को बहुत खतरनाक बताया है।
⇒ इस सूचकांक में भारत को 116 देशों में से 101वें स्थान पर रखा गया है जो काफी खराब है। 2020 में, भारत 94वें स्थान पर था ।
⇒ 2021 संस्करण में, भारत को अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी निचले पायदान पर रखा गया है।
⇒ इसमें म्यांमार (71), नेपाल (76), बांग्लादेश (76) और पाकिस्तान (92) की रैंकिंग भारत से काफी अच्छी है।
⇒ भारत के GHI स्कोर में भी कमी आई है। 2000 में यह 38.8 था लेकिन अब 2012 और 2021 के बीच घटकर 28.8-27.5 हो गया है।
⇒ बच्चों में वेस्टिंग का हिस्सा 1998-2002 के दौरान 17.1% से बढ़कर 2016-2020 के दौरान 17.3% हो गया है।
⇒ इस सूचकांक में चीन, ब्राजील और कुवैत जैसे 18 देशों ने शीर्ष स्थान साझा किया। उन्हें 5 से भी कम का GHI स्कोर मिला है।

ग्लोबल ड्रग्स पोलिसी इंडेक्स 2021

⇒ Global Drug Policy Index 7 नवंबर, 2021 को हार्म रिडक्शन कंसोर्टियम द्वारा जारी किया गया था।
⇒ इस सूचकांक में नॉर्वे, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, यूके और ऑस्ट्रेलिया मानवीय और स्वास्थ्य – संचालित दवा नीतियों के संबंध में पांच अग्रणी देश हैं। पांच सबसे कम रैंक वाले देश ब्राजील, युगांडा, इंडोनेशिया, केन्या और मैक्सिको हैं ।
⇒ भारत को 30 देशों में 18वें स्थान पर रखा गया है। भारत को कुल मिलाकर 46 /100 का स्कोर मिला है।

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक, 2021

⇒ 7 अक्टूबर, 2021 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम तथा ऑक्सफोर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल द्वारा वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक, 2021 जारी किया गया ।
⇒ उल्लेखनीय है कि पहली बार यह सूचकांक ‘मानव विकास रिपोर्ट’ (HDR) के साथ वर्ष 2010 में प्रकाशित हुआ था ।
⇒ इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में विश्व के 109 देशों में 1.3 बिलियन (21.7 प्रतिशत) लोग बहुआयामी चरम गरीबी की स्थिति में है।
⇒ इसके अनुसार, भारत के कुल बहुआयामी गरीबी में रहने वाले 12. 9 करोड़ लोगों में से लगभग 6.5 करोड़ लोग अनुसूचित जनजाति समूह से संबंधित हैं जो भारत का सबसे गरीब समूह है। भारत में कुल जनसंख्या का एक छठा हिस्सा बहुआयामी गरीबी में रहता है।
⇒ भारत में अनुसूचित जनजाति समूह का 9.4 प्रतिशत, अनुसूचित जाति समूह का 33.3 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग समूह का 27.2 प्रतिशत लोग बहुआयामी गरीबी में जीवन बसर करते हैं। यह सूचकांक गरीबी के तीन आयामों तथा 10 संकेतकों का उपयोग करता है, जो इस प्रकार हैं-

1. स्वास्थ्य (1/3)- पोषण (1 /6) तथा बाल मृत्युदर (1/6 )
2. शिक्षा (1 / 3 ) – इयर्स ऑफ स्कूलिंग ( 1/6 ) तथा स्कूल उपस्थिति (1/16)
3. जीवन स्तर (1/3)- खाना पकाने का ईंधन (1 / 18), स्वच्छता (1 / 18), पीने का पानी (1 / 18), बिजली ( 1/8), हाउसिंग ( 1/18) तथा संपत्ति (1/18)।

अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022

⇒ भारत ने अपने समग्र आईपी स्कोर में 38.4 प्रतिशत से 38.6 प्रतिशत तक सुधार किया है और देश अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022 पर 55 देशों में से 43वें स्थान पर है।
⇒ यह इंडेक्स यूएस चौंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा जारी किया गया था।
⇒ रैंकिंग में शीर्ष पांच देश हैं:
1. संयुक्त राज्य अमेरिका
2. यूनाइटेड किंगडम
3. जर्मनी
4. स्वीडन
5. फ्रांस

वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021

⇒ वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक (Global Food Security Index) का दसवां संस्करण जारी किया गया। इस सूचकांक में भारत ने 71वां स्थान हासिल किया है। वैश्विक खाद्य सुरक्षा ( GFS) सूचकांक 2021 को 113 देशों के आंकड़ों का विश्लेषण करके तैयार किया गया था।
⇒ आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, यूके, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड, जापान, कनाडा, अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों ने शीर्ष रैंक हासिल की। उनका कुल GFS स्कोर 77.8 और 80 अंक के दायरे में था ।
⇒ भारत को 113 देशों में से 71वें स्थान पर रखा गया है। इसका कुल स्कोर 57.2 अंक है।
⇒ भारत ने पाकिस्तान (75वें), श्रीलंका ( 77वें), नेपाल (79वें) और बांग्लादेश (84वें) से बेहतर प्रदर्शन किया। चीन भारत से काफी आगे 34वें स्थान पर है।

मानव स्वतंत्रता सूचकांक, 2021

⇒ 17 सितम्बर, 2021 को वाशिंगटन डी.सी. (संयुक्त राज्य अमेरिका) स्थित कैटो इंस्टीट्यूट (Cato Institute) और कनाडा के फ्रेजर इंस्टीट्यूट (Fraser Institute) द्वारा संयुक्त रूप से ‘मानव स्वतंत्रता सूचकांक’ (HFI: Human Freedom Index) का सतवां वार्षिक संस्करण जारी किया गया।
⇒ शीर्ष पांच देश – 1. स्विट्जरलैंड, 2. न्यूजीलैंड, 3. डेनमार्क, 4. एस्टोनिया और 5. आयरलैंड।
⇒ HFI, 2021 में भारत 119वें (2020 में 111वें ) स्थान (स्कोर : 6.39) पर है।
⇒ इस रिपोर्ट में सीरियन अरब रिपब्लिक को सबसे निचला (165वां ) स्थान प्राप्त हुआ।

वैश्विक नवाचार सूचकांक, 2021

⇒ 20 सितम्बर, 2021 को वैश्विक नवाचार सूचकांक, 2021 को जारी किया गया।
⇒ यह इस सूचकांक का 14वां वार्षिक संस्करण है।
⇒ वर्ष 2021 के ‘वैश्विक नवाचार सूचकांक’ का केंद्रीय विषय हैं:- ‘कोविड- 19 महामारी के जरिए नवाचार का पता लगाना’ ।
⇒ इसमें 132 अर्थव्यवस्थाओं की रैंकिंग 81 विभिन्न संकेतकों के आधार पर तैयार की गई है।
⇒ वैश्विक नवाचार सूचकांक, 2021 में लगातार 11 वें वर्ष स्विट्जरलैंड प्रथम स्थान पर है।
⇒ वैश्विक नवाचार सूचकांक में पिछले तीन वर्षों से स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका तथा यू. के. शीर्ष 5 देशों में स्थान बनाए हुए हैं।
⇒ जबकि वर्ष 2021 में पहली बार दक्षिणी कोरिया शीर्ष 5 देशों में शामिल हुआ है।
⇒ वैश्विक नवाचार सूचकांक, 2020 में भारत (रैंक: 48 ) को पहली बार शीर्ष 50 देशों के समूह में शामिल किया गया था।
⇒ वैश्विक नवाचार सूचकांक, 2021 में भारत 2 स्थानों के सुधार के साथ 46वें स्थान पर है।
⇒ वैश्विक नवाचार सूचकांक, 2021 में अंगोला ( 132वीं रैंक) अंतिम स्थान पर है।

टाइम्स वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग, 2022

⇒ वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग, 2022 में 99 देशों एवं क्षेत्रों के रिकॉर्ड 1662 विश्वविद्यालयों को रैंक प्रदान की गई है।
⇒ वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, 2022 में भारतीय संस्थानों को जगह मिली है, जबकि गत वर्ष 63 भारतीय संस्थानों को शामिल किया गया था।
⇒ भारतीय संस्थानों में ‘ भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरू’ को सर्वोच्च रैंक प्राप्त हुई है।
⇒ इसे 301-350 रैंक समूह में रखा गया है।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, 2022 : शीर्ष विश्वविद्यालय

रैंक ⇒ विश्वविद्यालय ⇒ देश
1. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ⇒ यू.के
2. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ⇒ यू. एस. ए.
3. हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय ⇒ यू. एस. ए.
4. स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ⇒ यू.एस.ए.
5. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ⇒ यू.के.
6. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ⇒ यू.एस.ए.
7. प्रिंसटन विश्वविद्यालय ⇒ यू.एस.ए.
8. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ( बक्ले) ⇒ यू. एस. ए.
9. येल विश्वविद्यालय ⇒ .यू. एस. ए.
10. शिकागो विश्वविद्यालय ⇒ यू. एस. ए.

शीर्ष भारतीय संस्थान

रैंक ⇒ संस्थान ⇒ राज्य
301-350 ⇒ भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) ⇒ कर्नाटक
351-400 ⇒ IIT रोपड़ जेएसएस एकेडमी ऑफ हॉयर एजुकेशन एंड रिसर्च ⇒ पंजाब , मैसूर, कर्नाटक
401-500 ⇒ IIT इंदौर ⇒ मध्य प्रदेश
501-600 ⇒ अलगप्पा विश्वविद्यालय थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ⇒ तमिलनाडु , पंजाब

वैश्विक युवा विकास सूचकांक, 2020

⇒ वैश्विक युवा विकास सूचकांक, 2020 में कुल 181 देशों को शामिल किया गया है, जिसमें राष्ट्रमंडल के 54 सदस्य देशों में से 48 देश शामिल हैं।
⇒ यह सूचकांक युवा विकास के 6 क्षेत्रों पर आधारित है, जो इस प्रकार हैं- 1. स्वास्थ्य एवं कल्याण, 2. शिक्षा, 3. रोजगार एवं अवसर, 4. राजनीतिक एवं नागरिक भागीदारी, 5. समानता एवं समावेशन, 6. शांति और सुरक्षा ।
⇒ 9 अगस्त, 2021 को लंदन स्थित राष्ट्रमंडल सचिवालय द्वारा 181 देशों के युवा विकास की त्रैवार्षिक रैंकिंग (वैश्विक युवा विकास सूचकांक, 2020 ) जारी की गई।
⇒ सिंगापुर (स्कोर : 0.875) को पहली बार इस सूचकांक में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
⇒ चाड (स्कोर : 0.398) का युवा विकास का स्तर न्यूनतम है और वह इस सूचकांक में अंतिम स्थान ( 181वें ) पर है।
⇒ वर्ष 2010-2018 की अवधि में वैश्विक युवा विकास सूचकांक में सर्वाधिक सुधार प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 देश क्रमशः अफगानिस्तान, भारत, रूस, इथियोपिया तथा बुर्किना फासो हैं ।
⇒ वैश्विक युवा विकास सूचकांक, 2020 में भारत 122वें स्थान (स्कोर : 0.626) पर है। भारत ‘मध्यम युवा विकास’ वाले देशों की श्रेणी में शामिल है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2021

⇒ विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष एक फ्रांसीसी NGO“रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डस ” (RSF) द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
⇒ यह सूचकांक पत्रकारों का उपलब्ध स्वतंत्रता के स्तर के अनुसार, विश्व के 180 देशों और क्षेत्रों को रैंक प्रदान करता है।
⇒ 20 अप्रैल, 2021 को ” रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ” द्वारा ” विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2021″ प्रकाशित किया गया।
⇒ विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2021 में नॉर्वे लगातार पांचवीं बार शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
⇒ प्रेस स्वतंत्रता की दृष्टि से यूरोप एवं अमेरिकी क्षेत्र (उत्तरी, मध्य एवं दक्षिण) सर्वाधिक अनुकूल महाद्वीप हैं।
⇒ विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2021 में भारत 142वें स्थान पर (स्कोर : 46.56) है। वर्ष 2020 में भी भारत 142वें स्थान पर था ।

बुजुर्गों के लिए जीवन गुणवत्ता सूचकांक 2021

⇒ प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा 11 अगस्त, 2021 को वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर संबंधी रिपोर्ट जारी की गई।
⇒ इस सूचकांक के ढांचे में चार स्तम्भ – वित्तीय कल्याण, सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य प्रणाली और आय सुरक्षा के द्वारा जीवन के स्तर को निर्धारित किया गया है।
⇒ रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अच्छा जीवन जीने का अवसर दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों की कम जनसंख्या वाले राज्यों में हिंमाचल प्रदेश शीर्ष पर है। पूर्वोत्तर राज्यों में मिजोरम व केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ शीर्ष पर है।

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक, 2020-21

⇒ 20 सितम्बर, 2021 को ‘राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक, 2020-21 जारी किया गया।
⇒ वर्ष 2020-21 के सूचकांक में देश के 36 राज्यों/संघ राज्यक्षेत्रों को शामिल किया गया है।
⇒ 100 अंकों में कुल प्राप्तांकों के आधार पर शीर्ष तीन बड़े राज्य हैं-
1. गुजरात ⇒ 72
2. केरल ⇒ 70
3. तमिलनाडु ⇒ 64
⇒ छोटे राज्यों में शीर्ष तीन-
1. गोवा ⇒ 63
2. मेघालय ⇒ 53
3. मणिपुर ⇒ 46
⇒ संघ राज्यक्षेत्रों में शीर्ष तीन-
1. जम्मू और कश्मीर ⇒ 67
2. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह ⇒ 61
3. दिल्ली ⇒ 58
⇒ सूचकांक में सबसे निम्न स्थान प्राप्त करने वाले राज्य / संघ राज्यक्षेत्र –
1. मिजोरम – छोटे राज्यों में 8वां स्थान
2. बिहार – बड़े राज्यों में 20वां स्थान
3. लक्षद्वीप – संघ राज्यक्षेत्रों में 8वां स्थान
⇒ इस सूचकांक में बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश (प्राप्तांक:59) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

एनआईआरएफ: इंडिया रैंकिंग्स, 2021

⇒ 9 सितम्बर, 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ के अंतर्गत देश में उच्च शिक्षण संस्थानों की इंडिया रैंकिंग्स, 2021 जारी की।
⇒ यह एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग्स का छठवां संस्करण है।
⇒ इसमें समग्र श्रेणी के साथ-साथ विश्वविद्यालय, कॉलेज एंव अनुसंधान संस्थानों की श्रेणी में रैंकिंग जारी की गई है।
⇒ साथ ही 7 विभिन्न विषयों जैसे इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फॉर्मेसी, विधि, चिकित्सा, वास्तुकला तथा दंत चिकित्सा में भी संस्थानों को रैंक प्रदान की गई है।
⇒ वर्ष 2021 में इंडिया रैंकिंग्स में पहली बार अनुसंधान संस्थानों को रैंक प्रदान की गई है।
⇒ एनआईआरएफ की इस रैंकिंग के शीर्ष 10 में उत्तर प्रदेश के दो संस्थानों आई.आई.टी., कानपुर और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को स्थान मिला है।
⇒ विश्वविद्यालय श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरू को प्रथम, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली को द्वितीय एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
• इंजीनियरिंग श्रेणी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान क्रमशः आई. आई. टी. मद्रास एवं आई.आई.टी., दिल्ली को प्राप्त हुआ है।
• प्रबंधन श्रेणी में आई. आई. एम., अहमदाबाद को प्रथम और आई.आई.एम. बंगलुरू को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
• अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली को चिकित्सा श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
• नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू को विधि (कानून) श्रेणी के तहत प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
• दंत चिकित्सा की श्रेणी में मनीपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज (उडुपी, कर्नाटक) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
⇒ फॉर्मेसी श्रेणी में लगातार तीसरे वर्ष जामिया हमदर्द (नई दिल्ली) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
⇒ कॉलेज श्रेणी में लगातार पांचवें वर्ष ‘मिरांडा हाउस’ (दिल्ली) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
⇒ अनुसंधान संस्थानों की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020

⇒ सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) द्वारा जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021 में बेंगलुरु को भारत के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में नामित किया गया है।
⇒ ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021 भारत के पर्यावरण राज्य 2021 नामक रिपोर्ट का हिस्सा है।
⇒ बेंगलुरु के बाद चेन्नई, शिमला, भुवनेश्वर और मुंबई क्रमशः शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ शहरों के रूप में हैं।

एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक 2020-21

⇒ हिमाचल प्रदेश एनीमिया मुक्त भारत इंडेक्स 2020-21 की राष्ट्रीय रैंकिंग में 57.1 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2018-19 में हिमाचल प्रदेश 18वें स्थान पर था ।
⇒ मध्य प्रदेश 64.1 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर है और उसके बाद ओडिशा 59.3 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है।

ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स 2021

⇒ नाइट फ्रैंक की नवीनतम में शोध रिपोर्ट ‘ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स’ Q1 2021 में भारत, घरेलू कीमतों में 1.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ वैश्विक घरेलू मूल्य सूचकांक में 2021 की पहली तिमाही में 12 स्थानों की गिरावट के साथ 55वें स्थान पर आ गया है, जबकि 2020 की पहली तिमाही में 43वें स्थान पर था।
⇒ ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स लंदन स्थित नाइट फ्रैंक द्वारा तैयार किया गया है, जो 56 देशों में आवास की कीमतों पर नजर रखता है। सालाना रैंकिंग में तुर्की 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, इसके बाद न्यूजीलैंड का स्थान है।

द एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021

⇒ टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में तीन भारतीय विश्वविद्यालयों ने शीर्ष 100 सूची में स्थान हासिल किया। IISc बैंगलोर ( 37वां ), IIT रोपड़ ( 55वां ) और IIT इंदौर ( 78वां ) ने एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में रैंक हासिल की है।
⇒ प्रथम तीन विश्वविद्यालय-
1. सिंघुआ विश्वविद्यालय, चीन ने एशिया विश्वविद्यालय
2. पेकिंग यूनिवर्सिटी, चीन
3. सिंगापुर विश्वविद्याल

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021

⇒ 6 जुलाई, 2021 को एक अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षण कंपनी ‘हेनले एवं पार्टनर्स’ द्वारा ‘हेनले पासपोर्ट सूचकांक, 2021’ (Q3) जारी किया गया।
⇒ नवीनंतम सूचकांक में जापान पहले स्थान पर है। जापान के पासपोर्ट धारक बिना किसी वीजा के विश्व के 193 गंतव्यों की यात्रा
कर सकते हैं।
⇒ भारत को वर्ष 2021 के सूचकांक (Q3) में 90वां स्थान प्राप्त हुआ है। भारतीय पासपोर्ट धारक बिना किसी पूर्व वीजा के विश्व के 58
देशों की यात्रा कर सकते हैं।

वैश्विक शांति सूचकांक 2021

⇒ 17 जून, 2021 को सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) स्थित विश्व के अग्रणी विचार मंच ‘इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस’ द्वारा वैश्विक शांति सूचकांक (GPI: Global Peace Index), 2021 जारी किया गया।
⇒ यह इस सूचकांक का 15वां संस्करण हैं प्रतिवर्ष जारी किए जाने वाले इस सूचकांक का पहला संस्करण वर्ष 2007 में जारी किया
गया था।
⇒ वैश्विक शांति सूचकांक (जीपीआई), 2021 के अनुसार, आइसलैंड विश्व का सर्वाधिक शांतिपूर्ण देश है, जो वर्ष 2008 से ही सूचकांक में शीर्ष पर बना हुआ है।
⇒ GPI, 2021 के अनुसार, लगातार चौथी बार अफगानिस्तान को विश्व के सबसे अशांत देश (Least Peaceful Country in the World) का दर्जा हासिल हुआ है।
⇒ वैश्विक शांति सूचकांक, 2021 में भारत को 163 देशों की सूची में 135वां स्थान (स्कोर : 2.553 ) प्राप्त हुआ है।
⇒ भूटान 22वीं रैंक के साथ दक्षिण एशिया का सर्वाधिक शांतिपूर्ण देश बना हुआ है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, 2022

⇒ क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग वर्ष 2004 से वार्षिक रूप से जारी की जाती है। 8 जून, 2021 को ब्रिटिश कंपनी क्वाक्रेल्ली साइमंड्स (QS) द्वारा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, 2022 ( 18वां संस्करण) जारी किया गया।
⇒ इस रैंकिंग में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (M.I.T.) संयुक्त राज्य अमेरिका ने लगातार 10वीं बार शीर्ष स्थान प्राप्त किया। रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे 177वें स्थान पर रहा, जो भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान है।
⇒ इस रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 1300 संस्थानों को रैंक प्रदान की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एशिया के दो सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर ( 11वां स्थान ) तथा नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर ( 12वां स्थान) हैं। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, 2022 में 35 भारतीय संस्थानों को रैंक प्रदान की गई है।
⇒ QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में तीन भारतीय विश्वविद्यालय यथा IIT बॉम्बे (177वां स्थान ), IIT दिल्ली (185वां स्थान) तथा भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरू (186वां स्थान ) विश्व के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में शामिल हैं।
⇒ IISc बेंगलुरू को अनुसंधान के मामले में विश्व में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है। समग्र रैंकिंग में IIT मद्रास 255वें, IIT कानपुर 277वें, IIT खड़गपुर 280वें, IIT गुवाहाटी 394वें तथा IIT रूड़की 400वें
स्थान पर हैं।

तीसरा SDG इंडिया इंडेक्स 2020-21

⇒ केरल ने नीति आयोग के SDG इंडिया इंडेक्स 2020-21 के तीसरे संस्करण में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि बिहार को सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया हैं।
⇒ केरल ने 75 के स्कोर के साथ शीर्ष राज्य के रूप में अपनी रैंक बरकरार रखी है।
⇒ केरल के बाद तमिलनाडु (72) एवं हिमाचल प्रदेश (72) का स्थान रहा।

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020

⇒ आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा जारी सरकार के ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में बेंगलुरू शहर शीर्ष स्थान पर रहा । 111 शहरों में से पुणे दूसरे और अहमदाबाद तीसरे स्थान पर था।
⇒ स्मार्ट सिटीज प्रोग्राम के तहत कुल 111 शहरों ने, 2020 में किए गए मूल्यांकन अभ्यास में भाग लिया ।
⇒ मिलियन + श्रेणी ( Million + category): बेंगलुरु इस श्रेणी में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा। इसके बाद क्रमशः पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई, सूरत, नवी मुंबई, कोयंबटूर, वडोदरा, इंदौर और ग्रेटर मुंबई का स्थान रहा।
⇒ मिलियन से कम श्रेणी (Less than Million category): इस समूह में शिमला को ईज ऑफ लिविंग में सर्वोच्च स्थान दिया गया था। इसके बाद भुवनेश्वर, सिलवासा, काकीनाडा, सलेम, वेल्लोर, गांधीनगर, गुरुग्राम, दावणगेरे और तिरुचिरापल्ली थे।

फॉर्च्यून : 40 अंडर 40 सूची, 2019

⇒ 2 सितंबर, 2020 को फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा वर्ष 2019 के सर्वाधिक प्रभावी युवा लोगों की सूची ’40 अंडर 40′ जारी की गई।
⇒ इस सूची में 40 वर्ष से कम आयु के युवाओं को जगह दी गई, जिन्होंने अपने काम से अन्य लोगों को प्रोत्साहित किया।
⇒ टेक्नॉलाजी श्रेणी में शामिल 3 शीर्ष हस्ती हैं- (i) एडम मोसेरी (ii) एंथनी का सालेना (iii) भारत के BYJU’S के सह-संस्थापक बॉयजू रविद्रन ।
⇒ इसी श्रेणी में रिलायंस जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल ईशा और आकाश अंबानी को भी शामिल किया गया। इसी श्रेणी में शियोमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और शियोमी इंडिया के एमडी मनु कुमार जैन को भी शामिल किया गया।
⇒ हेल्थकेयर श्रेणी में शामिल INDIAN हस्ती हैं-
• भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पुनावाला
• मेवरिक वेंचर्स के एमडी अंबर भट्टाचार्या
• फार्म ईजी (Pharm Easy ) के सह-संस्थापक धवल शाह और धारमिल सेठ
• इनकोडेड थेरेपाटिक्स (Encoded Therapeutics) के सह- संस्थापक एवं सीईओ कार्तिक रामामूर्ति
• गवर्नमेंट एवं पॉलिटिक्स श्रेणी में शामिल हस्ती हैं- भास्कर सुनकरा (Bhaskar Sunakara)

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स, 2021

⇒ 2 सितंबर, 2020 को टाइम्स हायर एजुकेशन की प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स’ (World University Rankinges), 2021 जारी की गई। इस सूची में 93 देशों के 1500 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया।
⇒ इस सूची में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (यू.के.) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। इसके पश्चात स्टैनफोर्ड (यूएसए) को दूसरा, हॉवर्ड यूनिवर्सिटी (यूएसए) को तीसरा ।
⇒ इस वर्ष इस रैंकिंग में रिकॉर्ड 63 भारतीय विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस (IISc), बंगलुरू (301 -350 के समूह में) भारतीय विश्वविद्यालयों की सूची में शीर्ष पर है।
⇒ इसके पश्चात आईआईटी, रोपड़ ( 351-400), आईआईटी, इंदौर (401-500), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ( 601-800) रहा।

राज्य स्टार्टअप रैंकिंग, 2019

⇒ 11 सितंबर, 2020 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य स्टार्टअप रैंकिंग, 2019 का दूसरा संस्करण जारी किया।
⇒ इस रैंकिंग का उद्देश्य राज्यों में नवाचार की क्षमता को विकसित करना है ।
⇒ इसमें 22 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। इसमें राज्यों को 5 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है-
1. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला
2. उत्तम प्रदर्शन
3. अग्रणी (लीडर)
4. आकांक्षी अग्रणी
5. उभरते हुए स्टार्टअप पारितंत्र
⇒ इसके अनुसार, इस रैंकिंग में गुजरात सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा।
⇒ इसमें टॉप परफॉर्मर ( उत्तम प्रदर्शन) की श्रेणी में कर्नाटक एवं केरल शामिल हैं।
⇒ अग्रणी श्रेणी में बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान शामिल हैं।
⇒ आकांक्षी अग्रणी राज्यों की श्रेणी में हरियाणा, झारखंड, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड शामिल हैं।
⇒ उभरते हुए स्टार्टअप पारितंत्र में शामिल राज्य हैं- आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु तथा उत्तर प्रदेश ।

चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स 2021

⇒ चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स (CGGI) 2021 में 104 देशों में से भारत को 49वें स्थान पर रखा गया है।
⇒ फिनलैंड ने CGGI सूचकांक 2021 में शीर्ष स्थान हासिल किया है और वेनेजुएला (104वें स्थान ) अंतिम स्थान पर है।
⇒ चांडलर गुड गवर्नेस इंडेक्स, चांडलर इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेस, जिसका मुख्यालय सिंगापुर में है, द्वारा जारी किया गया।

11वीं QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021

⇒ QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का 11वां संस्करण 4 मार्च, 2021 को जारी किया गया। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 दुनिया भर के शीर्ष 1,000 विश्वविद्यालयों को रैंक करती है, जिसमें 80 अलग-अलग स्थान शामिल हैं। प्रथम तीन विश्वविद्यालय है-
1. मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान, अमेरिका ( लगातार 9 वें वर्ष )
2. स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका
3. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम
⇒ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बाम्बे सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में उभरा है। इसे 172 पदों पर रखा गया है। भारत का कोई भी संस्थान शीर्ष 100 में शामिल नहीं है।

WEF ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2021

⇒ भारत को 2021 एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स (ETI) में 115 देशों में से 87वें स्थान पर रखा गया। यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित की गई है, जो विभिन्न पहलुओं पर अपने ऊर्जा प्रणालियों के वर्तमान प्रदर्शन पर राष्ट्रों को ट्रैक करने के लिए एक्सेंचर के सहयोग से तैयार की गई।
⇒ सूचकांक के 10वें संस्करण पर स्वीडन शीर्ष पर है, इसके बाद नॉर्वे (2) और डेनमार्क (3), स्विट्जरलैंड ( 4 ), ऑस्ट्रिया (5) हैं।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021

⇒ 20 अप्रैल, 2021 को जारी नवीनतम विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में 180 देशों में से भारत 142वें स्थान पर है। भारत 2020 में भी 142वें स्थान पर था।
⇒ नॉर्वे ने पांचवें वर्ष भी अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, इसके बाद फिनलैंड और डेनमार्क क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इरीट्रिया सूचकांक के सबसे निचले स्थान 180वें स्थान पर है।
⇒ यह सूचकांक 180 देशों और क्षेत्रों में प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता नॉट-फॉर प्रॉफिट
? बॉडी, ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF ) ‘ द्वारा हर साल प्रकाशित किया जाता है।

जेंडर गैप सूचकांक 2021

⇒ वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021 में 156 देशों में से भारत 140वें स्थान के साथ 28 स्थान खिसक गया है। 2020 में भारत 153 देशों में से 112वें स्थान पर था ।
⇒ आइसलैंड ने 12वीं बार दुनिया में सबसे अधिक लिंग समान देश के रूप में सूचकांक में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
⇒ रिपोर्ट में अफगानिस्तान सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला देश है। ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021 WEF द्वारा वार्षिक प्रकाशन का 15वां संस्करण है।

इन्क्लूसिव इंटरनेट इंडेक्स 2021

⇒ द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने फेसबुक के साथ साझेदारी में समावेशी इंटरनेट सूचकांक 2021 जारी किया।
⇒ वैश्विक स्तर पर भारत को इसमें 49वें स्थान पर रखा गया है। यह थाईलैंड के साथ अपनी रैंक साझा करता है।

आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2021

⇒ एक अमेरिकी रूढ़िवादी थिंक टैंक Heritage Foundation 4 मार्च, 2021 को ‘आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक’ लॉन्च किया ।
⇒ सूचकांक में सिंगापुर ने लगातार दूसरे वर्ष वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
⇒ 2021 के सूचकांक में भारत 56.5 अंकों के साथ, एशिया-प्रशांत देशों के बीच मध्य स्थान पर ; 40 देशों में से 26वें स्थान पर आया । विश्व स्तर पर, फाउंडेशन ने भारत की अर्थव्यवस्था को 121वां स्थान दिया है।

वैश्विक विश्वविद्यालयों की अकादमिक रैंकिंग 2020

⇒ वैश्विक विश्वविद्यालयों की अकादमिक रैंकिंग 2020 शंघाई रैंकिंग कंसल्टेंसी द्वारा जारी की गई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc बैंगलोर) ने भारत में सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षा संस्थानों में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि कलकत्ता विश्वविद्यालय प्रकाशित वैश्विक विश्वविद्यालयों की अकादमिक रैंकिंग (ARWU 2020 ) के अनुसार, देश में सबसे अच्छा संस्करण बन गया है।
⇒ भारतीय संस्थान शीर्ष 100 की सूची में भी नहीं हैं, सबसे अच्छा उच्च शिक्षा संस्थान, (IISc बैंगलोर) 501 – 600 की श्रेणी में है ।

⇒ सर्वश्रेष्ठ संस्थान रैंकिंग सूचकांक
• रैंक 1 : हार्वर्ड विश्वविद्यालय
• रैंक 2: स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
• रैंक 3: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
• 501 – 600 की श्रेणी – IISc बैंगलोर
⇒ क्षेत्रीय सर्वश्रेष्ठ संस्थान रैंकिंग सूचकांक
• रैंक 1: IISc बैंगलोर
• श्रेणी 2-4 : IIT मद्रास
• श्रेणी 2-4 : कलकत्ता विश्वविद्यालय

इन्हें भी जरुर पढ़े :- 

Leave a Comment

720 Px X 88Px