CURRENT AFFAIRS SET – 6 ( iii ) : आम महोत्सव – 2022 (Mango Festival – 2022)

CURRENT AFFAIRS SET – 6 ( iii ) : आम महोत्सव – 2022 (Mango Festival – 2022)


TARGET-BOARD-CLICK-HERE

Join For the Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Whatsapp Group   Join Now
Facebook Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

आम महोत्सव – 2022

⇒ उत्तर प्रदेश आम महोत्सव – 2022 का आयोजन 4-7 जुलाई तक लखनऊ
में किया गया। इस दौरान ‘ आम के मेगा क्लस्टर’ का भी उद्घाटन किया गया।
⇒ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव -2022 का उद्घाटन किया।
⇒ इस कार्यक्रम में आम की 700 किस्मों और उनके उप-उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
⇒ भारत में लगभग 20.4 मिलियन टन आम का उत्पादन होता है जो कि वैश्विक आम उत्पादन का 65% हिस्सा है, जबकि उत्तर प्रदेश में 4.5 मिलियन टन आम का उत्पादन होता है।

स्वामी रामानुजाचार्य

⇒ केंद्रीय गृहमंत्री ने 7 जुलाई, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्वामी रामानुजाचार्य की प्रतिमा ” स्टेच्यू ऑफ पीस” का अनावरण किया।
⇒ स्वामी रामानुजाचार्य विशिष्टाद्वैत वेदांत दर्शन के प्रवर्तक और समाज सुधारक थे।
⇒ उनका सबसे बड़ा योगदान ‘वसुधैव कुटुम्बकम’, ‘सारा ब्रह्मांड एक परिवार है’ की अवधारणा का प्रचार है।

अग्रदूत समाचार पत्र

⇒ अग्रदूत भारत में प्रकाशित होने वाला असमिया भाषा का एक समाचार पत्र है।
⇒ प्रधानमंत्री ने 6 जुलाई, 2022 को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अग्रदूत समाचार पत्र समूह के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ किया ।
⇒ अग्रदूत की शुरुआत असमिया पाक्षिक के रूप में हुई थी। इसकी स्थापना असम के वरिष्ठ पत्रकार कनक सेन डेका ने की थी।
⇒ वर्ष 1995 में इसका नियमित दैनिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशन शुरू हुआ और जल्दी ही यह असम का विश्वस्त और प्रभावशाली स्वर बन गया।

‘मोदी एट ट्वेंटी : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक

⇒ दिल्ली विश्वविद्यालय में 5 जुलाई, 2022 को ‘मोदी एट ट्वेंटी : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक पर विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
⇒ यह अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, एन. एस. ए. अजीत डोभाल, इंफोसिस के नंदन नीलेकणी व सुधा मूर्ति, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक तथा शटलर पीवी सिंधु सहित अन्य प्रतिष्ठित लोगों द्वारा लिखे गए 21 लेखों का संकलन है।

नारी को नमन योजना

⇒ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य की महिलाओं के लिये “नारी को नमन” योजना शुरू की।
⇒ इसके अतंर्गत सरकार ने महिलाओं को राज्य सरकार की बसों में टिकट की कीमतों में 50% की छूट देने की घोषणा की है।
⇒ इसके अलावा HRTC की ‘राइड विद प्राइड’ टैक्सियों में ड्राइवरों के 25 फीसदी पद महिलाओं से भरे जाएंगे।

अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती

⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई, 2022 को आंध्र प्रदेश के भीमावरम में जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह का उद्घाटन किया।
⇒ इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी अल्लूरी सीताराम राजू की 30 फीट ऊँची कांस्य मूर्ति का अनावरण किया।
⇒ अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म 4 जुलाई, 1897 को हुआ था। उन्होंने जनजातीय समुदाय के हितों की रक्षा के लिये पूर्वी घाट क्षेत्र में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ संघर्ष किया था।
⇒ वर्ष 1922 के रम्पा विद्रोह का उन्होंने नेतृत्व किया था। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनके वीरतापूर्ण कारनामों के लिये उन्हें ” मन्यम वीरुडु ” ( जंगल का नायक) उपनाम दिया गया था।

डिजिटल भारत सप्ताह

⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई, 2022 को गुजरात के गांधीनगर में डिजिटल भारत सप्ताह 2022 का शुभारंभ किया।
⇒ डिजिटल भारत सप्ताह का विषय है- “नव भारत प्रौद्योगिकी प्रेरणा । “
⇒ डिजिटल इंडिया कार्यक्रम वर्ष 2015 में लॉन्च किया गया था ।

मानव रहित लड़ाकू विमान की पहली उड़ान

⇒ रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने 1 जुलाई, 2022 को ऑटोनॉमस फ्लाइंग टेक्नोलॉजी डिमोंस्ट्रेटर की प्रथम सफल उड़ान संचालित की ।
⇒ यह उड़ान कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एरोनाटिकल टेस्ट रेंज में की गई। इसके साथ ही भारत ने गुप्त मानवरहित कॉम्बेट एरियल व्हीकल -UCAV का सफल परीक्षण कर एक उपलब्धि हासिल कर ली है।
⇒ इसे स्टील्थ विंग फ्लाइट टेस्ट बेड – ( Swift) भी कहा जाता है। यह कार्यक्रम भारत की पाँचवीं पीढी के स्टील्थ फाइटर एडवांस मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट विकसित करने से संबंधित है।

दिनकर गुप्ता

⇒ 23 जून, 2022 को पंजाब के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। ⇒ दिनकर गुप्ता 31 मार्च, 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे ।

रुचिरा कंबोज

⇒ 1 जुलाई को रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वह भूटान में भारतीय राजदूत के पद पर कार्यरत थी ।
⇒ रुचिरा कंबोज टी. एस. तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी जिनका कार्यकाल जून 2022 में समाप्त हुआ।
⇒ रुचिरा कंबोज वर्ष 1987 के सिविल सेवा बैच की अखिल भारतीय महिला टॉपर और साथ ही वर्ष 1987 विदेश सेवा बैच की टॉपर रही है।

हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान

⇒ केंद्र सरकार द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुरू किया जा रहा है।
⇒ अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और तिरंगे के प्रति जागरूकता लाना है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

⇒ प्रत्येक वर्ष 21 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
⇒ 8वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 “मानवता के लिये योग” (Yoga For Humanity) थीम पर आधारित है।
⇒ विश्व स्तर पर सर्वप्रथम वर्ष 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया था।
⇒ 11 दिसंबर 2014 को ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ के 69वें सत्र के दौरान एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस / विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने के लिये मान्यता दी गई थी।

भारत की जीवन प्रत्याशा

⇒ नमूना पंजीकरण प्रणाली द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2015 – 2019 के दौरान जन्म के समय भारत की जीवन प्रत्याशा 69.7 वर्ष तक पहुँच गई है।
⇒ हालाँकि भारत की जीवन प्रत्याशा अभी भी वैश्विक औसत 72.6 वर्ष से नीचे बनी हुई है।
⇒ भारत में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा में सतत् वृद्धि हुई है, जो 1970-75 के 49.7 से बढ़कर 2015-2019 में 69.7 हो गई है।
⇒ बिहार और झारखंड एकमात्र ऐसे राज्य हैं जहाँ शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुरुषों की जीवन प्रत्याशा महिलाओं की तुलना में अधिक है।

एनोकोवैक्स: जानवरों के लिए कोरोना वैक्सीन

⇒ केंद्रीय कृषि मंत्री ने जानवरों के लिये देश में कोरोना की पहली स्वदेशी वैक्सीन एनोकोवैक्स लॉन्च किया। इसे हरियाणा स्थित आइसीएआर- नेशनल रिसर्च सेंटर आन इक्विंस द्वारा विकसित किया गया
⇒ एनोकोवैक्स जानवरों के लिये एक निष्क्रिय सार्स – कोव – 2 डेल्टा (कोरोना) वैक्सीन है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसार यह वैक्सीन कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट से बचाती है। यह श्वानों, शेरों, तेंदुओं, चूहों और खरगोशों के लिये सुरक्षित है।

ड्रोन नीति को मंजूरी देने वाला प्रथम राज्य

⇒ हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं के लिए ड्रोन और इसी तरह की तकनीक के उपयोग को सक्षम बनाने हेतु ड्रोन नीति को मंजूरी दी गई।
⇒ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ‘हिमाचल प्रदेश ड्रोन नीति 2022’ को मंजूरी दी।
⇒ नीति में गवर्नेस एंड रिफॉर्म्स यूजिंग ड्रोन्स की नींव पर निर्मित एक समग्र ड्रोन इकोसिस्टम बनाने की परिकल्पना की गई है।

मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

⇒ जोधपुर, राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ( 39 वर्ष) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
⇒ मिताली राज ने 1999 में मिल्टन कीन्स में आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
⇒ भारत सरकार ने उन्हें क्रिकेट में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 2003 में अर्जुन पुरस्कार और 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रल
पुरस्कार से सम्मानित किया।
⇒ भारत सरकार ने उन्हें खेलों में उनके योगदान के लिए 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया।

बिहार में FSSAI की राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला

⇒ बिहार के रक्सौल में, केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने FSSAI की राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
⇒ भारत-नेपाल के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत इस प्रयोगशाला की स्थापना नेपाल से रक्सौल में आयातित खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच में लगने वाले समय को कम करने के लिए की गई है।

पुरुष हॉकी एशिया कप 2022

⇒ इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशिया कप 2022 में भारत ने जापान को 1-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।
⇒ प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया ने मलेशिया को हरा कर प्राप्त किया।
⇒ यह पांचवीं बार है जब कोरियाई पक्ष ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती है। उन्होंने 1994, 1999, 2009 और 2013 में खिताब जीता था ।

भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार: अमेरिका

⇒ संयुक्त राज्य अमेरिका 2021-22 में भारत के शीर्ष व्यापारिक भागीदार के रूप में चीन को पछाड़ कर पहले स्थान पर आ गया। ⇒ वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में, अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 119.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2020-21 में यह 80.51 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
⇒ 2021-22 में भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार 115.425 डॉलर रहा जो, 2020-21 में 86.4 अरब डॉलर ।
⇒ अमेरिका को निर्यात 2021-22 में बढ़कर 76.11 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 51.62 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि आयात 2020-21 में लगभग 29 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में बढ़कर 43.31 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

जूनियर विश्व कप 2022 :

⇒ इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व कप 2022 जर्मनी के सुहल में आयोजित किया गया था।
⇒भारतीय दल का नेतृत्व निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने किया। ISSF जूनियर विश्व कप 2022 में, भारतीय जूनियर शूटिंग टीम पहले स्थान पर रही।
⇒ उन्होंने 13 स्वर्ण, 15 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 33 पदक जीते। चार स्वर्ण पदकों के साथ इटली दूसरे स्थान पर रहा।
⇒ 2021 में ISSF जूनियर विश्व कप के अंतिम संस्करण में, भारत 43 पदक 17 स्वर्ण, 16 रजत और 10 कांस्य जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

अभिलाषा बराक

⇒ 25 मई, 2022 को हरियाणा की कैप्टन अभिलाषा बराक लड़ाकू विमान चालक (कॉम्बैट एविएटर) के रूप में सेना उड्डयन कोर में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
⇒ नासिक में आर्मी एविएशन के डीजी और कर्नल कमांडेंट द्वारा उन्हें 36 अन्य सेना पायलटों के साथ प्रतिष्ठित विंग से सम्मानित किया गया।
⇒ अभिलाषा को 2072 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन की दूसरी उड़ान के लिए सौंपा गया है। उन्हें 2018 में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई से भारतीय सेना में शामिल किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार

⇒ भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री और अमेरिकी अनुवादक डेजी रॉकवेल ने “टॉम्ब ऑफ सैंड” के लिए अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता। ⇒ मूल रूप से हिंदी में लिखी गई, यह हाई-प्रोफाइल पुरस्कार जीतने वाली किसी भी भारतीय भाषा की पहली पुस्तक है, जो दुनिया भर के उन उपन्यासों को मान्यता देती है जिनका अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है।
⇒ किताब एक अस्सी साल की विधवा की कहानी कहती है जो भारत और पाकिस्तान में उपमहाद्वीप के 1947 के उथल-पुथल वाले विभाजन के दौरान परंपरा को त्यागने और अपने अनुभवों के भूतों का सामना करने का साहस करती है।

निखत जरीन

⇒ निखत जरीन ने 52 किग्रा. वर्ष में थाई ओलंपियन जुतामास जितपोंग को 5-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और महिला विश्व चैंपियनशिप, इस्तांबुल में विश्व खिताब जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला बन गई।
⇒ निखत इस प्रकार एम. सी. मैरी कॉम (5 बार ), सरिता देवी (2006), जेनी आरएल और लेखा केसी के बाद विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई। 25 साल की जरीन पूर्व जूनियर यूथ वर्ल्ड चौंपियन हैं।

2021 ग्रीष्मकालीन डीफ्लम्पिकस

⇒ 24वीं ग्रीष्मकालीन डीफ्लम्पिकस का आयोजन मई 2022 में ‘ब्राजील के कैकिसयास डो सुल’ में आयोजित किया गया ।
⇒ यह एक अंतर्राष्ट्रीय बहु खेल कार्यक्रम है, जो मुक-बधिरों के लिए खेल की अंतर्राष्ट्रीय समिति द्वारा प्रति चार वर्ष पर आयोजित किया जाता है।
⇒ इस आयोजन का आदर्श वाक्य है ” खेल हमारे दिलों से आता है । “
⇒ डेफलिम्पिक्स का शुभंकर रिंग-टेल्ड कोटी – नीनो है, जिसका अर्थ है अनमोल, प्रशंसा के योग्य, हंसमुख, खुश, बहुत भाग्यशाली और शुभ।
⇒ भारत कुल 17 पदकों के साथ 9वें स्थान पर रहा।

ग्रीष्मकालीन डीफ्लम्पिकस 2021 : पदक तालिका में शीर्ष तीन देश

देश ⇒ स्वर्ण ⇒ रजत ⇒ कांस्य ⇒ कुल
1. यूक्रेन ⇒ 62 ⇒ 38 ⇒ 138
2. अमेरीका ⇒ 20 ⇒11 ⇒ 55
3. ईरान ⇒ 14 ⇒ 12 ⇒ 40
9. भारत ⇒ 87 ⇒1 ⇒ 17

राजीव कुमार

⇒ चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
⇒ इन्होंने सुशील चन्द्रा का स्थान लिया है। जिनका कार्यकाल 15 मई को समाप्त हो गया ।
⇒ राजीव कुमार 1984 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। कुमार ने 1 सितंबर 2020 को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था।

फोर्ब्स ‘ग्लोबल 2000’

⇒ फोर्ब्स ने ग्लोबल 2000 नामक नवीनतम रिपोर्ट में 2022 में सार्वजनिक कंपनियों की रैंकिंग जारी की है।
⇒ फोर्ब्स ग्लोबल 2000 चार मेट्रिक्स का उपयोग करके दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों को रैंक प्रदान करता है: बिक्री, लाभ, संपत्ति और बाजार मूल्य |

फोर्ब्स ग्लोबल 2000

कम्पनी ⇒ रैंक

• बर्कशायर हैथवे ⇒ 1
• औद्योगिक और वाणिज्यिक बैंक ⇒ 2
• सऊदी अरामको ⇒ 3
• रिलायंस इंडस्ट्रीज ⇒ 53
• भारतीय स्टेट बैंक ⇒ 105
• एचडीएफसी बैंक ⇒ 153
• आईसीआईसीआई ⇒ 204
• ओएनजीसी ⇒ 228
• एचडीएफसी ⇒ 268
• आईओसी ⇒ 357
• टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड ⇒ 384
• टाटा स्टील ⇒ 407
• एक्सिस बैंक ⇒ 431

रॉयल गोल्ड मेडल 2022

⇒ भारतीय वास्तुकार बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी को प्रतिष्ठित रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित किया गया।
⇒ रॉयल गोल्ड मेडल, रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) द्वारा वास्तुकला के लिए दुनिया के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। इसे वास्तुकला क्षेत्र को नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।

⇒ रॉयल गोल्ड मेडल को व्यक्तिगत रूप से महारानी एलिजाबेथ द्वारा अनुमोदित किया जाता है।

‘टेम्पलटन पुरस्कार 2022

⇒ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और प्रकृति के मूलभूत नियमों की व्याख्या करने वाले प्रसिद्ध लेखक फ्रैंक विल्जेक को इस साल का प्रतिष्ठित टेम्पलटन पुरस्कार प्रदान किया गया है।
⇒ यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिनका कार्य विज्ञान और अध्यात्म का संगम होता है।

विश्व खाद्य पुरस्कार 2022

⇒ मई 2022 को विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा नासा की जलवायु अनुसंधान वैज्ञानिक ‘सिंथिया रोसेनजवेग’ को विश्व खाद्य पुरस्कार (World Food prize) 2022 से सम्मानित किया गया है।
⇒ कृषि विज्ञानी और जलवायु विज्ञानी’ ‘सिंथिया रोसेनजवेग’ को ‘खाद्य उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव’ पर उनके द्वारा तैयार किए गए अभिनव मॉडल के सम्मान में यह पुरस्कार दिया गया है।
⇒ उनको विश्व भर में खाद्य उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के मॉडलिंग में उनके अग्रणी कार्य के लिए इस पुरस्कार हेतु नामित किया गया है।
⇒ यह एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है जिसे ‘खाद्य और कृषि के लिए नोबेल पुरस्कार’ के रूप में माना जाता है । इसका उद्देश्य मिशन नवाचारों को बढ़ावा देना और सभी के लिए भोजन की गुणवत्तापूर्ण मात्रा और उपलब्धता में निरंतर वृद्धि के लिए कार्रवाई को प्रेरित करना है ।
⇒ यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने भुखमरी को कम करने एवं वैश्विक खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो ।
⇒ इस पुरस्कार के तहत 2,50,000 अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की जाती है ।
⇒ इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1986 में विश्व हरित क्रांति के सूत्रधार एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता (वर्ष 1970) डॉ. नॉर्मन बोरलाग द्वारा की गई थी।
⇒ प्रथम विश्व खाद्य पुरस्कार वर्ष 1987 में भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को प्रदान किया गया था।
⇒ वर्ष 2021 का यह पुरस्कार भारतीय मूल की प्रसिद्ध पोषण वैज्ञानिक डॉ. शकुंतला हरकसिंह थिल्स्टेड को प्रदान किया गया था।
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022

⇒ येल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल लॉ एंड पॉलिसी और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर फॉर इंटरनेशनल अर्थ साइंस इंफॉर्मेशन नेटवर्क’ की ओर से हाल में प्रकाशित 2022 पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में डेनमार्क सबसे ऊपर है।
⇒ इसके बाद ब्रिटेन और फिनलैंड को स्थान मिला है. येल और कोलंबिया यूनिवर्सिटी की ओर से प्रकाशित सूचकांक में क्लाइमेट चेंज, पर्यावरणीय स्वास्थ्य और पारिस्थतिकी के महत्व के मामले में देशों की परख के लिए 11 श्रेणियों में 40 प्रदर्शन सूचकों का
उपयोग किया गया।
⇒ इस रिपोर्ट में भारत को 180वीं रैंक ( सबसे अंतिम) प्रदान की गई है। पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे कम अंक भारत को मिले हैं. भारत (18.9), म्यांमार (19.4), वियतनाम (201), बांग्लादेश (23.1 ) और पाकिस्तान (24.6) को मिले हैं. चीन को 28.4 अंकों के साथ 161वां स्थान मिला है।

विनय मोहन क्वात्रा

⇒ 1 मई 2022 को विनय मोहन क्वात्रा ने भारत के नए विदेश सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।
⇒ श्री क्वात्रा, 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी रह चुके हैं।
⇒ वे 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह लेंगे। श्री क्वात्रा विदेश सचिव का कार्यभार संभालने से पहले नेपाल में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत थे।

पीटी उषा, हेगड़े समित चार व्यक्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत

⇒ भारत सरकार ने 6 जुलाई को संगीतकार इलैयाराजा, आंध्र प्रदेश ) ट्रैक -एंड- फील्ड आइकन पीटी उषा (केरल), तेलुगु पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद (आंध्र प्रदेश) और परोपकारी और आध्यात्मिक नेता वीरेंद्र हेगड़े (कर्नाटक) को राज्यसभा के लिए नामित किया।
⇒ संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022 संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में आयोजित और केन्या और पुर्तगाल की सरकारों के सह-मेजबानी में 2022 का संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 27 जून से 1 जुलाई, 2022 तक पुर्तगाल के लिस्बन में आयोजित किया गया।
⇒ इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्री जीतेन्द्र सिंह ने किया।
⇒ यह सम्मेलन सतत विकास लक्ष्य – 14 के कार्यान्वयन का समर्थन करने के लिए आयोजित किया गया था जो सतत विकास के लिए महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग से सम्बंधित है।

G-7 शिखर सम्मेलन 2022

⇒ विश्व के सात विकसित देशों के समूह के नेताओं का तीन दिवसीय वार्षिक शिखर सम्मेलन (26-28 जून 2022 ) जर्मनी के बवेरियन आल्प्स के श्लॉस एलमा में आयोजित किया गया।
⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागीदार सदस्य के रूप में ग्रुप ऑफ सेवन ( G – 7 ) शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
⇒ वर्ष 2022 में भागीदार देश अर्जेंटीना, भारत, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका थे ।
⇒ सदस्य देशों ने 2035 तक पूरी तरह या मुख्य रूप से डीकार्बोनाइज्ड बिजली क्षेत्र को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की ।
⇒ सात देशों के समूह (G-7) सात प्रमुख औद्योगिक देशों और लोकतंत्रों – जर्मनी, कनाडा, फ्रांस, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ का एक अनौपचारिक मंच है।
⇒ G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान 27 जून को जर्मनी के एलामू में जारी ‘2022 रेजिलिएंट डेमोक्रेसीज स्टेटमेंट’ ( 2022 Resilient Democracies Statement) शीर्षक से एक संयुक्त बयान में, नेताओं ने कहा कि वे इन सिद्धांतों की रक्षा के लिए तैयार हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संकल्पित हैं।

31वां सरस्वती सम्मान – 2021

⇒ प्रख्यात हिंदी कवि और साहित्यकार प्रो रामदरश मिश्रा को 27 जून को उनके कविता संग्रह ” मैं तो यहां हूं” के लिए 2021 के लिए सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया।
⇒ 15 अगस्त, 1924 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के डुमरी गाँव में जन्मे मिश्रा ने हिंदी साहित्य की विभिन्न शाखाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
⇒ हिंदी में यह सम्मान प्राप्त करने वाले प्रो. मिश्र तीसरे साहित्यकार हैं। इनसे पहले वर्ष 1991 में डॉ. हरिवंशराय बच्चन को और 2013 में गोविन्द मिश्र को यह सम्मान प्रदान किया गया था।
⇒ के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 में स्थापित, सरस्वती सम्मान देश के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है। सरस्वती सम्मान के अलावा के. के. बिड़ला फाउंडेशन व्यास सम्मान व बिहारी पुरस्कार भी प्रदान करता है।

इंडियाज बूमिंग गिग एंड प्लेटफॉर्म इकोनॉमी

⇒ नीति आयोग ने 27 जून को ‘इंडियाज बूमिंग गिग एंड प्लेटफॉर्म इकोनॉमी’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।
⇒ यह रिपोर्ट अपनी तरह का ऐसा पहला अध्ययन है जो भारत में गिग-प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था के बारे में व्यापक दृष्टिकोण और सिफारिशें प्रस्तुत करता है ।
⇒ इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2020-21 में गिग अर्थव्यस्था में 77 लाख कर्मचारी कार्यरत थे ।
⇒ इनका गैर-कृषि कार्यबल में 2.6% या भारत के कुल कार्यबल में 1.5% योगदान है।
⇒ गिग कार्यबल की संख्या बढ़कर वर्ष 2029-30 तक 2.35 करोड़ हो जाने की उम्मीद है।
⇒ रिपोर्ट में गिग वर्कर को ” कोई ऐसा व्यक्ति जो पारंपरिक नियोक्ता- कर्मचारी संबंधों के साथ-साथ अनौपचारिक क्षेत्र में आय-अर्जन कार्य-कलाप में संलग्न है” के रूप में परिभाषित करता है ।
⇒ इसके अतिरिक्त, यह ओला, उबर, डंजो, स्विगी, जोमैटो और अर्बन कंपनी जैसे प्लेटफॉर्म के साथ काम करने वालों को प्लेटफॉर्म वर्कर्स के रूप में परिभाषित करता है।
⇒ यह रिपोर्ट प्लेटफॉर्म श्रम को ” चौथी औद्योगिक क्रांति” के रूप में भी संदर्भित करता है ।

14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जून को 14 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी का नेतृत्व किया।
⇒ इस सम्मेलन को वर्चुअल रूप में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था ।
⇒ दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का समापन 24 जून को बीजिंग घोषणा (Beijing Declaration) के साथ हुआ।
⇒ घोषणापत्र में कहा गया है कि ब्रिक्स देश रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का समर्थन करते हैं। उन्होंने यूक्रेन और उसके आसपास मानवीय स्थिति पर चर्चा की और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और रेड क्रॉस के लिए समर्थन व्यक्त किया।
⇒ ब्रिक्स घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय समूह से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। ⇒ शिखर सम्मेलन ने संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक कन्वेंशन को अंतिम रूप देने और अपनाने का आह्वान किया।
⇒ पहला ब्रिक शिखर सम्मेलन 16 जून 2009 को रूस के येकातेरिनबर्ग में आयोजित किया गया था।

डॉ. आरती प्रभाकर

⇒ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. आरती प्रभाकर को देश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति कार्यालय की निदेशक और विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रपति के सहायक के रूप में नामित किया है।
⇒ सीनेट की ओर से मंजूरी के बाद ओएसटीपी के निदेशक का पद संभालने वाली डॉ आरती प्रभाकर पहली महिला होंगी।
⇒ डॉ. प्रभाकर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड एंड टेक्नोलॉजी का नेतृत्व करने के लिए सीनेट की ओर से सर्वसम्मत से चुना गया था। वह इस पद पर सेवा देने वाली पहली महिला थीं।

न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई

⇒ केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई को भारतीय प्रेस परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है । श्रीमती जस्टिस देसाई उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं।
⇒ प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखने और भारत में प्रेस के मानकों को बनाए रखने और सुधारने के उद्देश्य से प्रथम प्रेस आयोग की सिफारिशें पर संसद द्वारा वर्ष 1966 में भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी।

⇒ विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2022 IMD के विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में छह स्थान की छलांग लगाते हुए, वर्ष 2022 में भारत की आर्थिक प्रतिस्पर्धा में काफी सुधार हुआ है।
⇒ इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) द्वारा संकलित वार्षिक विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2022 में भारत पिछले वर्ष के 43वें स्थान से छलांग लगाकर इस वर्ष 37वें स्थान पर पहुंच गया है। यह एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में भारत की सबसे तेज वृद्धि है । ⇒ डेनमार्क पिछले साल के तीसरे स्थान से 63 देशों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है, वहीं स्विट्जरलैंड शीर्ष रैंकिंग से दूसरे स्थान पर खिसक गया है और सिंगापुर पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गया है।
⇒ शीर्ष 10 में चौथे स्थान पर स्वीडन शामिल है, इसके बाद हांगकांग एसएआर (5 वां), नीदरलैंड (6वां ), ताइवान (7 वां ), फिनलैंड (8वां), नॉर्वे (9वां) और यूएसए (10वां ) है। शीर्ष प्रदर्शन करने वाली एशियाई अर्थव्यवस्थाएं सिंगापुर ( तीसरी ), हांगकांग (पांचवीं), ताइवान (सातवीं), चीन (17वीं) और ऑस्ट्रेलिया (19वीं ) हैं।

UN महासभा पहली बार हिन्दी भाषा का उल्लेख

⇒ संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA के 76 वें सत्र ने 10 जून, 2022 को बहुभाषावाद पर भारत द्वारा प्रायोजित संकल्प को अपनाया गया है।
⇒ इस संकल्प ने संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग (UN Department of Global Communications) को बांग्ला, हिंदी और उर्दू को अपने संचार में आधिकारिक और गैर- आधिकारिक दोनों भाषाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इनमें पुर्तगाली, स्वाहिली और फारसी जैसी भाषाओं का भी उल्लेख है।
⇒ संयुक्त राष्ट्र महासभा की छह आधिकारिक भाषाएं हैं। इनमें अरबी, चीनी (मैंडरिन), अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश शामिल है।
⇒ इसके अलावा अंग्रेजी और फ्रेंच संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की कामकामी भाषाएं हैं। लेकिन, अब इसमें में हिंदी को भी शामिल किया गया है।

बुद्ध के पवित्र ‘कपिलवस्तु अवशेष’ मंगोलिया की यात्रा पर

⇒ मंगोलिया के लोगों के प्रति एक विशेष श्रद्धा भाव के तहत 14 जून की तारीख को पड़ने वाले मंगोलियाई बुद्ध पूर्णिमा के उत्सव के हिस्से के रूप में भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेषों को भारत से मंगोलिया ले जाया गया है।
⇒ पवित्र अवशेषों के साथ केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगोलिया गए हैं। गंदन मठ (Gandan Monastery) के परिसर में स्थित बट्सगांव मंदिर में पवित्र अवशेष प्रदर्शित किए गए।
⇒ मंगोलिया में इन अवशेषों को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया।

विश्व निवेश रिपोर्ट 2022

⇒ विश्व निवेश रिपोर्ट 2022 संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
⇒ इस रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में 30% की गिरावट के बावजूद FDI निवेश आकर्षित करने के मामले में भारत
एक पायदान ऊपर चढ़कर 7वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष के दौरान, भारत में एफडीआई प्रवाह 45 बिलियन डॉलर होने अनुमान लगाया गया था।
⇒ शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं में, केवल भारत में निवेश प्रवाह में गिरावट देखी गयी। हालांकि, 2021 में भारत से विदेशी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह 43% बढ़कर 15.5 अरब डॉलर हो गया ।
⇒ रिपोर्ट के अनुसार सयुक्त राज्य अमेरिका (+ 367 बिलियन) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का शीर्ष प्राप्तकर्ता बना रहा।
⇒ विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह 30% बढ़कर 837 बिलियन डॉलर हो गया जो अब तक का उच्चतम स्तर है।

दुनिया का पहला तरल नैनो यूरिया संयंत्र

⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलोल (गुजरात का गांधीनगर जिला) में देश के पहले तरल नैनो यूरिया संयंत्र (liquid nano urea ) का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया।
⇒ देश भर में ऐसे आठ और नैनो यूरिया संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। भारत नैनो यूरिया का व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।
⇒ कलोल प्लांट की स्थापना इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ( IFFCO ) ने 175 करोड़ रुपये के निवेश से की है। ⇒ वर्तमान में, इस संयंत्र में प्रति दिन नैनो यूरिया की 500 मिलीलीटर क्षमता की 1/5 लाख बोतलें बनाने की क्षमता है।
⇒ 500 मिली नैनो यूरिया वाली एक छोटी बोतल 50 किलो ग्रेनुलर यूरिया के बैग के बराबर होती है जिसका इस्तेमाल फिलहाल किसान कर रहे हैं।
⇒ पारंपरिक यूरिया की दक्षता लगभग 25 प्रतिशत है, तरल नैनो यूरिया की दक्षता 85-90% तक हो सकती है।
⇒ सरकार ने देश को यूरिया में आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और तेलंगाना में पांच बंद कारखानों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
⇒ उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में फैक्ट्रियां चालू हो गई हैं, जबकि शेष तीन जल्द ही शुरू हो जाएंगी।

फ्रंटियर – दुनिया का पहला एक्सास्केल सुपरकंप्यूटर

⇒ दुनिया का पहला एक्सास्केल सुपरकंप्यूटर फ्रंटियर अमेरिका में तैयार किया गया है।
⇒ अमेरिका का प्रख्यात सुपरकंप्यूटर केंद्र, ओक रिज लीडरशिप कंप्यूटिंग द्वारा विकसित फ्रंटियर 1 एक्साफ्लॉप्स के प्रदर्शन मार्जिन को पार करने वाला दुनिया का पहला सुपरकंप्यूटर है।
⇒ सुपरकंप्यूटर ने जापान के फुगाकू को पीछे छोड़ते हुए वर्तमान में दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर के रूप में स्थान प्राप्त कर लिया है।
⇒ फ्रंटियर प्रति सेकंड एक अरब ऑपरेशन करने में सक्षम है।

चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश से आगे निकला महाराष्ट्र

⇒ पांच साल के अंतराल के बाद, महाराष्ट्र ने भारत के शीर्ष चीनी उत्पादक के रूप में अपना स्थान हासिल करने के लिए उत्तर
प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है।
⇒ देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 30 मई तक 1.368 करोड़ टन रहा ।
⇒ दूसरे बड़े चीनी उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन पिछले साल की तुलना में कम रहा है। एक साल पहले के 1.101 करोड़ टन की तुलना में इस बार उत्तर प्रदेश में 1.022 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हुआ है।
⇒ भारत ने इस साल 3.5 करोड़ टन ( 350 लाख टन ) चीनी का उत्पादन किया है।
⇒ एक साल पहले की समान अवधि में चीनी उत्पादन 3.063 करोड़ टन रहा था।

कान फिल्म पुरस्कार 2022 के विजेताओं की सूची

⇒ 75वां वार्षिक कान फिल्म महोत्सव 2022, 17 से 28 मई के बीच फ्रांस के कान में आयोजित हुआ । पुरस्कार के लिए गठित ज्यूरी सदस्यों में भारतीय फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल थीं।
⇒ सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पाम डी’ ओर : स्वीडिश निर्देशक रूबेन ओस्टलंड की फिल्म ‘ट्राएंगल ऑफ सैडनेस’ ने 28 मई को कान फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी’ओर जीता है। यह दूसरी बार है जब स्वीडिश निर्देशक रूबेन ओस्टलंड ने पाल्मे डी’ ओर पुरस्कार जीता है। वर्ष 2017 में उन्होंने द स्क्वायर के लिए पहली बार पाल्मे डी’ ओर जीता था ।
⇒ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार : ईरान की जार अमीर इब्राहिमी (Zar Amir Ebrahimi ) को ‘हॉली स्पाइडर’ फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका के लिए दिया गया है।
⇒ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : पार्क चान- वूक को ‘डिसिजन टू लीव’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है।
⇒ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार : जापानी दिग्गज हिरोकाजू कोरे – एडा की पहली कोरियाई भाषा की फिल्म, ब्रोकर ने पैरासाइट के गाने कांग- हो के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार लिया।
⇒ ग्रांड प्रिक्स : उपविजेता ग्रांड प्रिक्स 32 वर्षीय बेल्जियम के लुकास धोंट (क्लोज) और फ्रांसीसी दिग्गज क्लेयर डेनिस (स्टार्स ऐट नून) के बीच विभाजित किया गया है।
⇒ सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र : भारत के शौनक सेन की ” ऑल दैट ब्रीथ्स’ (All That Breathes) ने 75वें कान फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र (best documentary) के लिए 2022 ऐल ‘ऑइल डी’ ओर/L’Oeil d’Or ( गोल्डन आई ) जीता।

IPL 2022

⇒ गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का खिताब ( 15 वें IPL ) जीत लिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में 29 मई 2022 को खेले गए फाइनल में लगभग 1,00,000 से अधिक दर्शक उपस्थित थे। हार्डिक ⇒ पांड्या को फाइनल में मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

IPL 2022 पुरस्कार विजेता –

1. ट्रॉफी विजेता ⇒ गुजरात टाइटन्स
2. रनर अप ⇒ राजस्थान रॉयल्स
3. सबसे मूल्यवान खिलाड़ी ⇒ जोस बटलर
4. ऑरेंज कैप ⇒ जोस बटलर (863 रन)
5. पर्पल कैप ⇒ युजवेंद्र चहल (27 विकेट)
6. सीजन की सबसे तेज डिलीवरी अवार्ड ⇒ लॉकी फर्ग्यूसन
7. सीजन का पावरप्लेयर ⇒ जोस बटलर
8. फेयरप्ले अवार्ड ⇒ राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस
9. इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड ⇒ उमरान मलिक

राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन – 2022

⇒ भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंद ने 26 मई, 2022 को तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 का उद्घाटन किया।
⇒ सम्मेलन का आयोजन केरल विधानसभा ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत किया है।

मोहिंदर के मिधा – UK काउंसिल की पहली दलित महिला मेयर

⇒ भारतीय मूल की राजनेता पार्षद मोहिंदर के मिधा (Mohinder K Midha) को पश्चिम लंदन में ईलिंग काउंसिल (Ealing Council) का मेयर चुना गया है।
⇒ वह दलित समुदाय से स्थानीय लंदन काउंसिल की पहली महिला मेयर बन गई हैं।
⇒ ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी से मिधा को परिषद की बैठक में 2022-23 के कार्यकाल के लिए मेयर चुना गया।

सेक्स वर्क को “पेशे” के रूप में मान्यता दी

⇒ उच्चतम न्यायालय ने 25 मई को बुद्धदेव कर्मस्कर बनाम पश्चिम बंगाल राज्य और अन्य मामले में एक महत्वपूर्ण निर्णय में सेक्स वर्क को पेशा का दर्जा देते हुए अनुच्छेद 21 का हवाला दिया और कहा कि पेशा चाहे जो भी हो, इस देश में हर व्यक्ति को संविधान एक सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार देता है।
⇒ अदालत ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी अन्य नागरिक की तरह यौनकर्मी भी समान रूप से कानूनी संरक्षण के हकदार हैं। ⇒ न्यायमूर्ति नागेश्वर राव की अगुवाई वाली तीन न्यायाधीशों की बेंच ने यह आदेश अनुच्छेद 142 के तहत विशेष अधिकारों के तहत दिया है।

QUAD शिखर सम्मेलन टोक्यो 2022

⇒ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मई 2022 को जापान के टोक्यो में QUAD के चार देशों के प्रमुखों की शिखर बैठक में भाग लिया, जिसमें जापान के प्रधानमंत्री श्री फुमियो किशिदा, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति श्री जोसेफ बाइडेन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बनीस शामिल थे।
⇒ चार देशों के प्रमुखों की यह दूसरी व्यक्तिगत बैठक थी, जबकि क्वाड की अब तक कुल चार बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।
⇒ मार्च, 2021 में पहली वर्चुअल बैठक; सितंबर, 2021 में वाशिंगटन डीसी में शिखर बैठक और मार्च, 2022 में तीसरी वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी थी।
⇒ अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान क्वाड छात्रवृत्ति (Quad fellowship programme) की शुरुआत की।
⇒ यह अमरीकी विश्वविद्यालयों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट करने वाले अमरीका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगी ।
⇒ प्रत्येक वर्ष सौ विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह क्वाड समूह के प्रत्येक देश से 25-25 विद्यार्थियों को मिलेगी ।
⇒ एक क्वाड जलवायु परिवर्तन कार्रवाई तथा शमन पैकेज (Quad Climate Change Action and Mitigation Package% Q- CHAMP) की घोषणा की गयी है जो ग्रीन शिपिंग, ग्रीन हाइड्रोजन समेत स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु व आपदा सहनीय अवसंरचना की दिशा में प्रयासों को मजबूत करेगी ।

Leave a Comment

720 Px X 88Px